जिले के गन्ना किसानों के खाते में इस वर्ष 127.57 करोड रूपए का हुआ भुगतान

No comments

Thursday, 31 August 2023

कवर्धा, 31 अगस्त 2023। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा द्वारा पेराई सीजन 2022-23 में कुल 127.57 करोड रूपए का भुगतान कारखाना द्वारा किसानां को कर दिया गया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा पेराई सीजन 2022-23 में औसत रिकव्हरी 12.31 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो कारखाना के प्रथम पेराई सीजन 2002-03 से 20 पेराई सीजन में सर्वाधिक है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ कृषकों को एफआरपी मूल्य के अलावा अतिरिक्त रिकव्हरी एरियर्स के रूप में प्राप्त हुआ है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा पेराई सीजन 2022-23 में 11 हजार 836 किसानां से 346822 मे.टन गन्ना की खरीदी एवं पेराई कर 385528 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के एमडी श्री भूपेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कारखाना द्वारा किसानों को एफआरपी मूल्य राशि 97.85 करोड़ रूपए का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जिसके अलावा कारखाना द्वारा 9.50 प्रतिशत से अधिक रिकव्हरी आने पर रिकव्हरी एरियर्स की राशि प्रति क्विंटल 85.70 रूपए के मान से कुल राशि 29.72 करोड़ रूपए का भी संपूर्ण भुगतान कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को कर दिया गया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा में पेराई सीजन 2022-23 में कारखाना स्थापना काल से उच्चतम रिकव्हरी के मान से शक्कर का उत्पादन किया गया है।

जिले के किसानों का गन्ना फसल के प्रति बढ़ा रूझान

उन्होंने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा क्षेत्र के कृषकों के लिए वरदान साबित हुआ है। कारखाना द्वारा कार्यक्षेत्र के किसानों को 127.57 करोड़ का भुगतान कर क्षेत्र के आर्थिक उन्नति में विशेष योगदान प्रदान किया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा विगत 03 वर्षो से एफआरपी मूल्य के अलावा लगभग 69.09 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान रिकव्हरी एरियर्स के रूप में किया गया है। जिसके कारण जिले के किसानों का गन्ना फसल के प्रति रूझान बढ़ा है।

सामुदायिक पुलिस के तहत कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन,सरहदी गांव के लगभग 26 टीमों ने लिया भाग

No comments
खेल दिवस के अवसर पर वनांचल ग्राम सिंगपुर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ.  अभिषेक पल्लव   

पुलिस अधीक्षक ने खेल प्रशिक्षकों को किया सम्मानित 

वनांचल के बहनों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य से किया भव्य स्वागत

सामुदायिक पुलिस के तहत कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन,सरहदी  गांव के लगभग 26 टीमों ने लिया भाग

कवर्धा। कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव आज खेल दिवस के अवसर पर कुकदुर थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम सिंगपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। 
खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सामुदायिक पुलिस के तहत ग्राम सिंगपुर में कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सरहदी  गांव के लगभग 26 टीमों ने भाग लिया है। एसपी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके, नृत्य से भव्य स्वागत किया। वनांचल के बहनों ने पुलिस अधीक्षक को राखी भी बांधी। पुलिस अधीक्षक ने बहनों को उपहार भी भेट किया। 
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन में पुलिस अनुभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री के के वासनीक  उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री संजय धुर्वे एवं रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, थाना प्रभारी कुकदुर श्री सावन सारथी के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत समस्त ग्रामवासी,  ग्राम खेल समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने आज विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सिंगपुर झंगर सिंह, ग्राम खेल समिति अध्यक्ष रोहित, सरपंच ग्राम पंचायत कुलिहीडोगरी कृष्णा परसते, ग्राम पटेल भानसिंग मरकाम, थानु मरकाम, देवनाथ मरावी, मेघवाल मरकाम सहित आसपास से आए हुए लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी उपस्थित थे

मंत्री के काफिले को रोककर स्कूल के बच्चो ने लगाया नारा...हमारी मांगे पूरी करो

No comments

Wednesday, 30 August 2023

मंत्री के काफिले को रोककर स्कूल के बच्चो ने लगाया नारा...हमारी मांगे पूरी करो*

*लोहारा पूर्व माध्यमिक स्कूल का मामला...जमीन मे बैठकर 300 बच्चे करते है पढाई*

*अब बच्चों को भी रोड मे आकर अपने अधिकार के लिए उठाया जा रहा है मांग...शासन प्रशासन का भी ध्यान नही*

नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के वार्ड-11 बाजार चौक के पास पूर्व माध्यमिक स्कूल है। भवन पुराना होने से छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा था, जिसके चलते यह स्कूल वर्ष 2021-22 यानी 3 साल से बालक प्राथमिक स्कूल में लग रहा है। यहां भी पर्याप्त जगह नहीं है। पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के 300 से ज्यादा बच्चे तीन कमरे में बैठकर पढाई करने में मजबूर है पर्याप्त जगह नहीं होने पर भी बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह जमीन पर बैठाया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक स्कूल की शिफ्टिंग के चलते व्यवस्था के तौर पर प्राथमिक स्कूल में दो पॉलियों में कक्षाएं लग रही है। सुबह 7 से 11 बजे तक कक्षा पहली से 5वीं तक करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं। इसके बाद दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पूर्व माध्यमिक स्कूल की कक्षा 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं लगती है, जहां बच्चों की संख्या 300 से भी ज्यादा है। यहां समस्या बढ़ती ही जा रही है।


मरम्मत के लिए 7.30 लाख मंजूर, काम शुरू नहीं

पूर्व माध्यमिक स्कूल के शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष डाकेश्वर श्रीवास ने बताया कि स्कूल भवन की मरम्मत के लिए 7.30 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। जिस ठेकेदार को काम मिला है उसने अब तक रिपेयरिंग शुरू नहीं किया है। ठेकेदार का कहना है कि जितनी राशि स्वीकृत हुई है उतने में भवन बनाना संभव नहीं है। इधर इन तमाम अव्यवस्था और गतिरोध के बीच काम नहीं होने से परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है।

*न मंत्री सुन रहे ना अफसर, सिर्फ आश्वासन ही मिला*

शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष डाकेश्वर श्रीवास बताते हैं कि मिडिल स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। नए स्कूल भवन के लिए पिछले एक साल से कैबिनेट मंत्री, उप-मुख्यमंत्री, कलेक्टर, डीईओ को पालकों के साथ जाकर ज्ञापन दिया गया लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। बारिश होने पर प्राथमिक स्कूल भवन में भी छत से पानी टपकता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसकी वजह से बच्चे परेशान हैं। इधर पालकों ने भी कहा है कि स्कूल में व्याप्त समस्याएं दूर की जाए।

