कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में शत प्रतिशत रनिंग वाटर के कार्य 15 दिनों के भीतर प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश
No commentsFriday, 30 December 2022
December 30, 2022नौकरी लगाने, वाहन अधिग्रहण में लगवाने, एवं अन्य कारणों से कुल -14,82,000 रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।
No commentsThursday, 29 December 2022
December 29, 2022वन विभाग द्वारा करिया आमा भोरमदेव में वन मितान शिविर का आयोजन किया गया
No commentsWednesday, 28 December 2022
December 28, 2022जिले में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाई जारी; अवैध देसी प्लेन के साथ आबकारी टीम ने दो को दबोचा
No commentsमुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित नक्सली, कबीरधाम पुलिस ने 6 आत्मसमर्पित नक्सलियों को ओपन परीक्षा का फार्म भरवाया आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए कराया जा रहा है प्रशिक्षण
No commentsMonday, 26 December 2022
December 26, 2022मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित नक्सली, कबीरधाम पुलिस ने 6 आत्मसमर्पित नक्सलियों को ओपन परीक्षा का फार्म भरवाया आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए कराया जा रहा है प्रशिक्षण हैं।
No commentsधान खरीदी केन्द्रों में अमानक धान की खरीदी और अवैध परिवहनों पर कड़ी चौकसी बरते-कलेक्टरधान खरीदी अभियान के अंतिम 36 दिन शेष, जिले में 80 प्रतिशत हुई धान की खरीदीधान खरीदी की तुलना में उपार्जन केन्द्रों से कस्टम मीलिंग के लिए 60 प्रतिशत को धान का उठाव
No commentsजिला कबीरधाम वृत्त बोडला में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही
No commentsSaturday, 24 December 2022
December 24, 2022जिला कबीरधाम वृत्त बोडला में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही
1.कुल कायम प्रकरण -3
2.जप्त सामग्री– कुल 33 लीटर महुआ शराब।
3.आरोपिया का नाम एवम पता-
(1)धनकुंवर मेरावी पति अर्जुन मेरावी उम्र 34 वर्ष ग्राम कोटकोट थाना झलमला – जिला कबीरधाम
(2)देवकी मेरावी पति हंसराम मेरावी उम्र 23 वर्ष सकिन् कोटकोट थाना झलमला
4.कुल (2) गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क , 34(2), 59(क)
कवर्धा। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य मे कलेक्टर कबीरधाम जन्मेजय महोबे एवं उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी जीपी एस दर्दी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24-12-2022 को जिला-कबीरधाम (छ.ग.) में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
दिनाँक 24/12/2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की वृत्त बोडला के ग्राम कोटकोट में धनकुंवर मेरावी तथा देवकी मेरावी के द्वारा अवैध महुआ शराब का निर्माण, धारण तथा विक्रय किया जा रहा है, तत्काल कार्यवाही में कुल 15-15 लीटर महुआ शराब तथा एक अन्य प्रकरण में 03 लीटर महुआ शराब का 34(1)क का एक प्रकरण बनाया गया इस प्रकार कुल 33 लीटर शराब बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही में वृत्त बोडला प्रभारी नागेश राज श्रीवास्तव आबकारी मुख्य आरक्षक लोकनाथ साहू, आरक्षक विद्या सिंह परमार,इम्तियाज खान महिला नगर सैनिक भुनेश्वरी धुर्वे , नगर सैनिक शेखरनाथ याेगी,राजेश धुर्वे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता गुमशुदा विवेक चौबे मामले का हुआ खुलासा।गुमशुदा की कर दी गई थी, हत्या।हत्या को छुपाने के लिए आरोपियों ने रचा था, आपराधिक षडयंत्र।हत्या का मुख्य आरोपी अमित यादव, ग्राम बोक्करखार का है, सरपंच।गुमशुदा पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या कर आरोपियों ने घने जंगल मे शव को जलाया। गुमशुदा की मोटर सायकल को भी कर दिया था, घने जंगल में दफन।आरोपियों ने लगातार करते रहे पुलिस को दिगभर्मित करने का प्रयास।
No commentsछः दिवसीय औषधीय एवं सुगंधीत पौधों के उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
No commentsWednesday, 21 December 2022
December 21, 2022प्रशिक्षण में जिले के 28 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग
