जिला पंचायत कबीरधाम के आदर्श ग्राम की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

No comments

Friday, 26 January 2024

जिला पंचायत कबीरधाम के आदर्श ग्राम की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार


75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभागीय झांकी ने दिया स्वच्छता एवं विकसित गांव का संदेश

कवर्धा, 25 जनवरी 2024। विकसित भारत के साथ आदर्श ग्राम का संदेश देता जिला पंचायत की झांकी को 75 वे गणतंत्र दिवस के परेड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आदर्श ग्राम में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ प्लस गांव तथा गरीबों के लिए पक्का आवास निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं को दर्शाया गया। प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट ने जिला पंचायत परिवार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में हम निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहे। 

          उल्लेखनीय है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में निर्मित इस झांकी ने ना केवल स्वच्छता का संदेश दिया वरन आम जनता के बीच केंद्र एवं राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का मनमोहन प्रस्तुतीकरण किया गया। जिला पंचायत की झांकी के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आई ई सी रथ भी चल रहा था जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी दी जा रही थी। इसके अतरिक्त ग्राम नेवारी के डंडा नृत्य पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बेहतर प्रस्तुतीकरण एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला पंचायत की झांकी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित  करने पर जिला पंचायत की पूरी टीम ने प्रसन्नता जाहिर की।

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवसThe National news

No comments
कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया 

कवर्धा, 26 जनवरी 2024। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) मैदान में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। विधायक श्रीमती बोहरा ने शांति और आजादी तथा अमरता की प्रतीक स्वेत कबूतर और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली तथा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।  
समारोह स्थल पर जिले के शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बच्चों ने देश भक्ति, लोक कलाओं, लोक गीतों और लोक परंपराओं पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित झांकिया निकाली गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिस्त पत्र दिया गया। परेड की विभिन्न टुकड़ियों ने देश भक्ति की धुन पर कतारबद्ध होकर सधे हुए कदमों में अनुशासनशीलता के आकर्षक मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून जिला पुलिस बल, नगर सेना के जवानों ने हर्ष फायर किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 09 परेड दलों ने परेड कंमाडर श्री महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर श्री त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सतोष पटेल, श्री रघुराज सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ठाकुर, श्रीमती भुनेश्वरी चंद्राकर, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री जसविंदर बग्गा, श्री भुनेश्वर चंद्राकर और वन मंडाधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित। मंच संचालन श्री अवधेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीरा देवांगन द्वारा किया गया। 

परेड में 09 प्लाटून शामिल हुए

   गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह व द्वितीय कमांडर एसआई श्री त्रिलोक प्रधान ने प्रतिनिधित्व किया। गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष कुल 09 टोलियां शामिल हुई, जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र चंदेल, जिला पुलिस बल-पुरूष से एएसआई श्री कृष्णकुमार चंद्रवंशी, जिला पुलिस बल-महिला से एएसआई श्री उमा उपाध्याय, नगर सेना से प्लाटून कमांडर श्री मंगलुराम मंडावर, वन विभाग से कमांडर श्री तारकेश्वर यादव, एनसीसी बालक पीजी कॉलेज कमांडर श्री अरूण कुमार, एनसीसी बालिका पीजी कॉलेज कमांडर रानु खुसरो, एनसीसी बालक स्वामी करपात्री जी रूद्र गेन्ड्रे और  एनसीसी बालिका स्वामी करपात्री जी कमांडर हीरामणि गेन्ड्रे परेड का प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धु्रर्वे, प्रेमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मो. साजिद खान, मोहित कुमार, गोपाल ठाकुर, शिवम मंडावी, राम लोचन पटेल, ह्दयेश सिंह, रूपेन्द्र कुमरे, शिव यादव परेड के साथ अपने स्वर दिए।   
   
शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले के आठ अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, कला, संस्कृति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह की शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात अभ्युदय स्कूल, कस्तुरबा गांधी आ. वि. कवर्धा के विद्यार्थियों द्वारा रामायण, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, कस्तुरबा गांधी आ. वि. बोड़ला, गुरूकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, होली किंडम स्कूल द्वारा पगडी संभा रंगदे, अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जली जैसी हवाएं गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तुबा गांधी आवसीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान कस्तुबा गांधी आवसीय विद्यालय बोड़ला और तीसरा स्थान अभ्युदय स्कूल रहा। भाव भंगीता में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नृत्य में की गई झांकी और ऐरोबिक पर अशोका पब्लिक स्कूल, वेश भुषा में गुरूकुल पब्लिक स्कूल और अनुशासन में होली किंडम स्कूल को पुरस्कृत किया गया। 

