स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को तोहफा, इफको ने उर्वरकों के दाम घटाए

No comments

Thursday, 15 August 2019

 नई दिल्ली : देश की सहकारी उर्वरक कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसानों को तोहफा देते हुए डाई अमोनियम फासफेट (डीएपी) सहित अपने काम्पलेक्स रासायनिक उर्वरकों के भाव प्रति बोरी 50 रुपये कम कर दिए हैं। नयी दरें 15 अगस्त से लागू हो गयी हैं। इफको ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 73वें स्वाधीनता दिवस पर इफको ने किसानों के लाभ और उनकी खेती की सामग्री की लागत को कम करने के लिए अपने सभी काम्पलेक्स उर्वरकों के दाम 50 रुपये बोरी और कम कर दिए हैं
बयान के मुताबिक डीएपी का भाव 1300 रुपये बोरी से घटा कर 1250 रुपये बोरी (50 किलो ग्राम) कर दिया गया है। इसी तरह एनपीके (नाट्रोजन, फासफोरस, पोटास) की एक बोरी 1250 की जगह अब 1200 रुपये तथा एनपीके2 की बोरी 1260 की जगह 1210 रुपये में बेची जाएगी। कंपनी ने एनपी का भाव भी 1000 रुपये से घटा कर 950 रुपये बोरी कर दिया है।
बिदित हो कि इफको का 2018-19 में कारोबार 27,852 करोड़ रुपये था। इसके पांच कारखाने हैं । उनकी उत्पादन क्षमता कुल मिला कर 81.49 लाख टन है। कंपनी साधारण बीमा, ग्रामीण मोबाइल दूरसंचार, तेल-गैस, अंतराष्ट्रीय व्यापार और खाद्य प्रसंस्करण जैसे अन्य विविध क्षेत्रों में भी काम कर रही है। इसके बाद से इफको के सभी किसान सेवा केंद्रो और अन्य कोऑपरेटिव मार्केटिंग समितियों पर नई दरें लागू हो जाएंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर 13 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक और 10 को भारतीय पुलिस पदक सम्मान

No comments

मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को दिए पुरस्कार
भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एस.एस. सोरी को विशिष्ट सेवा पदक

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस और जेल विभाग के 35 अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने पुलिस विभाग के 13 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक और 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक एस.एस. सोरी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

पुलिस वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में निरीक्षक प्रकाश राठौर, ई.ओ.डब्ल्यू. में पुलिस अधीक्षक  आई.के. एलेसेला, निरीक्षक अब्दुल समीर, सहायक उपनिरीक्षक हनीफ खान, उपनिरीक्षक शहीद पुष्पराज नागवंशी, निरीक्षक सर्वश्री निलेश पाण्डेय, देवेन्द्र दर्रो,संग्राम सिंह ध्रुर्वे, आरक्षक शहीद आदित्यशरण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शहीद मूलचंद कंवर, उप पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, निरीक्षक सोनल ग्वाला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेल पुलिस अधीक्षक मिलना कुर्रे, सेनानी मनोज कुमार खिलारी, उप पुलिस अधीक्षक नजमुस साकिब, कंपनी कमांडर मोहन सिंह, प्लाटून कमांडर इस्तेफन कुजूर, सहायक उप निरीक्षक बलराम बघेल, सहायक प्लाटून कमांडर ओंकार दास साहू, प्रधान आरक्षक सर्व ताज खान, संजय सिंह बघेल और जुलेखा बेगम को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया। उन्होंने जेल विभाग की मुख्य प्रहरी फ्लोरा लकड़ा, प्रहरी सर्व दाऊराम कठोतरे और दुलार सिंह वर्मा को सराहनीय सुधार सेवा पदक से सम्मानित किया। कंपनी कमांडर शिव कुमार सोनी एवं प्रधान आरक्षक सत्यनारायण प्रजापति को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग से सम्मानित किया गया।

वहीं राज्य स्तरीय पुरस्कारों में प्रधान आरक्षक हरीश टेम्भूरकर को गुरू घासीदास पुरस्कार, निरीक्षक सुषमा सिंह को राज्यपाल पुरस्कार, निरीक्षक सतरूपा तारम को मुख्यमंत्री पुरस्कार, निरीक्षक सी. तिर्की को रानी सुवरन कुंवर पुरस्कार, सहायक उपनिरीक्षक वेदराम खूंटे को वीर नारायण सिंह पुरस्कार और प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल उइके को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किया गया। 

वनरक्षक नाका उपेक्षा का शिकार, दिनोंदिन कम हो रही है जंगल

No comments
 



शहडोल : वन विभाग द्वारा वर्ष 2013-14 में बनाया गया वनरक्षक नाका उपेक्षा का शिकार हुआ है. इस वनरक्षक नाका में ना तो लाइट की व्यवस्था है और ना पानी की इस वनरक्षक नाका  में न ही किसी वनरक्षक की तैनाती की गई है. कुछ समय पहले तक सिरौजा और करकटी का जंगल अपने सुंदरता और विशाल जंगल के रूप में जाना जाता था पर आज कहानी कुछ अलग ही है ना तो जंगल बचा है और न ही कोई कीमती लकड़ी बची है. लोगों का कहना है कि नाम मात्र का ही वनरक्षक चौकी बनी है जहां कोई अधिकारी और ना कोई वनरक्षक आते है. पास में कुछ गांव बसे हुए हैं जो जंगलों को काट रहे हैं जिससे वन में पेड़ों की संख्या आये दिन घाट रही है. इन गांव वालों का मुख्य कार्य लकड़ी काटकर बेचना और शराब बनाना है.  वनरक्षक नाका पूरी तरह से जीर्ण शीर्ण हो चूका है उसमें लगे दरवाजा खिड़कियां पूरी तरह से टूट चुकी है.