कवर्धा, 21 दिसम्बर 2022। कृषि विज्ञान केन्द्र में 12 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक 6 दिवसीय ग्रामीण युवाओं महिला एवं पुरूषों के लिए कौशल उन्नयन के तहत औषधीय एवं सुंगंध फसलों पर प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) हैदराबाद एवं राष्ट्रीय कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती), छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। इसमें कबीरधाम जिले के ग्राम छांटा झा एवं बम्हनी के 28 युवाओं, महिला एवं पुरूषों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में औषधीय एवं सुंगंध फसलों जैसे-लेमनग्रास, सिट्रोनेला, पामारोजा, गिलोय, पुदीना, ब्राम्ही, अश्वगंधा, सर्पगंधा, नीम, तुलसी, अदरक, हल्दी, खस, बच की उन्नत खेती की तकनीक, औषधीय महत्व, विभिन्न तैयार होने वाले उत्पादों, बाजार की उपलब्धता एवं मूल्य संवंर्धित सामाग्री जैसे इत्र, साबुन, अगरबत्ती बनाने का जीवंत प्रदर्शन कर दिखाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कृषिरत कृषकों, महिलाओं एवं युवाओं की आय में वृद्धि करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी.पी. त्रिपाठी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रक्षेत्र नेवारी में समन्वित कृषि प्रणाली अंतर्गत, पशुपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, बटेर पालन इकाई का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन के अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी.पी. त्रिपाठी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रशिक्षण में जिले के 28 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी. पी. त्रिपाठी, प्रशिक्षण समन्वयक श्रीमति राजेश्वरी साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी, इंजी. टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, अभियांत्रिकी, श्री बी.एस. परिहार, विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान उपस्थित थे।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 14 हजार 126 हितग्राहियों को जारी हुआ राशि
No commentsग्रामीणों को मिलेगी राहत, निर्माण कार्य में आएगी तेजी
कवर्धा, 21 दिसम्बर 2022। कबीरधाम जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों की राशि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है। कुल 14 हजार 126 हितग्राहियों के लिए राज्य सरकार ने 22 करोड़ 68 लाख 24 हजार रुपए संबंधित हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के विभिन्न आवास के हितग्राहियों को राशि जारी किया गया है जिसमें प्रथम किस्त द्वितीय किस्त तृतीय एवं चतुर्थ किस्त की राशि सम्मिलित है। 30 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा रही है। इसी तरह 546 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त की राशि 1290 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि एवं 12260 हितग्राहियों को चतुर्थ क़िस्त की राशि प्रदान की जा रही है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के हितग्राहियों को राज्य शासन द्वारा उनके निर्माण स्तर के अनुसार राशि अंतरित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनपद पंचायत कवर्धा बोड़ला पंडरिया एवं लोहारा क्षेत्र में हो रहे आवास के निर्माण कार्यों के लिए यह राशि जारी की गई है। जिसमें प्रथम किस्त की राशि के रूप में 13 लाख 37 हजार रुपए द्वितीय किस्त के लिए 2 करोड़ 46 लाख 72 हजार रुपए तृतीय किस्त के लिए 5 करोड़ 70 लाख 1 हजार रुपए एवं चतुर्थ क़िस्त के लिए 14 करोड़ 38 लाख 500 रुपए शासन द्वारा सीधे हितग्राहियों को प्रदान की जा रही है। राशि मिल जाने से जिले के आवास हितग्राहियों को बहुत राहत मिलेगी तथा उनके रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि आवास की राशि चार किस्तों में प्रदान की जाती है जिसमें निर्माण के अलग-अलग स्तरों पर राशि प्रदान करने की कार्यवाही जियो टैगिंग के उपरांत होती है। सभी हितग्राहियों को राशि उनके संबंधित बैंक खातों में शासन द्वारा सीधे अंतरित की जा रही है।
महिला सेल टीम के द्वारा समनापुर के स्कूली बच्चों को बालक बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देकर किया गया जागरूक।
No commentsTuesday, 20 December 2022
December 20, 2022जीताटोला में ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
No commentsMonday, 19 December 2022
December 19, 2022कवर्धा, 17 दिसंबर 2022। जिले के ग्रामीण अंचलों में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का धूमधाम से आयोजन किया गया।
No commentsSaturday, 17 December 2022
December 17, 2022छत्तीसगढ़ आज "गौरव" नहीं बल्कि गर्त" की ओर जा रहा है: पूर्व मंत्री
No commentsFriday, 16 December 2022
December 16, 2022राज्य सरकार के योजनाओं और कार्यक्रमों की पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन करें - प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव
No commentsThursday, 15 December 2022
December 15, 2022राज्य सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने जिले के कार्यो और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
इथेनॉल प्लांट राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल, नए वर्ष में होगा प्रारंभ