परेड का पुरस्कार वितरण

आकर्षक मार्च पास्ट में सिनियर डिविजन प्लाटून में 17वी बटालियन को पहला, जिला पुलिस बल पुरूष को दूसरा एवं जिला पुलिस बल महिला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर डिविजन प्लाटून में एनसीसी बालक डिवीजन विंग पीजी कॉलेज कवर्धा प्रथम स्थान, एनसीसी बालिका डिवीजन विंग पीजी कॉलेज कवर्धा दूसरा स्थान और एनसीसी बालक डिवीजन विंग स्वामी करपात्री जी विद्यालय  कवर्धा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकी में जिला पंचायत की झांकी प्रथम

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा आकार्षक झांकिया निकाली गई। जिसमें प्रथम स्थान पर जिला पंचायत कबीरधाम, दूसरे स्थान पर वन विभाग एवं तीसरे स्थान पर आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रदान किया गया। 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित 75वीं गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अंतर्गत 17 अलग-अलग विभागों के 35 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम जिले के 3 शहीद के परिवार हुए सम्मानित
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान श्री नरेन्द्र शर्मा के भतीजा श्री ललित शर्मा, आरक्षक श्री झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र श्री जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए शहीद हुए है।

जिला प्रेस क्लब कवर्धा में शान के साथ मनाया गया 75गणतंत्र दिवसTHe National news

No comments

Thursday, 25 January 2024

जिला प्रेस क्लब कवर्धा में शान के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कवर्धा। आज 75वे गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रेस क्लब कवर्धा में ध्वजारोहण किया गया। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ शहीदों को याद करते हुए जयघोष का नारा लगाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने संबोधन में भारत गणराज्य की स्थापना और देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, डीएन योगी, यशवंत सिंह ठाकुर, अभिताब नामदेव, निर्मल मिश्रा, सूर्या गुप्ता, रूपेश चंद्रवंशी, देवेंद्र चंद्रवंशी, बसंत नामदेव, आदिल खान, ऋषिकांत कुंभकार, विकास सोनी, फिरोज खान, पवन तिवारी, नीरज शर्मा, पद्मराज जायसवाल, जलेश साहू, पप्पू खान, आयुष वर्मा, राकेश साहू, दिलीप गुप्ता, मीरा साहू सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

 *मुख्य अतिथि सहित सचिव विजय धृतलहरे रहे नदारद*

प्रेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए स्वयंभू सचिव विजय धृतलहरे ने बतौर मुख्य अतिथि श्याम टंडन, ईश्वर कुंभकार को बनाने की सूचना जारी किया था किंतु ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और सचिव विजय धृतलहरे स्वयं नदारद रहे। कार्यक्रम के पश्चात इस संबंध में सदस्यों ने जिला अध्यक्ष प्रकाश वर्मा से इसकी जानकारी लेने की मंशा जाहिर की। सभी ने अध्यक्ष से पूछा की मुख्य अतिथि बनाने के लिए बैठक क्यों नही लिया गया? और जब मुख्य अतिथि बना ही दिए थे तो अतिथि और सचिव कैसे उपस्थित नहीं हुए? इस पर अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार का कोई अतिथि नही बनाया गया है विजय ने विवाद पैदा करते हुए अनर्गल पोस्ट ग्रुप में डाला है। इस वाक्या को लेकर जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने अध्यक्ष से कहा कि इस तरह की बातें होने से प्रेस क्लब के सभी सदस्य नाराज चल रहे हैं। जल्द से जल्द मीटिंग कर क्लब का कार्ड जारी करने का आग्रह किया है। सभी सदस्यों ने जल्द से जल्द प्रेस क्लब में मीटिंग की मांग की है।

मुक्तिधाम में सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए शेड पर था कब्जा ,ग्रामीणों के माँग पर कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर हुई बुलडोजर कार्यवाहीthe National news