मालूमात करने पर पता चला की वनरक्षक नाका के देख रेख के लिए एक व्यक्ति को चौकीदार रखा गया है. हमारे पब्लिक न्यूज़ की टीम ने जब चौकीदार से पूछा की यहाँ कोई अधिकारी आते भी है या नहीं? तो उनका जवाब था बहुत कम. ये पेड़ों की कटाई लगातार बढ़ रही है साहब को पता है भी या नहीं? तो उनका कहना था की इस बात की जानकारी साहब को है सब काम उन्ही के जानकारी में होता है.


देख रेख के अभाव में  चारो तरफ से जंगल में तब्दील वननाका
हमारी टीम ने चौकीदार से परिचय जानना चाहा तो कुछ और तथ्य सामने आया. चौकीदार समरू बैगा ग्राम सिरैजा निवासी का कहना है कि उसे मात्र 500 रुपए महीने दिया जाता है. वनरक्षक नाका पूरी तरह जर्जर हो चुकी है बिजली की सुविधा तक नहीं है. उन्होंने बताया की यहां से लगभग 100 मीटर की दुरी पर बिजली का खम्भा है जिससे यहाँ लाइट की सुविधा दी जा सकती है किन्तु साहब इस पर कोई विचार नहीं करते. नाका के जर्जर होने से रात में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. उनका कहना था की वह महज 500 रूपये की मासिक वेतन के साथ खतरों से भरा कार्य कर रहे हैं. नियमानुसार उन्हें वेतन दिया जाना चाहिए, जैसे एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया जाता है साथ ही उन्हें बिजली की सुविधा उपलब्ध कराइ जाये तथा वनरक्षक नाका का मरम्मत किया जाना चाहिए.

चौकीदार समारु बैैैगा ग्राम सिरौंजा

वीडियो: नवीन ग्राम पंचायत छितापार कला में ध्वज संहिता का उल्लंघन, सरपंच ने उल्टा फहराया झंडा

2 comments

कवर्धा: विकासखंड पण्डरिया के नवीन ग्राम पंचायत छीतापार कला में स्वतंत्रता दिवस पर बडी़ लापरवाही देखने को मिली है। ग्राम पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए जाने वाले भारतीय तिरंगे को सरपंच व सचिव की बड़ी लापरवाही के कारण उल्टा फहराया गया है। जिसके चलते भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन हुआ है। 

क्या है ध्वज संहिता
ध्वज संहिता के अनुसार झंडे का चित्रण, प्रदर्शन, उल्टा नहीं हो सकता ना ही इसे उल्टा फहराया जा सकता है संहिता परंपरा में यह भी बताया गया है कि इसे लंब रूप में लटकाया भी नहीं जा सकता। झंडे को 90 अंश में घुमाया नहीं जा सकता या उल्टा नहीं किया जा सकता। कोई भी व्यक्ति ध्वज को एक किताब के समान ऊपर से नीचे और बाएँ से दाएँ पढ़ सकता है, यदि इसे घुमाया जाए तो परिणाम भी एक ही होना चाहिए। झंडे को बुरी और गंदी स्थिति में प्रदर्शित करना भी अपमान है। यही नियम ध्वज फहराते समय ध्वज स्तंभों या रस्सियों के लिए है, इनका रखरखाव अच्छा होना चाहिए।


ग्राम पंचायत छितापारकला में झंडा उल्टा फहराना ध्वज संहिता का उल्लंघन के साथ साथ तिरंगे का अपमान भी है। इतना ही नहीं लापरवाही का आलम ये है कि झण्डा उल्टा फहराने के बाद भी उसे सीधा नहीं किया गया है। जबकि ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भी दी है, इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत में अभी उल्टा झण्डा फहरा हुआ है।


x

बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

No comments

ध्वजा रोहण के पूर्व आरती वंदन करते हुए बीजेपी के जिला अध्यक्ष




बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
ध्वजारोहण करते बीजेपी जिलाध्यक्ष
शहडोल: संभागीय भाजपा कार्यालय शहडोल में 73 वें स्वतंत्रता दिवस के  अवसर पर हुआ ध्वजारोहण एवं मीसाबंदियों का सम्मान।

73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहडोल द्वारा आज संभागीय भाजपा कार्यालय शहडोल में ध्वजारोहण कर उपस्थित मीसा बंदियों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

ध्वजारोहण भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी, मीसाबंदी कपूरचंद कटारे, प्यारे लाल खंडेलवाल, सूर्यवंश मिश्रा, नरेंद्र दुबे एवं नारायणदास शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन सिंह, अमिता चपरा, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, रमेश कोल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जगवानी, नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, चंद्रेश द्विवेदी, राजेश्वर उदैनिया, गिरधर प्रताप सिंह, सुदीप शुक्ला, निर्मला गुप्ता, संतोष लोहनी, शीतल पोद्दार, अभिषेक चौकसे, वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ग्राम पंचायत सरईकांपा में घूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