कवर्धा, 15 दिसंबर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की चार वर्ष पूरे होने के ठीक दो दिन पहले गुरूवार को राज्य सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं कबीरधाम के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यो और शासन के महत्वाकांक्षी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, कलेक्टर श्री जनमेजय महोब, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित एवं समस्त जनपद अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में 32 विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, आदिवासी बाहूल्य विकासखंड बोड़ला एवं पंडरिया क्षेत्र के सुदूर वनांचल क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सहित आवश्यक सुविधा मुहैया कराने के लिए विशेष जोर दिया। प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में राज्य के प्रथम गन्ना बेस एथेनॉल प्लांट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एथेनॉल प्लांट राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। बैठक में बताया गया कि नए वर्ष के मार्च तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत वनांचल के बैगा बसाहवट गांवों में चल रहे कार्यो की निरतंर मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुराजी गांव योजना के तहत समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गांवों में गौठान स्वीकृत है उसे पूरा करें। उन्होंने जिले में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लाभ के बारे में जानकारी लेते हुए रासायनिक खाद के उपयोग में कमी और जैविक खाद की उठाव की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष मुहिम चल रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना के तहत इस मुहिम की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करें। उन्होंने जिले में सुगंधित धान फसल की जानकारी ली।
अजीविका से जुड़े समूहों की आर्थिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
मंत्री श्री सिंहदेव ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय करने के लिए बचे शेष किसानों को इस समयवधि में शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्थापित कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केन्द्र और मल्टीएक्टीविटी सेंटर में संचालित अजीविका के विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ भौतिक लक्ष्यों का पूर्ति करना नहीं होना चाहिए, बल्कि विभिन्न अजीविका से जुड़े समूहों की आर्थिक प्रगति कितनी हो रही है इस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
गुड़ उद्योगों को सर्वें कर उनका विधिवत पंजीयन कराने के दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री श्री सिंह देव ने जिला व्यपार एवं उद्योग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कृषि पर आधारित उद्योग की संभावनाएं अधिक है, इसलिए कृषि से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होने कृषि से जुड़े गुड़ उद्योग का पंजीयन नहीं हुआ है,ऐसे संचालित गुड़ उद्योगों को सर्वें कर उनका विधिवत पंजीयन कराए और पर्यावरण की अनुमति सहित अन्य कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में उन्होने जिले में विद्युत विभाग में स्वीकृत उपकेंन्द्र और विद्युतिकरण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि पोड़ी में 46 करोड़ की लागत से नवीन उपकेन्द्र की स्थापना की जा रही है, इससे जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाभन्वित होगे। इस उपकेन्द्र से वनांचल के तरेगाव दलदली क्षेत्रों में प्रर्याप्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कार्य की गुणवत्ता पर जताई नराजगी
प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकृत सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नवीनीकृत सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। पीएमजीएसवाई सड़क की प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा के दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने पीएमजीएसवाई के भरेवा पुरन मार्ग की गुणवत्ता विहीन होने की जानकारी दी। इस पर प्रभारी मंत्री श्री सिंह देव ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि सड़क की गुणवत्ता की कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसी शिकायत है तो शीघ्र उस मार्ग की जांच करे। उन्होने पीडब्लूडी विभाग के चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक स्वीकृत डामरीकरण कार्यों की प्रगति भी जानकारी देते हुए कहा कि प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करें। बैठक में कवर्धा के नवीन बस स्टैंड पहुंच मार्ग की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि सड़क चौड़ी करण कार्य का प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शासन से स्वीकृत सभी कार्यों की शुभारंभ की जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को होनी चाहिए। उन्होने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं सहित बैठक के एजेंडे में शामिल विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति विस्तृत जानकारी दी।