No comments

Tuesday, 23 January 2024

मुक्तिधाम में सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए शेड पर था कब्जा ,ग्रामीणों के माँग पर कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर हुई बुलडोजर कार्यवाही
पोंडी-में सर्व समाज के लिए उपयोगी सार्वजनिक मुक्ति धाम में  विगत 4 वर्षों से समुदाय विशेष के लोगो ने कब्जा कर रखा था । मुक्ति धाम के अंदर मृतक कर्म के दौरान लोगो के बैठने के लिए पक्का शेड बनाया गया था । उक्त शेड में विगत चार वर्षों से समुदाय विशेष के लोगो ने अनाधिकृत रूप से दीवाल निर्माण करा कर उसे मकान का स्वरूप दे दिया और एक व्यक्ति को रहने के लिए दे दिया था । इस घटना से नाराज पोंडी के नागरिकों ने 4 वर्षो में अनेक बार कब्जा खाली कराने प्रशासन से माँग रखी साथ ही अनेक बार आंदोलन भी हुआ था ,अनेक बार दो समुदाय के बीच द्वंद की स्थिति भी बनी । किंतु तुष्टिकरण की राजनीति के चलते उचित कार्यवाही अब तक लंबित था । एक फिर पोंडी के नगर वासियों ने स्थानीय विधायक  विजय शर्मा से मुक्ति धाम में अवैध कब्जे की जानकारी दी विधायक विजय शर्मा ने मामले की गम्भीरता और जन भावना को देखते हुए कब्जा खाली कराने प्रशासन को निर्देशित किया । 
मंगलवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी पटवारी,तहसीलदार ,सहित बड़ी संख्या में विभागीय अमले ने बुलडोजर कार्यवाही कर अवैध दीवाल गिराकर शेड को पुराने स्वरूप में कर दिया । लंबे समय से मुक्ति धाम में अवैध कब्जे से नाराज नगर वासियों ने कार्यवाही पर प्रशन्नता जाहिर किया है ।

कवर्धा,, मजगाव मे श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा में 1100दिप प्रज्वलित कर भव्य रूप से मनाया गया the National news

No comments

Monday, 22 January 2024

कवर्धा,, मजगाव के मां महामाया मंदिर प्रांगण में भव्य दीप जलाकर राम उत्सव मनाया गया वही मां शाकांबरी मंदिर का प्रतिष्ठान किया गया जिसमें 9 दिन का श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन चल रहा है जिसमें पुजय पं ईशवरी प्रसाद तिवारी के द्वारा कथा प्रवचन किया जा रहा है मजगाव मे चल रहे भक्ति मय कार्य क्रम में ग्रामीणों द्वारा भव्य रूप उत्साह एवं मंगलमय तरीके से ज्योति कलश यात्रा निकालकर किया जा रहा है वहीं 22जनवरी को श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा में मजगाव के युवाओं के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया 

कवर्धा:- सजेगा दिव्य दरबारः धर्म नगरी कवर्धा में हनुमान कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री THE NATIONAL NEWS

No comments

Sunday, 21 January 2024

प्रतिदिन लगभग दो लाख लोगों के लिए भंडारे की रहेगी व्यवस्था

बागेश्वर धाम श्रीराम कथा श्री हनुमान कथा आयोजक द्वारा आज मोहनी होटल में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम का रूप रेखा बताया गया आयोजक संदीप अग्रवाल द्वारा बताया गया की बाजार में हम लोगो को बदनाम किया जा रहा ही कार्यक्रम के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे है। यह सरासर गलत है अगर कोई सहयोग करना चाहता है तो हमारे समिति में सहयोग कर रशीद प्राप्त कर सकते है। हमारे समिति द्वारा कोई चंदा नही लिया जा रहा है। 

दिव्य दरबार लगाकर श्रद्धालुओं की सुनेंगे समस्याएं

कवर्धा – विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री जी का आगमन कवर्धा में 28 तारीख को हो रहा है इस दिन से हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। अग्रवाल परिवार आयोजन हैं। यह कथा कवर्धा के नया बस स्टैंड घोटिया फॉर्म में आयोजित की जा रही है। आयोजक समिति के मुकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, एवं मुन्ना अग्रवाल ने बताया कि 28 जनवरी दिन रविवार से 30 जनवरी सोमवार तक हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज के द्वारा 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को 10:00 से 1:00 बजे तक दिव्य दरबार का आयोजन होगा। आपको फिर से बता दें कि कवर्धा के नया बस स्टैंड घोटिया फॉर्म में यह आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में लगभग 3 से 4 लाख लोगों के आने का अनुमान बताया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा श्रद्धालुओं के व्यवस्था में कोई कमी नहीं की जाएगी यह कथन आयोजक समिति के द्वारा बताया गया है। आयोजक समिति के द्वारा यह भी बताया गया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथा सुनने के लिए उचित व्यवस्था की गई है वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए नया बस स्टैंड के बाजू को चुना गया है आयोजन समिति के द्वारा कहा गया है कि भंडारे में जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहता है वह कर सकते है।

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र बोदा के प्रभारी रमेश मेरावी तत्काल प्रभाव से निलंबितThe National news

No comments

Saturday, 20 January 2024

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र बोदा के प्रभारी रमेश मेरावी तत्काल प्रभाव से निलंबित

धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर की गई कारवाई

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र बोदा के प्रभारी रमेश मेरावी के विरुद्ध धान उपार्जन केन्द्र बोदा में अब तक खरीदी गई धान में से शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जन केन्द्र बोदा में अब तक खरीदी गई धान में से शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन में 24 हजार 854 नग धान से भरे हुए बोरी रेण्डमली गिनती में कम होना पाया गया तथा आर्द्रतामापी मीटर 11 जनवरी 2024 से आज तक खराब होना पाया गया। इसके अतिरिक्त दिनांक 12 जनवरी 2024 को आर्द्रतामापी मीटर के जांच बिना धान खरीदी का कार्य प्रभारी द्वारा किया गया है। यह कृत्य समिति में लागू कर्मचारी सेवा नियम के विपरीत प्रतीत होता है। इस कारणों से धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी रमेश मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही उनके स्थान पर सुरेश पटेल प्रभारी संस्था प्रबंधक को धान खरीदी का प्रभार दिया गया है।

धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सतर्क और ईमानदारी से पात्र किसानों का धान खरीदी करें - कलेक्टर श्री महोबेThe National news

No comments
धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सतर्क और ईमानदारी से पात्र किसानों का धान खरीदी करें - कलेक्टर श्री महोबे



कलेक्टर ने अवैध धान पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा जिन धान ख़रीदी केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तथा भौतिक सत्यापन में धान शार्टेज पाई जाती है वहां कारवाई करे और जवाबदेयी तय  करते हुए संबधितो पर एफआईआर भी दर्ज कराए

कलेक्टर ने अभियान चलाकर रकबा समर्पण की कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 20 जनवरी 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में ईमानदारी और अलर्ट रहते हुए पात्र किसानों का धान खरीदी करने के संबंध में राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग की बैठक लेकर आवाश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी के लिए शेष 6 दिन बचे हुए है, इन दिनों में सिर्फ पात्र किसानों का ही धान की खरीदी करना है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही नही होना चाहिए। सिर्फ वास्तविक किसान जो अपना धान नही बेचा पाए है उनका ही धान खरीदना है। जिन धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान की शिकायत मिलती है और जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से संवेदनशीलता के साथ सभी पात्र किसानों का धान खरीदी करना है, इसमें किसानों को कोई समस्या नही होनी चाहिए। बैठक में अपर कलक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, कवर्धा एसडीएम श्री पीसी कोरी, पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, बोड़ला श्री अनुपम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर एवम् प्रभारी खाद्य अधिकारी आकांक्षा नायक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी के अंतिम दिनों में कोचिया बिचौलिया अधिक सक्रिय होते हैं। उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। जिन किसानों से पात्रतानुसार धान खरीदी कर लिया गया है उनका रकबा समर्पण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में फसल कटाई प्रयोग किया गया है। जिसके औसत के आधार पर धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कुछ धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की आशंका पाई गई, जिस पर जांच कर करवाई करते हुए समिति प्रबंधक को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी रखने के जरूरत है। इन खरीदी केंद्रों में एक अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए और उनके सामने प्रत्यक्ष रूप से खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व अधिकारी, मंडी निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक धान खरीदी केंद्रों में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन कर जांच करने तथा गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करे।  उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधकों के कार्यों की भी लगातार निगरानी रखें। कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा जिन धान ख़रीदी केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तथा भौतिक सत्यापन ने धान शार्टेज पाई जाती है वहां कारवाई करे और जवाबदेयी तय  करते हुए संबधितो पर एफआईआर भी दर्ज कराए।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि अधिकतर किसानों ने अपने धान का विक्रय कर लिया है। उन किसानों से रकबा समर्पण का कार्य अभियान चला कर करें। उन्होंने कहा कि तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक की टीम 2 दिवस के भीतर सभी राइस मिलों का निरीक्षण कर स्टॉक की जांच करें और जहां गड़बड़ी पाई जाती है वहां कारवाई करे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि असामयिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। धान को वर्षा के जल से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर रखे तथा धान के स्टैकिंग को पूर्ण रूप से ढक कर रखे। उन्होंने कहा कि धान के स्टैकिंग के लिए नीचे में ड्रैनेज व्यवस्थित रूप से बनाएं तथा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण भी करें। बैठक में राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग और धान खरीदी से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

थाना लोहारा पुलिस की त्वरित प्रभावी कार्यवाही मोटर सायकल को चोरी कर पकडाने के डर और भय से मो0सा0 मे लगाई आगThe National news

