जिला प्रेस क्लब कबीरधाम ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष डॉक्टर मिर्जा का किया सम्मान

No comments

Saturday, 30 September 2023

जिला प्रेस क्लब कबीरधाम ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष डॉक्टर मिर्जा का किया सम्मान 

पत्रकारों को अगर कुछ तकलीफ आया तो पूरा संगठन साथ रहेगा डॉ मिर्जा

कवर्धा जिला प्रेस क्लब कबीरधाम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के दुर्ग संभाग के अध्यक्ष बने डॉ मिर्जा का सम्मान समारोह रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा विशेष रूप से उपस्थित थे जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने कहा कि डॉक्टर मिर्जा को दुर्ग संभाग के अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को और मजबूती मिलेगी और पत्रकार के हित के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा ने कहा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ एक परिवार की तरह है जो सबको साथ लेकर चलते हैं पत्रकार कड़ी मेहनत कर समाचार बनाते हैं डॉ मिर्जा  को सभी ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया डॉक्टर मिर्जा के दुर्ग संभाग अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी क लहर है डॉक्टर मिर्जा अपने उद्बोधन ने कहा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ एक परिवार की तरह है हमारे सभी सदस्य पद अधिकारी हम सब एक है हमेशा संघटन के हित के लिए कार्य करूंगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा वरिष्ठ पत्रकार धनेश्वर नाथ योगी पत्रकार यशवंत ठाकुर अभिताब नामदेव जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ आदिल खान जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष सूर्या गुप्ता शहर अध्यक्ष बसंत नामदेव रूपेश चंद्रवंशी रसीद कुरेशी जल्लू साहू विजय धृतलहरे वाजिद खान  ऋषि कुंभकार पदम जयसवाल दिलीप गुप्ता अमरजीत गुंबर सतेंद्र रामावतार साहू रविन्द्र तिवारी प्रशांत अवस्थी गजेंद्र कश्यप मेघा यादव पदम राज ठाकुर उपस्थित थे

एक बार फिर सामने आया बोड़ला जनपद पंचायत कि नाकामी फिर से टुटे रिटर्निंग वाल

No comments

Friday, 29 September 2023

केबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से किसानों की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी, 69 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से जगमड़वा जलाशय निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन 

जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण से 1820 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी, 14 गांव के हजारों किसान होंगे लाभान्वित

कवर्धा, 29 सितम्बर 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने सिंचाई सुविधा का विस्तार करते हुए सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम बानों में 69 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। केबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पिछले पौने पांच साल से लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। इससे पहले भी कवर्धा विधानसभा में किसानों के लिए सिचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घठौला जलाशल निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली चुकी है। इसके साथ ही 4 करोड़ 45 लाख 94 हजार रूपए की लागत से खम्हरिया व्यपवर्तन योजना निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। सिंचाई क्षेत्र में स्वीकृत मिलने से जिले के किसानों के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। 
केबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि पिछले वर्षों में कबीरधाम जिले की विकास कार्यो की श्रृंख्ला लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना पूरा हुआ है। जिले के किसानों की सुविधा के लिए तीस सेवा सहकारी समिति का पूर्नगठन किया गया है, जिसकी संख्या अब 60 से बढ़कर 90 हो गई है। इसी प्रकार 90 धान खरीदी केन्द्रों को बढ़ाकर 107 किया गया है। जिले में बैंकिग सुविधाओं का विस्तार करते हुए तरेगांव जंगल, रेंगाखार, और रबेली में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोली गई है। कवर्धा-जबलपुर मार्ग के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया गया है, जिसे आवागमन अब आसान हो गई है। कवर्धा विधानसभा में किसानों के लिए सिचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घठौला जलाशल निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए लागत से भूमिपूजन किया गया है। घटोला जलाशय योजना के निर्माण से 190 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी, कुल 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में समुचित विकास के साथ-साथ मुलभूत सुविधाए, बिजली,पानी, सड़क, सिंचाई विस्तार, और शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार हुए है। इसके अलावा राज्य शासन की सभी मह

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से मिली सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4.86 करोड़ रूपए मंजूरी

No comments

Monday, 25 September 2023

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से  मिली सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4.86 करोड़ रूपए मंजूरी

    कवर्धा, 25 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक  श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से राज्य शासन ने  कबीरधाम जिले के सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4.86 करोड़ रूपए मंजूरी दी है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनभावनाओं और क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री  भुपेश बघेल से सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए विशेष अनुरोध किया था। वनांचल क्षेत्र के गांवों की यह मांग बहुत पुरानी थी। 
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-सहसपुर लोहारा की सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए चार करोड़ 86 लाख 90 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

साहू समाज ने एकजुटता का दिया संदेश सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में शामिल हुए पूरा समाज

No comments

Sunday, 24 September 2023

साहू समाज ने एकजुटता का दिया संदेश सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में शामिल हुए पूरा समाज 
दानवीर भामाशाह गौरव सम्मान से साहू समाज की प्रतिभावानो का हुआ सम्मान