उपलब्धियों से भरा रहा छत्तीसगढ़ सरकार का चार वर्ष -प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव
जिला प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने विभिन्न विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी 17 दिसंबर शनिवार को हमारी सरकार की सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरी हो रही है। कोविड जैसे महामारी के बावजूद भी इस दरमियान हमारी सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित एवं जन कल्याण के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से शासन ने जनहित के क्षेत्र में कार्य संपादित किए है। शासन ने कृषि, प्रबंधन के क्षेत्र, नागरिकों को उनके अधिकार उपलब्ध कराने के संदर्भ में, पंचायती राज संस्थाओं को सुदृण करने का प्रयास, नगरीय निकायों को सशक्त करने, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विपरित परिस्थितियों में योगदान दिया है। इन चार वर्षो में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है। विपरित परिस्थियों में भी हमने छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय शिखर पर पहुंचाया। प्रदेश में गोधन न्याय योजनाओं की शुरूआत करते हुए आर्थिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से देश के अन्य राज्यों के किसानों की तुलना में छत्तीसगढ़ के किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि हुई है। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 17 दिसंबर को पूरे राज्य में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा की
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं कबीरधाम के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी होने के बाद भी स्वस्थ्य विभाग बेहतर कार्य कर रही है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मलेरिया, डेंगू के लिए मुहिम चलाया जा रहा है। जिले में इस क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य होने चाहिए। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि कबीरधाम जिले अब तक के दोनो आंखों से मोतियाबिंद के समस्त चिन्हांकित 1128 मरीज का सफल इलाज कर देश का प्रथम मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला घोषित किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरंतर बेहतर कार्य करने निर्देशित किया। उन्होंने आयुष विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आयुर्वेद इलाज एक कारगार ईलाज है। इसमें प्रगति लाने की जरूरत है। लोगों को इसके बारे में जानकारी होना चाहिए। इसके लिए बेहतर कार्य करें। इस दौरान मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध है।
कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 15 दिसम्बर को जिले के प्रवास पर
No commentsWednesday, 14 December 2022
December 14, 2022विशेष पिछड़ी जनजाति के स्वास्थ्य जांच के लिए बोड़ला में विशेष स्वास्थ शिविर का होगा आयोजन
No commentsTuesday, 13 December 2022
December 13, 2022विशेष पिछड़ी जनजाति के स्वास्थ्य जांच के लिए बोड़ला में विशेष स्वास्थ शिविर का होगा आयोजन
No commentsविशेष पिछड़ी जनजाति के स्वास्थ्य जांच के लिए बोड़ला में विशेष स्वास्थ शिविर का होगा आयोजन
No commentsशिविर में राज्य स्तर के चिकित्सक सहित महिला और बच्चों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा किया जाएगा ईलाज
कलेक्टर ने विशेष स्वास्थ शिविर की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
कवर्धा, 13 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति-आदिवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए जिला स्तर पर विशेष स्वास्थ शिविर का आयोजन दिसंबर महीने किया जाएगा। स्वास्थ शिविर में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण सहित ब्लड जांच, एक्सरे की सुविधा होगी। इस शिविर में राज्य स्तर के चिकित्सक सहित महिला और बच्चों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा ईलाज किया जाएगा। कलेक्टर श्री महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को शिविर के आयोजन की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सीएमएचओ को स्वास्थ्य शिविर के लिए स्थान का चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति विकास विभाग सहित सभी जनपद सीईओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन इसके लिए तैयारी प्रारंभ करे। स्वस्थ शिविर की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में दें। शिविर के पहले पंचायतों का स्क्रीनिंग करें। स्वास्थ शिविर में क्षेत्र के सभी लोगों को लाभ मिलना चाहिए। सभी विशेष पिछड़ी जनजाति-आदिवासी का स्वास्थ जांच प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के लिए आए नागरिकों के बैठने, छाया, पेयजल सहित सभी व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग के प्रमाण पत्र के लिए स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते, डॉ. मोनिका कौडो, कवर्धा एसडीएम श्री पीसी कोरी, पंडरिया श्री डी.आर डाहिरे, बोड़ला श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बेहतर स्वच्छता के लिए नपा ने खरीदी स्वच्छता वाहनस्वच्छता वाहन को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