No comments

Friday, 19 January 2024

थाना लोहारा पुलिस की त्वरित प्रभावी कार्यवाही 
मोटर सायकल को चोरी कर पकडाने के डर और भय से मो0सा0 मे लगाई आग ।
आरोपीयो के निशानदेही पर प्रार्थी के मोटर सायकल को जली हालात मे किया गया बरामद ।
अपराध कायमी के 12 घंटे के अंदर चोरी के आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता ।
आरोपी के विरूध्द विधिसंगत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ।
             
      प्रार्थी दुर्गेश कुमार कुर्रे पिता सुरेन्द्र कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 18 मिनीमाता चौक कवर्धा का दिनांक  19/01/24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18/01/24 को अपनी मोटर सायकल से अपने ससुराल सबराटोला आया था जो अपने साला के साथ ग्राम आमगांव का मेला देखने गया था जो आमगांव मे बर झाड के पास करीबन शाम 06/00 अपनी मोटर सायकल ब्लु कलर एच एफ डीलक्स क्रमांक CG09JM4202 को खडी कर मेला घुमने चला गया  करीबन 07/00 बजे शाम जंहा मोटर सायकल खडी किये थे वंहा पर वापस आया तो देखा कि  मोटर सायकल ब्लु कलर एच एफ डीलक्स क्रमांक CG09JM4202 नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 24/24 धारा  379 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
                 मामले की गंभीरता को वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ,अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले का विवेचना सउनि0 सुखलाल सिंह धुर्वे के द्वारा किया गया विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया उसी दरमियान ग्राम धनगांव के जीवन लाल वर्मा से सुचना मिला कि ररू ठाकुर के खेत मे रखे पैरा सहित एक मोटर सायकल जला पडा है कि सुचना पाकर प्रार्थी के साथ मौका स्थल देखने गया जंहा पुछताछ करने पर गांव के गोविंद वर्मा एंव मनोहर को रात मे भागते देखे है। कहने से मौके पर तलब कर समक्ष गवाहो के पुछताछ करने से घटना कारित करना स्वीकार किये है। आरोपीयो के द्वारा घटना स्वीकार करने से मौके पर मेमोरेण्डम कथन , बरामदगी पहचान पंचनामा जप्ती नुकसानी पंचनामा , तैयार किया जाकर धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से आरोपीयो का कृत्य धारा  435,201,34 भादवि0 परिलक्षित होने से प्रकरण मे धारा जोडी गई । बाद धारा सदर का साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपी 1. गोविन्द वर्मा पिता मन्नुलाल वर्मा उम्र  20 वर्ष  2. मनोहर धुर्वे पिता राजु धुर्वे उम्र 19 वर्ष दोनो साकिनान धनगांव को दिनांक 19/01/24 के क्रमश:16/30,16/40 बजे गिर0 कर विधिसंगत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

No comments

Thursday, 18 January 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में शिशुओं को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट, किशोरियों को उपहार प्रदान किया

वन विभाग में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोदो, कुटकी और रागी से बनी लड्डू, कुकीज भेंट की

रायपुर, 18 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को उपहार प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्टालों का अवलोकन किया। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट से विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए हैं। रेडी टू ईट से ही खुरमी, सलोनी, गुलगुला, अनरसा, अइरसा, बर्फी, सोहरी, चीला, सलोनी, हलवा, लड्डू सहित विटमिन से भरपूर फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉल में पोषण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की भाजी पालक, गोभी भाजी, तिवारा भाजी, लाल भाजी, मेथी भाजी, करामता, चना भाजी, मूलीभाजी, चौलाई भाजी, सुनसुनिया भाजी सहित फलों की प्रदर्शनी लगाई गई।

वन विभाग के स्टाल में मुख्यमंत्री श्री साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोदो, कुटकी और रागी से बनी लड्डू, कुकीज भेंट की। विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री वनधन योजना अन्तर्गत ज़िले की  आदिवासी महिला समूह शिव शक्ति द्वारा अन्नपूर्णा माहुल पत्ता से दोना पत्तल और नाश्ता प्लेट बना कर आमदनी अर्जित कर रही हैं। वहीं वन धन योजना में जय देव ठाकुर, जय माँ शीतला महिला समूह और नई किरण स्व सहायता समूह हाट बाज़ार से कच्चे लघु वनोपज से संग्रहण के बाद साफ़-सफ़ाई कर विभिन्न प्रकार के खाने की सामग्री बना रही हैं। समूह की महिलाएं कोदो, कुटकी, रागी से लड्डू, कुकीज़, चावल और आटा का निर्माण करती हैं। समूह शहद प्रसंस्करण का कार्य भी करता है।  