कवर्धा:- जिला साहू संघ कबीरधाम के द्वारा रविवार को पुरानी उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह एवम सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । जिसमे सर्वप्रथम साहू समाज की इष्टदेवी मां कर्मा,दानवीर भामाशाह, भक्तिन राजिम माता और स्वामी जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर सम्मान समारोह की शुरुवात किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की शुरुवात में रणजीतपुर के हे मां शारदे मानस मंडली के द्वारा शानदार सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। जिसके बाद समाज के 100 से अधिक प्रतिभावान ऐसे छात्र छात्रा जिन्होंने बोर्ड एग्जाम की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करके समाज का नाम रौशन किया ऐसे प्रतिभावानो को प्रशस्ति पत्र देकर समाज की ओर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही समाज के ऐसे महानुभाव जिन्होंने समाज के विशेष सहयोग के दान देने वाले 20 दानदाताओ का सम्मान व लोक कला एवं संकृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कलात्मको को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । वही समाज के विभिन्न पदों को संभालने वाले जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री और सभी तहसीलों के अध्यक्ष और महामंत्री सहित उनकी पूरी टीम को समाज में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ.सियाराम साहू ने दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा की जिस तरह महा दानवीर भामाशाह ने अपना तन मन धन सब समाज के लिए लगा दिया इसी प्रकार जो व्यक्ति समाज के लिए तन मन धन से अपना योगदान देते है ऐसे सामाजिक व्यक्तियो का सम्मान होना चाहिए।इसके साथ साथ जो हमारे भविष्य है उनका सम्मान हुआ ये बहुत सराहनीय है। साहू समाज का भविष्य उज्जवल है राजनैतिक दल भी हमारी एकता पर निर्भर है समाज में लड़ना बंद करके एक रहकर समाज में रहो हमे समाज और देश के लिए लड़ना है। प्रदेश भर में साहू समाज की संख्या सबसे अधिक है और जिले में भी समाज की संख्या सबसे अधिक है तो समाज को एक होकर काम करना पड़ेगा।
विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद लखन साहू ने सामाजिक लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मान समारोह कार्यक्रम बेहद सराहनीय कार्यक्रम रहा जिस तरह प्रतिभावानों का सम्मान किया गया वो एक अच्छी पहल है जो हमारी समाज को आगे बढ़ा रहे जिन्होंने भूमिदान अंश दान समय दान पढ़ने वाले बच्चो का सम्मान और अलग अलग क्षेत्र में कार्य करने वालो का सम्मान हुआ उससे पूरा समाज गौरांवित हुआ ।इस दौरान कार्यक्रम की
अध्यक्षता करने वाले शीतल साहू जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ कबीरधाम की ओर कार्यक्रम में शामिल होकर समाज की एकजुटता को दिखाने के लिए समाज के लोगो का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ अतिथि विष्णु साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ,सीताराम साहू पूर्व संगठन महासचिव,
नीलकंठ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कवर्धा,चोवाराम साहू उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी कवर्धा , श्रीमती रानू साहू पूर्व जिला अध्यक्ष जिला साहू ,चतुर राम साहू,संरक्षक गुरु राम साहू संरक्षक, रमेश साहू संरक्षक,ईश्वर साहू संरक्षक, सुदर्शन साहू संरक्षक,भोलाराम साहू संरक्षक जिला साहू संघ, रामकृष्ण साहू उपाध्यक्ष,घनश्याम साहू प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सीताराम साहू कोषाध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा होंरी साहू,दशरथ साहू,विजय साहू, धरम साहू,वीरेंद्र साहू, जल्लू जलशेवर साहू,हरिश साहू,अनिल साहू,भागीरथी साहू,सुदर्शन साहू,मेखलाल साहू,सालिकराम साहू,मानसिंह साहू,छबीलाल साहू,गजपाल साहू,राधेश्याम साहू, अघन साहू,पतिराम साहू, उदेराम साहू,रामचरण साहू,राजकुमारी साहू,जीवन साहू,खिलेशवर साहू,सनत साहू,मीडिया प्रभारी वेद साहू,दिलीप साहू,खेमराज साहू,जयराम साहू सहित जिले भर के सभी गावों सामाजिक गावो से हजारों की संख्या में साहू समाज के सामाजिक बंधु कार्यक्रम में सम्मिलित होकर करके समाजिक एक जुटता का दिया संदेश ।

जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले पर लगातार कार्यवाही जारी

No comments

Saturday, 23 September 2023

जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले पर लगातार कार्यवाही जारी

कवर्धा, 23 सितंबर 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में शराब की अवैध बिक्री, परिवहन एवं महुआ शराब बनाने वालो पर लगातार कार्यवाही की  जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए कोचियों पर बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी विभाग की टीम ने 21 और 22 सितंबर को 07 अलग अलग स्थानों पर छापेमार कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान 06 प्रकरण दर्ज कर 06 आरोपियों को आबकरी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से 140 पाव देशी शराब, 54 बल्क लीटर हाथ मुठ्ठी महुआ शराब, 150 किलोग्राम महुआ लहान और 30 बाली महुआ कच्ची शराब जप्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती आशा सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले के अलग अलग स्थानों में छापे मार कार्यवाही किया गया। उन्होंने बताया की 22 सितंबर को प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव वश तथा माल की अफरा तफरी की आशंका में बिना सर्च वारंट प्राप्त किए मय आबकारी  स्टाफ  ग्राम चचेड़ी पहुचकर आरोपी भुनेश्वर निषाद, पिता तुलु राम निषाद, निवासी ग्राम चचेड़ी के आधिपत्य मकान  की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के जरिकेन में  भरकर रखे कुल 18 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 30 किलोग्राम महुआ लहान का अवैध रूप से धारण करना पाया गया। इसी तरह आरोपी राजेंद्र साहू पिता-कुंज साहू , सकिन ग्राम चचेड़ी के रिहायशी मकान से 4 प्लास्टिक के जारिकेन से कुल 18 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, दुर्गेश साहू पिता गणपत साहू उम्र 30 वर्ष सकिन मानपुर, आरोपी- 2 छत्रपाल साहू पिता मनहरण साहू उम्र 30 वर्ष सकिन रंजीतपुर के वाहन बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर 100 नग पाव (18 बल्क लीटर ) मध्य प्रदेश निर्मित  देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया। जिसे मौके पर उक्त मदिरा  को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2), 36 एवं 59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया।
उन्होने बताया कि इसी तरह 21 सितंबर को 04 जगह छापेमारी कार्यवाही किया गया और 03 कायम प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही के दौरान 02 आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों से 40 नग पाव देशी मदिरा प्लेन  (7.2 बल्क लीटर) मूल्य 3200 रुपए, 30 बली महुआ कच्ची शराब बाजार मूल्य 3000 रुपए, 150 किलोग्राम महुआ लहान बाजार मूल्य 7500 रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1)ख- 02 प्रकरण धारा 34(1)क च, 34(2)-01 प्रकरण दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इन गांव में पिछले लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री की सूचना मिल रही थी। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी, आबकारी उप निरीक्षक अभिनव कुमार रायजादा(वृत्त बोड़ला), आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू  (वृत्त कवर्धा), आबकारी उपनिरीक्षक रामानन्द दीवान (वृत्त पंडरिया), आबकारी उपनिरीक्षक छोटेलाल आर्मो (वृत्त स. लोहारा) एवं आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, अमर पिल्ले, जगदीश उईके, विद्या सिंह परमार, कमल मेश्राम, नगर सैनिक भावना मरावी, सुरेखा भारती, गजेंद्र धुर्वे, राजेंद्र तिवारी , वाहन चालक डायमंड प्रसाद साहू, राजेश कौशिक उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री मादक पदार्थों की अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री करने वालो पर छापेमार कार्यवाही करने के दिए है सख्त निर्देश

उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने प्रशानिक और पुलिस अफसरों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में मादक पदार्थों की अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री करने वालो पर छापेमार कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए है। वही एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने भी जिले के थाना, चौकी प्रभारियों को गांव-गांव में बेचने वाले शराब कोचियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में जिले में शराब की अवैध बिक्री पर लगातर कार्यवाही किया जा रहा है। वही जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अंतर्राजीय चेकपोस्ट में अन्य प्रांतों से आने वाले छोटी बड़ी सभी वाहनों की जांच की गई।

मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री और जुवा सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों पर रोक और नियंत्रण लगाने बनाई गई हैं संयुक्त टीम

बतादे की जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री और जुवा सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों पर रोक और नियंत्रण लगाने के लिए 6 विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। इस संयुक्त टीम में प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम के साथ साथ पुलिस, वन, आबकारी, परिवहन और जीएसटी विभाग का अमला शामिल है।

विधानसभा में निर्वाचन व्यय की सीमा 28 लाख से बढ़कर हुई 40 लाख रूपए

No comments

विधानसभा में निर्वाचन व्यय की सीमा 28 लाख से बढ़कर हुई 40 लाख रूपए

कलेक्टर ने भारत का राजपत्र की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली

कवर्धा, 23 सितम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों एवं विधानसभा आम निर्वाचन के कार्यों एवं दायित्वों से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़़ के प्राप्त आदेश एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। बैठक में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में, मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन और नाम परिवर्तन, आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्ययों का मानक दर निर्धारण और चुनाव संचालन (संशोधन) नियम 2022 चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 90 का संशोधन चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा में वृद्धि के संबंध में आवश्यक चर्चा हुई। चुनाव संचालन (संशोधन) नियम 2022 चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 90 का संशोधन चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा में वृद्धि के संबंध में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया कि विगत छ.ग.विधानसभा निर्वाचन में एक विधान सभा में निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 28 लाख थी जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वृद्धि करते हुए 40 लाख कर दी गयी है। भारत का राजपत्र की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज बिसेन, निर्वाचन सुपरवायजर श्री संतोष चन्द्राकर एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा

बैठक में बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 अन्तर्गत 02 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक फार्म लिया जाना था जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वृद्धि करते हुए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर 2023 निर्धारित की गई थी। उक्त अवधि के दौरान विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 71 पण्डरिया में कुल 20636 और विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा में कुल 26445 आवेदन प्राप्त हुए जिसका निराकरण करने की जानकारी दी गई। निराकरण उपरांत एकीकृत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची की एक प्रति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल/मान्यता प्राप्त राज्य दल को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केन्द्र जर्जन होने की स्थिति में स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव की जानकारी दी गई