भारतीय जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

No comments

Tuesday, 29 August 2023

*भारतीय जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन*
*सरकार बदलने के जोशीले नारों के साथ विधायक कार्यालय घेराव*
कवर्धा. कवर्धा विधायक के तानाशाही रवैए और सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विधायक कार्यालय का घेराव किया. घेराव से पहले गांधी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कवर्धा विधायक के पिछले पांच वर्षों को आम लोगों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारी परिवारों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रताड़ना का समय बताया. उन्होंने विधायक अकबर की निष्क्रियता को रेखांकित करते हुए उनपर धारदार सवाल दागे. सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रमुख नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ़  भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम द्वारा आज कवर्धा विधायक कार्यालय का घेराव किया गया. आज नगर पालिका कवर्धा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की किस्त की राशि तत्काल प्रदान किया जाने,गन्ना किसानों के रिकवरी/प्रोत्साहन राशि सहित समस्त भुगतान में विलम्ब, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती ,समस्त गरीब हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास(ग्रामीण) स्वीकृत नहीं करने , जिला में बढ़ते अपराध, जुवा, सट्टा, नशाखोरी,चोरी डकैती, पीएससी एवं व्यापम के माध्यम से हुए भर्ती परीक्षाओं में भारी भ्रष्टाचार तथा गांव-गांव, गली-गली में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जैसे विषयों को लेकर ये बड़ा प्रदर्शन पार्टी द्वारा किया गया. इस प्रदर्शन में सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी दिनेश गांधी, खुशवंत साहेब, विस प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, रामकुमार भट्ट, डा सियाराम साहू, जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, राजेंद्र चंद्रवंशी, देवकुमारी चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, बरसाती वर्मा, महामंत्री संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, रघुराज सिंह, यश गुप्ता, मनीराम साहू, सतविंदर पाहुजा, सविता ठाकुर, आनंद मिश्रा, शीतल साहू, विजय लक्ष्मी तिवारी, सुनील दोषी, पंच राम कोसले, हेमंत ठाकुर, भुनेश्वर चंद्राकर, रवि राजपूत, अजय ठाकुर, जयराम साहू, सनत साहू, सीताराम साहू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह के निर्देश पर वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ बेदखल की कार्यवाही की जा रही है।

No comments

कवर्धा, 29 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह के निर्देश पर वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ बेदखल की कार्यवाही की जा रही है। कवर्धा वनमंडल वन परिक्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत वनखंड बंजारी कक्ष क्रमांक आर.एफ. 64 रकबा 1.800 हेक्टेयर भूमि में अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किए जाने पर बोड़ला तहसील के ग्राम बैरख निवासी श्री जीवन आ. श्री बरन को विभाग द्वारा बेदखल किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बोड़ला के ग्राम अमलीडीह, ग्राम पंचायत चोरभट्ठी निवासी श्रीमती बजरो बाई के पति स्व. दशरू बैगा पिता श्री सवनूराम के नाम से वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनखंड बंजारी कक्ष क्रमांक आर.एफ. 64 रकबा 1.800 हेक्टेयर भूमि में प्रदाय किए गए वन अधिकार भूमि पर श्री जीवन आ. श्री बरन द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाया गया था। 

इस दौरान उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, अधीक्षक, भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी, कवर्धा एवं अन्य क्षेत्रीय महिला, पुरूष कर्मचारी, पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक एवं अन्य महिला, पुरूष कर्मचारी, राजस्व विभाग से संबंधित राजस्व निरीक्षक की टीम गठित कर उक्त अतिक्रमित स्थल में बेदखली की कार्यवाही करते हुए जे.सी.बी. के माध्यम से झोड़पी को तोड़कर अवशेष शासन के पक्ष में राजसात किया गया।


उल्लेखनीय है कि वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह के द्वारा संज्ञान में लेते हुए उक्त अवैध अतिक्रमणकारी श्री जीवन को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 80-अ के अंतर्गत वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण  हटाने के लिए नोटिस दिया गया। किन्तु निर्धारित समयावधि में उक्त अवैध अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के फलस्वरूप भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 8-अ के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बेदखली आदेश पारित किया गया।

कवर्धा जिला प्रेस क्लब कबीरधाम में आज महत्वपूर्ण बैठक रखा गया जिसमे पत्रकर गृह निर्माण से संबंधित से चर्चा

No comments

Sunday, 27 August 2023

जिला प्रेस क्लब कबीरधाम का आज हुआ महत्वपूर्ण बैठक

*कल बैठक करेंगे मंत्री मो.अकबर प्रेस पदाधिकारियों के साथ*

*बैठक में शामिल हुए जिला प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सभी सदस्य*

कवर्धा जिला प्रेस क्लब कबीरधाम में आज महत्वपूर्ण बैठक रखा गया जिसमे पत्रकर गृह निर्माण से संबंधित से चर्चा किया गया जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों सर्व सहमति से निर्णय लिया कि अगर जमीन मिले तो सभी पत्रकारों को नही तो किसी को न मिले पत्रकार अपने जान जोखिम में डालकर सामाचार बनाता है और उन्ही के साथ पक्षपात करना ठीक नहीं है पत्रकारों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया की छत्तीसगढ के केबिनेट मंत्री मो अकबर से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे वही मंत्री मो अकबर ने जिला प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्यो से मिलकर बात करने को कहा गया उपस्थित जिला प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष प्रकाश वर्मा डी एन योगी डॉक्टर मिर्जा यशवंत ठाकुर अभिताब नामदेव ब्रजेश गुप्ता आदिल खान सूर्या गुप्ता रूपेश चंद्रवंशी विकाश सोनी रियाज अतारी सतेंद्र बडघरे रामावतार साहू देवेंद्र चंद्रवंशी ऋषि कुंभकार रसीद कुरेशी जल्लु साहू अशोक मानिकपुरी पदम और सभी सदस्य उपस्थित थे

उदासीन नगर पालिका: नया बस स्टैंड बना मवेशियों का अड्डा,बस स्टैंड के चारो तरफ गंदगी का आलम, स्वच्छता का पोल खुला...नाम बडे दर्शन छोटे