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय के साथ सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, श्री बिसराम यादव, श्री पवन साय, श्री अजय जामवाल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित

No comments

Wednesday, 17 January 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल 

कवर्धा, 17 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मां रूखमणि गुड़ उद्योग का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कबीरधाम जिला में प्रथम आगमन है। 
श्री चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, श्री बिसराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, श्री संतोष गोलछा, श्री किरणदेव सिंह, श्री अजय जामवाल, श्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री दयालदास बघेल, श्री ओपी चौधरी, श्री टंकराम वर्मा, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री संतोष पाण्डेय शामिल होंगे।

आयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को दीपावली के तर्ज पर घर-घर जलाएं दीप-उपमुख्यमंत्री शर्मा the National news

No comments

Monday, 15 January 2024

कवर्धा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा नगर के हनुमान मंदिर पहुंचकर खेड़ापति दादा के दर्शन किए और दण्डवत प्रणाम कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी इस दिन हम सभी को दीपावाली की तरह ही घरों में दीपक जलाकर रौशन करना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पोखराज सिंह परिहार, जसविंदर बग्गा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, रामप्रसाद बघेल, पार्षद उमंग पाण्डेय, रिंकेश वैष्णव, सनत साहू सहित जनप्रतिनिधि, मंदिर के पुजारी चंद्रकिरण तिवारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त विवेचना अधिकारियों की ली गई मीटिंग the National news

No comments

Sunday, 14 January 2024

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त विवेचना अधिकारियों की ली गई मीटिंग।

विवेचकों को विवेचना संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में विस्तार पूर्वक दी गई जानकारी।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा दिनांक-13.01.2024 को जिले के थाना/चौकी में कार्यरत विवेचना अधिकारियों की मीटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, उप. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक श्री संजय तिवारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल एवं समस्त थाना से उपस्थित हुए विवेचना अधिकारी उपस्थित हुये।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी के विवेचकों को जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक भारतीय न्याय संहिता की परिवर्तित एवं संशोधित धाराओं, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत विवेचना, विचारण के दौरान पुलिस से संबंधित धाराओं एवं भारतीय साक्ष्य संहिता के अंतर्गत पुलिस विवेचना से संबंधित धाराओं के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही हिन्दी रूपांतरण उपलब्ध कराया जाकर नियमित रूप से नवीन धाराओं का अध्ययन करने व वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों का बिना विलंब किये पालन करने, अपराध एवं अपराधियों पर लगाम किसने, अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुए असामाजिक तत्वों पर सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने, जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ गाँजा, शराब, नशीली दवाइयों का बिक्री कर अवैध धन अर्जित करने वाले, तथा अवैध मादक पदार्थों का सेवन कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले, महिलाओं एवं बालक/ बालिकाओं से दुर्व्यवहार करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही करने, थाना/चौकी में अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों/आवेदको से सहजता से पेश आकर उनकी समस्याओं को जानकर त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मकरसंक्रांति पर तिल और गुड़ की लड्डू खरीद कर लोगों में बांटे गए

No comments
*🇮🇳 संपर्क करें 🇮🇳*
*जलेश कुमार साहू*
*मो9993952070*
*8319399895*
*यहां क्लिक करे खबरों के लिए*
👇👇👇👇

कलेक्टर ने वनांचल सहित मैदानी गांवों के धान केन्द्रों को औचक निरीक्षण किया The National news

No comments
कलेक्टर ने वनांचल सहित मैदानी गांवों के धान केन्द्रों को औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर ने धान खरीदी और उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए 

कलेक्टर ने किसानों से बातचीत की, कहा- धान बेचने में किसी प्रकार भी परेशानी नहीं होनी चाहिए 