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने जिले के दोनो विधानसभ क्षेत्रों के जर्जर  अवस्था की वजह से भवन परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन के प्रस्ताव की पूरी जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जर्जर अवस्था के कारण पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 13 मतदान केन्दों भवन एवं नाम परिर्वतन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 29 कुकदूर में पुराना प्रा.शा.भवन क.नं. 1 भवन जर्जर होने के कारण उनके स्थान पर बापा पू.मा.शा.कुकदूर कक्ष क्रं. 01 बनाने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक 30 कुकदूर में पुराना प्रा.शा.भवन क.नं. 2 भवन जर्जर होने के कारण उनके स्थान पर बापा पू.मा.शा.कुकदूर कक्ष क्रं. 02 को बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। मतदान केन्द्र क्रमांक 207 मोहगांव में शा.प्रा.शा.भवन कक्ष क्रं. 01 जर्जर होने के कारण उनके स्थान पर शा.उ.मा.वि.मोहगांव कक्ष क्रं. 1 का बनाने प्रस्ताव है। मतदान केन्द्र क्रमांक 208 मोहगांव में शा.प्रा.शा.भवन कक्ष क्रमांक 2 जर्जर होने के कारण उनके स्थान पर शा.उ.मा.वि.मोहगांव कक्ष क्रं. 02 को बनाने का  प्रस्ताव है।  मतदान केन्द्र क्रमांक 328 कड़कड़ा में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन जर्जर होने के कारण उनके स्थान पर शा.प्रा.शा.भवन कड़कड़ा को बनाने का प्रस्ताव है।
  कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के भी कुछ मतदान केन्द्रों को बदलने का प्रस्ताव आया है। जो इस प्रकार है। मतदान केन्द्र क्रमांक 154 सुखाताल प्रा.शा.भवन जर्जर होने के कारण उनके स्थान पर शासकीय हाई स्कूल कक्ष 01 सुखाताल। मतदान केन्द्र क्रमांक 294 महराजपुर शा.प्रा.शा. का आकार छोटा होने के कारण शा.पू.मा.शाला महराजपुर। मतदान केन्द्र क्रमांक 55 चिल्फी हाई स्कूल भवन कक्ष क्रं. 01 के नाम में परिवर्तन होने के कारण स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.अग्रेजी माध्यम विद्यालय कक्ष क्रमांक 1 का प्रस्ताव आया है।  मतदान केन्द्र क्रमांक 56 चिल्फी हाई स्कूल भवन कक्ष क्रं. 02 के नाम में परिवर्तन होने के कारण स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.अग्रेजी माध्यम विद्यालय कक्ष क्रमांक 2 का प्रस्ताव है। मतदान केन्द्र क्रमांक 67 बोड़ला शा.उ.मा.शाला भवन के नाम में परिवर्तन होने के कारण स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.अग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला। मतदान केन्द्र क्रमांक 183 पिपरिया आंगनबाड़ी केन्द्र भवन वार्ड नं. 11 में वार्ड नं. गलती होने के कारण नाम परिवर्तन आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 08 पिपरिया ।
मतदान केन्द्र क्रमांक 186 पिपरिया शा.सामुदायिक भवन वार्ड 13 पिपरिया के स्थान पर शा.सांस्कृतिक भवन पिपरिया। मतदान केन्द्र क्रमांक 298 खैरबनाकला हाईस्कूल भवन खैरबनाकला शा.उ.मा.शाला में उन्नयन होने के कारण उनके स्थान पर शा.उ.मा.शा.खैरबनाकला का प्रस्ताव है। बैठक में विधान सभा क्षेत्र 71 पण्डरिया एवं 72 कवर्धा के प्रस्ताव के संबंध में उपस्थित राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के द्वारा सहमति दी गई है।
आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन व्यय निगरानी के तहत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के द्वारा दिन-प्रतिदिन विभिन्न मद में प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवष्यक सामग्रियों पर ब्यय किया जाता है। इस संबंध में राजनीतिक दलों से चर्चा की गई और निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों/अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों जैसे-वाहन, लाईट-माईक-सामियाना, डेकोरशन, भोजन, वीडियोग्राफी व प्रचार सामग्री एवं अन्य विभिन्न मद पर किये जाने वाले व्ययों का मानक दर निर्धारण किया गया जिसमें राजनैतिक दलों की द्वारा भी व्यय की राशि का निर्धारण के लिए अपना सुझाव दिए।

बडी संख्या में कवर्धा से पत्रकार एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन रायपुर में शामिल होंगे!

No comments
बडी संख्या में कवर्धा से पत्रकार एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन रायपुर में शामिल होंगे!
कवर्धा -: श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देश अनुसार आज कबीरधाम जिला अध्यक्ष अमिताभ नामदेव ने जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के सहमति पर आवश्यक बैठक बुलाई जिसमें जिला के सभी श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए बैठक के संचालन महासचिव विजय कुमार धृतलहरे ने उपस्थित पत्रकारों को बताया रायपुर के निरंजन धर्मशाला में 27 सितम्बर 10 बजे शुब्ह कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत जी के करकमलों से प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन आयोजित होगी जिसमें कबीरधाम जिला के सभी श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी सदस्य चारों ब्लाक पंडरिया बोडला सहसपुर लोहारा कवर्धा के पत्रकारों को जिला महासचिव विजय धृतलहरे ने आमंत्रित किया है और बैठक में शामिल सभी पत्रकार बडी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने आस्वस्त किये हैं! बैठक में शामिल जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा डी एन योगी यशवंत सिंह ठाकुर आदिल खान रसिद कुरैशी बसंत नामदेव जीवनसाहू रुपेश चन्द्रवंशी सुर्या गुप्ता रामावतार साहू पदमजायसवाल रियाज अतारी ईश्वर कुंभकार जल्लू साहू सतेयेन्द्र बटघरे ऋषी कुंभकार देवेन्द्र चन्द्रवंशी रविन्द्र शुक्ला सुरेश गुप्ता एवं बडी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे हैं!

नशे के हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालको की खैर नहीं।

No comments

Thursday, 21 September 2023

नशे के हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालको की खैर नहीं।

*कबीरधाम जिले के यातायात पुलिस द्वारा 24 लापरवाह नशे में धुत्त वाहन चालकों/ बिना लाइसेंस के वाहन चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 व धारा 3/181 के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत।*

*24 वाहन चालकों के विरुद्ध अलग-अलग कार्यवाही कर, कुल 1,60,000/ रुपये का जुर्माना किया गया।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने तथा वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिले के यातायात शाखा प्रभारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कि रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को जागरुक कर यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान करें, साथ ही लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ जिले वासियों के जान माल का नुकसान करने वाले लापरवाह नशे में धुत वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उचित धाराओं पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। जिससे लापरवाही पूर्वक नशे की हालत में तथा बिना उचित दस्तावेज के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगे साथ ही वाहन दुर्घटनाओं में भी कमी लाया जा सके कहा गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह द्वारा अभियान चलाकर लगातार जागरूकता के साथ-साथ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही के दौरान लापरवाही पूर्वक नशे के हालत में तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलते पकड़े गये, कुल 24 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 तथा धारा 3/181 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा क्रमशः 5000/ रुपये, तथा 5000+5000=10000/ रुपये, का अलग-अलग प्रकरणों में कुल जुर्माना 1,60,000/ रुपये किया गया है। यह कार्यवाही कबीरधाम जिले में लगातार जारी रहेगा।

*यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह* द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति नशा करते हुए या नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुये पकड़ा जाता है, तब वह अपने साथ दूसरों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहा होता है, जोकि कानूनन अपराध है।
आमतौर पर वाहन चलाना बहुत से लोगों के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सुविधा और स्वतंत्रता महसूस होता है। एक जगह से दूसरी जगह जाने की सुविधा से जीने का तरीका आसान हो जाता है। अक्सर, गाड़ी चलाना सीखना और उसके बाद वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना भी आम लोगों के जीवन की बड़ी उपलब्धि होती है। 
लेकिन, गाड़ी चलाना एक जिम्मेदारी भी है, गाड़ी चलाते समय सभी ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, खास तौर पर शराब पीकर गाड़ी न चलाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वाहन चालक को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका कोई गलत फैसला और गलत व्यवहार कहीं दुर्घटना का कारण तो नहीं बन रहा या दूसरों के जीवन को खतरे में तो नहीं डाल रहा। जीवन बहुत अनमोल होता है, इसलिए गाड़ी चलाते समय आपको यह ध्यान होना चाहिए कि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। व्यक्ति को हर वक्त ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना चाहिए, और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी वजह से कहीं दूसरों का जीवन खतरे में तो नहीं पड़ रहा। और सबसे जरूरी बात यह है कि आपको नशा कर गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। नशा कर गाड़ी चलाना गैर कानूनी है, मोटर वाहन अधिनियम के सेक्शन 185 के मुताबिक, शराब पीकर या ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। अगर 100एम.एल. खून में 30एम.जी. से ज्यादा एलकोहल की मात्रा पाई जाती है, या फिर चालक के खून के नमूने में ड्रग्स की मौजूदगी पाई जाती है, तो भारतीय कानून के अंतर्गत उस व्यक्ति को माननीय न्यायालय द्वारा दंड दिया जा सकता है, और उसे जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इसलिए कृपया सतर्क रहें, जागरूक बने और यातायात नियमो का पालन सदैव कर स्वयं तथा औरों की जिंदगी को बचाने के अभियान में कबीरधाम पुलिस/यातायात पुलिस का सहयोग करें।

भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर होते ही बिखरा हुआ दिख रहा है!

No comments

Wednesday, 20 September 2023

*पत्रकारों से पक्षपात और भाजपा की अंदरुनी कलह डुबाएगी तेईस की नाव ?*

*भाजपा मिडिया प्रभारी की चतुराई,जिलाध्यक्ष की बुराई..क्या फिर कराएगी भाजपा की बिदाई ?*

कवर्धा -: भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर होते ही बिखरा हुआ दिख रहा है! कबीरधाम भाजपा आपस में सरफुटवल में लगी है इस हालात में मोदी जी और अरुण साव का 2023.24 का सपना अधूरा ही रह जायेगा कवर्धा के कद्दावर नेता अकबर ने कांग्रेस को मजबूत बनाये रखने में कोई कसर नहीं छोडे है !और कांग्रेस प्रोटोकॉल का पूरा पालन करती है ! वहीं भाजपा प्रोटोकॉल ही भुल चुकी है! या भुलाई जा रही है ? इसके पीछे सभी कार्यकर्ताओं में दिखावें की होड मची है ! हाल ही में कवर्धा पंडरिया विधानसभा में परिवर्तन यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह महामंत्री द्वय केदार कश्यप विजय शर्मा और परिवर्तन यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा कवर्धा पहुंचे थे जिसमे भाजपा के प्रोटोकॉल का धज्जिया जिस कदर उडाई गई कार्यकर्ता देख कर माखौल उडाने से बाज नहीं आये भाजपा के पास मंच संचालक नहीं होने के कारण मिडिया प्रभारी से ही मंच संचालन कराने विवस हो गई पार्टी ? या मिडिया प्रभारी ही भाजपा कबीरधाम को हाईजेक कर चुके हैं ? जो वरिष्ठ नेताओं को धता बताते हुए स्वयंभू बन बैठे हैं! जबकि पार्टी से जुड़े नेता बताते हैं भाजपा में हमेशा पार्टी का महामंत्री ही मंच संचालित करते हैं ! पर पहली बार देखा गया मिडिया प्रभारी पूरा पार्टी को हाईजेक करते नजर आये है वही पार्टी के मिडिया प्रभारी पत्रकारों के साथ भी फुट डालो और गुडगान कराओ अभियान चला रहे हैं जो कही भाजपा को भारी ना पड़ जाए पत्रकारों को फुट डाल कर सत्ता तक पहुंच पाना भाजपा को नुक्सान पहुंचाने में सहायक होगी वही कबीरधाम भाजपा जिलाध्यक्ष की कमजोरी पार्टी को भारी नुकसान करने जा रही है वहीं सत्ता पक्ष को सहायक साबित होगी किंतु जिला भाजपा वर्तमान समय बिखराओ के अलावा सरफुटवल में तीतर बितर दिखाई दे रही है जो परिवर्तन यात्रा में खुल कर सामने आ गई है !