No comments

शहडोल: आज स्वंतत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम सरईकांपा में सचिन मिश्रा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल, सरपंच उमरलाल बैगा, उप सरपंच सुनील मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, जगदीश द्विवेदी, जगदीश पाठक, देवेन्द्र मिश्रा, कृष्ण गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बुढार, राहुल त्रिपाठी मंडल महामंत्री युवा मोर्चा खैरहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सरईकांपा में ध्वजारोहण के पश्चात्  सभी अतिथियों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी । 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोशन मिश्रा, सतेन्द्र मिश्रा, विवेक मिश्रा, रज्जन सोनी, अभय शर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, मनीष तिवारी, विक्कू महरा, अस्शु  पाठक, दीपक मिश्रा, अजय मिश्रा, रोबिन मिश्रा, अविनाश मिश्रा, विनीत मिश्रा का प्रमुख सहयोग रहा।
 सचिन मिश्रा जिला बीजेपी सदस्य

सड़क है खस्ताहाल, पक्की सड़क के मोहताज हैं ग्राम वासी

No comments

दो ग्रामों के बीच रुका सड़क का विकास

शहडोल : खैरहा से कुदरी होते हुए खान्नथ ग्राम का सड़क आज भी अनदेखी का शिकार है. बात विकास की पोल तो एक मात्र यही सड़क खोल देती है. जहाँ प्रदेश भर में विकास का दावा किया गया हो और विकास की स्थिति देखें तो हम यह सड़क कैसे भूल सकते हैं. जहाँ इस मार्ग से महज 100 मीटर की दुरी पर खैराहा कालरी खदान भी स्थित है. जहाँ लगातार बड़ी गाड़ियों,  भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है. ऐसे में ये कच्चे सड़क आस पास के ग्रामवासियों के जी का जंजाल बना हुआ है. आम जनों को इस कच्ची सड़क पर आवागमन से भारी असुविधा होती है. शासन भी इस ओर ध्यान नहीं देते ऐसे में ग्रामीण करे क्या यह असमंजस की स्थिति है.

विनोद होटल के बगल से ही निकलता है खन्नाथ का पुराना सड़क 


स्वतंत्रता दिवस पर 'गौरेला-पेंड्रा-मरवाही' को नया जिला बनाने का सीएम का घोषणा

No comments

Wednesday, 14 August 2019


रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घोषणा करके प्रदेश को एक और तोहफा दिया है. उन्होंने आज स्वतंत्रता दिवस पर 'गौरेला-पेंड्रा-मरवाही' को नया जिला बनाने संबंधी घोषणा की. छत्तीसगढ़ 27 की जगह अब 28 जिलों का राज्य होगा. वहीं सीएम ने 25 नई तहसील बनाने की भी घोषणा की है. 7 माह में भूपेश सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है.

कयास लगाए जा रहे थे कि 15 अगस्त को भूपेश बघेल नए जिलों का ऐलान कर सकते हैं, जिसके बाद भूपेश बघेल ने आज 15 अगस्त को इसकी पुष्टि कर दी.


सीएम की मुख्य घोषणाएं-
.सीएम ने बडी घोषणा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति को 13, अनुसूचित जनजाति को 32 और अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

अनुसूचित जाति का आरक्षण 12 से बढ़ाकर 13 फीसदी, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 32 प्रतिशत यथावत रखा गया है. वहीं अन्य पिछडा वर्ग का 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया है.

इस तरह 50 फीसदी की सीमा को आरक्षण पार कर गया. 72% हो जाएगा आरक्षण.

सीएम ने कहा कि एक नया जिला बनेगा.

'गौरेला-पेंड्रा-मरवाही' बनेगा नया जिला.

27 की जगह अब 28 जिलों का राज्य बनेगा छत्तीसगढ़

25 नई तहसील बनाने की घोषणा

7 माह में भूपेश सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

धनपुरी आजाद चौक में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

No comments
युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमंत सोनी ने आज़ाद चौक मे किया ध्वजा रोहण।

शहडोल: स्वतंत्रता दिवस आजादी के पावन पर्व पर धनपुरी आज़ाद चौक धनपुरी मे युवा मोर्चा धनपुरी मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी ने ध्वजा रोहण कर सलामी दी। उक्त अवसर पर मोहल्ले के नागरिक गण, वरिष्ठ जन, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल खैरहा में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

No comments

शहडोल: शहीद भगत सिंह फाउंडेशन मण्डल खैरहा में ध्वजारोहण का कार्यक्रम बस स्टैंड में किया गया. ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान के साथ वीर जवानों के नारों से जयघोष किया किया. तत्पश्चात मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दिया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से अजीत शुक्ला, दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा गोकुल नापित, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुपम अवस्थी, अरुण त्रिपाठी, जयअतुल सोनी, हिमी पांडेय, अनुपम शिवेन्द्र चतुर्वेदी, धीरज शर्मा, मानस शारद, कचरे, राहुल, सत्यम, अनुपम अबस्थि, अभिलाष, रोहित, पुष्पेंद्र, अनिकेत, राजन कोरी एवं सैकड़ो नागरिकगण उपस्थित रहे.