No comments

Friday, 25 August 2023

उदासीन नगर पालिका: नया बस स्टैंड बना मवेशियों का अड्डा,बस स्टैंड के चारो तरफ गंदगी का आलम, स्वच्छता का पोल खुला...नाम बडे दर्शन छोटे

*बस संचालक,नगर पालिका के आदेशों का उड़ा रहे धज्जियां, जवाबदेही अधिकारियों नींद में*

*क्या परिवहन विभाग अपने कर्तव्य का पालन कर पा रहा है*

कवर्धा // कबीरधाम जिला मुख्यालय का हाल बेहाल, स्वच्छता के नाम पर अवार्ड लेने वाले अधिकारी और अध्यक्ष की कमजोरी के चलते यात्रियों को हो रही काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नवीन हाईटेक बस स्टैंड का उत्घाटन से महज चंद दिनों में गंदगी ही गंदगी और हाल बेहाल हो गया ।

नगर पालिक निगम की उदासीनता के चलते कवर्धा बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था दिन ब दिन बदहाल होती जा रही है । साफ-सफाई के नाम पर केवल यहां रोजाना खानापूर्ति किया जा रहा है। बस स्टैंड में रोजाना 50 से 60 बस आती जाती है। इसमें एक हजार से ज्यादा यात्री करते हैं। बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए न तो ठीक से बैठने के लिए जगह है और न ठीक से साफ-सफाई किया जा रहा है। इससे यात्रियों को कुछ पल के लिए बैठना भी मुश्किल हो गया है। रात के समय में बस स्टैंड परिसर में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। रात भर में बस स्टैंड परिसर में गोबर का अंबार लग जाता है। यात्रियों ने बताया कि ज्यादा तादात में आवारा मवेशियों का जमावड़ा होने से स्टैंड के अंदर बैठना कठिन हो जाता है। मजबूरी में रात के समय स्टैंड बसों के इंतजार स्टैंड के बाहर इंतजार करना पड़ता है।


नया बस स्टैंड का नजारा देख
नवीन बस स्टेंड से पुराना बस स्टैंड के लिए शासन प्रशासन ने कुछ समय के लिए परमिशन ठहरने के लिए दिया गया है फिर घंटो तक पुराने बस स्टैंड में खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी और राजनीति के चलते आमजनों का भुगतना पड़ रहा है।

मिनट के लिए स्टॉपेज की मांग किया गया था जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा शहर वासियों को परेशान ना हो करके परमिशन दे दिया गया था लेकिन अगर आज देखा जाए तो नगर पालिका के आदेशों का धज्जियां उड़ते हुए दिख रहा है क्योंकि नया बस स्टैंड पूरी तरह से खाली हो गया है और पुराना बस स्टॉप में ही पूरा बस लगना शुरू हो गया है जिस शहर में गहमा गहमी का माहौल हो गया है वही नगर पालिका के आदेशों में सिर्फ पुराना बस स्टॉप में 5 मिनट का स्टॉपेज का परमिशन था और पुराना बस स्टॉप के बाहर ही सवारी को बैठना और उतरना था लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया उसके बावजूद भी नगर पालिका परिषद एवं परिवहन विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है अब देखना यहां होगा की संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करती है या नहीदासीन नगर पालिका: नया बस स्टैंड बना मवेशियों का अड्डा,बस स्टैंड के चारो तरफ गंदगी का आलम, स्वच्छता का पोल खुला...नाम बडे दर्शन छोटे

*बस संचालक,नगर पालिका के आदेशों का उड़ा रहे धज्जियां, जवाबदेही अधिकारियों नींद में*

*क्या परिवहन विभाग अपने कर्तव्य का पालन कर पा रहा है*

कवर्धा // कबीरधाम जिला मुख्यालय का हाल बेहाल, स्वच्छता के नाम पर अवार्ड लेने वाले अधिकारी और अध्यक्ष की कमजोरी के चलते यात्रियों को हो रही काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नवीन हाईटेक बस स्टैंड का उत्घाटन से महज चंद दिनों में गंदगी ही गंदगी और हाल बेहाल हो गया ।

नगर पालिक निगम की उदासीनता के चलते कवर्धा बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था दिन ब दिन बदहाल होती जा रही है । साफ-सफाई के नाम पर केवल यहां रोजाना खानापूर्ति किया जा रहा है। बस स्टैंड में रोजाना 50 से 60 बस आती जाती है। इसमें एक हजार से ज्यादा यात्री करते हैं। बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए न तो ठीक से बैठने के लिए जगह है और न ठीक से साफ-सफाई किया जा रहा है। इससे यात्रियों को कुछ पल के लिए बैठना भी मुश्किल हो गया है। रात के समय में बस स्टैंड परिसर में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। रात भर में बस स्टैंड परिसर में गोबर का अंबार लग जाता है। यात्रियों ने बताया कि ज्यादा तादात में आवारा मवेशियों का जमावड़ा होने से स्टैंड के अंदर बैठना कठिन हो जाता है। मजबूरी में रात के समय स्टैंड बसों के इंतजार स्टैंड के बाहर इंतजार करना पड़ता है।


नया बस स्टैंड का नजारा देख
नवीन बस स्टेंड से पुराना बस स्टैंड के लिए शासन प्रशासन ने कुछ समय के लिए परमिशन ठहरने के लिए दिया गया है फिर घंटो तक पुराने बस स्टैंड में खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी और राजनीति के चलते आमजनों का भुगतना पड़ रहा है।

मिनट के लिए स्टॉपेज की मांग किया गया था जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा शहर वासियों को परेशान ना हो करके परमिशन दे दिया गया था लेकिन अगर आज देखा जाए तो नगर पालिका के आदेशों का धज्जियां उड़ते हुए दिख रहा है क्योंकि नया बस स्टैंड पूरी तरह से खाली हो गया है और पुराना बस स्टॉप में ही पूरा बस लगना शुरू हो गया है जिस शहर में गहमा गहमी का माहौल हो गया है वही नगर पालिका के आदेशों में सिर्फ पुराना बस स्टॉप में 5 मिनट का स्टॉपेज का परमिशन था और पुराना बस स्टॉप के बाहर ही सवारी को बैठना और उतरना था लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया उसके बावजूद भी नगर पालिका परिषद एवं परिवहन विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है अब देखना यहां होगा की संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करती है या नही

कांग्रेस घोटालों की सरकार है, भाजपा कार्यकर्ता इसे उखाड़ फेंकने तैयार - आलोक रंजन झा

