90 वर्ष की बैगा बुजुर्ग महिला ने घर पर बैठ कर किया मतदान, The National news CG

No comments

Monday, 30 October 2023

90 वर्ष की बैगा बुजुर्ग महिला ने घर पर बैठ कर किया मतदान, कहा यह उनके जीवन का सबसे सुखद पल है, उन्होने पूरे गांव वालों को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की  

घरों में पहुंचकर मतदान दलों ने कराया चालीस प्रतिशत से उपर दिव्यांग और अस्सी वर्ष से उपर बुजुर्गों का मतदान

30 अक्ब्टूबर को जिले के 167 मतदाताओं ने घर बैठे मताधिकार का किया प्रयोग  

30 और 31 अक्टूबर को कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुल 450 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने का लक्ष्य
 
इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में निवासरत मतदाता के घरों तक पहुचने 33 रूट के लिए 33 मतदान दल बनाए गए

कवर्धा, 30 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक कबीरधाम जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के चालीस प्रतिशत से उपर दिव्यांग और अस्सी वर्ष से उपर बुजुर्ग कुल 450 मतदाताओं द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन 450 मतदाताओं के घर पहुंचने के लिए आयोग के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय के निर्देश पर 33 रूट के लिए 33 मतदान दल बनाए गए है। 30 और 31 अक्टूबर को मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराने के लिए तिथी निर्धारित की गई है।
निर्धारित तिथी अनुसार आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी एवं बैगा बाहुल्य ग्राम कोमो की 90 वर्षीय बुजुर्ग बैगा महिला ने अपने घर पर ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जब उनके गांव में निर्वाचन कराने मतदान दल पहुंचा तो पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा। उन्होने चर्चा करते हुए बताया कि घर बैठे मतदान करने का यह उनका जीवन का सुखद पल था। इससे पहले वह हमेशा अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर ही मतदान करती थी। इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई सुविधा मिलने से 80 वर्ष से ऊपर और 40 प्रतिशत से उपर दिव्यांग जनों को बहुत राहत और सुविधा मिल रही है। मतदान करने के बाद उस बुजुर्ग बैगा महिला ने पूरे गांव वालों से आगामी 7 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की है। मतदान की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। समान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता एवं व्यय प्रेक्षक श्री वेंकन्ना तेजावथ द्वारा ग्राम खैरबना कला में कराए जा रहे 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।  
कबीरधाम जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के चालीस प्रतिशत से उपर दिव्यांग और अस्सी वर्ष से उपर बुजुर्ग कुल 450 मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र से मतदान कराने के लिए 30 और 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जनमेजय महोबे की उपस्थिति में आज सुबह इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के 17 रूट के लिए 17 मतदान दल रवाना किया गया है। 30 अक्टूबर को इन दोनो विधानसभा क्षेत्र से 185 दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान करने के लिए सहमति दी थी। देर शाम तक आज के पूरे मतदान दल वापस पहुंच गए।


*डाकमत पत्र द्वारा किए गए मतदान की जानकारी इस प्रकार है.......*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि 30 अक्टूबर को कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा के बुजुर्ग व दिव्यांग कुल 185 मतदाताओं ने घर बैठकर मतदान करने की सहमति दी थी। इन 185 मतदाताओं के घर पहुंचने के लिए 17 रूट के लिए 17 मतदान दल बनाएं गए थे। इन 185 मतदाताओं में 167 मतदाताओं ने घर बैठे मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 18 मतदाताओं ने मतदान नहीं कर पाएं। मतदान नहीं करने वाले 18 मतदातओं में 10 मतदाता की मृत्यु और 08 मतदाता अनुपस्थित पाएं गए। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को इन दोनों विधानसभा  क्षेत्र के कुल 265 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचने के लिए 16 मतदान दल एवं रूट बनाए गए है।

विधानसभा पंडरिया

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 58 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता थे। जिसमें 51 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 07 लोग मतदान नहीं कर पाए। इन सात लोगों में 05 की मृत्यु और 02 मतदाता अनुपस्थित पाएं गए।

विधानसभा कवर्धा

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कुल 127 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता थे। जिसमें 116 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 लोग मतदान नहीं कर पाए। इन 11 लोगों में 05 की मृत्यु और 06 मतदाता अनुपस्थित पाएं गए।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य है) और अस्सी वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को इस बार घर बैठे मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गई है। जिले के पंडरिया एव कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य है) और अस्सी वर्ष से अधिक बुजुर्ग कुल 450 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान कराने के लिए  बीएलओ के माध्यम से सहमति दी है।   सभी रूट में एक मतदान दल 30 एवं 31 अक्टूबर को भ्रमण कर मतदान कराया जाएगा। इन मतदाताओं में विधानसभा-71 पंडरिया से 29 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक 130 मतदाता कुल 159 मतदाताओं ने सहमति प्रदान की है जो घर से मतदान करेंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा से 51 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक 240 कुल 291 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए सहमति प्रदान की।
फोटो/01

उद्योगपति क्या जानेंगे किसानों की दु:ख, दर्द और पीड़ा ? कांग्रेस की वापसी होते ही कर्जा माफी पहली प्राथमिकता - नीलकंठ The National news CG

No comments
उद्योगपति क्या जानेंगे किसानों की दु:ख, दर्द और पीड़ा ? कांग्रेस की वापसी होते ही कर्जा माफी पहली प्राथमिकता - नीलकंठ

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी बहुत ही तेजी से चुनावी प्रचार में लगे हैं। उनको मिलता जन समर्थन देख साफ नजर आ रहा हैं कि उनकी जनता में कितनी मजबूत पकड़ हैं। हर इलाके में नीलकंठ जहां पहुंचते हैं, किसान भाई - बहन बड़ी संख्या  में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहें हैं। 

नीलकंठ भी कहते हैं कि "हल चलाकर मैने किसानीं किया व किसानों की परेशानी को समझता हूं" कांग्रेस की सरकार जैसे ही बनती हैं, तो हमारी प्राथमिकता किसानों का कर्जा माफी ही होगा। 

अपने धुआंदार प्रचार के बीच नीलकंठ चंद्रवंशी जनसंपर्क करने ग्राम रहमान कांपा, बिरकोना, केशली गोडान, पाढ़ी, गंगपुर, घोघरा कला, खैरझिटी पुराना, लिम्हई, सेमरहा और देवसरा पहुंचे। वही नीलकंठ ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने किसान परिवार में जन्म लिया, खेती किसानी करना मेरा काम रहा हैं, जिस तरह किसानों को परेशानियां रहती है उन सभी परेशानियों को भली भांति समझ सकता हूँ।

भाजपा पर साधा निशाना -

जिन लोगों ने बंगलो में रहकर अपना राजनीति शुरू की हैं। ऐसे उद्योगपति परिवार के लोगों के झांसा में नही आना है। "किसान हमारी पहचान है, किसानों से हमारी सरकार बनी है" उद्योगपति वाले किसानों के दु:ख दर्द और पीड़ा क्या जानेंगे? किसानों की कर्जा माफी करने के बाद अब भाजपा वालो के पेट में दर्द हो रहा है, क्योंकि भाजपा नही चाहती है  कि एक किसान परिवार व आदिवासी परिवार सुख शांति से अपना जीवन जी पाएं। 

अब तक कई ऐलान -

वही अब छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहक को उसकी राशि के साथ-साथ 4000 बोनस भी मिलेगा। प्रदेश के सभी स्कूलों व महाविद्यालयो में KG-2 से PG तक के लिए मुक्त शिक्षा दी जाएगी। भूपेश सरकार ने पिछले पंचवर्षी में कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो "किसानों का कर्ज़ा माफ करेंगे व हमनें किसानो का कर्ज़ा माफ़ किया। 

भूपेश बघेल सरकार ने इस बार भी किसानों का कर्ज़ा माफ़ करने की घोषणा की। उन्होंने ये भी कहा कि मे जिनके पास जमीन नहीं है उनको हमारी सरकार 7000 देती थी, लेकिन अब 10000 रूपये देगी। 

पंडरिया के लिए रहूंगा हमेशा -

नीलकंठ चंद्रवंशी ने बड़ी भावुकता से कहा कि पंडरिया के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। यहां होने वाली हर समस्याओं का हल आपके आशिर्वाद से निकालूंगा। वही, धान काटने के बाद चना बोने की तैयारी में किसान हैं। इससे पहले खेत जुताई करते कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ नजर आएं। नीलकंठ ने कहा कि आप लोगों का असीम स्नेह, समर्थन व साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत व जमापूंजी हैं। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। 

प्रियंका गांधी ने आज की कई घोषणा -

नीलकंठ ने बताया कि आज प्रियंका गांधी ने कई घोषणा की हैं, जिसे आप सबको जानना चाहिए। 

छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना में गैस रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के 49 लाख 63 हजार​ बिजली उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से कम है, उनका पूरा बिल माफ होगा। बाकी को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त।

महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। 

महिलाओं सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ। 

1000 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे। अभी 300 पार्क हैं।

राज्य के सभी 6000 सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को आत्मानंद में अपग्रेड किया जाएगा।

सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटना में निशुल्क सहायता छत्तीसगढ़ निवासियों के ​लिए।

परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 मालिकों के 2018 से बकाया टैक्स माफ।

इनकी रही मौजूदगी - 

इस मौके पर ग्राम रहमान कांपा में राधु सिंह पंद्राम, केजौ सिंह पंद्राम, महत्तम सिंह यादव, दुलार यादव, रामस्वरूप यादव।

ग्राम बिरकोना में संजय जांगड़े, रामगोपाल कुर्रे, कमल गायकवाड़, भगवान दास बारमते, गुलाबचंद कुर्रे।

ग्राम केशली गोडान में जागेश पटेल, हुकुम धुर्वे, जला पटेल, तुलसी धुर्वे।

ग्राम पाढ़ी में मोहित टेकाम, भैयालाल पटेल, पंचराम पटेल, धनी पटेल।

ग्राम गंगपुर राजकुमार यादव, रमेश मेरावी, निहाली यादव, नरेश मेरावी, दुर्गेश मेरावी।

ग्राम घोघरा कला में करण पटेल, लालाराम पटेल, ओमप्रकाश पटेल, दुखीराम मरकाम। 

ग्राम खैरझिटी पुराना में भोला जयसवाल, अरुण जयसवाल, गौतम जयसवाल, सालिक जयसवाल।

ग्राम लिम्हई में कमल किशोर सिंदाराम, जलेहावर धुर्वे, दिलुराज धुर्वे, देवश्याम, अजय कुर्रे।

ग्राम सेमरहा में विनोद उइके, अजीत जोगी, पारस पोर्ते, गौतम पोर्ते।

ग्राम देवसरा में धनीराम तिलगाम, बोधन सिंह मोंगरे, घनश्याम मेरावी, बलराम सिंह बघेल उपस्थित रहे l

मोदी का वादा झूठा ! 17.05 लाख गरीब परिवारों को आवास देगी कांग्रेस सरकार - नीलकंठ चंद्रवंशी The National news CG

No comments

Sunday, 29 October 2023

मोदी का वादा झूठा ! 17.05 लाख गरीब परिवारों को आवास देगी कांग्रेस सरकार - नीलकंठ चंद्रवंशी

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी तूफानी प्रचार में लगे हुए हैं। अब चुनाव को महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। इन बचे हुए दिनों में नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया क्षेत्र के जन-जन तक पहुंच रहे हैं। वही उन्हें अपार समर्थन मिलता देखा जा रहा है।

भाजपा पर साधा निशाना -

वही, नीलकंठ चंद्रवंशी आज जनसंपर्क के दौरान पंडरिया के ग्राम रौहा, देवपुरा व मंझोली पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी  को आड़े हाथों लिया और झूठ की पोल खोलकर रख दिये। उन्होंने बताया कि किस तरह केंद्र में बैठी मोदी जी सरकार ने आवास के नाम पर गरीब लोगों को मूर्ख बनाया हैं। 

भूपेश ने जो कहा वो किया -

17.05 लाख गरीब परिवारों का 3 साल से आवास केंद्र की मोदी सरकार ने रोका। इस वजह से गरीब परिवारों को क्या कुछ नहीं भुगतना पड़ा, लेकिन भूपेश बघेल ने केंद्र से कुछ नहीं मिलने के बावजूद लोगों को आवास दिलाने का वादा किया है। आधा काम हो चुका है और जो बचा हुआ आवास है वह कांग्रेस सरकार बनते ही मिल जाएगा। 

जनसेवा का हर बार मौका मिला -

नीलू ने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मैं पिछले 20 सालों से सेवा दे रहा हूं। वही जनसेवा का हर बार मौका मिला, और जनता मेरे साथ हैं। इस क्षेत्र की हर समस्या मेरे नजरों में है। जन आशीर्वाद मिलते ही क्षेत्र की सभी समस्या हल कर दूंगा। पंडरिया क्षेत्र में ऐसे कई गरीब लोग हैं, जिन्हें आवास नहीं मिला है, उनकी समस्या हल होगी। 

कांग्रेस की अब तक की घोषणा -

1. पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
जातिगत सर्वे कराया जाएगा।

2. 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे।

3. 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे।

4. तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष।

5. लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए।

6. सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा।

7. राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा।

8. डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इनकी रही मौजूदगी -

इस मौके पर ग्राम रौहा में रमेशर चंद्रवंशी, संजय साहू, आदित्य चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी व ग्राम देवपुरा मे गनी साहू, विक्रम यादव, सताज खान, जुबैर खाना, वनित खान और ग्राम मंझोली में मुहम्मद समीर, अकबर खान, लाज़िन खान, नाज़िम खान उपस्थित रहें।

राहुल गांधी ने सभा में लगाया घोषणाओं का अंबार The National news CG

No comments

कवर्धा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कवर्धा व पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में जन कल्याणकारी घोषणाओं की भरमार लगा दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को मिलने वाली 07 हजार रूपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार करने, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 04 हजार हजार रूपए सालाना बोनस, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क करने, जातिगत जनगणना कराने और गांवों में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की घोषणा की। उन्हांेने अपने पूरे भाषण में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्योगपतियों मित्रों का 14 लाख करोड़ रूपए का कर्जा माफ किया है। कांग्रेस गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का इतना ही कर्जा माफ करेगी। राहुल गांधी की सभा में भीड़ का यह आलम था कि सरदार पटेल मैदान में जितनी भीड़ थी उतनी ही भीड़ मैदान की बाहर मौजुद थी। राहुल गांधी की सभा से कांग्रेस पार्टी के पक्ष मंे माहौल बन गया है।

कांग्रेस जो कहती है वो करती है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरूआत में कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है। उन्होंने विधानसभा की पिछले चुनाव में किसानों का कर्जा माफ करने, धान 2500 रूपए क्विंटल में खरीदने की घोषणा की थी। कांग्रेस की सरकार ने 26 लाख किसानों का 23 हजार करोड़ रूपए का कर्जा माफ किया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अभी 2640 रूपए में धान की खरीदी कर रही है। आने वाले समय में धान 3000 रूपए क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। राहुल गांधी ने तेंदूपता संग्राहकों को प्रतिमानक बोरा का भुगतान 2500 की दर से बढ़ाकर 4 हजार रूपए करने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगली सरकार संग्राहकों को प्रतिवर्ष 4 हजार रूपए बोनस अलग से प्रदान करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के 400 अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल खुलने का उल्लेख करते हुए कहा कि आज किसानों, मजदूरों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो केजी कक्षा से लेकर पीजी याने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। अपनी घोषणाओं के क्रम में राहुल गांधी ने फुड प्रोसेसिंग प्लांट खुलने की घोषणा की। उनका कहना था कि अनाज, सब्जी, फलों एवं अन्य फसलों को सीधे प्लांट तक पहंुचाने से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम भी मिलेगा। राहुल गांधी यही तक नहींे रूके बल्कि उन्होंने केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ मेें दो, तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थापित करने की घोषणा कर दी। गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उगने वाली सब्जियां, फल व अनाज को अमेरिका, जपान व दुबई जैसे देशों में भेजा जा सकेगा।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के साथ किसानों के खेत में गए तथा खेती का कार्य किया। इस दौरान भूमिहीन खेतिहर मजदूरों से बात हुई तो उन लोगों ने उन्हें मिलने वाली सालाना राशि 7 हजार से बढ़ाने की मांग की। उनकी इस मांग पर हमने 5 मिनट के अंदर यह फैसला ले लिया कि इससे बढ़ाकर 10 हजार किया जाए।

बड़े उद्योगपतियों के मित्र हैं पीएम मोदी

किसी भी सरकार कार्य को बताते हुए राहुल गांधी का कहना था कि कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों के हित के लिए कार्य करती है। ये लोग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते है। किसानों का कर्जा माफ किया जाए, मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जाए तो उनका पैसा समानो की खरीदी के माध्यम से छोटे व्यापारियों तक पहंुता है। जहां कांग्रेस सरकार इस तरह की अच्छी सोंच के साथ कार्य करती है, तो दूसरी ओर भाजपा है जो अरबों की संपत्ति वाले उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य करती है। नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी लगाकर गरीबों, किसानों, मजदूरों व छोटे व्यापारियों से टैक्स वसूला और इस टैक्स की राशि से ही अडानी और दूसरे उद्योगपतियों के लाख करोड़ के कर्जा को माफ कर दिया। नरेन्द्र मोदी ने किसान विरोधी अध्यादेश अपॅने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने लाया था। नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में जमा काला धन लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रूपए जमा करने का झूठा वादा किया था।