छत्तीसगढ़ के कैप्टन सौमित्र को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा वायु सेना का मेडल सम्मान, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर दी बधाई…

No comments

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के बेटे एवं ग्रुप कैप्टन सौमित्र तामस्कर को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा. वे लेप्टिनेंट कर्नल वी जी तामस्कर के बेटे हैं. वहीं मेडल मिलने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैप्टन सौमित्र तामस्कर को ट्विटर पर ट्वीट कर बधाई दी है.

सीएम बघेल ट्विटर पर ट्वीट कर लिखते हैं कि फ़ाइटर पायलट और नॉर्थ वेस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर सौमित्र तामस्कर ने रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है. उन्होंने मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है. ग्रुप कैप्टन तामस्कर को समस्त छत्तीसगढ़ वासियों की तरफ से हार्दिक बधाई.

मैंने अभी उनके पिता ले. कर्नल वी तामस्कर से फोन पर बात कर उनको बधाई दी है. वे बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ महतारी को दोनों पिता-पुत्र पर गर्व है.

नदी के बाढ़ में बहा मिट्टी तेल का टैंकर, ड्राइवर लापता

No comments


शहडोल : (जैतपुर) नदी के बाढ़ के चपेट में आने से मिट्टी तेल का टैंकर बह गया. टैंकर ड्राइवर तेज बहाव के चलते लापता है. रसमोहनी जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पढ़मनिया से खामी डोल सड़क मार्ग से मिट्टी तेल का टैंकर वाहन क्रमांक एम.पी. 18 0436 गुजर रही थी उसी दौरान तेज बहाव के चलते टैंकर बीच धार में आ गई और नदी में बह गया. यह घटना आज शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. इस घटना की सुचना पास के गांव वालों ने पुलिस को दी तब मौके पर जैतपुर टीआई एवं पुलिस बल पहुंचकर लापता ड्राइवर की खोजबीन शुरू की जा सकी.

कृषि ऋण माफी योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई - प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया

No comments

कबीरधाम जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455.66 करोड़ कृषि ऋण हुआ माफ
जिला स्तरीय ऋण माफी तिहार में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित
किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत कृषि उपकरणों एवं खाद-बीज से उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई

कवर्धा : जिला मुख्यालय कवर्धा के पुराना कृषि उपज मंडी प्रागंण में आयोजित जिला स्तरीय कृषि ऋण माफी तिहार में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत कृषि उपकरणों एवं उन्नत खाद-बीज अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और कवर्धा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी अल्प कृषि ऋण माफी योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इस योजना के तहत कबीरधाम जिले में 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 66 लाख रूपये का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने कहा कि कालातीत किसानों का भी ऋण माफ किया गया है। मंत्री भेड़िया ने कहा कि किसानों से 25 सौ रूपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा तेंदूपत्ता, चार-चिरौंजी, गोंद आदि वनोपज फसलों के दाम बढ़ाने से वनवासी भाईयों को भी फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरागत तीज त्यौहारों एवं ग्रामीण खेलों को फिर से उभारने के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष प्रयास किये गये है। उन्होंने किसानों के छोटे-छोटे कार्यो-बटवारा, सीमांकन, नामांतरण आदि के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिये। प्रभारी मत्री अनिला भेड़िया ने किसानों सहित सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।


जिला स्तरीय ऋण माफी तिहार के अवसर पर नौ किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके साथ ही मछली पालन विभाग द्वारा जय मां लक्ष्मी महिला समूह और जय भोरमदेव महिला समूह जोराताल को जाल एवं आईस बॉक्स तथा गोविंद, राजा राम, सुरेश निषाद को आईस बॉक्स, सात किसानों को बैटरी स्प्रेयर एवं दो किसानों को दस-दस हजार रूपये आत्मा योजना के तहत पुरस्कार राशि वितरित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग और कृषि विभाग से संबद्ध उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन एवं मछली पालन विभाग के स्टॉल लगाये गये थे, जिसके माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि अपनाकर अधिक उत्पादन लेने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि कॉलेज एवं फिशरीज के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने कृषि को वैज्ञानिक तरीके से खेती किसानी करने की जानकारी दी। कार्यक्रम को कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत के सीईओ कुंदन कुमार, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी बी.पी. चंद्रवंशी, मन्नू राम चंद्रवंशी, ऋशि शर्मा, राजकुमार तिवारी, सावित्री साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जिले के किसान उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री 16 और 17 अगस्त को दंतेवाड़ा-बस्तर जिले के दौरे पर

No comments



रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 और 17 अगस्त को दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 अगस्त को रायपुर से पूर्वान्ह 11 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11.40 बजे बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.25 बजे दंतेवाड़ा आएंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में मेनका डोबरा परिसर में आयोजित ‘सुपोषित दंतेवाड़ा अभियान कार्यक्रम‘ और बिहान महिला समूहों के सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल दंतेवाड़ा से अपरान्ह 3.40 बजे जगदलपुर आएंगे और शाम 6.30 बजे सिरहासार भवन में आयोजित कार्यक्रम में एस.टी.पी.प्लांट का भूमिपूजन करेंगे व रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। 
मुख्यमंत्री बघेल अगले दिन 17 अगस्त को जगदलपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे तोकापाल पहुंचेंगे और वहां वनअधिकार, ग्राम विकास एवं सुपोषण कार्यशाला में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे चित्रकोट पहुंचेंगे और वहां वनअधिकार, ग्राम विकास एवं सुपोषण कार्यशाला में शामिल होंगे। तदुपरांत चित्रकोट से अपरान्ह 3.50 बजे जगदलपुर आएंगे और वहां से शाम 4.00 बजे विमान द्वारा शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