No comments

Wednesday, 23 August 2023

कांग्रेस घोटालों की सरकार है, भाजपा कार्यकर्ता इसे उखाड़ फेंकने तैयार - आलोक रंजन झा
कवर्धा विधानसभा के प्रवास पर आए हैं बिहार से विधायक झा
कवर्धा. भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनावी रणनीति के चलते विधायक प्रवास योजना बनाई जिसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों के भाजपा विधायकों को चुनावी राज्यों में भेजा गया है. इस योजना से बिहार के सहरसा विधायक तथा बिहार सरकार के पूर्व कला एवम संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा का कवर्धा आगमन हुआ है.श्री झा ने अपने प्रवास के पहले ही दिन कवर्धा विधानसभा स्तर की विभिन्न बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया.भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज दिन भर चली विभिन्न मैराथन बैठकों में क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू और कवर्धा विधानसभा प्रभारी राजेंद्र वैष्णव भी शामिल हुए. इन बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियों से परिचित कराते हुए विधायक श्री झा ने कहा कि पार्टी की लगातार साल भर चलने वाली सांगठनिक गतिविधियों के क्रम में ये प्रवास निर्धारित हुआ है. चूंकि छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए इन बैठकों का विशेष महत्व है.उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो विकास कार्य दिख रहे हैं वो डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किए हैं.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि अपनी पंद्रह वर्ष की सरकार की उपलब्धियों की बात को गर्व के साथ लोगों को बताते हुए वोट मांगे. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के दस वर्षों के जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए इसे घोटालों की सरकार बताया. इससे पहले सांसद संतोष पांडे और भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने भी कार्यकताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है.अपनी चुनावी तैयारियों को धार देते हुए पार्टी इस तरह के नए प्रयोग से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर रही है. आज की विभिन्न बैठकों में रामकुमार भट्ट,संतोष पटेल, जसविंदर बग्गा, राजेंद्र चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, देवकुमारी चंद्रवंशी,बरसाती वर्मा, बिरेंद्र साहू, भरत बंशे, इंद्राणी चंद्रवंशी,सतविंदर पाहुजा, हेमंत ठाकुर, पंचराम कोसले, मनीराम साहू, विदेशी धुर्वे, सुनील दोषी, सभी मंडल अध्यक्ष, गणेश तिवारी, बलबीर खनूजा, पन्ना चंद्रवंशी, सनत साहू, कृष्ण साहू, फिरत पटेल, रामकिंकर वर्मा, मधु तिवारी, राधे साहू, राम सिंह ठाकुर, संजय निषाद, दुर्गेश श्रीवास, श्रीकांत उपाध्याय, राजा टाटिया, कुलेश्वर मानिकपुरी, ईश्वरी धुर्वे, देवा चौबे, संजय मिश्रा और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

मंत्री मोहम्मद अकबर चुनावी तैयारी में इस कदर उत्साहित हो चुके हैं!

No comments
कवर्धा -: मंत्री मोहम्मद अकबर चुनावी तैयारी में इस कदर उत्साहित हो चुके हैं! राज्य के विधि विधाई एवं आवास मंत्री होते हुए कवर्धा के पत्रकारों को टुकड़े टुकड़े करने में महारत हासिल किये हैं! आप को बता दे कथीत विवादित पत्रकार ग्रह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा के खिलाफ समिति के फाउंडर सदस्य पंजीयक को शिकायत दर्ज करा चुके हैं जांच लंबित है! पर भी सत्ता के दुरुपयोग कर विधि के खिलाफ जमीन उक्त विवादित समिति को ठेकेदार क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल नपा अध्यक्ष ऋषि शर्मा के कुटरचना में शामिल होकर मंत्री मोहम्मद अकबर गलत जमीन आबंटन का लालीपाप घोषित किया है! ठेकेदार क्रेडा सदस्य एवं नगर पालिका कवर्धा अध्यक्ष के भृष्ट्राचार पर परदा डालने वाले पत्रकारों के संरक्षण में ये ठेकेदार नेता मंत्री को भी अपने गिरफ्त में लेकर विधि को ताक में रखकर जमीन आबंटन घोषित किया है इससे जिला प्रेस क्लब कवर्धा, श्रमजीवी पत्रकार संघ कबीरधाम एवं पत्रकार ग्रह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा पं क्र. 52ने आज आवश्यक बैठक लेकर मंत्री के गलत निर्णय और पक्षपात जमीन आबंटन, गलत कार्यवाही पर मंत्री मोहम्मद अकबर कन्हैया अग्रवाल ऋषि शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है! साथ ही जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगातार गुड़गान समाचार का भी बहिष्कार का निर्णय पारित किया गया है और मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा लगातार सत्ता के दुरुपयोग कर जिला प्रेस क्लब कवर्धा के खिलाफ एवं उनके सदस्यों को हतोत्साहित किया जा रहा है और अब विवादित समिति को कथित जमीन आबंटन का लालीपाप दिया है यह चुनावी लाभ का एक मात्र प्रयास है!

न्याय योजनाओं से छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और सभी वर्गों में आया बड़ा बदलाव– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

No comments

Sunday, 20 August 2023

कवर्धा, 20 अगस्त 2013। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके अंतर्गत कबीरधाम जिले के 1 लाख 14 हजार 515 हितग्राहियों के खाते में 7975.3 लाख रुपए की राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने नवगठित 13 राजस्व अनुविभाग और 18 तहसीलों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसमें कबीरधाम जिले के नवगठित तहसील कुकदुर का शुभारंभ किया। महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में जिले से विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल जुड़े रहे। 
      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती मना रहे है और इस अवसर पर न्याय योजनाओं की राशि वितरित की गई है और नवीन राजस्व कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है। किसान , मजदूर , गरीब और गौपालकों को 2055.60 करोड़ की राशि सीधे उनके खाते में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। अभी नीति आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। कबीरधाम, सरगुजा और दंतेवाड़ा में 23 से 25 प्रतिशत लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। रायपुर, धमतरी और बालोद जिले में गरीबी का अनुपात अब 10 प्रतिशत से कम रह गया है। 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह हमारे काम का सबूत है। हमारे काम की गवाही खुद नीति आयोग दे रहा है। किसानों, मजदूरों, आदिवासियों के लिए लागू की गई न्याय योजनाओं के कारण ही यह चमत्कार हुआ है।
       मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बात चाहे खेती-किसानी की हो, आदिवासियों के विकास की हो, महिलाओं के सशक्तिकरण की हो, हर नागरिक की आय में बढ़ोतरी की हो, रोजगार की हो, रोजगार के अवसरों के निर्माण की हो, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की हो, शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की हो, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की हो, चिकित्सा सुविधा के विस्तार की हो आज छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पौने पांच साल में हर वर्ग के हित में काम किया है। एक भी अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल नही था, आज 377 स्कूल इंग्लिश मिडियम और 349 हिंदी मिडियम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं, अंग्रेजी कालेज भी खोले हैं। स्वास्थ्य , शिक्षा के साथ ही तीज त्यौहार के लिए हमने अवकाश देने का भी काम किया है। ये हमारी सरकार में ही संभव है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सियान लोग भी खेल रहे हैं। तीन खेल ऐसे हैं जिसमें इनाम भी देंगे और नौकरी भी देंगे। आदिवासी महोत्सव में देश और विदेश के कलाकार आते हैं, हमने अपनी विरासत को सहेजने का काम किया। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए और ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि भुगतान किया। उन्होंने ‘राजीव युवा मितान क्लबों’ को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना’ के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