जातिगत जनगणना का विरोध करते है पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गंाधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए काम करने का दावा करते है। वहीं दूसरी ओर वे जातिगत जनगणना का विरोध करते है। देश में ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत है। लेकिन केन्द्र सरकार में कुल 90 सचिवों में से मात्र 03 सचिव ही ओबीसी वर्ग से आते हैै। केन्द्रीय सचिव ही देश केा बजट में यह तय करते है कि किस योजनाओं व विभागों के लिए कितना बजट रहेगा। मोदी सरकार देश के अनुसुचित जाति व आदिवासी वर्ग की भी कोई फिक्र नहीं करती है।

भाजपा जीती तो छत्तीसगढ़ की संपत्ति बिकेगी

  • हुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति के जरिए अशांति फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस को जीताने की अपील की। उनका कहना था कि चुनाव में कमल का बटन दबेगा तो छत्तीसगढ़ की खदाने, प्लांट, एयरपोर्ट व अन्य संपत्ति अड़ानी के पास चली जाएगी। किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिलेगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों के हित में कार्य शुरू होगा।

Related Articles

भावना बोहरा के कार्यों एवं प्रयासों से प्रभावित होकर कांग्रेस के 38 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल The National news CG

No comments


भावना बोहरा के कार्यों एवं प्रयासों से प्रभावित होकर कांग्रेस के 38 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

पंडरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी भावना बोहरा लगातार विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रही है और जनता की समस्याओं से रूबरू हो रही हैं. इस दौरान जनता का अपार समर्थन भी उन्हें मिल रहा है. इस दौरान ग्राम गोछीया में जनसंपर्क के अवसर पर ग्राम के कांग्रेस कार्यकर्ता और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

भावना बोहरा की उपस्थिति में ग्राम गोछीया के राहुल कौशिक, रामु कौशिक, महेश्वर कौशिक, ओंकार कौशिक, श्रवण कौशिक, दीपक कौशिक, जितेंद्र कौशिक, किरण कौशिक, तुषार कौशिक, देवव्रत कौशिक, ओंकार कौशिक, धन्नू कौशिक, धनेश्वर कौशिक, प्रेमलाल कौशिक, अरुण कौशिक, परमेश्वर कौशिक, अरुण कौशिक, चेतन कौशिक, उत्तर कौशिक, मोनिन्द्र कौशिक, रमन दिवाकर, सुभाष कौशिक, आश्रय कौशिक, गुलशन कौशिक, संजय कौशिक, लाकेश्वर कौशिक, केशव कौशिक, नीलकंठ कौशिक, उत्तम कौशिक, धन्नू कौशिक, बलराम कौशिक, आशीष कौशिक, संजय कौशिक, गोकुल कौशिक, लेखराम कौशिक,सुमित कौशिक एवं किशन कौशिक ने उनके द्वारा किये गए कार्यों एवं प्रयासों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान भावना बोहरा ने सभी को गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया. 

इस दौरान कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं व युवाओं ने कहा की विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने पंडरिया विधानसभा को बदहाली के अंधकार में धकेल दिया है. युवाओं ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पहले प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया और बाद में नियम कानून लगाकर कई युवाओं को अपात्र कर उनकी भावनाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने खिलवाड़ किया है. अपने चहेतों और करीबियों को लाभ पहुँचाने के लिए कई वर्षों से पीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस ने किया है.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही कार्यकर्ताओं का उपहास किया है. कार्यकर्ताओं की अनदेखी एवं छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से पांच वर्षों में विकास कार्य ठप्प पड़ें हैं, सड़कों की जर्जर हालत, अवैध शराब की बिक्री, जुआ-सट्टा के अविअध कारोबार को संरक्षण देना एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था से आज पंडरिया विधानसभा में लगातार अपराध बढ़ रहें हैं.

नीलकंठ के पक्ष में गरजे सहपाठी, बहुमत से विजयी बनाने लिया संकल्प, देखें The National news CG

No comments
नीलकंठ के पक्ष में गरजे सहपाठी, बहुमत से विजयी बनाने लिया संकल्प, देखें 

पंडरिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने पंडरिया विधानसभा से नीलू चंद्रवंशी पर अपना भरोसा जताया है। नीलू चंद्रवंशी स्वयं एक किसान है, वही नीलकंठ चंद्रवंशी के पक्ष में संपूर्ण पंडरिया उमड़ा पड़ा हैं। 

वही, आज नीलू के सहपाठी चंद्रकुमार आजाद अपने साथी के पक्ष में भावुक अपील की। यही नही पिछली भाजपा सरकार ने किस तरह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा किया, एक बार फिर से याद दिलाया। 

उन्होंने कहा कि नीलकंठ माटी पुत्र है, जिसे भारी बहुमत से जीताना है। यहां कुछ लोग ऐसे हैं, जो बाहर से आकर जीत हासिल करना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। भूपेश बघेल सरकार ने 5 वर्षो में साबित किया हैं कि वह किसान हितैषी सरकार हैं। युवाओं के लिए सोचती हैं। इसलिए हमें संकल्प लेना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की वापसी कराकर रहेंगे।

*VIDEO*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है – अकबर कुर्मी समाज की बैठक में पहुच The National news CG

No comments

Friday, 27 October 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है – अकबर कुर्मी समाज की बैठक में पहुच

कवर्धा| कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में स्थित कुर्मी  छात्रावास भवन में पहुच कर कुर्मी समाज की बैठक में उपस्थित हुए | उन्होंने समाज के गणमान्य नागरिको से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा| उन्होंने कहा के कांग्रेस के सरकार ने अपने वायदे निभाए है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है |
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने बताया के कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया की कांग्रेस की सरकार बन्ने पर फिर से किसानो के क़र्ज़ की माफ़ी की जाये | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र समिति के बैठक में अपनी सहमति दी की किसानो का कर्जा फिर से माफ़ किया जाये |
कांग्रेस सरकार के कार्यो के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने बहुत से कार्य करने के बावजूद बहुत से कार्य शेष रह जाते है |कांग्रेस इस बार भी छतीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है | कांग्रेस की अगली सरकार बनने पर प्रदेश के विकास व समाज के प्रतेक वर्गो के हितो के कार्य करने के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी |

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में किसान निभाएंगे बड़ी भूमिका - नीलकंठ चंद्रवंशी The National news CG.

No comments
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में किसान निभाएंगे बड़ी भूमिका - नीलकंठ चंद्रवंशी

कबीरधाम। पंडरिया से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी लगातार अपने क्षेत्र में जन संपर्क कर रहें हैं। वही नीलकंठ आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान वे अपने गांव के आस-पास के क्षेत्र ग्राम पंडरिया (लाघान), डेहरी, गोपालभवना और कोलिहा नवागांव पहुंचे। वही, वे झलमला, खपरी, बिटकुली कला और केशली भी पहुंचे।

दरअसल, नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम हैं। यही कारण हैं कि उन्हें भरपुर स्नेह और समर्थन मिल रहा हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बनने के बाद नीलकंठ चंद्रवंशी क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार तेज कर दिया हैं। 

खूब मिल रहा स्नेह -

नीलकंठ जनता के बीच पहुंचे और उनसे मुलाकात करके सभी को भूपेश सरकार की योजनाओं को जानकारी दी व एक बार फिर कांग्रेस को अपना आशिर्वाद देने कहा। वही, नीलकंठ को भी जनता का आपार समर्थन मिला, उन्होंने कहा कि आपके सहयोग समर्थन के लिए आभार हैं। लोगों का यह स्नेह, समर्थन एवं साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और जमापूंजी है। नीलकंठ ने जनता को भरोसा दिलाया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे। 

नीलकंठ ने कहा -

छत्तीसगढ़ की जनता से भूपेश सरकार ने जो वादे किए थे, उनसे ज्यादा काम 05 वर्षों में कर दिखाया हैं। कर्जमाफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाया, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों और मिलेट्स की समर्थन मूल्य पर खरीदी, उनका प्रसंस्करण और वैल्यूएडिशन, तेन्दूपत्ता का पारिश्रमिक बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया।

वही छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास, विकास और सुरक्षा की रणनीति अपनायी। नक्सली छोटे से क्षेत्र में सिमटकर रह गए हैं। भूपेश की सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों के अनेक योजनाएं प्रारंभ की, जिनसे उन्हें बड़ा संबल मिला है। 

जनता की समस्या सुन रहे नीलकंठ -

बताते चले कि नीलकंठ चंद्रवंशी अभी केवल पंडरिया से कांग्रेस प्रत्याशी है। अभी से ही लोग जनसंपर्क के दौरान उनके पास अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। नीलकंठ भी उन्हें आश्वासन देते नजर आए कि सरकार बनते ही तत्काल समस्या का निवारण किया जाएगा। युवाओं, महिलाओं व किसानों के अलावा नीलकंठ बुजुर्गों व बच्चों में भी काफी प्रिय दिख रहें हैं। 