बिग ब्रेकिंग - निलंबित IPS मुकेश गुप्ता घिरे, मिक्की मेहता मौत मामले में DGP डी एम अवस्थी ने रायपुर IG को सौंपा जांच का जिम्मा

No comments

रायपुर: मिक्की मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. डीजीपी डी एम अवस्थी ने रायपुर रेंज के आईजी को पूरे मामले की दोबारा जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं.


गौरतलब है कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत के बाद सरकार ने तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (जेल) गिरधारी नायक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी.

रिटायरमेंट के पहले गिरधारी नायक ने जांच प्रतिवेदन शासन को भेज दिया था. शासन को भेजी अपनी रिपोर्ट में उन्होंने यह पाया था कि मिक्की मेहता की मौत के मामले में सिविल लाइंस थाना में साल 2001 में दर्ज हुए एफआईआर में गंभीर त्रुटियां और अनियमितताएं हैं. गिरधारी नायक की इस रिपोर्ट के बाद ही शासन ने नए सिरे से जांच शुरू कराई जा रही है.

मिक्की मेहता वहीं हैं, जिनसे निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता ने गंधर्व विवाह किया था. विवाह के कुछ अरसे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मिक्की मेहता की मौत हो गई थी. मिक्की के परिजनों ने मुकेश गुप्ता पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. 

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बहनों की सेवा में निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा

No comments


कवर्धा: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के द्वारा लगातार चौथे वर्ष भी बहनों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था किया गया है। संघ द्वारा बहनों के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा कार्यक्रम के तहत कल 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से समस्त बहनों के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा व्यवस्था की गई है। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ा व पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत करेगें। इस अवसर पर छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने बताया कि गांव शहर से आने जाने वाले सैकड़ो बहनों को इस नि:शुल्क ई-रिक्शा सेवा का लाभ मिलेगा।


उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ा व पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साहू, राजीव कांग्रेस महिला संगठन की जिलाध्यक्ष पदमा राजपूत, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष वर्षारानी ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें। जिला अध्यक्ष राकेश यादव व जिला महासचिव दीपक ठाकुर ने सभी पत्रकार साथियों को कार्यक्रम मे उपस्थित होने की अपील की है।

शहडोल कलेक्टर ललित दाहिमा ने जिले के नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

No comments
कलेक्टर ने दी स्वाधीनता दिवस पर शुभकामनाएं



शहडोल: शहडोल कलेक्टर ललित दाहिमा ने 73वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वंतत्रता दिवस हम सब के लिए पावन उत्सव है, हम सभी मिलजुल कर देश की उन्नति एवं विकास में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर देश को विश्व में अग्रणी बनाये तथा इस महान देश के विकास में सहभागी बनें। उन्होने कहा है कि जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये सभी नागरिक बड़ी संख्या मे पौधा रोपण करंें, पुरानी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करें तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनायें और पर्यावरण की सुरक्षा में अह्म भूमिका निभायें। कलेक्टर श्री दाहिमा द्वारा इस अवसर पर सभी नागरिको को दिली मुबारकबाद देते हुए देश के विकास और आध्यात्मिक उत्थान का भी आव्हान किया है।

पेंड्रा में जारी है बारिश का कहर, जनजीवन अस्त व्यस्त

No comments
शहडोल: पेंड्रा ईलाके में आज बारिश का कहर चौतरफा देखने को मिला राहत की बात यह थी कि बारिश से कोई जनहानि नहीं होने पाई है । पहली घटना सधवानी गांव की है जहां पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जा रही पुष्पराज बस सर्विस की बस जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे 11 छुइहानाला के ओवरफ्लो होने के बाद बस जैसे ही नाले को पार कर रही थी बस बीच नाले में फस गई करीब आधे घंटे तक बस में सवार यात्री जान जोखिम में रही फिर किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बस को बस में सवार लोगों को बाहर निकाला गया और बाद में बस को भी पुल से बाहर निकाल कर लोगों को राहत दिलाई गई । दूसरी घटना अरपा नदी की सहायक नदी फुलवारी नेवरी गांव के पास उफान में आ जाने से मार्ग पूरी तरीके से अवरुद्ध हो गया और नेवरी सहित करीब आधा दर्जन गांव 12 घंटे से भी ज्यादा समय से गौरेला ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क से कटे हुए हैं । तीसरी घटना बिलासपुर से कोरिया जिलों को जोड़ने वाली खंडगवा के पास पढ़ने वाला बरौंधा नदी में पानी उफान पर आ गया जो भी करीब 15 घंटे से अधिक समय से पुल से ऊपर पानी चल रहा है वहीं बगल में बना हुआ नया पुल अब तक कंप्लीट नहीं होने के कारण इस मार्ग पर भी कई घंटों तक पूरी तरीके सेआवागमन प्रभावित रहा। वही एक गम्भीर मरीज को एक चारपाई के कंधे पर उठाकर नदी पार कराया गया।लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह से नदी पार करते रहे। वही चौथी घटना मरवाही की है जहाँ चिचगोहना गाँव के पास सोन नदी भी उफान पर चल रही है जिससे करसीवा के पास बने पुल पानी में डूब गया है जिसकी हालत पहले से ही काफी खराब बताई जा रही है फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वही सोन नदी में एक गाय पानी मे बह गयी है जिसे तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं

करेंट के चपेट में आने से एक किसान की मौत, परिवार के दो अन्य सदस्य घायल

No comments
शहडोल: खेत मे रोपा लगा रहे किसान की करेंट लगने से मौत. मामला धमनी खुर्द के बैरिहा टोला का है जहाँ किसान हीरेन्द्र की मौत और वहीँ पूजा व राधा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. खेत मे रोपा लगाकर लौट रहा था किसान व उसका परिवार. तेतुआ साहू के खेत मे बिछी थी खुली बिजली की तार. जिससे हिरेन्द्र करेंट के चपेट में आ गया तो किसान हीरेन्द्र को करेंट की चपेट से बचाने के प्रयास में राधा व पूजा भी हुई जख्मी. गुस्साए परिजन कर रहे जिम्मेदार पर कार्यवाई की मांग, बुढार पुलिस पहुची मौके पर.

भूपेश कैबिनेट की बैठक में 10 अहम फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर...

No comments

Tuesday, 13 August 2019


रायपुर: भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है. वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि में नए नियम बनाये गए हैं. सम्मान की राशि आजीवन मिलेगी. वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान के लिए आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया गया है. पहले 5 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि देने का प्रावधान था. अब इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया है. प्रिंट मीडिया के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को भी सम्मान दिया जाएगा.

कैबिनेट ने बस्तर और सरगुजा के लिए कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन का निर्णय भी लिया है. साथ ही नगरीय क्षेत्रों में डायवर्सन की स्कीम में संशोधन भी किया गया है. डायवर्सन में विलंब ना हो इसके लिए प्रक्रिया को सरल किया गया है.

छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के गठन को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला हुआ है. खेल विकास प्राधिकरण खेलों को बढ़ावा देने का काम करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेल विकास प्राधिकरण के प्राधिकारी अध्यक्ष होंगे.

मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए-

(1) नगरीय निकाय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन , शासकीय भूमि के आबंटन एवं गैर कृृषि प्रयोजन की भूमि पर वार्षिक भू-भाटक के निर्धारण/वसूली प्रक्रिया हेतु निम्नानुसार निर्णय लिये गए-

- किसी व्यक्ति को निजी उपयोग के लिये 7500 वर्गफीट तक की भूमि आबंटन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रत्यायोजित किया जाएगा। तथा 7500 वर्गफीट से अधिक शासकीय भूमि का आबंटन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा।

- सार्वजनिक/ पंजीकृत संस्थाओं को भूमि आबंटन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रत्यायोजित किया जाएगा।

- जिला स्तर पर शासकीय भूमि आबंटन/व्यवस्थापन के आवेदनों का जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिये निम्नानुसार समिति गठित की जाएगी। अपर कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/संयुक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। समिति में नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय के संयुक्त/उप/सहायक संचालक सदस्य होंगे। साथ ही संबंधित आयुक्त नगर पालिक निगम/मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य होंगे।

- शासकीय विभागों को भूमि उसी समय आबंटित की जाएगी जब संबंधित विभाग के पास आबंटित की जाने वाली शासकीय भूमि पर बाउंड्री निर्माण के लिये आबंटन उपलब्ध हो, जिससे कि संबंधित विभाग को आबंटित शासकीय भूमि को अतिक्रमण से बचाया जा सके।

- जिन शासकीय भूमि के संबंध में किसी विभाग से मांगपत्र प्राप्त न हो, ऐसी भूमि के संबंध में विज्ञापन जारी कर निजी व्यक्ति/संस्था से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने पर अन्य किसी प्रकार की जांच न करते हुए केवल विकास योजना को ध्यान में रखते हुए किसी भी व्यक्ति/संस्था को उनके निजी उपयोग के लिये वर्तमान बाजार दर पर आबंटित किया जाएगा।

- किसी भूखंड के संबंध में दो या दो से अधिक व्यक्ति/संस्था से आवेदन प्राप्त होने पर गाईडलाईन दर पर निकाली गई प्रब्याजी को आॅफसेट प्राईज मानते हुए नीलामी के माध्यम से आबंटित किया जाएगा। तथा अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति/संस्था को आबंटित किया जाएगा।

- 20 अगस्त 2017 के पूर्व अतिक्रमण की गई शासकीय भूमि को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क आधार पर आबंटित किया जावेगा।

(राजस्व विभाग द्वारा इस संबंध में पृथक से विस्तृृत निर्देश जारी किए जाएंगे)

(2) आवासीय मकानों तथा फलैट्स पर पंजीयन शुल्क के संबंध में निम्नानुसार निर्णय लिये गए-

