विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए मतगणना हॉल में अतिरिक्त टेबल लगाने की मिली अनुमति THE National news CG

No comments

Thursday, 30 November 2023

विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए मतगणना हॉल में अतिरिक्त टेबल लगाने की मिली अनुमति

मतगणना के लिए कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा के मतगणना हॉल में 21-21 टेबल लगाएं जाएंगे

डाक मतपत्र के लिए कवर्धा विस में 04 और पंडरिया विस में 03 कुल 07 टेबल लगाएं जाएंगे 

दोनो विधानसभा क्षेत्र के लिए सीयू द्वारा मतगणना के लिए 07-07 अतिरिक्त और डाकमत पत्र की गणना के लिए विधानसभा पंडरिया के लिए 01 और विधानसभा कवर्धा के लिए 02 अतिरिक्त टेबल लगाएं जाएंगे   

      कवर्धा, 30 नवंबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72-कवर्धा के लिए मतगणना हॉल में अतिरिक्त टेबल लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस बार मतगणना के लिए कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा के मतगणना हॉल में 21-21 टेबल और डाक मतपत्र के लिए कवर्धा विस में 04 और पंडरिया विस में 03 कुल 07 टेबल लगाएं जाएंगे। जिले में मतदान केन्द्रों की अधिक संख्या होने के कारण समय अवधि में मतगणना की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे द्वारा सीयू के लिए अतिरिक्त 7-7 टेबल तथा डाक मतपत्र की गणना के लिए अतिरिक्त टेबल बढ़ाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सीयू द्वारा मतों की गणना के लिए दोनो विधानसभा में 07-07 टेबल बढ़ाने और डाक मतपत्र गणना के लिए विधानसभा पंडरिया के लिए 01 टेबल और कवर्धा के लिए 02 इस तरह से डाक मतपत्र के लिए कुल 03 टेबल बढ़ाने की अनुमति दी गई है।  
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि मतगणना दिवस के दिन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम की सील को अभ्यार्थियों या उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों, रिटर्निंग अधिकारियां की उपस्थिति में खोला जाएगा। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी किया जाएगा। इसके स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम मशीन को लाने और मशीन को गणना के बाद जमा करने की प्रकिया की पूरी वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर आधार भूत संरचना के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। परिसर में आने-जाने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों का रिकार्ड रखा जा रहा है। साथ ही पूरे परिसर की सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।  

दोनो विधानसभा के लिए 21-21 मतगणना दल का गठन, 05-05 दल रिजर्व 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए विधानसभावार मतगणना के लिए 21-21 टेबल लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक टेबल के लिए एक मतगणना दल गठन किया गया है तथा पांच-पांच मतगणना दल रिवर्ज रखा गया है। इस प्रकार कुल 26-26 मतगणना दल का गठन किया गया है। प्रत्येक मतगणना टेबल के लिए एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक और इसके अतिरिक्त एक और माईक्रो ऑबर्जवर नियुक्त किया गया है। सात टेबल के लिए एक मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है। इस प्रकार कवर्धा विधानसभा के मतगणना के लिए 03 सहायक मतगणना रिटर्निंग अधिकारी और पंडरिया विधानसभा के मतगणना के लिए 03 सहायक मतगणना रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।    
दोनो विधानसभा के मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम मशीन को प्रत्येक टेबल तक लाने के लिए 01-01 चतुर्थ कर्मचारी की नियुक्ति की गई है तथा 04-04 कर्मचारी रिर्जव रखें गए है। इस प्रकार कुल 25-25 कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। इन प्रत्येक 07 टेबल की निगरानी के लिए एक अधिकारी को लगाया गया है। इस प्रकार दोनो विधानसभा के लिए 03-03 अधिकारी नियुक्ति किए गए है।  

डाक मतपत्र की गणना के लिए लगेंगे 07 टेबल, पंडरिया के लिए 03 और कवर्धा के लिए 04 टेबल 
डाक मतपत्र की गणना के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा के लिए 07 टेबल लगाएं जाएंगे। विधानसभा पंडरिया के लिए 03 और विधानसभा कवर्धा के लिए 04 टेबल होंगें। इन टेबलों के लिए मतगणना दल गठित कर दी गई है और प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके साथ ही 01-01 दल रिजर्व रखा गया है। एक टेबल के लिए 01 डाक मतपत्र गणना पर्यवेक्षक, 02 गणना सहायक और इसके अतिरिक्त एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे। प्रत्येक टेबल में एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (डाक मतपत्र) की नियुक्ति की गई है। उनके द्वारा डाक मतपत्र गणना एवं पूरी कार्यवाही की मॉनिटरिंग की जाएगी।

शराबी पति से परेशान पत्नी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही पति को उतारा मौत के घाट।

No comments

शराबी पति से परेशान पत्नी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही पति को उतारा मौत के घाट।

*हत्या की साजिश को छुपाने परिवार व गाँव में मृतक को खेत में गिरने से सिर पर चोट लगने से मृत्यु होना बताकर पारंपरिक तौर से किये शव का कफन दफन।*

*थाना कुकदुर पुलिस की सूझबूझ से हत्यारों को पहुंचाया गया सलाखों के भीतर।*

*आरोपियों के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक-102/2023 धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।*

कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि मुझे आज दिनांक- 29.11.2023 को जानकारी प्राप्त हुआ है। कि ग्राम कड़मा के रामप्रसाद मरकाम को उनका लड़का जगेश्वर मरकाम एवं पत्नी कौशिल्या बाई के सांथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा हुआ है। जिससे कौशिल्या बाई एवं उनका लड़का जगेश्वर मरकाम द्वारा मिलकर रामप्रसाद को लोहे के राड़ से सीर में मारकर हत्या कर दिये हैं। घटना को छिपाने के लिये गाँव बालो को बताये कि रामप्रसाद रात में खेत गया था। खेत में फिसल कर गिरने से उसके सिर में चोट आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।बताकर गाँव के शमसान घाट में कफन दफन कर दिये हैं। की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 44/23 धारा 174 जा.फौ. तथा अपराध क्रमांक 102/2023 धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. कायम कर, मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अपराध विवेचना हेतु थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री सावन कुमार सारथी को थाने में टीम गठित कर अपराध विवेचना हेतु ग्राम कड़मा रवाना होकर विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। विवेचना दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी पण्डरिया द्वारा शव उत्खनन करने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त करने पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा मौका पंचनामा तैयार किया जाकर विधिवत् शव उत्खनन कराया गया। शव मिलने पर शव बरामद कर पहचान पंचानामा मौका पर तैयार किया गया। पंचानों के समक्ष शव पंचनामा बाद मृतक रामप्रसाद पिता रम्हऊ मरकाम उम्र 52 साल साकिन कड़मा थाना कुकदुर के शव का पी.एम. कराया गया। विवेचना दौरान आरोपी जगेश्वर मरकाम पिता रामप्रसाद मरकाम का धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत् मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जो बताया कि मेरे पिता रामप्रसाद मरकाम द्वारा आये दिन शराब पीकर घर वालों से मारपीट करते थे, जिससे परेशान होकर अपनी मॉ कौशिल्या बाई के साथ मिलकर हमेशा के लिये छुटकारा पाने पिताजी रामप्रसाद के सिर को लोहे के सरिया राड़ मारकर हत्या कर घटना की बात को छिपाने के लिये पिता रामप्रसाद को दिनांक-26.11.2023 को रात में खेत गये थे, खेत में गिरने से उनके सिर में चोट आने से मृत्यु होना परिवार व गाँव वालों को बताकर गाँव के शमसान घाट में कफन दफन कर देना बताया गया। जिस पर आरोपियों के द्वारा अपराध धारा 302, 201, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री सावन सारथी के नेतृत्व में थाना टीम से सउनि. दीपक शर्मा, प्रहलाद चन्द्रवंशी, शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्र.आर. 90, 262, आर. 34, 182, 193, 506, 944, म.आर. 914 का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

धान के अवैध परिवहन रोकने जिले के 12 चेकपोस्टों में वाहनों की जा रही हैं जांच Berkeg news CG

No comments

Wednesday, 29 November 2023

कवर्धा, 29 नवंबर 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर खरीफ उर्पाजन वर्ष 2023-24 के लिए कबीरधाम जिले में सुचारू रूप धान खरीदी एवं जिले के सभी 12 अंर्तराज्जीय सीमाओं में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के इन सभी चेक पोस्ट पर 24 घंटे माल वाहक वाहनों के जांच एवं निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कबीरधाम जिले के अंतर्गत चेकपोस्ट बैरियल खारा, पंडरिया, भेलवाटोला, बरेण्डा, सिवनीखुर्द-1 खुंटाटोला, सिवनीखुर्द-2 कोसाटोला, तरमा, बरबसपुर, झलमला, चिल्फी, चमारी-बितली बॉडर और तरेगांव जंगल सहित पोलमी, कुकदूर, अंतरजिला मुगेंली मार्गो पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। निगरानी के लिए दल प्रभारी पटवारी को बनाया गया है। इसके निगरानी के लिए ग्राम सचिव, रोजगार सहायक और कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई है।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 90 सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत 108 धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी संचालित की जा रही है। इन 108 धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से 537853.00 मी. टन अनुमानित लक्षय है। 29 नवंबर 2023 तक 74080.92 मी. टन धान खरीदी की जा चुकी है एवं किसानों के खाते में 162 करोड़ 52 लाख 40 हजार 155.60 रूपए हस्तांतरित किया जा चुका है। इसके साथ ही 23440.00 क्विंटल धान मिलर को जारी किया गया है। कबीरधाम जिला राज्य के अंतिम सीमावर्ती क्षेत्र होने से दीगर राज्य एवं अन्य जिलों से अवैध रूप से धान का परिवहन कर उर्पाजन केन्द्रों में धान खपाए जाने की आशंका को विशेष ध्यान रखते हुए जिले के 12 सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकपोस्ट के माध्यम से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

धान के अवैध परिवहन रोकने जिले के 12 चेकपोस्टों में वाहनों की जा रही हैं जांच Berkeg news CG

No comments

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण The National news CG

No comments
कवर्धा, 28 नवंबर 2023। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत 03 दिसंबर 2023 को सुबह 08 बजे से जिले के कृषि उपज मंडी समिति, बिलासपुर रोड़ कवर्धा में विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72-कवर्धा के लिए डाले गए मतो की गणना (ईवीएम) कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे की उपस्थिति में मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दो पालियों में मतगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही डाक मतपत्र एवं ईटीपीबी की गणना संबंधी प्रशिक्षण मतगणना अधिकारी को दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने बताया कि प्रेक्षक की उपस्थिति में 02 दिसंबर 2023 शाम 03 बजे कृषि उपज मंडी समिति, बिलासपुर रोड़ कवर्धा मतगणना स्थल में प्रायोगिक प्रशिक्षण किया जाएगा, जिसमें सभी गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायकों सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना तिथि को प्रातः 06 बजे मतगणना स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लेकर जाना पूर्णतः वर्जित है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं अनुशासन के साथ मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही मतगणना की बारीकियों के संबंध में प्रस्तुतीकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण में वीडियोग्राफी रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम के खोले जाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम का परिवहन, मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, मतगणना प्रक्रिया, अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं उपस्थिति, परिणाम घोषणा प्रक्रिया आदि के बारे में बताया गया।
      मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों के द्वारा संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सिलिंग कार्य महत्वपूर्ण है तथा रिटर्निंग ऑफिसर इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करेंगे। इस दौरान सभी अधिकारियों ने मतगणना कार्य के लिए प्रेक्टिकल करके देखा तथा मतगणना कार्य के दौरान आने वाली शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी श्री संदीप ठाकुर, कवर्धा श्री पीसी कोरी, बोड़ला एसडीएम श्री अनुपम टोप्पो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक सहित गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक उपस्थित थे।

मतगणना की सभी प्राक्रियाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की रूप रेखा तैयार