अंततः नगर पालिका के आदेशों को ठेंगा दिखा दिए बस संचालक

No comments

Thursday, 14 September 2023

अंततः नगर पालिका के आदेशों को ठेंगा दिखा दिए बस संचालक

नया बस स्टैंड से संचालन पूरी तरह से बंद

कवर्धा नगर पालिका के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए बस संचालक द्वारा मनमानी तरीके से संचालन शुरू कर दिया गया है पुराने बस स्टैंड में सभी बस लगना शुरू हो गया है जबकि नगर पालिका द्वारा दोबारा आदेश जारी कर बस संचालक को निर्देश दिया गया था की 5 मिनट का स्टॉपेज का कड़ाई से पालन करें लेकिन उसका जस्ट विपरीत मनमानी तरीके से बस संचालक द्वारा सभी बसों का आगमन पुराना बस स्टैंड से किया जा रहा है वही अगर देखा जाय तो निश्चित ही इसमें नगर पालिका परिषद कवर्धा का लापरवाही माना जा रहा है शहर के बीचो-बीच पुराना बस स्टैंड जो की भीड़ भाड़ वाला जगह है उसको देखते हुए सरकार द्वारा 11 करोड़ की लागत से नया हाईटेक बस स्टैंड जिसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था वहीं कुछ दिन नया बस स्टैंड से संचालित हुआ लेकिन बस संचालक द्वारा नगर पालिका से मांग किया गया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 मिनट का पुराना बस स्टॉप में स्टॉपेज दिया जाए वही नगर पालिका ने परेशानी को समझते हुए 5 मिनट का स्टॉपेज का परमिशन दे दिया लेकिन बस संचालक द्वारा उसका पालन नहीं किया गया उसके बाद दोबारा नगर पालिका परिषद के अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया उसके बावजूद भी आदेशों को मानने को तैयार नहीं है बस संचालक अब देखना यह है कि क्या फिर से एक बार मीडिया में आने के बाद नगर पालिका के अधिकारी हरकत में आती है या फिर जैसा चल रहा है वैसा चलेगा

बोड़ला नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिकारियों पर जनता ने लगाया सीधा आरोप

No comments

Saturday, 9 September 2023

*भ्रष्टाचार मे डूबा बोडला नगर पंचायत...अध्यक्ष और अधिकारियों पर जनता का सीधा आरोप*

*क्या नगर पंचायत के अध्यक्ष डूबायेंगे काँग्रेस पार्टी की नईया*

*आखिर काँग्रेस पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों का ध्यान किधर है...वक्त रहते सब ठीक कर लो क्योकि ये जनता है साहब ज्यादा समय नही लगेगा जहाँ थे वही बैठा देगा*

बोड़ला नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिकारियों पर जनता ने लगाया सीधा आरोप जनता ने कहा की हर कार्य का होना चाहिए जांच..साथ ही बताया की कुछ वार्डों में काम किया जा रहा है और जो काम हो रहा है वह ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन काम किया जा रहा है ऐसा वार्डो के लोग नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं जनता का कहना है की एक प्रकार से ऐसा लग रहा है कि एक को मां और एक को मौसी के जैसे काम करने का भी आरोप जनता नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगा रहे है। आपको बता दे की जिस हिसाब से बोड़ला नगर पंचायत की स्थिति है उसको देखकर के नहीं लगता है कि बोड़ला शहर का कोई विकास दिख रहा हो...आए दिन सुर्खियों में रह रहे है बोड़ला नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिकारी पूरा विभाग पूरी तरह भ्रष्टाचारी में लिप्त है ।

नगर पंचायत बोड़ला में भ्रष्टाचार का आलम इस तरह से बिगड़ा हुआ है कि वहां के हर वार्ड के लोग और जनता परेशान है आपको बता दे की अब उनको अपने घर से निकलकर के नगर पंचायत तक ज्ञापन सौंपने आना पड़ रहा है परिस्थितिया इस तरह से बिगड़ी है कि जनता अध्यक्ष और अधिकारी के खिलाफ है।

अब सोचना यह है कि आने वाले  चुनाव में ऐसी परिस्थितिया रही तो जनता... कांग्रेस का कैसे सपोर्ट करेगी ऐसे में कुल मिला करके बोड़ला का सत्यानाश करने में बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष का हाथ दिख रहा है और अब जनता रोड में आकर के विरोध कर रहा है इसका मतलब यह है कि जब हद से ज्यादा भ्रष्टाचार होने लगता है तब जनता विरोध करती है। और कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों को चाहिए की ऐसे भ्रष्टाचार करने वाले जनप्रतिनिधि पर पार्टी को ध्यान देना चाहिए और साथ ही इनके उपर पार्टी संगठन को कार्यवाही भी करना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जिले में सिंचाई बढ़ाने के लिए एक और नए घटोला बांध का भूमिपूजन किया

No comments

Wednesday, 6 September 2023

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जिले में सिंचाई बढ़ाने के लिए एक और नए घटोला बांध का भूमिपूजन किया

*12 करोड़ की लागत से बनेगा घटोला जलाशय, 250 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी*

*सहसपुर लोहारा विकासखंड में खेती किसानी के लिए किसानों की उन्नति का रास्ता खुलेगा- कैबिनेट मंत्री श्री अकबर*

कवर्धा, 06 सितम्बर 2023। राज्य शासन के वन, जलवायु परितर्वतन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को जिले में खेती-किसानी के लिए कबीरधाम जिले में सिचाई क्षमता को विस्तार देते हुए एक और नए बांध (घटोला जलाशय) का भूमिपूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के किसानों की एक और मांग आज पूरी हो गई है। इस बांध का निर्माण होने से हजारों किसानों के 250 हेक्टेयर में खरीफ फसल में सिचाई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस बांध की लम्बाई 480 मीटर होगी और उचाई 17.17 मीटर रखी जाएगी। इसमें दो नग जल द्वार और एक नग वेस्ट वीयर का निर्माण प्रस्तावित है। बांध की दायी तट नहर जिसकी लंबाई 6.54 किलोमीटर और बांयी तट नहर जिसकी लंम्बाई 1.50 किलोमीटर निर्माण होगा। इस प्रकार कुल इन नहरों द्वारा 250 हेक्टेयर में सिचाई सुविधा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कबीरधाम जिले के कुल सिचाई क्षमता 28 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 35.90 प्रतिशत बढाने के लिए भी वर्कप्लान तैयार भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले का समग्र विकास को पूरी मजबूती और इमानदारी के साथ काम किया जा रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना भी हमारी सरकार पूरा करेगी। जिले में गन्ना उत्पादक किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गन्ना बेस इथेनॉल उद्योग बन कर तैयार है। इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का राह सृजन होगा। केबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नवांगांव में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 06 लाख रूपए, मंच निर्माण के लिए 02 लाख रूपए और गांव की जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह, उगता सूरज स्व सहायता समूह को 10-10 हजार रूपए देने की घोषणा की। 