No commentsMonday, 12 December 2022
December 12, 2022स्वच्छता वाहन को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कवर्धा, 12 दिसंबर 2022। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा स्वच्छता हेतु व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु 04 नग ऑटो टिप्पर स्वच्छता वाहन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कलेक्टर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होनें कहा कि इसके पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 10 नग ई-रिक्शा का शुभारंभ किया गया था और आज स्वच्छता ऑटो वाहन का शुभारंभ किया जा रहा है निश्चित ही स्वच्छता के क्षेत्र में इस वर्ष भी नगर पालिका कवर्धा अपना परचम लहरायेगा। उन्होनें स्वच्छता क्षेत्र से जुडे स्वच्छता टीम को बधाई दी तथा उनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किये जा रहे अभूतपूर्व कार्य एवं छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा का नाम रौशन करने के लिए बधाई व शुभकामनायें दी।
पालिका में संसाधन की कमी नही-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 2 वर्षो में 19 नग ई-रिक्शा क्रय किया गया था जो अब बढ़कर 29 हो गये। इसी तरह ऑटो टिप्पर स्वच्छता वाहन की संख्या अब 10 से अधिक हो गया है अब जैसे जैसे वार्ड की सीमा बढ़ रहे है उसी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता वाहन क्रय किया गया है। नगर पालिका में टै्रक्टर, ऑटो, जेसीबी, डम्फर सहित सभी प्रकार की स्वच्छता वाहन उपलब्ध है मानवबल की संख्या भी पर्याप्त है जिसके कारण स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका कवर्धा लगातार अपना परचम लहराते हुए पूरे भारत में अपना स्थान बना रहे है। इस वर्ष भी स्वच्छता सर्वेक्षण अपना महत्तवपूर्ण स्थान बनाये उसके लिए प्रयास करते हुए पुनः 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 10 नग ई-रिक्शा क्रय, 04 नग ऑटा टिप्पर वाहन क्रय किया गया है जिसका शुभारंभ आज माननीय मंत्री जी द्वारा कवर्धा प्रवास के दौरान हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया
No commentsकवर्धा, 12 दिसंबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज सोमवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण करने के पश्चात कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वित्त आयोग के सिफारिश के आधार पर मिलने वाली राशि है जिसे सीधे विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को दिया जाता है। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।
मंत्री श्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत तहसील कवर्धा के ग्राम मंजगांव निवासी अनिल की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री साधेलाल सतनामी को, ग्राम सोहागपुर निवासी मोहनी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री नारद को और ग्राम मिरमिट्टी निवासी मनीष नाथ योगी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री मनोज नाथ को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू,, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
आशियाना का अधिकार : कैबिनेट मंत्री ने 126 परिवारों को आवासीय पट्टा प्रदान किया
No commentsअब तक 1 हजार 104 परिवारों को मिला आवासीय पट्टा
कवर्धा, 12 दिसंबर 2022। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कलेक्टर कार्यालय में 126 परिवारों को आवासीय पट्टा एवं 09 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकाने बनाने की स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री स्वीकृति पत्रक वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। अब तक कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों 1 हजार 104 व्यक्तियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया जा चुका है।
इन परिवारों को मिला आवास स्वीकृति पत्रक