इस मौके पर -

- ग्राम पंडरिया (लाघान) में खेमलाल चंद्रवंशी, नारद चंद्रवंशी, रामनुज चंद्रवंशी, मलिक निर्मलकर। 

- ग्राम देहरी में  छोटेलाल चंद्रवंशी, दुर्गा चंद्रवंशी, रामफल चंद्रवंशी।

- ग्राम गोपालभवना में गंगाधर चंद्राकर, चैनकुमार चंद्राकर, राधेश्याम चंद्राकर, अर्जुन चंद्रवंशी, मुरीत चंद्रवंशी।

- ग्राम कोलिहा नवागांव में गोलू ध्रुवे, जगदीश चंद्रवंशी, ललित कश्यप, रोशन चंद्रवंशी, रूपदास मानिकपुरी।

- ग्राम झलमला मे मनीराम नारंगे, बीरेंद्र चंद्रवंशी, जीतेंद्र चंद्रवंशी, राजू कुंभकर, सुदर्शन चंद्रवंशी। 

- ग्राम खपरी मे मांगी सिन्हा, बाल्दू चंद्रवंशी, लाला सिन्हा, शिव सिन्हा, गोविंद सिन्हा।

- ग्राम बिटकुली कला मे लोकनाथ दोहरे, प्रवीण चंद्रवंशी, जगत चंद्रवंशी, विजय साहू।

- ग्राम केशली मे जगदीश निर्मलकर, मुनीराम चंद्रवंशी, थानूराम साहू, रवि साहू, प्रभु चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री को गृहग्राम ठाठापुर में झटका, नीलू के सामने कई BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल The National news CG.

No comments
पूर्व मुख्यमंत्री को गृहग्राम ठाठापुर में झटका, नीलू के सामने कई BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

पंडरिया। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को अपने ही गृहग्राम ठाठापुर में बड़ा झटका लगा हैं। यहां किसानों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। 

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के गृहग्राम ठाठापुर के 15 किसानों ने भूपेश सरकार के योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया हैं। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई भीखम वर्मा सहित 15 किसान शामिल हैं। 

बता दे कि यह सभी भाजपा कार्यकर्ता चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं, जिसकी वजह से भाजपा को बड़ा झटका लगा हैं। बीजेपी को लेकर काफी नाराजगी दिख रही हैं। 

इन्होंने ने दिया पंजा का साथ -

भीखन वर्मा, अशोक वर्मा, संजय वर्मा, अनिल वर्मा, हरीश चंद धुर्वे, हेमंत धुर्वे, यशवंत मेरावी, सागर धुर्वे, दीनाराम धुर्वे,  राम कुमार धुर्वे, धनीराम धुर्वे, जय किशन वर्मा, यशवंत वर्मा, नरेश यादव, घनश्याम जोशी।

वही इन सभी का कांग्रेस पंडरिया से प्रत्याशी नीलकंठ नीलू चंद्रवंशी ने कांग्रेस में प्रवेश कराया, सभी को फूलों की माला  पहनाई। सभी ने कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकरके चलने की बात कही और किसान हितैषी भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की।

The National news कवर्धा कांग्रेस ने मांगा सतनामी समाज का समर्थन

No comments
कांग्रेस ने मांगा सतनामी समाज का समर्थन
हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहुंगा - अकबर 
कवर्धा। सतनामी समाज के गणमान्य नागरिकांे की बैठक जिला कंाग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन छिरहा में हुई। बैठक में कवर्धा के कंाग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा चुनाव मे कंाग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मंागा। उन्होंने कहा कि उन्हंे हमेशा सतनामी समाज का समर्थन मिलता रहा है। 
कवर्धा विधानसभा के दर्जनों गांव से प्रतिनिधि के तौर पर दो-दो लोग बैठक में उपस्थित हुए। मोहम्मद अकबर ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे कंाग्रेस प्रत्याशी के रूप में फिर से कवर्धा की जनता के बीच पहंुच रहें हैं। उन्हें सतनामी समाज का समर्थन मिलता आया है जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि उन्होने कवर्धा के विधायक बनाने के पश्चात क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर करने तथा क्षेत्र के विकास में काई कसर नहीं छोड़ी। भविष्य मे भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाने मेें कोई कसर नहीं छोड़ेगें।
बैठक मे प्रमुख रूप मे अगम अनंत, बाबूदास गोप, दुलाखन गेंडरे, शिव मंहत, रामाधार चतुर्वेदी, वीरेेद्रं जागंडे,़ गौतम जागंडे,़ मोती कोशले, इंद्रा बंजारे, बियासी लाल, महंत भीखम कोशले, संतोष डहरिया, किशन बंजारे, शिव बंजारे, अनिल कठले, सुधांशु बघेल, हीरा कोशले, लालू बंधे, कलाराम, गहरू धनशय, भारत सोनकर, कमल बंजारे, टेकसिंह जागंडे,़ शिव भारत, जलेश बघेल, बंशी फागू बंजारे सहित बड़ी संख्या सतनामी समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

The National news कवर्धा निर्वाचन आयोग ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा को जारी किया नोटिस

No comments

Thursday, 26 October 2023

निर्वाचन आयोग ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा को जारी किया नोटिस
कांग्रेस ने विडियोग्राफी के साथ की थी शिकायत
आदर्श आचार संहिता व लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन - आयोग
30 अक्टूबर की शाम तक जवाब मांगा
कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को कवर्धा में दिये गये विवादित भाषण को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने हिमंता सरमा के भाषण में की गई विवादित टिप्पणी को आदर्श आचार संहिता तथा लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करने वाला माना है।  
हिमंता बिस्वा सरमा ने 18 अक्टूबर को कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कई विवादित टिप्पणी की थी। उनके भाषण को संप्रादायिक विद्वेष फैलाने वाला बताते हुए कांग्रेस पार्टी की संगठन ने विडियोग्राफी के साथ निर्वाचन आयोग को शिकायत की थी। शिकायत में इस बात का उल्लेख किया गया था कि कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर पर असम के मुख्यमंत्री ने असत्यापित आरोप लगाए हैं। 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा को भेजी गई नोटिस में निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसने शिकायत के साथ भेजी गई विडियोग्राफी का परीक्षण किया है। परीक्षण में आयोग ने प्रथम दृष्टया पाया है कि सरमा का भाषण आदर्श आचार संहिता एवं लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करने वाला है। इसका संज्ञान लेते हुए आयोग ने हिमंता बिस्वा सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 अक्टूबर की शाम 05.00 बजे तक जवाब देने कहा है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि जवाब न प्रस्तुत करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

सहसपुर लोहारा रानी आकांक्षा ने पति को विधायक बनाने के लिए लोगो से मतदान की अपील । The National news

No comments
लोहारा।  सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड़गराज सिंह की पत्नी रानी आकांक्षा देवी ने कवर्धा विधानसभा मुख्यालय में अपने पति को विधायक बनाने के लिए शहर के दुकान , आम मतदाताओं और लोगो के घरों में जाकर डोर टू डोर मतदान करने की अपील करते नजर आई । लोगो ने सहसपुर लोहारा रियासत के रानी साहिबा को मतदान करने के लिए आश्वासन दिया ।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित कर दिया गया है । कवर्धा विधानसभा में सात नवंबर को मतदान है । सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड़ग राज सिंह आम आदमी पार्टी के कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान पर है । रानी साहिबा आकांक्षा देवी ने अपने पति खड़ग राज सिंह को अपना मतदान करने के लिए नगरवासियों से निवेदन करते नजर आई । लोगो को आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी साथ ही छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर उपरोक्त सभी योजनाओं को लागू करने का आश्वासन भी दिया।

कर्ज माफी के ऐलान के बाद कांग्रेस को आपार समर्थन, नीलकंठ के सामने थामा कांग्रेस का हाथ The National news

No comments

वही, आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरमाटी पहुंचे थे। नीलकंठ का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया और उन्होंने माता दुर्गा की प्रतिमा की पूजा व अर्चना किया, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ ढोलक मंजीरे की धुन में परंपरागत तरीके से माता रानी के विसर्जन में शामिल भी हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहें।

किसान हितैषी योजना से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश –

वही, नीलकंठ चंद्रवंशी क्षेत्र में जनसपंर्क के दौरान बाजार चारभाटा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वही नीलकंठ ने भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि वर्तमान में कर्जा माफी और 20 के क्विंटल धान खरीदी कांग्रेस पार्टी द्वारा भूपेश सरकार के कार्यकाल में किया गया हैं। हर “किसान छोटा हो बड़ा, चाहे जिस पार्टी का कार्यकता हो, नेता हो, विधायक हो, मंत्री हो या चाहे उद्योगपति हो, पूर्व में सभी ने कर्जा माफ का लाभ लिया हैं।