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते पौने पांच वर्षों में प्रदेश में सिचाई क्षमता को विस्तार करने के लिए अनेक अनेक योजनाएं बनाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलो में विकासखण्डों में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए अनेक बांध-जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार की नरवा योजना से पूरे प्रदेश में भू-जल स्तर भी सुधरा है। किसानों को इसका सीधा लाभ भी मिलने लगा है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम जरहा-नवागांव में 12 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले विशाल जलाशय निर्माण होने से जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के हजारों किसानों के 250 हेक्टेयर में खरीफ फसल में सिचाई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के किसानों द्वारा पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में सिचाई सुविधा के लिए बांध-जलाशय-नहर विस्तार की मांग की जा रही थी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार, गांव-गरीब, किसानो, वनांचल में रहने वाले लाखों परिवारों और युवाओं की सरकार है। इस सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए अलग-अलग योजनाएं लाकर सभी का जीवन स्तर को बेहतर और समृद्ध बनाने का काम किया है, चाहे राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधान न्याय योजना, लधुवनोपज का समर्थन मूल्य निर्धारित कर मिलेट्स की खरीदी हो या तेन्दूपत्ता का प्रति मानकर बोरा 25 सौ से बढ़ाकर 4 हजार की बात हो। इन सभी योजनाओं से सीधे हिग्राहियों के चेब के पैसा पहुंचाने और उनके जीवन को उठाने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर ही है। उन्होने कहा कि कबीरधाम जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की नो स्कूल संचालित हो रही  है, इससे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल रही है वहीं पालकों को पैसा भी बचाने का काम सरकार कर ही है।  

*कबीरधाम जिले में सिचाई क्षमता बढ़ाने जिले में और 15 नए जलाशय और व्यववर्तन पर हमारी सरकार काम कर रही है-कैबिनेट मंत्री श्री अकबर*

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले में औसत से कम बारिश होती है, इसलिए भूपेश बघेल की सरकार किसानों की चिंता करती है और किसानों को सशक्त, समृद्ध बनाने के लिए कबीरधाम जिले में सिचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। कबीरधाम जिले में घटोला बांध सहित और 15 नवीन सिंचाई योजनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में काम बढ़ा दिया है। इन योजनाओं के बनने जाने से कबीरधाम जिले को सिंचाई क्षमता जो वर्तमान में 28.27 प्रतिशत है वह बढ़कर 35.90 प्रतिशत हो जाएगा। अर्थात जिले का सिचाई रकबा 54464 हैक्टेयर से बढ़कर 68006 हो जाएगा।
     भूमिपूजन के अवसर पर बताया गया कि कबीरधाम जिले में इस संभाग के अंतर्गत 15 नवीन लघु सिचाई योजनाएं को मूर्त रूप देने के लिए रोड मैप तैयार किया गया है। जिसमें रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन, जगमड़वा जलाशय, सुतियापाठ मध्यम जलाशय के दायी तट पर नहर विस्तारीकरण, राली व्यपवर्तन नहर कार्य, मगरवाड़ा व्यपवर्तन नहर  कार्य, कोयलारी व्यपवर्तन, बकेला फीडर कैनाल से कं्राति रमतला एवं देवसरा जलाशय की नहरों का विस्तरीकरण, रिमाडलिंग कार्य, सनकपाटनाला एनीकट कम काजवे, रेंगाबोड कुण्डा व्यपवर्तन नहर कार्य, दमगढ़ व्यपवर्तन योजना, थुवा व्यपवर्तन, नहर कार्य, जल्दानाला जलाशय नहर कार्य का काम प्रस्तावित है। इसमें से क्रांति जलाशय एव नहर विस्तारी करण का भूमिपूजन हो चुका है। इन सभी कार्य पूरा होने से 13 हजार 542 हेक्टेयर में सिचाई क्षमता बढेगा। इस प्रकार जला संसाधन संभाग के द्वारा जिले में कुल सिचाई रकबा 54465 से बढ़कर 68006 हो जाएगा। साथ ही कुल सिचाई क्षमता कबीरधाम जिले की 28.75 से बढ़कर 35.90 हो जाएगा। इस अवसर पर बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अवैध अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

