Latest Update

latest

जे.के. लक्ष्मी सीमेंट के डीलर वह अधिकृत विक्रेता अफरोज खान (फॉर्म भाग्यलक्ष्मी बिल्डिंग मटेरियल) के द्वारा राजमिस्त्री ठेकेदार और परिजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण


जे.के. लक्ष्मी सीमेंट के डीलर वह अधिकृत विक्रेता अफरोज खान (फॉर्म भाग्यलक्ष्मी बिल्डिंग मटेरियल) के द्वारा राजमिस्त्री ठेकेदार और परिजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

व्यवसायिक गतिविधि के साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व का निभाते हुए जे.के. लक्ष्मी के डीलर व अधिकृत विक्रेता अफरोज खान (फॉर्म भाग्यलक्ष्मी बिल्डिंग मटेरियल)द्वारा अपने सामाजिक सेवा को अनवरत बरकरार रखते हुए 11 जनवरी को व्यवसायिक परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया राजमिस्त्री ठेकेदार एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में आये ब्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया इस दौरान चिकित्सीय सलाह पर कंपनी द्वारा दवाएं नि:शुल्क प्रदान की गई इस दौरान जेके लक्ष्मी सीमेंट के डीलर व अधिकृत विक्रेता अफरोज खान फार्म भाग्यलक्ष्मी बिल्डिंग मटेरियल से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विगत 4 वर्षों से लगातार वे अपने राजमिस्त्री ठेकेदार एवं उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं जिसमें सभी कर्मचारी राजमिस्त्री ठेकेदार व उनके परिवार के व्यक्तियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण किया जाता है एवं आवश्यकता होने पर उपचार मुहैया कराया जाता है साथ ही नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की जाती है अफरोज खान ने बताया कि उनके द्वारा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ-साथ समाजसेवा की भावना से रक्तदान शिविर का भी आयोजन समय-समय पर कराया जाता है इस कार्यक्रम में चिकित्सकों के साथ जेके लक्ष्मी सीमेंट के डीलर अफरोज खान एवं उनके फार्म भाग्यलक्ष्मी बिल्डिंग मटेरियल के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे यह कार्यक्रम 11 एक 2023 को कवर्धा जिला कबीरधाम में अफरोज खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें लगभग 120 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य और सामाजिक सेवा की भाव महालक्ष्मी बिल्डिंग मटेरियल द्वारा मानवता के सेवार्थ का अच्छा संदेश दिया

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News