No comments

Saturday, 19 August 2023

युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वीप अभियान के तहत छात्रों ने मतदान का लिया संकल्प

कवर्धा 18 अगस्त 2023। आगमी विधानसभा निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें जागरूक करने जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहरों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान वृहत रूप से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजमाता विजियाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन आस्था समिति और नेहरू युवा केंद्र कवर्धा द्वारा आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। 
   पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में युवाओं की बड़ी भूमिका होती है। सभी को वोट देने का अधिकार प्राप्त है, हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया में प्रसारित भ्रामक और लालच देने वाले विज्ञापनों से बचना चाहिए। कोई भी एप को डाउन लोड करने के पहले उसके बारे में पूरी तरह जानकारी जुटा लेना चाहिए। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नम्बर, पासवर्ड को किसी को न बताए। अपने व्यक्तिगत फोटो, विडियों को सोशल मीडिया में न भेजे, उसमे एडिट कर ब्लैक मेंलिग किया जा सकता है। उन्होनेे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने और सोशल मीडिया से बचकर रहने की सलाह दी।
       अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन ने कहा कि युवाओं का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है।  युवाओ को अपने जिम्मेदारी और दायित्वों को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वीप अभियान मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया और कहा लोकतंत्र में मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक रेडक्रास श्री बालाराम साहू ने मतदाता जागरूकता के लिए सभी को संकल्प का वाचन कर शपथ दिलाई। जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र सौरभ निषाद ने कार्यक्रम की रूपरेखा और युवा संवाद आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। 
     कार्यक्रम का संचालक उमाशंकर कश्यप एवं राजेश गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती के.परिहार प्र. प्राचार्य शासकीय कालेज स.लोहारा, लवनसिंह कंवर कालेज के प्रोफेसर, आस्था समिति से राजेश गोयल, उमाशंकर कश्यप, निकिता डडसेना महिला बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आस्था समिति एवं चाइल्ड लाइन परियोजना से श्री राजेश गोयल, श्री महेश निर्मलकर, श्री कोमल निर्मलकर, श्री रामअनुज पाली, मनीषा जांगड़े, सहजादी खान, रामकली, पार्वती, रामलाल, आरती यादव एवं महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्राओं की उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कवर्धा, रेड क्रॉस सोसाइटी कवर्धा एवं महिला बाल विकास विभाग कवर्धा का विशेष सहयोग रहा।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

No comments

Tuesday, 15 August 2023

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को  सम्मानित किया


कवर्धा, 15 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने 77वां    
स्वतंत्रता दिवस पर पीजी कालेज मैदान में ध्वजारोहण किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ वरिष्ठ दफ्तरी श्री  रामसिंह बघेल को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा किए गए विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है। 
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने इसके अलावा कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 33 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
सम्मानित हुए विभागों में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग कृषि विभाग, जनसपंर्क, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग सहित कर्मचारी शामिल है।
 इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेज महोबे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

76 वा ध्वजारोहण किया जिला प्रेस क्लब कवर्धा अध्यक्ष प्रकाश वर्मा !

No comments
76 वा ध्वजारोहण किया जिला प्रेस क्लब कवर्धा अध्यक्ष प्रकाश वर्मा !
कवर्धा -: आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में आज 76 वां ध्वजारोहण जिला प्रेस क्लब कवर्धा में जिला के सभी पत्रकारों की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया !आज प्रातः 7:30 बजे जिला प्रेस क्लब कवर्धा में सभी पत्रकार स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने इकट्ठा हुए और आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में देश के वीर जवानों को याद करते हुए बलिदान पर अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने प्रकाश डाला और युवाओं तक उनकी कुर्बानी को देश याद रखेगा और आने वाले पीढ़ी को भी उनकी कुर्बानी की याद को इसी तरह बताते हुए सदा सम्मान देने का संकल्प लिया गया ,आज भारत देश की आजादी 76 वर्ष हो गया है जिसे वर्तमान देश की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अमृत महोत्सव के रूप में पूरा भारत वर्ष में मनाने का निर्णय लिया हैं, इसलिए और साथ ही मिठाइयां बाटकर खुशियां मनाई उसमें जिला प्रेस क्लब कवर्धा पूरी तरह से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई इसमें जिला प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे उपस्थित होने वाले में डी एन योगी यशवंत सिंह ठाकुर डॉ. मिर्जा अमिताभ नामदेव आदिल खान बसंत नामदेव राम प्रसाद बघेल दीपक मिश्रा जलेश कुमार साहू राशिद कुरैशी सूर्य गुप्ता राम अवतार साहू देवेंद्र चंद्रवंशी रूपेश चंद्रवंशीज्ञपप्पू ठाकुर पदम जायसवाल आयुष वर्मा कमलेश मिश्रा धनीराम खरे राकेश साहू अनवर खान बृजेश गुप्ता फिरोज खांन के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं!