No comments

Tuesday, 5 September 2023

अवैध अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

  कवर्धा, 05 सितंबर 2023। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत भोरमदेव अभ्यारण्य चिल्फी परिक्षेत्र के ग्राम कुमान और नंदिनी से लगे वन भूमि कक्ष क्रमांक पी.एफ. 170 में ग्राम कुमान एवं नंदिनी के ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से साफ-सफाई, कटाई करने पर 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।  
 कवर्धा वनमंडल वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोरमदेव अभ्यारण्य चिल्फी परिक्षेत्र के ग्राम कुमान और नंदिनी से लगे वन भूमि कक्ष क्रमांक पी.एफ. 170 में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से वन भूमि की साफ-सफाई, कटाई किया जा रहा था। परिसर रक्षक एवं परिक्षेत्र सहायक द्वारा समझाईश दिया गया और मना किया गया। लेकिन ग्रामीण नही माने और विवाद करते हुए कटाई सफाई जारी रखे। कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया। अधीक्षक भोरमदेव अभ्यारण्य, परिक्षेत्र अधिकारी चिल्फी, वन कर्मियों एवं पुलिस बल लेकर मौका स्थल गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन समझाइए देने के उनके द्वारा यह कार्य नहीं रोका गया और उग्र होकर विवाद करने लगे तथा पुनः कटाई सफाई करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुख्य वन संरक्षक दुर्ग, वन मंडलाधिकारी कवर्धा भी मौका स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दिया गया लेकिन इसके बाद भी सहयोग करने के लिए तैयार नही हुए और कुल्हाड़ी लेकर नारेबाजी किए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। उनके द्वारा भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र के वन क्षेत्र के वृहत भू-भाग लगभग 35 हेक्टेयर की सफाई कर चुके थे जिसमे असंख्य लताओं बेलाओ, झाड़ियों, औषधीय पौधों, वृक्षों को काटा गया है। ऐसा करते हुए उनके द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभ्यारण्य क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश, विनिर्दिष्ट वृक्षों पौधों की साफ सफाई कराई, हथियार के साथ अभ्यारण्य में प्रवेश, वन्य प्राणियों के प्राकृतिक रहवास को नष्ट करना, अपराध के लिए उकसाना आदि प्रकार के अपराध किए गए हैं।
  अपराधियों के द्वारा वन एवं वन्य प्राणियों के रहवास को क्षति पहुंचाने के साथ–साथ वनों द्वारा जो शुद्ध हवा, पानी, पर्यावरण संतुलन हेतु जो योगदान रहता है उसे भी नष्ट किया है, क्षति पहुचाई गई है। अपराधियों द्वारा मानव सहित सम्पूर्ण जीव जगत को नुकसान पहुंचाया गया है। प्रभावित क्षेत्र में बाघों का विचरण होते रहता है। एक प्रकार से देखा जाए तो अपराधियों द्वारा वन वन्य प्राणी एवं पर्यावरण को अपूर्णनीय क्षति पहुंचाई गई है।
  अपराधियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 9472/24 दिनांक 26 अगस्त 2023 जारी किया गया और प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। प्रारंभिक रूप से 07 अपराधियों जिसमें 1. श्री समारू व. कुंवरसिंह जाति बैगा, ग्राम कुमार उम्र 29 वर्ष, 2. श्री सुकलाल व. ईतवारी जाति तेली ग्राम कुमान उम्र 36 वर्ष, 3. श्री मुनेश व. हगरू, जाति यादव, ग्राम कुमान, उम्र 36 वर्ष,  4. श्री गंगाराम व. हिरदु जाति गोंड़, ग्राम नंदनीटोला, उम्र 48 वर्ष, 5. श्री कार्तिक व. मोहन जाति गोंड़, ग्राम नंदनीटोला, उम्र 51 वर्ष, श्री बिरझु व. पंचु जाति गोंड़, ग्राम नंदनीटोला, उम्र 65 वर्ष, 7. श्री अमरलाल व. डोंगरू जाति गोंड़, ग्राम नंदनीटोला उम्र 47 वर्ष को चिन्हित कर दिनांक 05 सितंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोप अधिरोपित किए गए हैं। विवेचना जारी रहेगी और भी आरोपियों के पकड़े जाने की आशंका है।

आम आदमी पार्टी ने जारी किया गारंटी कार्ड

No comments
आम आदमी पार्टी ने जारी किया गारंटी कार्ड

*छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का गारंटी कार्ड जारी*

*आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर दी जानकारी* 

 *कवर्धा।* आम आदमी पार्टी ने आज जिला प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर पार्टी द्वारा जारी गारंटी कार्ड को जनमानस तक पहुँचाने मीडिया को बताया। 

जिला सचिव प्रकाश चन्द्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है और पूरे 90 विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी मुहीम चला रही है इस मुहीम के तहत प्रदेश के हर घर तक अरविंद केजरीवाल/ आम आदमी पार्टी की गारंटी को पहुँचाना है। पूरे प्रदेश के लगभग 20000 ( बीस हज़ार) गांव / वार्ड तक गारंटी कार्ड पहुँचाना सितम्बर माह का लक्ष्य रखा है। इस के साथ एक मिस्स्कॉल नंबर *8462 815 032* भी जारी किया गया है जिसपे मिस्स्कॉल करते ही रजिस्ट्रेशन नम्बर के माध्यम से रजिस्टर्ड हो जायेंगे। अभी तक जिले में आम आदमी पार्टी के लगभग 90 हजार कार्यकर्ता कार्यरत हैं जो अरविंद केजरीवाल द्वारा किये जा रहे कार्यों को जनमानस तक पहुँचा रहे हैं। 

श्री चन्द्रवंशी ने केजरीवाल की गारंटी नामक पार्टी की 10 बिंदु पर गारंटी कार्ड जारी करते हुए बताया कि अगर हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाती है तो हमारी सरकार निम्न बिंदुओं पर प्रमुखता से कार्य करेगी।

■ बिजली गारंटी

1. दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

2. छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

3. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएंगे।

शिक्षा गारंटी

1. छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी।

2. दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा।

3. दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों की नाजायज़ फीस नहीं बढ़ने देंगे। 4. सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा।

5. शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।

6. शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।

■ स्वास्थ्य गारंटी

1. दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा।

2. दिल्ली की तरह सभी दवाइयाँ, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।

3. दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। 4. छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

5. सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

■ भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी

1. दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

2. किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे, आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ, कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा। आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी।

■ रोजगार गारंटी

1. हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

2. जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

3. लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किया जाएगा।

4. नौकरियों की भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी, आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

■ महिलाओं के लिए गारंटी

1. 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।

■ तीर्थ यात्रा गारंटी

1. दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।

2. वहां आना-जाना, रहना खाना सब मुफ्त होगा। ■ शहीद सम्मान राशि की गारंटी

1. भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

■ कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी

1. सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे।

2. संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दिया। उक्त कान्फ्रेंस में पवन चंद्रवंशी प्रदेश संयुक्त सचिव, देवेंद्र चंद्रवंशी लोकसभा सचिव, प्रकाश चंद्रवंशी जिला सचिव, संजय चंद्रवंशी जिला कोषाध्यक्ष, कृष्णागिरी गोस्वामी जिला कार्यालय प्रभारी उपस्थित थे।

*स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाए विनित जल संसाधन विभाग संभाग कबीरधाम छग*

No comments

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News