गुल्लक में जमा किए पैसे को खनक ने मां अम्बे के चरणो में समर्पित किया कवर्धा.... श्री आदर्श दुर्गा उत्सव समिति कवर्धा वार्ड 17 में एक अनूठा पहल और माता रानी के प्रति स्नेह देखने को मिला। कु खनक पिता संतोष निषाद वार्ड नं 17 निवासी जो 14 वर्ष की बालिका है पिछले नौरात्री से आज तक अपने गुल्लक में पैसा जमा कर रही थी। जिसे अपने माता पिता के साथ मां अम्बे के चरणों में समर्पित किया। उनके श्रद्धा भक्ति को सादर प्रणाम।
नामदेव समाज कबीरधाम कवर्धा मंदिर निर्माण हेतु सांसद संतोष पाण्डेय ने किया भूमिपूजन
No commentsनामदेव समाज कबीरधाम कवर्धा मंदिर निर्माण हेतु सांसद संतोष पाण्डेय ने किया भूमिपूजन
सांसद श्री पांडेय ने नामदेव समाज के मंच के लिए 3 लाख की स्वीकृति दी
आज नामदेव समाज का जिलास्तरीय बैठक 05 अक्टूबर दिन शनिवार को नामदेव समाज के भवन में आयोजित हुई थी जिसमे माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने सामाजिक भवन में मंदिर की नीव रखी विधिवत पूजन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर और समाज के जिलाध्यक्ष श्री अभिताभ नामदेव ने समाज के पदाधिकारीयो के साथ सम्पन्न हुई।
तत्पाचात सांसद जी का भवन में स्वागत का क्रम चला स्वागत की कड़ी में जिलाध्यक्ष ने श्री फल और शाल शांसद को भेट किया उपाध्यक्ष चंद कुमार ने शाल जिला पदाधिकारी ने स्वागत किया
श्री कैलाश नामदेव सचिव श्री अशोक नामदेव संरक्षक श्री विजय नामदेव कोषाध्यक्ष श्री राजू नामदेव सह सचिव श्री हेमंत नामदेव प्रवक्ता श्री बसंत नामदेव ब्लाक बोडला अध्यक्ष,श्री मनोज गोलू नामदेव जिला वरिष्ठ सदस्य , नगर पालिका पिपरिया से पधारे अध्यक्ष श्री सुनील आनंद नामदेव के साथ श्री राजेंद्र नामदेव सचिव कोषाध्यक्ष श्री शेखर नामदेव , वही महिला पूर्व पार्षद श्रीमती विद्या नामदेव ने अनिल ठाकुर पूर्व अध्यक्ष का स्वागत किए ।
उसके बाद सामाजिक महिलाओं के द्वारा भजन गीत गाकर पूरी महिला ग्रुप ने एक साथ पुष्प गुच्छ से स्वागत किए,महिला मंडली के स्वागत गीत एवम रामायण पाठ की खूब सराहना किए जिसके बाद समाज के युवा टीम ने जोरदार नारे के साथ स्वागत किया गया। जिला नामदेव समाज ने मिलकर भगवान श्री राम लल्ला की प्रतिमा भेट किए
श्रीराम लल्ला की प्रतिमा से सांसद काफी खुश हुए और धन्यवाद बहुत सुदर भेट मिला कहकर प्रतिमा को माथा से लगा लिया। सांसद श्री ने अपने उद्बोधन में पूरे नामदेव समाज की तारीफ करते हुए कहा की नामदेव समाज एक बहुत बड़े पहुंचे संत श्री का समाज है।हिंदू धर्म में आस्था रखने वालो में से ही एक शान्त और सरल समाज है। भगवान श्री विठ्ठल श्री कृष्ण जी को मानने वाले समाज है।
जिसके बाद समाज के तरफ से कुछ मांगे रखी गई प्रमुख मांग सामाजिक मंच के लिए 3 लाख की तत्काल स्वीकृती दी गई वही समाज के अन्य मांगों को भी जल्द ही पूरा करवाने का आश्वासन दिया गया।वही दूसरी मांग कालेज के पास मंगल भवन के पास की खाली पड़ी चौक को संत श्री नामदेव चौक हेतु बतलाए की इसके लिए नगर पालिका में आवेदन देने को कहा गया और जल्द ही इसकी प्रक्रिया को आगे करवाने में पूर्ण सहयोग की बात कही गई। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव ने समाज के तरफ से धन्यवाद सांसद को दिया गया। जिसके पश्चात सामाजिक उपस्थित लोगो ने मीटिंग में भाई श्री मनोज गोलू नामदेव का सम्मान किया गया ,उनके द्वारा पूर्व मे जमा रखी गई सामाजिक राशि को सामाजिक कार्य हेतु देने के लिए ।
कार्यक्रम के बाद मीटिंग के सम्मान की घोषणा ब्लाक अध्यक्ष श्री बसंत नामदेव ने करते हुए सभी को धन्यवाद कहा
अपहरण और हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास:कवर्धा में 9 साल के मासूम की गला दबाकर की थी हत्या, 4 साल बाद मिला न्याय
No commentsछत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 9 साल के हिमांशु राणा के अपहरण और हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। कवर्धा जिला कोर्ट की विशेष सत्र न्यायाधीश सत्यभामा अजय दुबे ने 9 तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
घटना 26 दिसंबर 2019 को लोहारा थाने थाना क्षेत्र के बिरोड़ा गांव में घटित हुई थी। 26 दिसंबर 2019 को, 9 साल के हिमांशु राणा का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। तीन आरोपी, यशवंत पाली (21), कोमल पाली (19) और हेमंत पाली (19) ने 30 लाख की फिरौती मांगी थी।
मासूम की गला दबाकर कर की हत्या
सभी आरोपी ग्राम बिरोड़ा के निवासी हैं। जब पुलिस ने मामले की जांच तेज की, तो डर के कारण आरोपियों ने हिमांशु के सिर पर गहरी चोट पहुंचाई और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को ग्राम टाटावाही बस्ती के कचरे के ढेर में छिपा दिया था।
चार साल बाद दोषियों को मिली सजा
इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चार साल और छह महीने की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद जिला न्यायालय कवर्धा में विशेष सत्र न्यायाधीश सत्यभामा अजय दुबे ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Subscribe to:
Posts (Atom)
.jpg)