- अचल संपत्ति के पंजीयन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए 19 जुलाई 2019 को कैबिनेट की बैठक मंे निर्णय लिया गया था कि बाजार मूल्य गाईडलाईन दरों को संपूर्ण प्रदेश में एकमुश्त 30 प्रतिशत घटाया जाए, इस निर्णय को 25 जुलाई 2019 से लागू किया गया। इसी कड़ी में आज कैबिनेट की बैठक में रजिस्ट्री शुल्क 4 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किये जाने के निर्णय का अनुमोदन किया गया। 75 लाख बाजार मूल्य तक के आवासीय मकानों/फलैट्स के विक्रय पर 31 मार्च 2020 तक वर्तमान में लागू पंजीयन शुल्क (संपत्ति के गाईडलाईन मूल्य का 4 प्रतिशत) में 2 प्रतिशत की छूट देने के निर्णय का अनुमोदन किया गया।

(3) छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन होगा

- छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के गठन का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में नीतिगत निर्णय, खेल से जुड़े विभागों में समन्वय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के संबंध में निर्णय लेना है। खेलों के लिये आवश्यक संसाधनों का सृजन, खेल उत्कृृष्टता केंद्र एवं खेल विद्यालयों का क्रियान्वयन तथा खेलों के विकास हेतु अन्य आवश्यक कार्य प्राधिकरण द्वारा कराए जाएंगे।

- मुख्यमंत्री प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपाध्यक्ष एवं सभी मंत्री सदस्य होंगे।

(4) औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण स्टील उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिये राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में घोषित विशेष राहत पैकेज की वैधता जो 31 मार्च 2019 को समाप्त हो गई है में वृृद्धि करते हुए छूट का अनुमोदन किया गया। राज्य के ऐसे स्टील उद्योग जिनके द्वारा अधिकतम 01 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव पाॅवर प्लांट का संचालन किया जा रहा है, को वित्तीय वर्ष 2019-20 में अधिसूचित टैरिफ में सम्मिलित उर्जा प्रभार में 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक 80 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी।

(5) बायो-एथेनाॅल उत्पादन संयंत्र की स्थापना को प्रोत्साहन- राज्य में खाद्यान्न जैसे की धान की पैदावार आपूर्ति से काफी अधिक होने की दशा में धान एवं गन्ने का रस, बी-शीरा (मोलासेस) तथा अन्य कृृषि उत्पाद् जैसे पुआल, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि से बाॅयो-एथेनाल उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिये संबंधित विभाग उर्जा, सहकारिता, कृृषि एवं उद्योग विभाग प्रोत्साहन देने का कार्य करेंगे।

(6) डायवर्सन प्रकिया का सरलीकरण- विकास योजना अंतर्गत आने वाले ग्रामों के लिये डायवर्सन के आवेदन नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में लिया जाएगा। विकास योजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में कृषि भूमि को गैर कृृषि भूमि में परिवर्तित करने संबंधी आवेदन सर्वप्रथम नगर एवं ग्राम निवेश विभाग में प्रस्तुत किया जाएगा। आवेदक द्वारा प्रस्तावित भूमि उपयोग विकास योजना के अनुरूप होने पर स्वीकृृति देते हुए भू-राजस्व के पुननिर्धारण के लिये सक्षम प्राधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी को भेजा जाएगा। (वर्तमान में डायवर्सन हेतु विभिन्न स्तर पर प्राधिकारी प्राधिकृत हैं इस व्यवस्था को संशोधित एवं सरलीकृत करते हुए अनुविभागीय अधिकारी को ही नगर निवेश विभाग से प्राप्त विकास योजना के आधार पर डायवर्सन हेतु अधिकृत किया गया)

(7) विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-3 के पदों पर संपूर्ण प्रदेश में सीधी भर्ती की जाएगी।

(8) बस्तर एवं सरगुजा में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन का अनुमोदन किया गया।

(9) छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि नियम-2013 में संशोधन करते हुए पूर्व में अर्हतादायी आयु 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष, सम्मान निधि 5 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन और राशि रूपये 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार किया गया।

(10 ) सौर सुजला योजना फेज-4 के तहत 20,000 सोलर पंपों की स्थापना-इसमें इस वर्ष सुराजी गौठान में 4000 सोलर पंप स्थापित किये जाएंगे।

नगर निगम में पंचायतों के विलय के विरोध में सड़क पर उतरे हजारों ग्रामीण

No comments

बिलासपुर: नगर निगम में पंचायतों के विलय के विरोध में सड़क पर उतरे हजारों ग्रामीण जन कांग्रेस भाजपा सहित सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने की आपत्ति दर्ज नगर निगम बिलासपुर में 15 ग्राम पंचायतों दो नगर पंचायत और एक नगर पालिका के विलय का प्रस्ताव पर विरोध दर्ज कराने आज बिलासपुर कलेक्ट्रेट में 4000 से ज्यादा ग्रामीण जनों ने उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज कराया।

विदित हो कि नगर पालिका निगम बिलासपुर के विस्तार की दृष्टि से ग्राम देवरीखुर्द, लिंगीयाडीह, मोपका, बिरकोना, कोनी, खमतराई, बिनौर, बहतराई, मंगला, दोमुहानी, घुरु, अमेरी, उसलापुर, नगर पंचायत सिरगिट्टी और नगर पंचायत सकरी को नगर निगम में मिलाने का प्रस्ताव कर शासन ने 15 अगस्त तक दावा आपत्ति मंगवाया है।