कवर्धा शहर के 126 हितग्राहियों को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आवसीय पट्टा तथा 09 क्रमशः सुनीता पति बाल स्वरूप, हंसी बाई पति अकल सिंह, जैतराम पति उधोराम, प्रेमा पति गोवर्धन यादव,, बेंदिया पति गौतरिहा, फेकन बाई पति भगवानी मानिकपुरी, लक्ष्मी श्रीवास पति विनोद श्रीवास, जमेली बाई पति अधनू जायसवाल, सविता मानिकपुरी पति फुलदास मानिकपुरी को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक वितरण किया।
कैबिनेट मंत्री ने 126 हितग्राहियों का नाम पढ़कर सुनाया
आवासीय पट्टा व स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राही भी गदगद हुए। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डो के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा व प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होनें निर्देशित करते हुए कहा कि मूलभूत समस्याओं को विशेष ध्यान रखे तथा शासन की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व सुविधा उपलब्ध कराये जाने को कहा।
हमारी सरकार, गरीबों की सरकार-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है हमारी सरकार जनता से वादा किया है उसको हमारी सरकार पूरा कर रहे है आपके माध्यम से शहर के अब तक पात्र 1 हजार 104 परिवारों को उनके हक-अधिकार प्रदान करते हुए राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत आवसीय पट्टा प्रदान किये है। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ है आगे- केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया
No commentsSunday, 11 December 2022
December 11, 2022महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ है आगे- केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती वन अधिकारियों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक संपन्न
No commentsSaturday, 10 December 2022
December 10, 2022कलेक्टर से राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता मोनिका साहू ने की सौजन्य भेंट
No commentsTuesday, 6 December 2022
December 06, 2022कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनी समस्या
No commentsचेक पोस्ट में अवैध धान परिवहन पर रखे कड़ी निगरानी-कलेक्टर श्री महोबेकलेक्टर ने अवैध धान पर जप्ती की कार्यवाही करने के दिए निर्देश
No commentsMonday, 5 December 2022
December 05, 2022माह नवंबर में 18 ओव्हरलोड वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 74 हजार 800 रूपए की गई कार्यवाही
No commentsजिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सिंघनपुरी, बरबसपुर और दौजरी में संचालित गौठान का किया निरीक्षण
No commentsSunday, 4 December 2022
December 04, 2022ज़िले के 124 गौठानो में 328 किसानों द्वारा किया गया पैरा दान
No commentsसुराजी गांव योजना से ग्रामीणों का जुड़ाव कुछ इस प्रकार हो चला है कि ग्रामीण और किसान भी स्वयं से गौ-सेवा के लिए आगे आ रहे है और गौठानों में पैरा दान कर एक मिशाल पेश कर रहे है। पैरा दान कर रहे किसानों का कहना है कि गौठान आखिर हमारे घर और गांव के गौ-माता लिए ही तो बना है। अगर हम पैरा दान नहीं करेगे तो और कौन करेगा। खेतों में धान कटाई के बाद बचे पैरा को आग लगाने से अच्छा है कि हम सब गौ माता की सेवा के लिए आगे आए और अपने-अपने गौठान में गौ सेवा के लिए पैरा दान करे। खेतो में आग लगाने से पर्यावरण भी दूषित होता है और खेतों की उर्वरक क्षमता भी घटती है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के किसानों से गौठानों में गौ-सेवा के लिए पैरा दान करने की अपील की गई थी। इसके बाद कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले में पैरा दान करने लिए अभियान चलाया गया है।
शासन की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से ग्रामीणों का जुड़ाव ही है कि वे अपने खुद का साधन ट्रैक्टर का उपयोग करते हुए अपने खेतों से पैरो को लाकर अपना श्रम करते हुए इसका दान कर रहे हैं। कबीरधाम जिले के सभी क्षेत्रों के गौठानो में कृषकों द्वारा बड़ी मात्रा में पैरादान किया जा रहा है। विकासखंड कवर्धा बोड़ला स.लोहारा एवं पंडरिया क्षेत्र के 521 कृषको द्वारा अभी तक पैरादान किया गया है तथा कृषको की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कुल 2021 ट्रॉली में प्राप्त पैरा 12891 क्विंटल हो गया है जो अलग-अलग 181 गौठानो में रखा जा रहा है। इसका उपयोग भविष्य में पशुधन के लिए गौठान में चारे के रूप में किया जाएगा।
किसानों द्वारा किया जा रहा है पैरादान स्वागत योग्य :- कलेक्टर जनमेजय महोबे
पैरादान के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री जनमेंजय महोबे बताते हैं कि शासन के नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजना से ग्रामीण सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो रही है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बनाए गए गौठानो को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के साथ आर्थिक उन्नति का एक सशक्त जरिया मिल रह है। यही कारण है कि ग्रामीण अपने आप को शासन की योजना से जोड़ते हुए गौठान में पशुधन के लिए पैरा उपलब्ध करा रहे हैं। श्री जनमेजय महोबे ने आगे कहा की क्षेत्र के कृषको द्वारा स्व प्रेरित होकर पैरा दान करना स्वागत योग्य है तथा इससे आने वाले समय में पशुधन के लिए खाद्य सामग्री की उपलब्धता सहज होगी।