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ग्राम दशरंगपुर में दिवंगत छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आयोजित विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल

No comments
राजनांदगांव सांसद  संतोष पांडेय  ग्राम दशरंगपुर में दिवंगत छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आयोजित विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल

कवर्धा.राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय  सोमवार को कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर  में छेड़छाड़ व मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली नाबालिक छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में पुलिस थाना व स्कूल के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाक़ात कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते उन्हें ढांढश बंधाया। मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा के जिला महामंत्री द्वय संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नीलांबर चंद्राकर , शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीताराम साहू, भाजयुमो के मंडल महामंत्री विजय चंद्राकर, नरेश केशरी, अन्य पदाधिकारीगण, अभाविप के कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

No comments
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां स्वतत्रंता दिवस

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवार हुए सम्मानित

कवर्धा, 15 अगस्त 2023। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर आरआई श्री महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर श्री नवरतन कश्यप के नेतृत्व में 9 परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, होम गार्ड, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कबीरधाम जिले के 7 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 33 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया। मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।

परेड में 9 प्लाटून शामिल हुए

      स्वतत्रंता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 9 टोलियां शामिल हुई, जिसमें सशस्त्र प्लाटून 17वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल से प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक श्री युवराज साहू, जिला पुलिस बल से एसआई श्री विमल लवानिया, जिला पुलिस बल महिला से एएसआई श्री कृष्णा चंद्रवंशी, नगर सेना से प्लाटून कमांडर श्री मंगलू राम, वन विभाग से कमांडर श्री तारकेश्वर यादव, एनसीसी पीजी कॉलेज से कमांडर भुनेश्वर साहू, एनसीसी विंग पीजी कॉलेज से कमांडर भारती चंद्रवंशी, एनसीसी स्मावी करपात्री स्कूल से कमांडर हीरामणि गेंद्रे और एनसीसी स्मावी करपात्री स्कूल के कमांडर अविनाश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के परेड में प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, आरक्षक मोहित श्रीवास्तव,  परमेन्द्र चंदेल, साजिद खान, शिवम मंडावी परेड के साथ अपने स्वर दिए।

स्कूली विद्ययार्थी ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के सात अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह के शुरूआत में अभ्युदय और श्री राम कृष्ण स्कूल के विद्यार्थियों ने एरोबिक की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बारहमासी गीत, होली किडंम स्कूल द्वारा देश भक्ति वंदे मातरम, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा घर-घर तिरंगा देश भक्ति और स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा करमा नृत्य पर प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण - सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गावती चौक और तीसरा स्थान पर होली किंडम स्कूल कवर्धा को पुरस्कार दिया गया।
परेड का पुरस्कार वितरण- आकर्षक मार्च पास्ट सशस्त्र प्लाटून के 17वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल को पहला, जिला महिला बल पुलिस को दूसरा और जिला पुलिस बाल पुरूष को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर स्वामी करपात्री स्कूल पहला, एनसीसी स्वामी करपात्री जी स्कूल दूसरा और एनसीसी पीजी कॉलेज को तीसरा स्थान दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारी सम्मानित हुए- स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 33 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग कृषि विभाग, जनसपंर्क, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग सहित कर्मचारी शामिल है।  

स्वतत्रंता दिवस पर कबीरधाम जिले के 2 शहीदो के परिवार हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्म्द अकबर ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के दो शहीद जवान आरक्षक श्री झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र श्री जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड के बाद शहीद हुए है।

धनगांव गौठान उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए हुआ सम्मानित

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर जिले के धनगांव गौठान को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपए प्रदान कर सम्मानित किया। ग्राम धनगांव के मॉडल गौठान में गोबर क्रय करने के बाद वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अधारित गोधन न्याय योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले जय मां दुर्गा प्रबंधन समिति को भी सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, श्री कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री राजेश शुक्ला, पार्षद श्री मोहित महेश्वरी, श्री अशोक सिंह, श्री प्रमोद लुनिया, श्री सुनील साहू, सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, वनमंडलाधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेटर डॉ. मोनिका कौड़ो, एसडीएम श्री पीसी कोरी, डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, श्रीमती लेखा अजगल्ले, सुश्री आकांक्षा नायक एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन श्री अवधेश श्रीवास्तव, श्रीमती मीरा देवांगन द्वारा किया गया।

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना दौड़ का शुभारंभ किया और लोगों को देश सेवा का संदेश दिया

No comments

Monday, 14 August 2023

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना दौड़ का शुभारंभ किया और लोगों को देश सेवा का संदेश दिया

      कवर्धा, 13 अगस्त 20203। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सोमवार 14 अगस्त को सबेरे सात बजे आउटडोर स्टेडियम में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना दौड़ का शुभारंभ किया। सद्भावना दौड़ में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में फोर्स एकेडमी, स्कूली बच्चे शामिल हुए। सद्भावना दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने सद्भावना दौड़ के प्रतिभागियों को सद्भावना और देश सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करके देश की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटना ही देश सेवा नहीं है, बल्कि जनहित में अच्छे कार्यो से भी प्रदेश और देश की सेवा की जा सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने भी सद्भावना दौड़ के बारे में बताया। सद्भावना दौड़ आउटडोर स्टेडियम से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए वापस आउटडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ों, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमके गुप्ता, डीएसपी श्री कौशल किशोर वासनिक, श्री शेर सिंह बंदे, उप संचालक पशुधन विकास डॉ एस के मिश्रा, एल्डरमैन श्री दलजीत पाहुजा उपस्थित थे।

जंगल रेंगाखार में लाभार्थी सम्मेलनों की बनी योजना

No comments

Saturday, 12 August 2023

जंगल रेंगाखार में लाभार्थी सम्मेलनों की बनी योजना
कवर्धा. मंडलों में बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा और बीएलओ के प्रशिक्षण विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी की रेंगाखार मंडल की आवश्यक बैठक आज संपन्न हुई. इस बैठक के प्रभारी पंडरिया के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी थे. इस बैठक में मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक और बूथ अध्यक्ष तथा बीएलओ उपस्थित रहे. इन महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को बूथ संगठन की जानकारी देते हुए श्री चंद्रवंशी ने अगस्त माह में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुट जाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा की संगठन कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण दायित्व बूथ कार्यकर्ताओं का होता है जो जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं. साथ ही उन्होंने मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों में होने वाले लाभार्थी सम्मेलन की योजना बनाते हुए इसके प्रभारी भी तय किए. मंडल अध्यक्ष मंगलू पोर्ते ने मंडल कार्यों का वृत्त प्रस्तुत करते हुए पिछले तीन माह के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी. इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर पटले,कपूरचंद्र ठाकरे ,मनिराम यादव,राजकुमार मरावी,,धूप सिंह धुर्वे ,रघुनाथ सिंह साहू , शिव कुम्हकार, सालिक राम पटले,देवी लाल खुसरे,खुरन मेरावी , खेदू कुम्हकार, भरत पटेल, धनसाय साहू,रामभज यादव, रूखमणी पटेल, कमलेश राठौर, पंचू यादव, चंद्रकुमार यादव, मंगल मेरावी, संतू मेरावि, गजानंद यादव, चतुर सिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नवमतदाताओ से संपर्क कर अभिनंदन कर रही युवा मोर्चा