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए विधानसभावार प्रस्ताव के आधार पर मतगणना के लिए 21-21 टेबल लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक टेबल के लिए एक मतगणना दल गठन किया जाएगा तथा पांच-पांच मतगणना दल रिवर्ज रखा जाएगा। इस प्रकार कुल 26-26 मतगणना दल का गठन किया जाएगा। प्रत्येक मतगणना टेबल के लिए एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक और इसके अतिरिक्त एक और माईक्रो ऑबर्जवर नियुक्त किया जाएगा। सात टेबल के लिए एक मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे। इस प्रकार कवर्धा विधानसभा के मतगणना के लिए 03 सहायक मतगणना रिटर्निंग अधिकारी और पंडरिया विधानसभा के मतगणना के लिए 03 सहायक मतगणना रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।  
दोनो विधानसभा के मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम मशीन को प्रत्येक टेबल तक लाने के लिए 01-01 चतुर्थ कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी तथा 04-04 कर्मचारी रिर्जव रखें जाएंगे। इस प्रकार कुल 25-25 कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। इन प्रत्येक 07 टेबल की निगरानी के लिए एक अधिकारी को लगाया जाएगा। इस प्रकार दोनो विधानसभा के लिए 03-03 अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे।

डाक मतपत्र की गणना

डाक मतपत्र की गणना के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा के लिए 07 टेबल लगाएं जाएंगे। विधानसभा पंडरिया के लिए 03 और विधानसभा कवर्धा के लिए 04 टेबल होंगें। 01-01 दल रिर्जव रखा जाएगा। एक टेबल के लिए 01 डाक मतपत्र गणना पर्यवेक्षक, 02 गणना सहायक और इसके अतिरिक्त एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे। प्रत्येक टेबल में एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (डाक मतपत्र) की नियुक्ति की जाएगी। उनके द्वारा डाक मतपत्र गणना एवं पूरी कार्यवाही की मॉनिटरिंग की जाएगी। डाक मतपत्र की गणना और इसकी पूरी प्राक्रिया के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मतगणना दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता तैयारियां शुरू The National news CG

No comments

Friday, 24 November 2023

कवर्धा, 24 नवंबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतो की गणना के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाई जा रही है। इस बार मतगणना के लिए कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा के मतगणना हॉल में 21-21 टेबल लगाने की तैयारियां की जा रही है। जिला निर्वाचन कार्यालय से इस बार इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 7-7 टेबल बढ़ाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग के भेजा गया है। हालांकि अभी प्रस्ताव पर 7-7 टेबल बढ़ाने की अनुमोदन नहीं हुआ है, लेकिन जिला निर्वाचन कार्यालय में 21-21 टेबल के आधार पर तैयारियां शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा गुरूवार को कवर्धा के नवीन कृषि मंडी परिसर के अंर्तगत होने वाले विधानसभा के मतों की गणना की तैयारियों का जाजया लेकर मतगणना की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर आधार भूत संरचना के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। परिसर में आने-जाने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों का रिकार्ड रखा जा रहा है। साथ ही पूरे परिसर की सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।
मतगणना दिवस के दिन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम की सील को अभ्यार्थियों एवं उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों, रिटर्निंग अधिकारियां की विशेष उपस्थिति में खोला जाएगा। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी किया जाएगा। इसके स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम मशीन को लाने और मशीन को गणना के बाद जमा करने की प्रकिया की पूरी वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे की उपस्थिति में मतगणना दल गठन के लिए प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया के रिटर्निंग अधिकारी श्री संदीप ठाकुर, 72-कवर्धा के रिटर्निंग अधिकारी श्री पीसी कोरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

मतगणना की सभी प्राक्रियाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की रूप रेखा तैयार

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए विधानसभावार प्रस्ताव के आधार पर मतगणना के लिए 21-21 टेबल लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक टेबल के लिए एक मतगणना दल गठन किया जाएगा तथा पांच-पांच मतगणना दल रिवर्ज रखा जाएगा। इस प्रकार कुल 26-26 मतगणना दल का गठन किया जाएगा। प्रत्येक मतगणना टेबल के लिए एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक और इसके अतिरिक्त एक और माईक्रो ऑबर्जवर नियुक्त किया जाएगा। सात टेबल के लिए एक मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे। इस प्रकार कवर्धा विधानसभा के मतगणना के लिए 03 सहायक मतगणना रिटर्निंग अधिकारी और पंडरिया विधानसभा के मतगणना के लिए 03 सहायक मतगणना रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।  
दोनो विधानसभा के मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम मशीन को प्रत्येक टेबल तक लाने के लिए 01-01 चतुर्थ कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी तथा 04-04 कर्मचारी रिर्जव रखें जाएंगे। इस प्रकार कुल 25-25 कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। इन प्रत्येक 07 टेबल की निगरानी के लिए एक अधिकारी को लगाया जाएगा। इस प्रकार दोनो विधानसभा के लिए 03-03 अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे।

डाक मतपत्र की गणना

डाक मतपत्र की गणना के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा के लिए 07 टेबल लगाएं जाएंगे। विधानसभा पंडरिया के लिए 03 और विधानसभा कवर्धा के लिए 04 टेबल होंगें। 01-01 दल रिर्जव रखा जाएगा। एक टेबल के लिए 01 डाक मतपत्र गणना पर्यवेक्षक, 02 गणना सहायक और इसके अतिरिक्त एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे। प्रत्येक टेबल में एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (डाक मतपत्र) की नियुक्ति की जाएगी। उनके द्वारा डाक मतपत्र गणना एवं पूरी कार्यवाही की मॉनिटरिंग की जाएगी। डाक मतपत्र की गणना और इसकी पूरी प्राक्रिया के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 804 मतदान केन्द्र है। विधानसभा 71-पंडरिया में 393 और विधानसभा 72-कवर्धा में 411 मतदान केन्द्र है। प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया और कवर्धा का निर्वाचन 07 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में जिले का मतदान 78.33 प्रतिशत रहा। जिसमें 78.38 प्रतिशत पुरूष और 78.27 प्रतिशत महिला मतदान हुआ। जिले के पंडरिया विधानसभा में 75.27 और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंडरिया विधानसभा में 75.30 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 75.25 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 81.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.15 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया The National news CG

No comments

Thursday, 23 November 2023

कवर्धा, 23 नवंबर 2023। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कलेक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ आज कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर अंतर्गत मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और 72 कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए यहां की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभावार मतगणना हॉल पर आधार भू-संरचना, प्रस्ताव के आधार पर 21 टेबल की तैयारी, मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मतगणना दिवस के दिन मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को पास जारी करने के निर्देश दिए। मतगणना कक्ष पर राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 03 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से आदर्श कृषि उपज मंडी तालपुर में शुरू होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व मौके पर उपस्थित उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने कहा। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर आधारभूत संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा-71 पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, विधानसभा-72 कवर्धा श्री पीसी कोरी, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज बिसेन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लेखा अजगल्ले, सुश्री आकांक्षा नायक सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया The National news CG