किसान स्वयं लाकर दान कर रहे पैरा तथा विभाग भी बेलर मशीन के माध्यम से कर रहा है संग्रहणः- सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल चर्चा करते हुए बताते हैं कि सभी गौठान ग्राम में किसान पैरा उपलब्ध करा रहे हैं। साथ में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भी पैरा दान करने वाले इच्छुक कृषको के पैरा का बेलर मशीन द्वारा बेल बनाया जा रहा है तथा बेल बन जाने से पैरो को रखने में सुविधा होती है। श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले में अभी तक 12891 क्विंटल पैरा किसानों द्वारा दान गया है। पैरादान करने वाल किसानों और ग्रामीणों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है।
दिव्यांगजनों के चेहरे में झलकी खुशियां, कहा घर से दूर भी एक अपना घर है
No commentsSaturday, 3 December 2022
December 03, 2022टीवी में सतसंग और प्रवचन सुनकर अपने परिवारजनों की खुशियों के लिए भगवान से करते है कामना
कलेक्टर श्री महोबे ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांजनों को किया सम्मानित
कवर्धा, 03 दिसम्बर 2022। वृद्ध दिव्यांगजनों के चेहरे में आज उस समय गुलाबी खुशियां देखने को मिली, जब उन्हे प्रेम के प्रतिक गुलाब के पुष्प और ठंड से बचने के लिए शॉल भेंट किया गया। मौका था अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का। आयोजन हुआ कलेक्टोरेट परिसर में। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज सुबह जिले के 5 दिव्यांगजों को शॉल और गुलाब के पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। दिव्यांगजों को उनके दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, ईयर मशीन, सहित अन्य उपकरण भी भेंट किया गया।
कलेक्टर श्री महोबे ने सभी दिव्यांगजनों का हाल-चाल भी जाना उन्हे वार्तालाप करने के लिए पूरा समय भी दिए। कलेक्टर ने पूरे एक घंटे दिव्यांजनों के बीच अपना समय गुजारे। दिव्यांगजनों ने कलेक्टर की सादगी और विनम्र व्यवहार से बेहद प्रभावित भी हुए। कलेक्टर ने पुछा की वृद्धाआश्रम में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है, समय पर खाना, चाय और नाश्ता तो बराबर मिल रहे है ना। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी हो रहा है की नही। कलेक्टर की इन बातों को सुन कर दिव्यांग वृद्ध बहन कलावती देवांगन की चेहरे में गुलाबी खुशी भी झलकी और उनके आंखी भी नम हो गई। कलावती ने बताया कि इस आश्रम में वह पिछले नौ साल से रह रही है। उन्हे कभी भी ऐसा अहसास नहीं हुआ की वह किसी वृद्ध आश्रम में अपनो से दूर रह रही है। कलावती बताते है कि आश्रम का वातावरण एक घर जैसा ही है। चुकि वह इस आश्रम में रहने वाली सबसे वरिष्ठ और पुरानी है इस लिहाज से उनका अन्य सदस्य भी पुरा सम्मान करते और एक परिवार की तरह सब यहां रहते है। कलेक्टोरेरट परिसर पर में वृ़़़द्ध दिव्यांगजन टंकराम, बासुदेव,कलीबाई, और मंशाराम मोगरे को सम्मान किया गया।
वृ़द्ध दिव्यांग मंशाराम ने बताया कि घर से दूर एक अपना घर है वृद्धाआश्रम। इस आश्रम में वह काफी लम्बे समय से रह रहे है। उनका कहना है एक परिवार में जिस तरह सभी सदस्य आपसी प्रेम और अपनत्व की भाव से रहते है ठीक उसी प्रकार यहां सब हसी-खुशी से अपना जीवन आनंदमय व्यतीत कर रहे है। दिव्यांगजनों ने इस सम्मान के लिए आशीर्वाद देते हुए बताया कि आश्रम में खाना, चाय, नाश्ता सही समय पर मिल जाता है। मनोरंजन के लिए टीवी की भी व्यवस्था है। कभी-कभी मंडली भी आकर भजन किर्तन सुनाते है। टीवी में सतसंग और प्रवचन सुनकर अपने परिवारजनों की खुशियों के लिए भगवान से प्रार्थना भी करते है। सम्मान आयोजन में संयुक्त कलेक्टर व समाज कल्याण विभाग अधिकारी सुश्री दिप्ती गौते, एसडीएम श्री पीसी कोरी, तहसीलदार मनीष वर्मा सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी उपस्थित थे।
बाक्स
विकासखण्ड स्तर पर शीघ्र होगा दिव्यांग शिविर का आयोजन
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कहा कि जिले के सभी विकासखण्ड पंडरिया, कवर्धा, बोडला, और सहसपुर लोहारा में शीघ्र ही दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तरीय शिविर के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और सीएमएचओ को शिविर की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दिव्यांग शिविर में दिव्यागजनों का प्रमाणीकरण एवं नवीनीकरण व यूडीआई पंजीयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिले में कुल 20684 दिव्यांगजन निवासरत है।
.jpg)