No comments

Thursday, 10 August 2023

नवमतदाताओ से संपर्क कर अभिनंदन कर रही युवा मोर्चा
कवर्धा.भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश में नव मतदाता संपर्क अभियान  एवं अभिनंदन कार्यक्रम पूरे जिले में किया जा रहा है. इस कड़ी में कवर्धा ग्रामीण के ग्राम बम्हनी,बाजार चारभाठा तथा कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 19 व 22 में  नवमतदाताओं से संपर्क कर अभिनंदन किया एवं सभी से मिलकर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की . साथ ही, 1971 के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध में वीरगति को प्राप्त कबीरधाम के पावन धरा से शहीद नरेंद्र शर्मा  के निवास जाकर उनके परिजनों से मुलाकात किया गया. बोड़ला मंडल के अंतर्गत ग्राम कुसुमघटा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मेल मुलाकात किया एवं नव मतदाताओं से संपर्क कर अभिनंदन का कार्यक्रम किया गया. कवर्धा स्थित सिग्नल चौक में मां भारती के क्रांतिकारी वीर सपूतों को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया गया. इन सभी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुंजन प्रजापति , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, पीयूष सिंह , मनीराम साहू ,योगेश चन्द्रवंशी ,सचिन गुप्ता, विक्रांत चंद्राकर ,हुमलाल पटेल, मनोज बंजारे ,रवि राजपूत,अशोक चन्द्रवंशी, मिथलेश बंजारे,मनोज वैष्णव,अजय ठाकुर, रामचरण साहू , अरविंद वर्मा,तमन्ना मेहरा,अमित वर्मा ,अमित चन्द्रवंशी,अनिल साहू ,अश्वन साहू, सुदर्शन कुम्भकार,लाला कौशिक,लवकेश दानी,कुलदीप चन्द्रवंशी और सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विश्व आदिवासी दिवस आयोजन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर

No comments

Wednesday, 9 August 2023



 
भूपेश सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहजने का काम किया है-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

राज्य सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित कर संस्कृति विरासत को नई पहचान दिलाई है

कवर्धा, 09 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर एवं पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर आज आदिवासी एवं बैगा बाहूल बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तरेगावं जंगल के एकलव्य आर्दश आवसीय विद्यालय परिसर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत, छत्तीसगढ़ महतारी, बुढ़ादेव और नागा बैगा, नागा बैंगिन की तैल्यचित्र पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ग्राम तरेगांव जंगल में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर का क्षेत्र के बैगाओं द्वारा अपनी पारंपरिक बिरन माला, बैगा नृत्य से भव्य स्वागत किया गया। मंत्री श्री अकबर ने विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र के बैगाओं का शाल और श्री फल भेंट कर सम्मानित किया।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 35 ग्रामों के लिए 05 करोड़ 01 लाख 25 हजार 506 रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकर्पण किया। उन्होंने वर्ष 2021 और 2022 के 49 हजार 444 तेन्दूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को 7 करोड़ 31 लाख 18 हजार 32 रूपए का प्रमाण पत्र वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने 27 हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र, 05 ग्राम पंचायत के वन अधिकार समिति को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरण किया। उन्होंने अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत ग्राम नेवारी निवासी श्रवण नेताम को कृषि यंत्र (पावर टिलर) के लिए 03 लाख रूपए, ग्राम मन्नाबेदी निवासी कवंलराम छेदावी को मछली पालन के लिए 05 लाख रूपए और ग्राम मगरवाड़ा निवासी बलराम सिंह को गुड्स कैरियर के लिए 7 लाख 23 हजार रूपए का ऋण स्वीकृत पत्र वितरण किया। कार्यक्रम में 1000 नग पौधा वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री अकबर ने विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के दो ग्राम पंचायत आमानारा (बोड़ला) और लखनपुर (पंडरिया) को वन अधिकार पत्रकधारी आर्दश ग्राम के रूप में चिन्हांकन किया। राज्य शासन के मंशानुरूप इन दोनो ग्रामों में निवासरत वन अधिकार पत्रकधारी हितग्राहियों को उनके आर्थिक विकास एवं शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें संगठित होकर संस्कृति परंपरा रहन-सहन, बोली भाषा के साथ संगठित रहकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासियों की उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जल जंगल जमीन को बचाने की आवश्यकता है। आदिवासियों की संस्कृति परंपरा को बचाने के लिए सरकार द्वारा बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। गांव-गांव में देवगुड़ी, घोटुल मातागुड़ी का संरक्षण किया जा रहा है। जमीन और जंगल को बचाने के लिए आदिवासी समाज को सदैव आगे आना चाहिए। उन्होने कहा कि जल जंगल जमीन आदिवासियों की संपत्ति होती है, उसे संरक्षण करने की आवश्यकता है। हमें पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाकर संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर आदिवासियों के उन्नति, विकास के प्रति सजग है और लगातार उनके हित के लिए निर्णय लिया जा रहा है। 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। लघु वनोपज की खरीदी 7 से बढ़ाकर 65 कर दिया गया है। इसके साथ ही वैल्यु एडिसन भी किया किया जा रहा है। इससे आदिवासियों को रोजगार भी मिल रहा है और अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है।
पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह में अग्रसर है। प्रदेश के विकास के साथ कबीरधाम जिला में विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों की संस्कृति एवं उसके पारंपरिक रिति-रिवाजों को संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अनेक पहल की है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन शासकीय अवकाश देने से मान बढ़ा है। आदिवासी महोत्सव से अब विश्वस्तर में आदिवासियों को पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि जंगल, जमीन आदिवासियों की संपत्ति है। जिसको संरक्षित कर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है। आदिवासियों को आगे बढ़ाने और मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। यह वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासियों के लिए उन्नति की राह है। शिक्षा के क्षेत्र लागातार विकास के कार्य हुए है। प्रदेश के सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति को आरक्षण प्रदान करते हुए शासकीय नौकरी में पदस्थ कर मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। इस अवसर पर श्री पीतांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, श्री ईतवारी बैगा, श्री अगम दास अनंत, श्री विजय पाण्डेय, श्री रामकुमार पटेल, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग डॉ. मोनिका कौड़ो सहित जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री श्री अकबर ने बैगा किसानों और हितग्राहियों को योजना के तहत किया लाभान्वित

केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोड़ला विकासखंड के आदर्श ग्राम आमानारा और लखनपुर के बैगा किसानों और हितग्राहियों को योजना के तहत लाभान्वित किया। उन्होंने ग्राम आमानारा के 128 हितग्राहियों को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मच्छरदानी, पशुपालन विभाग अंतर्गत 23 किसनों को कुक्कुट ईकाई वितरण, कृषि विभाग अंतर्गत 20 किसानों को बैटरी स्पेयर वितरण किया। इसी तरह ग्राम लखनपुर के 20 किसानों को कृषि विभाग अंतर्गत बैटरी स्पेयर, 120 हितग्राहियों को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मच्छरदानी और पशुपालन विभाग अंतर्गत 15 किसनों को कुक्कुट ईकाई वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने जिला पंचायत अंतर्गत ग्राम आमानारा में 25 और ग्राम लखनपुर में 10 भूमि सुधार के कार्य कराने किसानों को लाभान्वित किया।

भाजपा के सिद्धांतो से प्रभावित सैकड़ों ग्रामीणों ने किया पार्टी में प्रवेश

No comments
भाजपा के सिद्धांतो से प्रभावित सैकड़ों ग्रामीणों ने किया पार्टी में प्रवेश
कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और राष्ट्रवादी सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए तथा कवर्धा जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक साहू की सरल,सहज तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की छवि से प्रभावित होकर पांडातराई मोहगांव मंडल के ग्राम दशरंगपुर के प्रदीप कैवर्त के प्रयास से उनके साथ करीब 125 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू  के सामने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर पंडरिया के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी और जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता भी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश देते हुए श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं है बल्कि ये एक परिवार है. जहां साथ में पारिवारिक माहौल में हम सब एक साथ राष्ट्र के लिए काम करते हैं. और अब हम सब मिलकर आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे.  इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने भी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पार्टी के पुराधाओं से परिचित भी कराया. साथ ही उन्हें भी राष्ट्र के गौरवशाली विकास के पार्टी के अभियान में जुट जाने की अपील भी की. ग्राम दशरंगपुर से भाजपा में प्रवेश लेने वालों में
प्रभु राम निषाद, नरोत्तम चंद्रवंशी,    सीताराम निषाद , परमेश्वर यादव , रामकुमार यादव, मुखी राम चंद्रवंशी, सुखी राम चंद्रवंशी, सनत साहू, जितेन साहू, तिंगली निर्मलकर, मोहित राम साहू, अनुज निषाद, मनोहर साहू, संजय निर्मलकर,ओमकार यादव, रामस्वरूप साहू,गणेश चंद्रवंशी, पंचू यादव, रामपाल सिंह बेस, शिवचरण चंद्रवंशी, तारा निषाद, दुपहर राम साहू, प्रकाश साहू, दर्शन साहू, कुंज बिहारी चंद्रवंशी, रेखा लाल चंद्रवंशी, कृपाल साहू, नरेश यादव,शिव प्रसाद चंद्रवंशी, दुखू निषाद, झल्लू यादव, विष्णु निर्मलकर, गोविंद विश्वकर्मा, अग्नि राम साहू, खेलन सिंह बैंस, लाखन सिंह बैस, रामेश्वर चंद्रवंशी, योगेश्वर निषाद, पुष्पराज निषाद,लक्की निषाद, अरुण यादव, मनोज निषाद, दुर्गेश निषाद, आर्यन निषाद, अभय निषाद, सोमदेव निषाद, राकेश निषाद, यशवंत निषाद, परमेश्वर निषाद, राजवा यादव, राजेश यादव, दूजे यादव, फला निषाद, रूपेश निर्मलकर, भुनेश यादव, हेमलाल यादव, हीरालाल यादव, शकुन बाई निषाद, दुलारा बाई निषाद, शशि भाई निषाद, सुनता बाई निषाद, सीताबाई चंद्रवंशी, सोहतीया बाई चंद्रवंशी, पराग बाई निषाद, राधाबाई निषाद, लीलाबाई यादव, बेदिया बाई यादव, पिंकी बाई निषाद, गोमती निषाद , मालती बाई चंद्रवंशी, कुमारी शालू सहित अन्य लोग थे.  प्रवेश के इस महत्वपूर्ण अवसर पर परमेश्वर चंद्रवंशी, बालाराम चंद्रवंशी, बीरबल साहू, दयालु साहू, पदमराज टंडन, दिलेश्वरी जायसवाल, भागीरथी साहू, मोतीराम, नेतराम चंद्रवंशी, कोमल साहू, योगेश शर्मा, उपस्थित रहे.

कृषि विभाग द्वारा बिना लायसेंस के आदान खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय करने वाले केन्द्र पर की गई कार्यवाही

No comments

Monday, 7 August 2023

कृषि विभाग द्वारा बिना लायसेंस के आदान खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय करने वाले केन्द्र पर की गई कार्यवाही

कवर्धा, 07 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उप संचालक कृषि एवं जिला निरीक्षण दल द्वारा जिले के सभी खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का निरंतर जांच किया जा रहा है।
कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जाँच के दौरान विकासख्ांड कवर्धा के साहू कृषि केंद्र सैगोना द्वारा बिना लायसेंस के खाद, बीज एवं कीटनाशक का विक्रय करते और विभिन्न कंपनियों के कीटनाशक दवाओ का भण्डारण पाया गया, जो नियमो की अवहेलना की श्रेणी में आता है। ं  जिसके तहत सक्त कार्यवाही कर तत्काल प्रभाव से विक्रय पर प्रतिबन्ध लगाकर परिसर को सील करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि विकासखंड बोड़ला के सिन्हा कृषि केंद्र, महराजपुर तथा मातेश्वरी कृषि केंद्र खैरबना कला को खाद, कीटनाशक एवं बीज विक्रय-स्टॉक पंजी संधारण नहीं करना, रेट लिस्ट चस्पा नहीं करना, बिल बुक संधारण नहीं करना आदि पाई गई अनियमितता के आधार पर नोटिस जारी कर समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News