No comments
कवर्धा, 23 नवंबर 2023। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कलेक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ आज कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर अंतर्गत मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और 72 कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए यहां की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभावार मतगणना हॉल पर आधार भू-संरचना, प्रस्ताव के आधार पर 21 टेबल की तैयारी, मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मतगणना दिवस के दिन मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को पास जारी करने के निर्देश दिए। मतगणना कक्ष पर राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 03 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से आदर्श कृषि उपज मंडी तालपुर में शुरू होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व मौके पर उपस्थित उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने कहा। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर आधारभूत संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा-71 पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, विधानसभा-72 कवर्धा श्री पीसी कोरी, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज बिसेन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लेखा अजगल्ले, सुश्री आकांक्षा नायक सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

निजी पोर्टल चलाने वाले ने बताया कबीरधाम के पत्रकार की योग्यता! सूची जारी कर बताया फर्जी अपना खुद फर्जी लिस्ट किया वायरल The National news CG

No comments

Thursday, 9 November 2023

निजी पोर्टल चलाने वाले ने बताया कबीरधाम के पत्रकार की योग्यता! सूची जारी कर बताया फर्जी अपना खुद फर्जी लिस्ट किया वायरल

निजी पोर्टल चलाने वाले ने बताया कबीरधाम के पत्रकार की योग्यता! सूची जारी कर बताया फर्जी अपना खुद फर्जी लिस्ट किया वायरल



कवर्धा। जिले में अनपढ़ पत्रकारों का भरमार है। कुछ अनपढ़ पत्रकार जिले में पत्रकार होने का दावा करते हैं किंतु पत्रकारिता का "प" का ज्ञान नही होता।



ऐसे ही एक कथित पत्रकार द्वारा फर्जी सूची वेबसाइट में डाल कर पत्रकारों को बदनाम करने की साजिश रचा जा रहा है।

पंडरिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा को मिल रहा अपार जनसमर्थन The National news CG

No comments

Monday, 6 November 2023

पंडरिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा को मिल रहा अपार जनसमर्थन

समाज सेविका भावना बोहरा के समर्थन में पंडरिया विधानसभा में जबरदस्त माहौल

पंडरिया विधानसभा में भाजपा को मिल रही बढ़त, भावना बोहरा को मिल रहा जबरदस्त समर्थन
 
पीएम मोदी और भावना बोहरा की गारंटी पर पंडरिया में मिल सकता है भाजपा को बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 7 नवम्बर को मतदान होने है, ऐसे में कई क्षेत्रों में जनता से बातचीत एवं उनके हाव भाव से प्रत्याशियों के प्रति उनकी सोच दिखाई दे रही है. ऐसे ही कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा में भी चुनावी समर तेज है जहाँ जनता 7 नवम्बर को मतदान कर पंडरिया के विकास के लिए अपना प्रत्याशी चुनेगी.

पंडरिया विधानसभा के चुनावी मैदान में देखे तो इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं जमीनी हकीकत देखि जाए तो जिस प्रकार से जनता की प्रतिक्रिया आ रही है उससे भाजपा को पंडरिया विधानसभा में अभी से बढ़त दिखाई दे रहा है. भावना बोहरा की छवि पंडरिया विधानसभा में एक समाज सेविका के रूप में है,जिन्होंने अपने जिला पंचायत क्षेत्र की पूरी तस्वीर ही बदल दी है. उनके द्वारा किये गए जनसेवा के कार्यों से जनता को भी उनपर विश्वास साफ़ दिख रहा है कि उन्होंने जो अपने सेवा संकल्प पत्र में घोषणाएं की है वह उसे जरुर पूरा करेंगी. इसी विश्वास के साथ जनता के बीच उनकी एक सकारातमक छवि भी है, जिस प्रकार से उन्होंने समाज सेवा के कार्य किये हैं और जिला पंचायत चुनाव के समय उनके द्वारा जो घोषणाएं की गई थी उन्हें पूरा होते देख जनता को एक उम्मीद की किरण दिख रही है.

बताते चलें की इस विधानसभा चुनाव में भावना बोहरा पहली ऐसी प्रत्याशी हैं जिन्होंने पंडरिया विधानसभा को लेकर, जनता की समस्याओं के निदान के लिए आगामी पांच वर्षो में उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों को गारंटी के रूप में सेवा संकल्प पत्र जारी किया है. इस बार पंडरिया की जनता भी पूरी जागरूकता के साथ चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए तैयार है. जनता इस बार पंडरिया के विकास, स्वच्छ छवि और प्रत्याशी के काम को देखकर अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए पूरी तरह तैयार है. इन सभी समीकरणों को देखा जाए तो यहां से भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, जिस प्रकार भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क दौरे में जनता का सहयोग दिख रहा है उससे यहां भाजपा आगे बढ़ती नजर आ रही है.

वहीं कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक की टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है जिससे जनता में कांग्रेस के प्रति थोड़ा विश्वास कम नजर आ रहा है. वहीं भाजपा प्रत्याशी ने जो अपने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि पंडरिया के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करने की गारंटी दी है वह भी मतदताओं के बीच चर्चा का एक प्रमुख बिंदु बना हुआ है. इस बार पंडरिया विधानसभा में भी मतदाताओं के बीच चर्चा है कि जो व्यक्ति स्वच्छ छवि का है, जो पंडरिया के विकास और जनता की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करेगा उसी प्रत्याशी को चुनने के लिए जनता तैयार है, जिसमें भावना बोहरा प्रबल प्रत्याशी नजर आ रही हैं. विगत वर्षों में उन्होंने क्षेत्र में जो जनसेवा के कार्य किये हैं उन्हें भी जनता भलीभांति परिचित हैं और उन्होंने अपने क्षेत्रों में किये गए सभी कार्यों को पूरे पंडरिया विधानसभा में संचालित करने की बात भी जनता के बीच कही है.    