कवर्धा 13 जनवरी 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिले के वनांचल सहित मैदानी ग्रामों में खरीफ विपणन वर्ष 23-24 के धान उपार्जन केन्द्रों को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र वार पंजीकृत किसानों, गिरदावरी के अनुसार धान का रकबा, धान बेच चुके किसानों और ऋण वसूली सहित धान के उठाव की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री महोबे ने कवर्धा, बोडला और पंडरिया विकासखण्ड के रेंगाखारखुर्द, तरेगांव जंगल, कोदवागोडान, सराईसेत सहित अन्य धान खरीदी केन्दों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए कहा कि किसी भी पंजीकृत किसानों को धान बेचने में कोई अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान के अवैध परिवहनों, धान के अवैध भण्डारण पर मॉनिटरिंग रखे और सतत रूप से जांच भी करें। कलेक्टर ने धान बेचने के आए किसानों के धान पंर्जी, उनके गिरदावरी रिपोर्ट का परीक्षण भी करे। किसानों के गिरदावरी रिर्पोट के आधार पर अब तक कुल कितने धान का विक्रय कर चुके है इसकी भी बारिकी से परीक्षण कराएं और अगर किसानों द्वारा उनके कुल उत्पादन का निर्धारित मात्रा के अनुसार खरीदी कर चुके है तो ऐसी स्थिति में शेष रकबा भी समर्पण कराए। 
कलेक्टर श्री महोबे ने तरेगांव जंगल के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए वहां के सभी पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। धान के आवक के आधार पर धान का उठाव पर विशेष जोर देने के निर्देश भी दिए। यहां बताया गया कि तरेगांव जंगल के उपार्जन केन्द्र में कुल 2149 पंजीकृत किसान है जिसमें 60 हजार 927 क्विंटल का धान की खरीदी कर ली गई है। वहीं 30 हजार 970 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार पंडरिया के कोदवागोडान उपार्जन केन्द्र में 66हजार 964 क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। जिसमें से 23 हजार 610 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। यहां कुल पंजीकृत किसान 1079 है। किसानों से अब तक 2 करोड़ 90 लाख 1 हजार 40 रूपए की ऋण वसूली कर ली गई है। 
 कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्दों का निरीक्षण करते हुए कहा कि धान खरीदी के शेष दिनों में सतर्कता के साथ पात्र किसानों के धान खरीदी, धान का उठाव और धान खरीदी केन्द्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि धान खरीदी में किसी भी किसान को कोई असुविधा नही होनी चाहिए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदना है। धान खरीदी के अंतिम दिनों में कोचिया बिचौलिया अधिक सक्रिय होते हैं। उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। जिले के सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में अन्य राज्य का धान नहीं आना चाहिए। उन्होंने चेकपोस्ट पर अन्य राज्यों से आने-जाने वाली सभी वाहनों कड़ी निगरानी रखते हुए जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही चेक पोस्ट में सभी वाहनों की जानकारी भी रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के पहले उसका सत्यापन जरूर करें। गड़बड़ी करने वालो पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
        कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि किसान का पूरा धान विक्रय करने के बाद रकबा समर्पण का कार्य अभियान चला कर करें। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि कोई बाहर या अवैध रूप से धान लाता है उन पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी रखने के जरूरत है। मंडी निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक धान खरीदी केंद्रों में जाकर जांच करे। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व अधिकारी को कोचियों का औचक निरीक्षण कर जांच करने तथा गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधकों के कार्यों की भी लगातार निगरानी रखें। जहा गड़बड़ी की शिकायत मिलती है वहां कारवाई करे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक की टीम बनाए और 2 दिवस के भीतर सभी राइस मिलों का भी निरीक्षण कर स्टॉक की जांच करें। निरिक्षण के दौरान संबधित एसडीएम, उप संचालक कृषि सहित अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा की सड़क हादसे में मौत, बिलासपुर से लौटते समय नांदघाट में पलटी कार

No comments

Saturday, 6 January 2024



बेमेतरा। सामाजिक कार्यकर्ता और रायपुर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे रविवार सुबह किसी काम से खुद ही गाड़ी ड्राइव कर बिलासपुर गए थे। वहां से लौटते समय बेमेतरा जिले के नांदघाट में करीब साढ़े तीन बजे किसी को बचाते समय उनकी गाड़ी पलट गई। सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

न्यू गायत्री नगर रायपुर निवासी 58 वर्षीय विश्वजीत मित्रा सामाजिक कार्य के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत थे। वे हाकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। उनकी पत्नी रायपुर साइंस कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी एक बेटी मुंबई में है।

तालाबों के संरक्षण को लेकर लड़ी लड़ाई

उन्होंने पर्यावरण और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी, जिसके आधार पर राज्य सरकार को कोर्ट ने दिशा निर्देश भी दिया था।हाल के दिनों में ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने जो संज्ञान लिया है, उस मामले में भी विश्वजीत ने हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। तालाबों के संरक्षण को लेकर भी उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। उनकी शिकायत पर वेटलेन आथरिटी ने राजधानी के सभी तालाबों की जांच का आदेश दिया था, जिसमें सिर्फ करबला तालाब की जांच हुई।

ग्राम बासिनझोरी ग्राम पंचायत मे दिनांक 04/01/2024 को जनचौपाल लगाया गया the National news