इस बात को कोई भी झुटला नही सकता हैं। हमारी भूपेश सरकार सभी वर्ग को समान नजरो से देखती है। किसी भी प्रकार का कोई भेद भाव नही है। तभी कांग्रेस के कार्यों से प्रभावित होकर रामकुमार कौशिक बाजार चारभाटा द्वारा कांग्रेस प्रवेश किया गया, जिसे नीलकंठ चन्द्रवंशी ने पार्टी गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इनकी रही उपस्थिति –

इस दौरान ग्राम उडिया काला में उत्तरा साहू, किशन साहू, शंकर दाऊ, राजाराम, कमलेश।

ग्राम उडिया खुर्द में गरीबा पटेल, नरोत्तम पटेल, लाखन पटेल, झंगलू पटेल, जीवराखन यादव, ग्राम कुम्हार दानिया में इतवारी ध्रुवे, नारद कौशिक, आसमानी कौशिक, भागवत कौशिक, बिहारी झरिया और धनाई डीह में सुरेश कौशिक, महावीर कौशिक, गणेश कौशिक, छत्रपाल कौशिक, ग्राम गांगीबाहरा मे भागवत सिन्हा, तिहारू मरकाम, गणेश साहू, गोपाल साहू।

ग्राम बाजार चारभाठा मे ईश्वर कुंभकार (सोसायटीअध्यक्ष), गंगाराम कौशिक, उत्तम कौशिक, सुरेश कौशिक, गजानंद निषाद, संदीप कौशिक, ग्राम गोछिया मे गिरधर कौशिक, रामू कौशिक, गोविंद कौशिक, त्रिलोचन कौशिक, रूपेश कौशिक सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

The National news कवर्धा जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू उपाध्यक्ष एवं जिला माहामंत्री कांग्रेस में शामिल

No comments

कवर्धा जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष शीतल साहू, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू एवं जिला माहामंत्री बालाराम साहू तीनों ने भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल

कवर्धा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा हैं। साहू समाज को टिकट नहीं मिलने से नाराज़ साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू और उपाध्यक्ष कौशल साहू तथा बालाराम साहू कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।


दरअसल, दोनों विधानसभा में साहू समाज को एक भी टिकट नहीं मिलने से साहू समाज में नाराजगी हैं। यही कारण है कि तीनो कांग्रेस में शामिल हो गये। सभी ने मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। भाजपा की मुश्किल अब बढ़ने वाली हैं।


बता दे कि जिले में साहू समाज की बाहुलता हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली और मंत्री अकबर के कार्यों से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं।

The National news कबीरधाम पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा गुंडा बदमाशों को जिले से दूर रहने हिदायत देने हेतु

No comments

Wednesday, 25 October 2023

कबीरधाम पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा गुंडा बदमाशों को जिले से दूर रहने हिदायत देने हेतु शक्ति प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के साथ आइ.टी.बी.पी. एवं कोबरा कमांडो के अधिकारी/जवान हुये शामिल।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी/थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव का विशेष ध्यान रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु समय-समय पर अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में उपलब्ध बल के मदद से फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व किसी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए असहाय आम जनों की हरसंभव मदद करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बिना किसी डर भैय के बेझिझक होकर शांतिपूर्ण अपने मनचाहे उम्मीदवार को मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-25.10.2023 को थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री एम.बी.पटेल द्वारा थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम व आइ.टी.बी.पी., कोबरा कमांडो के अधिकारी जवानों के साथ थाना सिटी कोतवाली परिसर से फ्लैग मार्च निकालकर भारतमाता चौक, राजमहल चौक, मठपारा, बुढामहादेव चौक, यूनियन चौक, करपात्री पार्क, शितला माता चौक, ठाकुरपारा चौक, दंतेश्वरी वार्ड, मिनीमाता चौक, दर्रीपारा, ठाकुरदेव चौक, घोठिया रोड, नवीन बाजार चौक, लोहारा नाका चौक, आदर्श नगर, गंगा नगर, शिक्षक कालोनी, डालडा पारा, पी.जी. कालेज, राजमहल कालोनी, सतबहनिया वार्ड, होते हुए शहर के अन्य गली मोहल्ले में फ्लैग मार्च कर आम जनों को जागरुक किया गया। फ्लैग मार्च  में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम, आइ.टी.बी.पी. फोर्स के अधिकारी जवान एवं कोबरा कमांडो के अधिकारी जवान अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

THE National news जन सेवा ही भावना सेवा है,,,,,,,क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मैनें यह महसूस किया

No comments
क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मैनें यह महसूस किया क्षेत्रवासियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय जाने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपकी इस पीड़ा व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “जनसेवा ही भावना” सेवा सुविधा केंद्र पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर मंडल में स्थापित किये जाएंगे।

Berkeg news कर्ज माफी से किसानों का बोझ और होगा कम, जो कहती है वही करती है भूपेश सरकार - नीलकंठ चंद्रवंशी

No comments

Tuesday, 24 October 2023

कर्ज माफी से किसानों का बोझ और होगा कम, जो कहती है वही करती है भूपेश सरकार - नीलकंठ चंद्रवंशी 


पंडरिया। एक किसान ही किसानों के दुख दर्द को बेहतर तरीके से समझ सकता है न कि उद्योगपति, पंडरिया क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी (नीलू) ने उक्त बातें अपने जनसंपर्क के दौरान कही।

Berkeg news बाहरी व्यक्ति और धर्म की राजनीति करने वालों को वोट मत देना........ राजा खड़गराज सिंह

No comments

Monday, 23 October 2023

बाहरी व्यक्ति और धर्म की राजनीति करने वालों को वोट मत देना........ राजा खड़गराज सिंह

सहसपुर लोहारा - कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह अपने चुनावी जनसम्पर्क के अवसर पर बोड़ला ब्लाक के आदिवासी - बैगा बहुल गांव लोहारटोला में भारी संख्या में उपस्थित वनाँचल के लोगो के बीच बैठ कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर राजा खड़गराज सिंह ने लोगो से कहा की जो व्यक्ति चुनाव जीतने के बाद आप की सुध नहीं लेता वो आपको आपके ही हाल पर छोड़ देता है वो आपका नेतृत्व करने के लायक नहीं है साथ वो व्यक्ति भी आपके लायक नहीं है जो विकास की बात छोड़कर धर्म के नाम पर आप से वोट मांग रहा है। कांग्रेस भाजपा कभी नहीं चाहती की वनाँचल में रहने वाले लोगो का विकास हो, आपके बच्चे पढ़े लिखें योग्य बने, आपको अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले और आप आत्मनिर्भर बने क्योंकि उनके लिए  आप केवल  एक वोट हो पर मेरे लिए आप मेरा परिवार हो आपकी पीड़ा को मै जानता हूँ। आपकी परेशानी को मै समझता हूँ  इसी लिए मै इस चुनाव में खड़ा हुआ हूँ। ताकि मेरी 27 पीढ़ियों को जो अपने मान, सम्मान, अपनापन दिया है उसका कर्ज उतार सकू। इस लिए आपके बीच पहुंचकर यह अपील कर रहा हूँ की अपने, अपने बच्चो के भविष्य के लिए और आने वाली पीढ़ी के  सम्मान, स्वाभिमान के लिए मुझे झाड़ू छाप में वोट देकर अपना समर्थन प्रदान करे। इस अवसर पर वनाँचल के लोगो ने राजा का बहुत की आत्मीय तरीके से स्वागत करते हुए अपनी समस्या और परेशानी बताई। आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ता गजेंद्र मरकाम ने कहा की की आज हमारे पास एक सुनहरा विकल्प आया राजा खड़गराज सिंह के रूप में जो आपकी और हमारी आवाज बुलंद करने के लिए चुनाव मैदान में है। राजा खड़गराज सिंह पद, पैसा, प्रतिष्ठा, सम्मान के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे है ये तों उन्हें जन्म से ही मिला हुआ है। वो अपने लोगो की पीड़ा को देखकर उनकी तकलीफ को देखकर हमारा विकास करने चुनाव लड़ रहे है। इसलिए लोगो की झूठे वादों में ना फसते हुए आपके और हमारे परिवार के लाड़ले सदस्य को झाड़ू छाप में वोट डालकर भारी मतो से विजयी बनाये। इस अवसर पर पंडा धुर्वे, राजूराम धुर्वे, गवछिया धुर्वे,बुधराम धुर्वे के साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के किसानों ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष अकबर भाई का आभार जताया किसानों ने कहा:- भूपेश है तो भरोसा है- भरोसा बरकरार, छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार

No comments
रायपुर/ कवर्धा। चुनावी अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर से कर्जा माफ करने की घोषणा के बाद प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा  कांग्रेस घोषणा पत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर( अकबर भाई) के प्रति आभार जताया है। 

कबीरधाम जिले के किसानों में खास कर कांग्रेस घोषणा पत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर( अकबर भाई) के प्रति आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मूख्यमंत्री भुपेश है तो भरोसा है का नारा लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार गांव, गरीब, किसानों, मजदूरों, आदिवासी, वनांचल में रहने वाले लघुवनोपज संग्राहक परिवार सहित समग्र छत्तीसगढिया लोगो की सरकार है। किसानों ने कहा की मूख्यमंत्री भुपेश बघेल जी जो वादा करते है उसे पूरा भी करते है। हमे कांग्रेस और काका मुख्यमंत्री श्री बघेल पर पूरा भरोसा है।

किसानों में कहा वर्ष 2018 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्जा माफ, 25 सौ रुपए धान की खरीदी, बिजली बिल हाफ सहित अनेक वायदा किया था। मुख्यमंत्री बनते ही भुपेश बघेल ने किसानों और जनता से किये सभी वायदे पूरा किये। इस बार भी मूख्यमंत्री श्री बघेल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ का घोषणा की है। किसानों ने कहा कि भुपेश है तो भरोसा है, छत्तीसगढ़ में भरोसा बरकरार- छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

कबीरधाम जिले के पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आबंटित

No comments


कबीरधाम जिले के पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आबंटित

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया में 02 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए और 14 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित इसमें 06 निर्दलीय अभ्यर्थी

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा में 05 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए और 16 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित इसमें 10 निर्दलीय अभ्यर्थी

कवर्धा, 23 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं जारी अधिसूचना एवं समय सारणी के अनुसार आज सोमवार को जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र के लिए नाम वापसी एवं नाम वापसी पश्चात अभ्यर्थियों की सूची तथा उन्हें चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया में 02 अभ्यर्थी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा में 05 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया है। नाम वापस के पश्चात विधानसभा पंडरिया में 14 उम्मीदवार और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 16 उम्मीदवार है। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के रिटर्निंग आफिसर श्री संदीप ठाकुर और विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के रिटर्निंग आफिसर श्री पीसी कोरी एवं राजनीतिक दलों के उम्मीदवार एवं उनके प्रस्थापक की उपस्थिति में नाम वापसी एवं चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया पूरी हुई।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया में विधानसभा निर्वाचन के लिए 14 अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। इन 14 अभ्यर्थियों में 06 उम्मीदवार निर्दलीय है। जारी सूची अनुसार चमेली कुर्रे (आम आदमी पार्टी) को झाडू छाप आबंटित किया गया है। इसी प्रकार चैतराम राज (बहुजन समाज पार्टी) को हाथी छाप, नीलू चंद्रवंशी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को हाथ छाप (पंजा छाप), भावना बोहरा (भारतीय जनता पार्टी) को कमल फूल छाप, भाई रवि चंद्रवंशी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे.) को वर्ग में हल जोतता किसान छाप आबंटित किया गया है। कमल बांधे (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी) को नारियल फार्म छाप, परदेशी राम बांधडे़ (प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी) को कैची छाप, संदीप तिवारी राज (भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी) को गन्ना किसान छाप, अलिन्द कुमार साहू (निर्दलीय) को एयरकंडिशन छाप, ओंकार साहू (निर्दलीय) को अलमारी छाप, रेखा साहू (निर्दलीय) को सेब छाप, सच्चिदानंद कौशिक (निर्दलीय) को गैस सिलेंडर छाप, सत्यप्रकाश बौद्ध (निर्दलीय) को आटो रिक्शा और हरेन्द्र कुमार डाहिरे (निर्दलीय) को बेबी वाकर छाप आबंटित किया गया है।

नाम वापसी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र - पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से 02 उम्मीदवारों ने स्वयं उपस्थित होकर अपनी उम्मीदवारी से नाम वापस लिया है। नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में मीना बाई चंद्रवंशी और थानेश्वर चंद्राकर हैं।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा में विधानसभा निर्वाचन के लिए 16 अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। इन 16 अभ्यर्थियों में 10 उम्मीदवार निर्दलीय है। जारी सूची अनुसार अकबर भाई आत्मज अजमेर खान (बहुजन समाज पार्टी) को हाथी छाप, अकबर भाई आत्मज मोहम्मद रशीद (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को हाथ छाप (पंजा छाप), खड्गराज सिंह (आम आदमी पार्टी) को झाडू छाप, विजय शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) को कमल फूल छाप, सुनील केशरवानी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे.) को वर्ग में हल जोतता किसान छाप, परसादी लाल कुम्हरे (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) को आरी छाप आबंटित किया गया है। निर्दलीय अभ्यर्थियों में अजय पाली (निर्दलीय) को गन्ना किसान छाप, पुष्पलता जोशी (निर्दलीय) को ब्लैक बोर्ड छाप, प्रकाश लहरे (निर्दलीय) को कैंची छाप, बिन्देश्वरी चंद्रिका चन्द्रवंशी (निर्दलीय) को कांच का गिलास छाप, बृजलाल देवांगन (निर्दलीय) को स्टूल छाप, रामजी मेरावी (निर्दलीय) को एयर कंडिशन, रामलोचन (निर्दलीय) को कड़ाही छाप, लक्ष्मी सत्यवंशी (निर्दलीय) को गैंस सिलेंडर छाप, लाखन सिंह (निर्दलीय) को अंगूर छाप, शिवनाथ निषाद (निर्दलीय) को आदमी व पालयुक्त नौका छाप आबंटित किया गया है।

नाम वापसी कवर्धा विधानसभा क्षेत्र - कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से 05 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है। नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में रामेश्वरी धुर्वे, लालचंद साहू, विपिन साहू, शिवप्रसाद चंद्रवंशी, सच्चिदानंद कौशिक हैं।

सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता ने विभिन्न जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया

No comments


सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता ने विभिन्न जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया


कवर्धा, 23 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त कबीरधाम जिले के सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता (आईएएस) ने आज सोमवार को सुबह कलेक्टोरेट परिसर स्थित विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्यो के लिए गठित विभिन्न जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया। सामान्य प्रेक्षक श्री गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र पंडरिया और कवर्धा के रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कक्ष सी विजिल, व्यय मॉनिटरिंग कक्ष, विड़ियों निगरानी सेल, कॉल सेंटर तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का भी अवलोकन किया और समिति के अंतर्गत बनाई गई तीन अलग-अलग मॉनिटरिंग टीम प्रिंट मीडिया ईकाई, सोशल मीडिया ईकाई और इलेक्ट्रानिक मीडिया ईकाई के कार्यो का बारिकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम निर्देशन के बाद पिं्रट मीडिया में प्रकाशित पेड न्यूज, फेक न्यूज, भ्रामक न्यूज की विस्तार से जानकारी ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज बिसेन ने बताया कि नाम निर्देशन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए सोशल प्लेटफार्म की जानकारी अनुसार मॉनिटरिंग टीम द्वारा फेसबुक, ट्वीटर, इंन्स्ट्राग्राम की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी प्रकार प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। 

सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता ने जिला स्तरीय सी-विजिल मॉनिटरिंग कक्ष पहुंचकर कक्ष में चल रहे पूरे कार्यो की बारिकी से निरीक्षण किया। इस तरह वीएसटी, वीवीटी, एसएसटी की मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण करते हुए मॉनिटरिंग टीम द्वारा तैयार की जा रही कार्यवाही विवरण तथा प्रतिदिन के लेखा पंजी का अवलोकन किया। इसी प्रकार कॉल सेंटर में आने वाले निर्वाचन से जुड़ी शिकायतों की रिकार्ड की पूरी जानकारी ली और उन शिकायतों के निराकरण के स्थिति की भी जानकारी ली। 
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया और कवर्धा में आयोग द्वारा निर्धारित 07 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 03 दिसबंर को होगा। कबीरधाम जिले में 803 मतदान केन्द्र और 6 लाख 47 हजार 549 मतदाता है।

बाजार दुल्लापुर मंडल में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा का जनता ने किया भव्य स्वागत*

No comments



*बाजार दुल्लापुर मंडल में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा का जनता ने किया भव्य स्वागत*


*•पंडरिया विधानसभा में 7 स्थानों में खुलेंगे जन सेवा केंद्र* 


भारतीय जनता पार्टी से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने आज बाजार दुल्लापुर मंडल में सघन जनसम्पर्क कर ग्रामवासियों से भेंट किया और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की. इस दौरान भावना बोहरा ने ग्राम सैगोनाडीह, किशुनगढ़, नेउरगाव, तोरला, नानापुरी, कोड़ापुरी, नवागांव मुसउ, नरोली, खैरझिति, प्राणकापा, संवातपुर, कापादाह, घुटरघुण्डी, बाघामुड़ा में जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं से अवगत हुई.