इसके साथ ही भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा घोषणा पत्र में किये गए वादे को लेकर जनता में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. दो वर्षों का बकाया धान बोनस 25 दिसंबर को देने की बात, धान 3100 रुपए में खरीदी व एकमुश्त भुगतान, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए देने की घोषणा, युवाओं को रोजगार, 500 रुपए में सिलेंडर देने के साथ ही नरेंद्र मोदी द्वारा अगले पांच वर्षों तक पीएम अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन जैसे और भी प्रमुख घोषणा से भाजपा एक मजबूत स्थिति में दिख रही है.

लोकतन्त्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण शुरू, मतदान 7 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक The National news CG

No comments
लोकतन्त्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण शुरू, मतदान 7 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक 


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता, पुलिस प्रेक्षक श्री राजेश खुराना, कलेक्टर एवम् जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतदान वितरण कार्यों और व्यवस्था का जायजा लिया


कवर्धा। लोकतंत्र के महापर्व में छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में 07 नवम्बर को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72 कवर्धा के 804 मतदान केन्द्रों के लिए कृषि उपज मंडी बिलासपुर रोड़ कवर्धा में सामग्री वितरण किया जा रहा है। मतदान का समय सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है। 
इन दोनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए 804 मतदान दल का गठन किया गया है। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने–अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त कर रहे है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता, पुलिस प्रेक्षक श्री राजेश खुराना, कलेक्टर एवम् जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतदान वितरण कार्यों और व्यवस्था का जायजा लिया। पंडरिया और कवर्धा विधनसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी राजनीतिक दल के अभ्यर्थी एवम् प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके बाद मतदान दल को सामग्री का वितरण प्रारंभ किया गया। सभी कार्यों का वीडियोग्राफी कराई गई है। 
 

 मतदान सामग्री वितरण के लिए कुल 20 काउंटर बनाए गए है।  विधानसभा पंडरिया के लिए 10 काउंटर और कवर्धा के लिए 10 काउंटर बनाए गए है। 

विधानसभा पंडरिया के लिए 1 काउंटर से 10 मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण किया जा रहा है। 

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक काउंटर में 21 मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण किया जा रहा है। 

 पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 393 मतदान दल का गठन किया गया है। साथ ही 98 मतदान दल को रिजर्व रखा गया है। 

* कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 411 मतदान दल का गठन किया गया है। साथ ही 103 मतदान दल को रिजर्व रखा गया है। 

* दोनो विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। इसमें विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के लिए 8 और विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के लिए 3 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है।

* दोनो विधानसभा क्षेत्र के 804 मतदान दलों के मतदान केंद्र पहुंचने के लिए 187 रूट बनाए गए है। पंडरिया के 393 मतदान दल के लिए 90 रूट और कवर्धा के 411 मतदान दल के लिए 97 रूट बनाए गए है। 

* जिले में कुल 804 मतदान केंद्र है। इन मतदान केंद्रों में 20 मतदान केंद्र को संगवारी मतदान केंद्र है। इसमें पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे।

* दोंनो विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए गए है। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग होंगे। इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में सभी युवा अधिकारी होंगे।

* कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमशः विधानसभा-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 47 हजार 549 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 336 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 210 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 543 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 30 हजार 390 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 5 हजार 576 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008.92 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 649 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 493 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 142 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 102 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 14 हजार 588 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3223 है। जेंडर रेसियों 1005.35 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 411 मतदान केन्द्र में 01 लाख 64 हजार 687 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 717 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 03 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 407 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 441 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 15 हजार 802 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 353 है। जेंडर रेसियों 1012.33 है।

कवर्धा के वार्डो में पहुँच कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई, नुक्कड़ सभाएं The National news CG

No comments

Sunday, 5 November 2023

कांग्रेस से फिर से सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यो के बारे में दी जानकारी

चुनाव घोषणा पत्र के वादो को पूरा कर जीता जनता का भरोसा-अकबर

कवर्धा। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष तथा कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर कवर्धा नगर के वार्डो का सघन दौरा कर चुनाव प्रचार समाप्त होने के समय तक नुक्कड़ सभाएं ली। उहोंने अपने भाषण में कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र में शामिल वादों की जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह पिछले बार किए गए वादो को निभाया गया है, उसी तरह अगले सरकार में वादों को पूरा किया जाएगा। उनका कहना है कि कांग्रेस को जनता का भरोसा हासिल हो गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

चुनाव जनसंपर्क के अंतिम चरण में अकबर भाई के नाम से बुलाए जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी ने महिलाओं एवं पुरूषों, युवाओ को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार ने पिछली बार साढ़े 18 लाख किसानों का 9272 करोड़ रूपए का कर्जा माफ किया था। इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। किसानों का धान प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान की खरीदी शुरू हो गई है। धान प्रति क्विंटल 2640 रूपए से बढ़ाकर 3200 किया जाएगा। 200 यूनिट तक बिजली प्रतिमाह निःशुल्क, कांग्रेस सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराने, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपता संग्राहकों प्रतिमानक बोरा 4 हजार रूपए से बढ़ाकर 6 हजार रूपए दिया जाएगा इसके साथ ही लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4,000 रुपये वार्षिक बोनस, भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 10 हजार रूपए सालाना दिया जाएगा। इसी तरह सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा निःशुल्क, गैस सिलेंडर पर प्रतिमाह 500 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज, महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, सभी सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के रूप में अपग्रेड करना, सड़क दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी और राज्य के किसानों के तिवरा (तिवरादाल) को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने, जातिगत जनगणना कराएंगे, 700 नए रीपा की स्थापना, युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लि 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ लोने देने की घोषणा शामिल है।

कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कहा कि कवर्धा में सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, गन्ना पर आधारित पहला ऐथेनॉल प्लांट प्रारंभ करने सहित कई उल्लेखनीय कार्य कांग्रेस ने किया है। कवर्धा में मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार ने 50 करोड़ रूपए प्रदान कर दिए है। कवर्धा क्षेत्र के बच्चे पढ़ लिखकर डॉक्टर बन सकेंगे। देश का मानव निर्मित प्रथम जंगल सफारी रायपुर मे है अब कवर्धा में जंगल सफारी बनाया जाएगा। जिसे देखने देश भर के लोग यहां आएंगे। इससे कवर्धा के लोगों को आर्थिक रूप से लाभ होगा।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं के जरिए प्रत्येक नागरिकों के जेब में राशि डाली गई है। कवर्धा विधानसभा के नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में विकास के कार्यो में कहीं कोई कमी नहीं आने दी गई। कांग्र्रेस का विरोध करने वाली भाजपा भी यह मानती है कि विकास के मामले में कवर्धा विधानसभा अग्रणी है। विकास के नाम पर कांग्रेस चुनाव मैदान में है। कवर्धा के मतदाताओं का आर्शीवाद पूर्व की तरह कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतेगी।