No comments

Thursday, 4 January 2024



                श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना थाना प्रभारी लोहारा विकास बघेल द्वारा थानाक्षेत्रांतर्गत ग्राम बासिनझोरी ग्राम पंचायत मे आज दिनांक 04/01/2024 को जनचौपाल लगाया गया जिसमे ग्राम सरपंच ,पंचगण ग्राम कोटवार एवं ग्राम प्रमुख, एंव ग्राम पटेल लोग उपस्थिति आये जिन्हे बैंक से लेनदेन करते समय सावधानी बरतने ,एंव अपने पासबुक एटीएम कार्ड को सुरक्षित रखने, एंव बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्ति जैसे फेरी लगाकर सामान बेचने वाले व लॉटरी लगा है कहकर मोबाईल के जरिये ठगी करने वाले सायबर ठगो से सावधान रहने वर्तमान प्रचलित अपराध जैसे चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग, इंटरनेट के माध्यम से ठगी एवं अनजान नम्बर से आने फोन काल से बचने एंव बाल व महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम के संबंध मे जानकारी दी गई । एंव ग्रामीणो को नशीली पदार्थ सेवन करने से बचने, व नशीली पदार्थ बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वो की जानकारी तत्काल सुचना देने कहा गया ।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जन चौपाल लगाकर आम जनों की सुने समस्या निराकरण के बताए गए उपाय

No comments

Tuesday, 2 January 2024

कबीरधाम पुलिस द्वारा जन चौपाल लगाकर आम जनों की सुने समस्या निराकरण के बताए गए उपाय।

 साइबर ठगी एवं बचाव के उपाय, यातायात के नियम, महिला एवं बालक/ बालिकाओं के अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी, अपराधिक तत्वों से बचाव के उपाय बात कर किया गया आम जनों को जागरूक।

अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गाँजा, नशीली दवाइयों के बिक्री एवं परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही।

जिले को पूर्णता अपराध मुक्त बनाने पुलिस का सहयोग करने ग्राम वासियों से किया गया, पुलिस जन चौपाल के माध्यम से "अपील"।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया है। कि सभी अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर थाना/चौकी क्षेत्र के आम जनों को वर्तमान में होने वाले अपराधों की जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए, उससे बचने के उपाय बतायें, साथ ही कोई आपराधिक तत्व यदि थाना/चौकी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराधिक कृत जैसे अवैध शराब बिक्री, अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री/ परिवहन, अवैध नशीली दवाइयां का बिक्री एवं परिवहन आदि करता है। तो उनके विषय में आवश्यक जानकारी लेकर तत्काल सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में आज दिनांक-02.01.2024 को जिले के अलग-अलग थाना/ चौकी में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थाना पंडरिया के ग्राम पाणी, थाना तारेगाँव जंगल के ग्राम लबदा, थाना बोड़ला के ग्राम नेऊगाँवकला, थाना कुंण्डा क्षेत्र के ग्राम बघर्रा, थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम दुलदुला, चौकी दमापुर क्षेत्र के ग्राम गिरधारी कापा, चौकी बैजलपुर के ग्राम कामाडाबड़ी, ग्राम बैजलपुर ग्राम खारिया, थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्राम तालपुर, चौकी दशरंगपुर क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर कला, थाना कुकुदुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामठी, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के देवारपारा, चौकी बाजार चार भाटा क्षेत्र के ग्राम बम्हनी, चौकी पोडी के बाजार में, थाना रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम भालूटोला, थाना पिपरिया क्षेत्र के बाजार हाट एवं ग्राम बिरकोना में पुलिस जन चौपाल लगाकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियो एवं टीम के द्वारा ग्रामवासी आम जनों को जागरुक करते हुए, उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया जा रहा है। 

पुलिस जन चौपाल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा दिये गए संदेश को उपस्थित पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासी आम जनों को बताते हुए जानकारी दिया गया। कि क्षेत्र में किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा नशे का सेवन कर आम जनों को या महिलाओं को प्रताड़ित करता है, तो उसकी खैर नहीं होगी, लड़ाई झगड़े, य अन्य प्रकार के किसी भी अवैध कार्य जुआ,सट्टा अवैध शराब, गाँजा, नशीली दवाई आदि मादक पदार्थों के बिक्री या परिवहन में लगाम लगाने में ग्राम वासियों को पुलिस का सहयोग करने कहा गया। ताकि क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त बनाया जा सके और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। साइबर ठगी, ऑनलाइन ठगी, मोबाइल के माध्यम से होने वाले ठगी, चोरी से बचाव व महिला तथा बालक/बालिकाओं से संबंधित अपराधों की पूर्ण जानकारी तथा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर गाँव के प्रमुख जन, आम नागरिक, महिला/ पुरुष तथा बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित होकर कबीरधाम पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपराध को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News