इस दौरान भावना बोहरा ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी की मूलभूत समस्याओं और दुविधाओं का निराकरण करना तथा पंडरिया के समुचित विकास के लिए वो प्रतिबद्ध हैं. अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उन्होंने जो सेवा कार्य एवं सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस, हेल्थ पैथ लैब, बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा व अन्य जनहित के कार्यों का लाभ पूरे पंडरिया विधानसभा विधानसभा की जनता को दिलाना ही उनका लक्ष्य है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में 7 जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी जहाँ जनता की मूलभूत समास्याओं, दुविधाओं एवं शासकीय कार्यों में आ रही बाधाओं सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने संबंधी सभी कार्यों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी. 


लगातार जनसंपर्क के दौरान भावना बोहरा के आगमन से ग्रामवासियों में एक नया उत्साह देखने को मिला और सभी ने अपना पूर्ण समर्थन एवं आशीर्वाद देते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही. भावना बोहरा द्वारा अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 और कबीरधाम जिले में कई जनहितकारी एवं जनसेवा के कार्यों को देखते हुए जिले जनता उन्हें एक समाज सेविका और एम्बुलेंस दीदी के नाम से जानती हैं. 


विदित हो की भावना बोहरा द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्सहित करने और जो बेटियां आवागमन के आभाव में 12वीं के बाद महाविद्यालय में अध्ययन करने से वंचित रह जाती थीं उनके लिए महाविद्यालय से घर व घर से महाविद्यला आने-जाने हेतु तीन निःशुल्क बस सेवा से उन बेटियों और उनके परिजनों को लाभ मिल रहा है.  इसके साथ ही आपातकाल की परिस्थति में जरूरतमंद लोगों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लाने-लेजाने हेतु दो निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से हजारों परिवार लाभान्वित हुए हैं.


इसके साथ ही भावना बोहरा द्वारा क्षेत्र की नारी शक्तियों को सशक्त बनाने के लिए नारी सम्मान अलंकरण, बेटियों को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना,  किसानों को उन्नत खेती हेतु हलधर सम्मलेन, दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण व क्षेत्र के प्रमुख स्थानों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर कूलर की स्थापना, लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अरोग्यम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कोरोना योद्धाओं का सम्मान, जैसे कई सराहनीय कार्य उनके द्वारा किये गए हैं जिन्हें देखकर जनता के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है.

पंडरिया से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा प्रचंड मतों से जीतेंगी_अध्यक्ष नरोत्तम साहू

No comments

Sunday, 22 October 2023



पंडरिया से भाजपा  प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा प्रचंड मतों से जीतेंगी_अध्यक्ष नरोत्तम साहू 
 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरोत्तम साहू अध्यक्ष ने बताया कि  भाजपा प्रत्याशी  श्रीमती भावना बोहरा जी को लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है और भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री  नरेंद्र मोदी जी से  आकर्षित होकर युवा, बुजुर्ग ,महिला ,जुड़ रहे हैं   छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनाने के लिए, और भूपेश सरकार कांग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त है इसलिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन जरूरी है नरोत्तम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को इसलिए वोट करेंगे की गन्ना किसानों के रिकवरी/प्रोत्साहन राशि सहित समस्त भुगतान में विलम्ब के खिलाफ़ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ़ ,समस्त गरीब हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास(ग्रामीण) स्वीकृत नहीं करने के खिलाफ़ जिला में बढ़ते अपराध,जुवा, सट्टा, नशाखोरी,चोरी डकैती के खिलाफ़,पीएससी एवं व्यापम के माध्यम से हुए भर्ती परीक्षाओं में भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ,शराबबंदी नहीं किया गया बल्कि गांव-गांव, गली-गली में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ, पीडीएस चावल घोटाला ,गोबर घोटाला ,  इस सब से जनता त्रस्त हो गया है, पंडरिया के रोड़ व्यवस्था ठीक नहीं है गांव गांव में रोड़ खराब है एक हाई स्कूल नहीं खुला है ना ही एक बिजली सुचारू रूप से चले इसके लिए ना ही एक सब स्टेशन नहीं बना, यहां तक कुई कुकदुर में कॉलेज भवन नही बना सके,  भावना बोहरा जी लगातार सेवा करती आ रहा है लोगो के जुबान पर भावना जी का नाम है जन संपर्क में बहुत ही ज्यादा समर्थन मिल रहा है सब को साथ में ले के चलेंगे,

व्यय प्रेक्षक श्री वेंकन्ना तेजावथ ने मदिरा दुकान और स्थैतिक निगरानी दल का किया औचक निरीक्षण

No comments
व्यय प्रेक्षक श्री वेंकन्ना तेजावथ ने मदिरा दुकान और स्थैतिक निगरानी दल का किया औचक निरीक्षण  

कवर्धा 22 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री वेंकन्ना तेजावथ ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के अंतर्गत सहसपुर लोहारा में ग्राम इरिमकसा स्थित मदिरा दुकान और स्थैतिक निगरानी दल का बिरोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मदिरा दुकान ने प्रतिदिन विक्रय किए जाने वाले शराब की मात्रा की जानकारी ली। इसके साथ ही वहा संधारित रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा अचार साहिता के दौरान नियमानुसार मदिरा दुकान का संचालन करने के लिए कहा। उन्होंने बिरोड़ा स्थित स्थैतिक निगरानी दल के निरीक्षण के दौरान बल बढ़ाने, बैरियर की सुविधा एवम् नाका की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
    आबकारी अधिकारी श्रीमती आशा सिंह ने मदिरा दुकान में क्रय विक्रय के संबंध में जानकारी दी। जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र तरेगांव जंगल, चिल्फी और पोलमी में चेकपोस्ट बनाया गया है, जहां आबकारी विभाग के अधिकारी 24 घंटा कार्यरत् है। इन चेकपोस्ट में सीसीटीवी कैमरा से आने जाने वालें वाहनों का निगरानी रखी जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के अंतर्गत उम्मीदवारों के व्यय के अनुवीक्षण के लिए आईआरएस श्री वेंकन्ना तेजावथ को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री तेजावथ से सर्किट हाउस कवर्धा में सुबह 11 बजे से 12 बजे आम नागरिक एवं मीडिया संपर्क कर सकते है। व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री तेजावथ का दूरभाष नं. 7587016481 है। 
   बता दे कि कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमशः विधानसभा-71 पंडरियाएवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। उन्होंने बताया कि जिले में 803 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 47 हजार 549 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 336 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 210 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 543 दिव्यांग मतदाता, 30 हजार 390 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 5 हजार 576 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008.92 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 649 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 493 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 142 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 102 दिव्यांग मतदाता, 14 हजार 588 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3223 है। जेंडर रेसियों 1005.35 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 410 मतदान केन्द्र में 01 लाख 64 हजार 687 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 717 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 03 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 407 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 441 दिव्यांग मतदाता, 15 हजार 802 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 353 है। जेंडर रेसियों 1012.33 है।

पंडरिया से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा प्रचंड मतों से जीतेंगी_अध्यक्ष नरोत्तम साहू

No comments
पंडरिया से भाजपा  प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा प्रचंड मतों से जीतेंगी_अध्यक्ष नरोत्तम साहू 


भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरोत्तम साहू अध्यक्ष ने बताया कि  भाजपा प्रत्याशी  श्रीमती भावना बोहरा जी को लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है और भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री  नरेंद्र मोदी जी से  आकर्षित होकर युवा, बुजुर्ग ,महिला ,जुड़ रहे हैं   छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनाने के लिए, और भूपेश सरकार कांग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त है इसलिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन जरूरी है नरोत्तम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को इसलिए वोट करेंगे की गन्ना किसानों के रिकवरी/प्रोत्साहन राशि सहित समस्त भुगतान में विलम्ब के खिलाफ़ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ़ ,समस्त गरीब हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास(ग्रामीण) स्वीकृत नहीं करने के खिलाफ़ जिला में बढ़ते अपराध,जुवा, सट्टा, नशाखोरी,चोरी डकैती के खिलाफ़,पीएससी एवं व्यापम के माध्यम से हुए भर्ती परीक्षाओं में भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ,शराबबंदी नहीं किया गया बल्कि गांव-गांव, गली-गली में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ, पीडीएस चावल घोटाला ,गोबर घोटाला ,  इस सब से जनता त्रस्त हो गया है, पंडरिया के रोड़ व्यवस्था ठीक नहीं है गांव गांव में रोड़ खराब है एक हाई स्कूल नहीं खुला है ना ही एक बिजली सुचारू रूप से चले इसके लिए ना ही एक सब स्टेशन नहीं बना, यहां तक कुई कुकदुर में कॉलेज भवन नही बना सके,  भावना बोहरा जी लगातार सेवा करती आ रहा है लोगो के जुबान पर भावना जी का नाम है जन संपर्क में बहुत ही ज्यादा समर्थन मिल रहा है सब को साथ में ले के चलेंगे,