आतंकवाद ,अलगाववाद ,नक्सलवाद काँग्रेस की देंन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ The National news CG

No comments

Saturday, 4 November 2023


आतंकवाद ,अलगाववाद ,नक्सलवाद काँग्रेस की देंन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने उमड़ा स्वस्फूर्त जन शैलाब
छत्तीसगढ़ में डबल इन्जन की सरकार बनेगी तो विकास भी डबल होगा –योगी आदित्यनाथ
कवर्धा- भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में प्रचार करने कवर्धा पहुचें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ . स्थानीय सरदार पटेल मैदान में ऐतिहासिक जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा मेरा सौभाग्य है विधानसभा चुनाव के बहाने  काशी विश्वनाथ की धरती उत्तरप्रदेश से छोटी काशी कहा जाने वाला धर्मनगरी कवर्धा आने का मौका मिला छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है उत्तरप्रदेश माने उत्तर प्रदेश का ननिहाल है .
उन्होंने कहा छोटी सी गलती से कितना नुकसान कर देती है , भगवा ध्वज के सम्मान करने वाले राम भक्तों को लाठी से पीठा जाता है .लव जिहाद का विरोध करने वाला छोटा सा कार्यकर्ता उसकी हत्या कर दी जाती है . उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है वहां लव जेहाद ,धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है . अब कोई अवैध धर्मांतरण यूपी में नही कर सकता और करेगा तो खामियाजा भी भुगतेगा . छोटी से गलती से नुकसान होता है अन्नदाता किसानो का ,युवाओं का बहन बेटिओं का और धार्मिक पर्व का सब का नुकसान हो जाता है .
अटल विहारी जी के सपने के ने अनुरूप पिछले 15 वर्षो तक  छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा था कांग्रेस ने अपने संस्कारो के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास को पूरी तरह बाधित कर दिया. कवर्धा हमारे लिए काशी जैसा पवित्र है कांग्रेस ने यहाँ अकबर जैसे व्यक्ति को बैठा दिया .आपकी आस्था से खिलवाड़ करने ऐसे व्यक्ति को बैठाया गया है जिसे आपके आस्था से कोई मतलब नही ,जिसके संरक्षण में हम सबकी आत्मा भगवा ध्वज को पैरो से कुचला जाता है .
उन्होंने साजा की घटना का जिक्र करते हुए कहा यदि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो क्या कोई ऐसा हिम्मत करता एक गरीब लाचार भुवनेश्वर साहू की हत्या कर देता ,और अपराधी  खुला घूमता न्याय नही मिलता. उन्होंने कहा साजा के भुवनेश्वर साहू के पिता जी ने बड़ा हिम्मत का परिचय दिया अन्यो के साथ ऐसा न हो इसलिए स्वयं मैदान में आ गए है . भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर एक अच्छे कार्यकर्ता का मान बढाया .
उन्होंने कहा ये केवल चुनाव की लड़ाई नहीं अपने अस्तित्व की लडाई है ,आप सबके अस्तित्व की लड़ाई है . एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों के नई नई ऊँचाइयों को छुता हुआ आगे बढ़ रहा है .विकास का व्यापक रोड मैप मोदी जी ने बनाया उसे छत्तीसगढ़ में सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है . मोदी जी के विकास के बनाये रोड मैप को सही ढंग से जमीन में उतारना है तो मोदी जी के साथ डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाइये . मोदी जी घोषणा पत्र के माध्यम से जो ग्यारंटी दी है वह 100 प्रतिशत की ग्यारंटी वाला घोषणा है जो पूरा होना ही होना है .18 लाख गरीबो को पक्का आवास मिलेगा .
कांग्रेस देश के लिए समाज के लिए जनता जनार्दन के लिए समस्या है . देश के अंदर आतंकवाद ,अलगाववाद ,नक्सलवाद काँग्रेस ने दिया ,तुष्टिकरण की निति काँग्रेस की दें है .भ्रस्टाचार कांग्रेस की दें है .आराजकता और कर्फ्यू भी कांग्रेस की ही देन है .भाजपा तो विकास ,सुशासन और सुरक्षा देने वाली पार्टी है .मोदी जी के नेतृत्व वाली नई भारत में यह सब दिखता है .
उन्होंने कहा यहाँ का उत्साह बता रहा है जमीन में जाकर काम करने वाले कार्यकर्ता विजय शर्मा के साथ आपका जुडाव बता रहा है इस चुनाव को आपने अपना चुनाव बना लिया है .अब 07 तारिक से भारी बहुमत से विजय जी को जिताना है छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर विकास के लिए डबल इंजन लगाना है . उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा आवश्यकता पड़ने पर एक बुलडोजर यहाँ भी भेज दिया जायेगा .
सभा का संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा मोदी जी की  ग्यारंटी वाली घोषणा पत्र हर वर्ग को प्रभावित करने वाला घोषणा पत्र है .इसमें प्रत्येक परिवार में विवाहित माताओं ,बहनों को 12 हजार वर्ष में मिलेगा . किसानो का 2017- 18 का रुका बोनस एक मुस्त 25 दिसम्बर को किसानो के खाते में पहुँच जायेगा .ऋण माफ़ी से ज्यादा का रकम भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानो के खाते में डाल देगी . उन्होंने कहा कवर्धा का चुनाव हमारे स्वाभिमान पर कुठाराघात करने वाले को सबक सिखाने वाला चुनाव है . आप सब बूथ पर डटे रहे एक भी बाहरी व्यक्ति बहलाने फुसलाने और भ्रमित करने गाँव में न घुस पाए . ये चुनाव विजय शर्मा नही आप लड़ रहे है .
कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे पूर्व विधायक सियाराम साहू ,महामंत्री संतोष पटेल.उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जसविंदर बग्गा ,आनद सिंग सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे .

12हजार हर विवाहित महिला 10 हजार भुमिहिन 31सौ में धान 55 सौ में तेंदूपत्ता तो 5 सौ में गैस सिलेंडर The National news CG

No comments

Friday, 3 November 2023

12हजार हर विवाहित महिला 10 हजार भुमिहिन 31सौ में धान 55 सौ में तेंदूपत्ता तो 5 सौ में गैस सिलेंडर और 18 लाख पक्का मकान जैसे अनेक वायदे के सहारे भाजपा छत्तीसगढ़ के कुर्सी  पायेंगी ?
 छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव चरम सीमा पर पहुंच गई है!7 नवम्बर को प्रथम चरण के मतदान होने वाले हैं मतदान से पहले मतदाता कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र का इंतजार कर रही थी!आज भाजपा के अमित शाह पुर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुणसाव ने छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय रायपुर में 47 पृष्ठ के घोषणा पत्र जारी किया है!  भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के लिए अनेक वायदे किया है !और राज्य के छोटे वर्ग को भी लाभ पहुंचाने का वचन दिया है जिसमें महिलाओं को 500 रुपया में गैस सिलेंडर तो पक्का मकान और 1000 हजार प्रति महिना नगद राशि प्रत्येक विवाहित महिला को महिला समूह को रेडी टू ईट और महिला समूह को कम ब्याज दर में  ब्योसाय के लिए 5 लाख कर्ज की वायदे है!वही भुमिहिन को 10 हजार रुपए का घोषणा है तो तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपया प्रति मानक बोरा दे कर वनांचल क्षेत्र को लाभान्वित करने का प्रयास है!वही किसानों को लाभ पहुंचाने का काम करते हुए 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपया दर एक मुस्त राशि और खाद बीज के दर में नियंत्रण का वायदा है तो बेरोजगारों को नौकरी देने जैसे अनेक महत्वपूर्ण वायदा का 47 पृष्ठ में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को लाभ देने का कोशिश किया वही खेती के लिए सिंचाई साधन 24 घंटा बिजली बिल में नियंत्रण जैसे बातो का ख्याल रखा गया है! भाजपा के घोषणा पत्र में मुख्य रूप से महिलाओं भुमिहिन बेरोजगार युवाओं छात्र छात्राएं ब्यापारी किसान सभी को ध्यान में रख कर छत्तीसगढ़ के राजकोषीय स्थिति को भी ख्याल रख कर घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है!अब सत्ता दल के घोषणा पत्र जारी होना बाकी है चुनावी भाषण के आधार पर कांग्रेस कर्ज माफी बिजली की बील हाफ पर भाजपा को भारी न पड जाये ये जनता तय करेगी !

अमित शाह 3 नवम्बर को पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे

No comments

Thursday, 2 November 2023

अमित शाह 3 नवम्बर को पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवम्बर को पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। विदित हो की पंडरिया विधानसभा में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है। अमित शाह रणवीरपुर में होने वाले इस विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह भरेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर भी जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आगमन होगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवम्बर को गृह मंत्री अमित शाह पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर के स्कूल ग्राउंड (दशहरा मैदान) में सुबह 10 बजे विशाल विजय संकल्प महारैली में विशेष आगमन हो रहा है, जहाँ वे पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पहला अवसर होगा जब पहली बार केन्द्रीय गृह मंत्री का ग्राम रणवीरपुर में आगमन होगा जहाँ वे भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के प्रचार में आ रहें हैं। इस दौरान भावना बोहरा से अमित शाह के आगमन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है देश के गृह मंत्री अमित शाह जी का ग्राम रणवीरपुर में शुभ आगमन हो रहा है। श्री शह जी एक प्रखर वक्ता के साथ ही कुशल नेतृत्वकर्ता हैं जिनके प्रेरणादायी विचार एवं संबोधन से हम सभी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश व उत्साह का संचार होगा। भारत के लोकप्रिय गृह मंत्री अमित शाह जी का स्वागत करने के लिए रणवीरपुर सहित पूरे जिले की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं 

भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा से भाजपा परिवार विभा बोहरा द्वारा आज सेवा संकल्प पत्र जारी किया गया। The National news CG

No comments

Wednesday, 1 November 2023

 


 



भावना बोहरा ने सेवा संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि पंडरिया का विकास और जनसेवा ही पहला लक्ष्य है







भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा से भाजपा परिवार विभा बोहरा द्वारा आज सेवा संकल्प पत्र जारी किया गया। इस पर बिहार के पूर्व अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद, भाजपा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहप्रभारी महासचिव नवीन, बिहार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, कबीरधाम जिला अध्यक्ष अशोक भंडारी, अवसर सहित पंडरिया क्षेत्र के सभी मंडल, जिला अध्यक्ष, मोर्चा एवं संस्थापक के सहयोगी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इस दौरान भावना बोहरा ने बारह नेताओं के सेवा संकल्प पत्र में हर वर्ग एवं सर्व समाज के दर्शनों को पूरा करने का वादा किया। उनके जारी किए गए इस सेवा संकल्प पत्र में उन्होंने आर्कषकों की प्रेरणा को दर्शाया है, जिसमें शामिल इन वादों को पूरा करने का एक संकल्प है जिससे प्रति जनता की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।  छ प्रमुख बिंदुओ पर आधारित सेवा में सर्व समाज के संकल्प से लेकर पंडरिया क्षेत्र के विकास, बाल प्रतिभा से लेकर महिला, शिक्षा, किसान, युवा, खेल, धार्मिक एवं श्रम एवं जनता की अपील हेतु मजबूत कदम एवं सर्व समाज एकांतवास का साम्य प्रकट हुआ।

भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की साझी भावना बोहरा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में 12 में जनसेवा के कार्य सहित विभिन्न विकास कार्य पूरे पंडरिया क्षेत्र में संचालित करने की बात कही। भावना बोहरा द्वारा जारी सेवा संकल्प पत्र में मुख्य छह बिंदु हैं जिनमें महिला संविधान एवं स्वावलंबन, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा एवं युवाओं को प्रोत्साहन, किसानों के सम्मान संगठन एवं वनांचल क्षेत्र के विकास एवं धार्मिक-सामाजिक कार्य शामिल हैं पंडरिया के सर्वांगीन विकास में शामिल हैं तथापि सार्वभौमिक को सुविधा दी गई है।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि जनसेवा को मैंने पहले लक्ष्य की तलाश में निस्वार्थ भाव से जो भी काम किया है।  और जनता का एक ही आशीर्वाद स्वरुप मुझे पंडरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से चिंता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।  अपने जिला पंचायत के रूप में मनें सेवा को ही अपना उद्देश्य निर्धारित करें, अपने क्षेत्रवासियों की सेवा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भी अपने एक-एक कार्यकर्ताओं को लेकर जनसेवा एवं विकास कार्य को करने के लिए

संकल्पबद्ध हूँ. पिछले कई वर्षों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और जनता के बीच सहयोगी कार्य ने मुझे जो अनुभव किया है।  अपने संप्रदाय से प्रेरणा लेते हुए मैंने पंडरिया क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग संकल्पों को शामिल किया है, जिसमें भावना सहयोगियों के विभागों में आपके समेकन प्रस्तुति के रूप में मैं सभी वर्गों के मनोरंजन और क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न संकल्पों को शामिल कर रहा हूं। ऐसा है कि दार्शनिक के संबंध पंडरिया क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुक्दुर एवं क्रांतिकारीपुर में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना, महिला संगठन, युवाओं को शिक्षा एवं प्रोत्साहन, किसानों का सम्मान, सामाजिक एवं धार्मिक कार्य एवं यूनिवर्सल से लेकर आवश्यक सेवाओं के विस्तार की रेखा के रूप में इस सेवा संकल्प पत्र में शामिल हैं।

पिछले पांच वर्षों में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ में, कांग्रेस सरकार के शासन से अराजकता, सामाजिक हिंसा, अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा, भय, विनाश, विध्वंस कानून व्यवस्था, जंगल का रास्ता और अपराध का गढ़ बना है,

अब उसे बदलने का समय आ गया है। यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि पंडरिया के विकास का चुनाव है।  सही चुनाव से एक बड़ा बदलाव लाने के लिए पंडरिया की समृद्ध जनसंख्या के निर्माण को पूरा करने के लिए आने वाले पांच वर्षों में जिसने भी मैंने अपना लक्ष्य रखा है वह इस सेवा संकल्प पत्र में शामिल है, पंडरिया विधानसभा के विकास, समृद्धि एवं खुशहाली की परिकल्पना मैंने एक नई सोच के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित किया है और इस संकल्प सेवा पत्र के माध्यम से अपने इन सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कहा है, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जनता के बीच अपनी सेवा लेकर मुझे जो आत्मसंतोष की भावना यही सेवा भाव पूरे पंडरिया क्षेत्र में अपने परिवारजनों तक के लिए अपने मन की राजनीति का मार्ग प्रशस्त करती है, यह एक ऐसा माध्यम है जो पंडरिया की जनता के अनुयायियों को पूरा कर सकून, क्षेत्र के विकास, उनके विशिष्ट मित्रों, सिद्धांतों को पूरा कर साकूँ।  मेरा विश्वास है कि इन लक्ष्यों को पूरा करने में पंडरिया विधानसभा की जनता का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद मुझे जरूर मिलेगा और आने वाले पांच वर्षों में हम एक समृद्ध, विकसित और नए पंडरिया की सूची में शामिल होंगे जहां हर व्यक्ति, वर्ग और समुदाय होगा। का सतत विकास होगा.

सेवा संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएँ


महिला संघ: महिला स्व-सहायता समूह के लिए मालवी बस सेवा, महिला स्व-सहायता समूह के लिए भवन, मितानिनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन, महिला कौशल विकास केंद्र।

स्वास्थ्य सुरक्षा रायपुर में पंडरिया चिकित्सा भवन, पंडरिया क्षेत्र में मोबाइल स्वास्थ्य पैथ लैब का संचलन, क्षेत्र में मोबाइल स्वास्थ्य पैथ लैब का संचलन, पांडतराई में अस्पताल, स्वास्थ्य सुरक्षा केंद्र में जल स्वास्थ्य लैब का संचलन

शिक्षा एवं छात्र विधानसभा को प्रोत्साहन रायपुर में पंडरिया के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा, पंडरिया में कॉलेज की स्थापना, पंडरिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंडरिया एवं साहपुर लोहारा ब्लॉक में आईआईटीआई की स्थापना, छात्र-छात्रा को स्कॉलरशिप की सुविधा, उत्कृष्ट छात्र-छात्रा स्कॉलरशिप, मान्यता प्राप्त और एनईईटी परीक्षा की तैयारी कोचिंग, खेल सुविधाओं का विस्तार

किसान सम्मान: पंडरिया क्षेत्र में नई स्ट्रक्चर फैक्ट्री की स्थापना, स्कार्टर फैक्ट्री में शेयर ट्रांसफर की शुरुआत, किसान समृद्धि भवन की स्थापना, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू होना, किसान कार्यशाला का आयोजन।

जदयू समाज एवं वनांचल क्षेत्र का विकास: कुकदुर में एकल विद्यालय की स्थापना, जन जातीय प्रमाण पत्र निर्माण, कुकदुर में स्वच्छ जल एवं विद्युत व्यवस्था, कुकदुर के भैयादासन को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना, जदयू समाज को भू-स्वामित्व पट्टे।

धार्मिक-सामाजिक एवं पंडरिया का विकास: जिले के 7 स्थानों में जन ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय), कुंडा में भव्य जत्थम की स्थापना, पंडरिया में भक्तमाता कर्म मंदिर एवं मेला मित्रों का निर्माण, पंडरिया शहर में भव्य राम मंदिर का निर्माण , धार्मिक व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार, पंडरिया क्षेत्र में व्यावसायिक परिसर का निर्माण, पंडरिया व पांडातराई में व्यावसायिक परिसर का निर्माण, पंडरिया व पंडरिया व शहरी क्षेत्र में व्यावसायिक परिसर का निर्माण, पंडरिया व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार, पंडरिया क्षेत्र में विश्विद्यालयों का निर्माण, सर्व समाज समुदाय भवन, कार्यशाला , बिजली, पानी की व्यवस्था, पांडातराई में स्मार्ट बस स्टैंड, कुंडा एवं देवालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा की स्थापना।


Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News