इसी तारतम्य में आज विधायक मस्तूरी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सरपंच संघ बिल्हा अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिल राठौड़, जिला झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पाटिल, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला कांग्रेस सचिव नीरज सोनी, युवा कांग्रेस बेलतरा अध्यक्ष धनंजय यादव के संयुक्त नेतृत्व में 4000 से ज्यादा ग्रामीण जनों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराया ग्रामीणों ने नगर निगम में शामिल नहीं होने का कारण निगम मुख्यालय से गांवो की दूरी कृषि कार्य का प्रभावित होना, पशुधन के संबंध में समस्या आदि अनेक समस्याओं का जिक्र किया, जिसमें प्रमुख रुप से कांग्रेस पार्टी के, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनहरण कौशिक, श्रीमती यशोदा पाटील जनपद सदस्य इशाक कुरेशी, सरपंच देवरीखुर्द श्रीमती भारती पंकज परते, सरपंच चिल्हाटी रामप्रसाद, सरपंच खमतराई, सुप्रिया किशोर बंजारे, कांग्रेस नेता उमाशंकर शर्मा बिरकोना दिनेश शुक्ला सरपंच कोनी मनीष गड़ेवाल सुरेंद्र सिंह गुरु, राज कपूर सूर्यवंशी सरपंच घुरू बिरकोना सरपंच, सुखचंद डहरिया सरपंच अमेरी, दूजराम साहू बहतराई, कांग्रेस नेता गोरे कौशिक संजू खांडे कोनी राजेश सिंह और कौशल श्रीवास्तव कृष्णा श्रीवास, पवन सिंह, दादू लश्कर, रमेश शिकारी, गणेश वर्मा बिजावर, भाजपा जनपद सदस्य दारा सिंह, सरपंच मंगला रमेश पटेल, सरपंच मोपका डॉक्टर तिलक राम साहू, सरपंच उसलापुर अशोक सिंह, विजू राव, दीपक यादव, संतोष सोनवानी, जयराम सोनी, दिनेश ठाकुर, रवि सा, दीपक श्रीवास, अर्जुन पटेल, रामु पटेल, राजेंद्र गौड़, श्रीमती सुशीला टंडन सहित सभी प्रभावित ग्रामों के लगभग 5000 ग्रामीणजन उपस्थित थे।

उपस्थित जमसमूह का कहना था कि हम सरकार का विरोध नहीं जनहित में आपत्ति दर्ज कराने आए हैं, त्रिलोक श्रीवास ग्रामीणों के भीड़ का नेतृत्व कर रहे, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास से जब पूछा गया कि वह अपने ही सरकार का फरमान का विरोध कर रहे हैं तब उन्होंने भी कहा कि वे या यहाँ पर उपस्थित ग्रामीणजन किसी पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं शासन ने अधिसूचना जारी कर 15 दिवस का समय दावा आपत्ति का दिया है, तो वे निर्धारित समय में ग्रामीणों के जन भावनाओं के अनुरूप जनहित को देखते हुए दावा आपत्ति दर्ज कराने आए हैं

उन्होंने यह भी कहा कि सन 2011 में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय नगर निगम में विलय का अधिसूचना जारी हुआ था, तब भी जनप्रतिनिधियों ने श्रीवास के नेतृत्व में आपत्ति दर्ज कराया था।


इस विषय मे जब त्रिलोक श्रीवास से पूूछा गया तो उन्होंने ने कहा कि प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एक संवेदनशील जननेता है, सर्वहारा वर्ग के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित हैं, और गांव गरीब और किसान उनकी प्राथमिकता है, निश्चित ही माननीय मुख्यमंत्री इस विषय में जो निर्णय लेंगे वह ग्रामीणों के हित में ही रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

No comments

अनूपपुर: आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस इन दिनों पूरी तरह से चाक-चौबंद है, जिसका एक उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला. रेलवे स्टेशन में यात्रियों सहित कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया. जीआरपी और शासकीय रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से अनूपपुर रेलवे स्टेशन में संदिग्ध यात्रियों और कई ट्रेनों में चेकिंग किया और संदिग्धों से पूछताछ भी किया. पुलिस ने फुट ओवरब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय के अलावा अम्बिकापुर-शहडोल पैसेंजर, गरीबरथ एक्सप्रेस एवं जम्मूतवी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया. उक्त कार्रवाई के दौरान रेल सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक एनपी पांडेय, उप निरीक्षक ए. लकड़ा, बीके तिवारी, बीके शुक्ला, सतीश मिंच, एसके सरोज, पीके मिश्रा के अलावा दर्जनों जीआरपी और शासकीय रेल पुलिस बल मौजूद रहा।

ब्रेकिंग न्यूज़: कोटमी रोड भाड़ी के पास सड़क हादसा में एक की मौत, एक बुरी तरह घायल

No comments

ब्रेकिंग न्यूज़ पेंड्रा: खबर आ रही है कि अभी अभी कोटमी रोड भाड़ी के पास बहुत ही भयानक सड़क दुर्घटना हुआ है. जिसमें लक्ष्मी प्रसाद पिता गया प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आमेर टिकरा, मरवाही बुरी तरह से घायल है और वहीँ दूसरे व्यक्ति नन्हे प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सेखवा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी है. वर्तमान में दोनों को एम्बुलेन्स द्वारा बिलासपुर ले जाया जा रहा है. 

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News