पंडरिया विधान क्षेत्र क्रमांक 71 सेभावना बोहरा ने ( भारतीय जनता पार्टी) की तरफ से आज गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया

No comments

Thursday, 19 October 2023




पंडरिया विधान क्षेत्र क्रमांक 71 सेभावना बोहरा ने ( भारतीय जनता पार्टी) की तरफ से आज गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नाम निर्देशन, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री संदीप ठाकुर के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने संविधान की शपथ भी ली। इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे।

पंडरिया विधान क्षेत्र क्रमांक 71 से श्री नीलकंठ चंद्रवंशी ने ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) की तरफ से आज गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नाम निर्देशन, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

No comments



पंडरिया विधान क्षेत्र क्रमांक 71 से श्री नीलकंठ चंद्रवंशी ने ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) की तरफ से आज गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नाम निर्देशन, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री संदीप ठाकुर के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने संविधान की शपथ भी ली। इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे।

भाजपा प्रत्याशी घोषित हुई भावना बोहरा ,विधानसभा पंडरिया की कमान संभालने मिली टिकट, बंधी सर पर सियासी पगड़ी

No comments

Wednesday, 18 October 2023

विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरा सूची जारी किया जिसमें भावना सेवा संस्थान के समाज सेविका व कबीरधाम जिला पंचायत के सभापति को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र 71 से उम्मीदवार घोषित किया है । भावना बोहरा के उम्मीदवार घोषित होते ही पार्टियों कार्यकर्ताओं और भावना सेवा संस्थान से जुड़े लोगो में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है । लोग पटका फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है

आबकारी विभाग जिला कबीरधाम की कार्यवाही,47 पौवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

No comments

Tuesday, 17 October 2023

जप्त मदिरा- 47 नग पाव देशी मदिरा प्लेन(छ.ग.)(8.46 बल्क लीटर)गिरफ्तार आरोपी-01आरोपी का नाम – सुखचैन चंदेल पिता नैना चंदेल, उम्र 42 वर्ष, जाति सतनामी, निवासी ग्राम घोटिया, थाना कवर्धा गैर जमानती प्रकरण-1 धारा-34(1) क, 34(2), एवं 59(क ),कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला आबकारी आधिकारी जिला-कबीरधाम श्रीमती आशा सिंह के मार्ग दर्शन में दिनांक 17-10-2023 को प्राप्त सूचना के आधार पर मय आबकारी स्टाफ ग्राम घोटिया थाना कवर्धा पहुचकर,आरोपी (1) सुकचैन चंदेल पिता नैना चंदेल , उम्र-42वर्ष, जाति- सतनामी , निवासी- घोटिया , थाना- कवर्धा ,जिला कवर्धा के आधिपत्य मकान की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के बोरी में भरकर रखे बोरी में 47 नग पाव कुल मात्रा 8.46 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन का अवैध रूप से धारण करना पाया गया।जिसे मौके पर उक्त मदिरा को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क ,34(2), एवं 59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया | कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू वृत्त कवर्धा ,अभिनव कुमार रायजादा वृत्त बोड़ला,छोटे लाल आर्मों आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त स . लोहारा , रामानंद दीवान आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पंडरिया , आबकारी मुख्य आरक्षक लोकनाथ साहू , आबकारी आरक्षक अमर पिल्ले ,विद्या सिंह परमार, जगदीश सिंह उइके, कमल मेश्राम ,नगर सैनिक राजेश धुर्वे ,सुरेखा भारती, भुवनेश्वरी धुर्वे ,गजेंद्र धुर्वे ,भावना मेरावी, वाहन चालक , महेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

बोड़ला में कांग्रेस और भाजपा को लगा झटका: पार्षद ओमप्रकाश शर्मा समेत 150 लोगो ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

No comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का पहले दौर कि चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में पहली बार पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने बहुत पहले कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से सहसपुर लोहारा राज परिवार के सदस्य राजा खड़गराज सिंह को मैदान में उतार कर लगातार जमीन में पहुंचकर अपना काम बड़ी शांति से चालू कर दी है। इस विधानसभा क्षेत्र में राजपरिवार कि जो पहचान और सम्मान लोगो के बीच है उसे देखने के लिए राजा खड़गराज सिंह एवं आम आदमी पार्टी कि प्रदेश उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा देवी सिंह के गांव मोहल्ला सभा में उमड़ती भीड़ देखने से पता चल जाता है। कि आम आदमी पार्टी और उसके प्रत्याशी कि ताकत लगातार बढ़ रही।

रानी आकांक्षा देवी सिंह अपने जनसम्पर्क के अवसर पर जब बोड़ला पहुंची तों कांग्रेस के पार्षद ओम प्रकाश शर्मा और भाजपा नेत्री उर्वशी पाठक ने अपने 150 से अधिक समर्थको के साथ आम आदमी पार्टी में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी कि प्रदेश उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा सिंह ने सभी लोगो को आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज देश में ईमानदार और देश के लिए सोचने वाले लोग लगातार आम आदमी से जुड़कर भविष्य का भारत गढ़ने में अपना योगदान दें रहे है यह चुनाव केवल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़ग राज सिंह बस नहीं लड़ रहे है बल्कि वो हर ईमानदार सोच रखने वाला, भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहने वाला, अच्छी शिक्षा से अपने बच्चो का भविष्य सवारने कि सोच रखने वाला, विकास कि दौड़ में पीछे हो चले हमारे गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगारों का विकास कि सोच रखने वाला व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है। अतः आप लोग जाति, धर्म, समाज, लोभ, लालच कि राजनीति से ऊपर होकर आम आदमी पार्टी में कार्य करे। इस अवसर पर हमेशा जनता कि भावना के अनुरूत जनता के साथ मिलकर कार्य करने वाले कांग्रेस के पार्षद ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि मै राजनीति जनता के हित के लिये करता हूँ जनता ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है जनता का हित मुझे आम आदमी पार्टी में उसके नेता अरविन्द केजरीवाल कि विचारधारा में और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह जैसे ईमानदार, स्वच्छ छवि, जनता को अपना परिवार समझने वाले में दिखा। इसी लिए मेरे वार्ड एवं बोड़ला के मेरे साथियो के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूँ।और हम सब मिलकर तन, मन, धन से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कि जीत सुनिश्चित करने में दिन रात मेहनत करेंगे इस अवसर पर भाजपा का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली भाजपा नेत्री उर्वशी पाठक जो कई महत्वपूर्ण पदों में भाजपा में रही है उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर पार्टी कि सदस्यता अपने दर्जनों समर्थको के साथ ली। इस अवसर पर उर्वशी पाठक ने कहा कि मै बहुत सालो से राजनीति में हूँ पर केवल राजनितिक दल लोगो को बरगलाने और भटकाने के शिवाय और दूसरा काम नहीं कर रहे है क्योंकि इनका लक्ष्य चुनाव जीतकर सत्ता सुख भोगने का है पर आज जैसा काम आम आदमी पार्टी कि सरकार दिल्ली और पंजाब में कर रही उससे लोगो का जीवन स्तर सुधरा है सबको शिक्षा, सबको स्वास्थ्य और सबका विकास वहां हो रहा है। और आम आदमी पार्टी ने हमारे अपने राजा खड़गराज सिंह को मैदान में उतारा है जिन्होंने अपने पांच वर्ष के नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष के कार्यकाल में ईमानदारी से सबको साथ लेकर सबका विकास किया है बस यही काम हमें कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कराना है और अपने आने वाली पीढ़ी को सुनहरा भविष्य देना है। इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओ से रानी आकांक्षा देवी ने व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर चुनाव कि रूप रेखा और रणनीति बनाई और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पार्टी कि विचारधारा पहुंचाने कि बात कही। इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश शर्मा वार्ड क्रमांक 01,उर्वशी पाठक बीजेपी मंडल अध्यक्ष,होली राम साहू,नीता लांझी,शेखर तिलक वार ,विकास गुप्ता ,विजेंद्र तिवारी, सनत तिलकवार,निरमला देवगन,उर्वशी पाठक,रमैतिन यादव,गोपाल साहू,धीरापाल साहू,संतोष पड़े, ठाकुरराम,चैती धुर्वे, कुमार निर्मलकर,दिलीप धुर्वे, गोवर्धन यादव, बिंदेलिया निर्मक्लर, संतोष निषाद, दिनेश साहू, संतोष साहू, दुर्गेश साहू, दिनेश साहू, दुर्गा साहू, मैत्त राम पटेल, कार्तिक धुर्वे,राजू पटेल, भूरी बाई सहित अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News