सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट के बाद निलंबित हुई सहायक जेल अधीक्षक वर्षा डोंगरे का बहाली आदेश जारी

No comments

Tuesday, 30 July 2019


रायपुर. रायपुर सेंट्रल जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक वर्षा डोंगरे को मई 2017 में सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने के कारण निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब उन्हें बहाल कर दिया गया है। स्थापना आदेश जारी कर वर्षा डोंगरे को कोरबा जेल में सहायक जेल अधीक्षक बनाया गया है। बता दें कि 2 सालों से वर्षा डोंगरे निलंबन की सजा काट रही थी।
बता दें वर्षा ने फेसबुक वॉल पर बस्तर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। फेसबुक पर टिप्पणी के बाद वर्षा ने मेल के जरिये छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन जेल विभाग ने आवेदन निरस्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब मांगा, लेकिन वर्षा जवाब देने के बजाय छुट्टी पर चली गईं।
गौरतलब है कि फेसबुक या सोशल मीडिया में टिप्पणी पर सरकार ने अफसरों-कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन तय की थी। किसी भी सरकारी अफसर पर उसके बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई थी।

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर जानलेवा हमला

No comments

दिल्ली. मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा के वेंकुवर शहर में जानलेवा हमला किया गया. रंधावा को हमले में गहरी चोट आई है.
हमले के पीछे कारणों का पता नहीं चला है, न ही हमला करने वाले के बारे में अभी तक पता चला है.
रंधावा के दोस्त और पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात की जानकारी लोगों को दी. प्रीत उस समय गुरु रंधावा के साथ थे जब उन पर हमला हुआ.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, धोनी की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका…

No comments

मुंबई. वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का रविवार को ऐलान आज हो गया है जिसमें विराट कोहली को कप्तान और रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। महेंद्र सिंह धोनी पूरे दौरे से और जसप्रीत बुमराह को वनडे-टी20 से आराम दिया गया। भारतीय टीम को दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। विंडीज दौरे के लिए सभी फॉर्मेट में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को चुना गया। टीम में राहुल चहर और नवदीप सैनी नए चेहरे होंगे। राहुल को उनके भाई दीपक चहर के साथ टी-20 में मौका मिला। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक किसी भी फॉर्मेट में मौका नहीं मिला, जबकि ऋद्धिमान साहा को टेस्ट टीम में जगह मिली है।
टेस्ट टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, आर जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
वनडे टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मो. शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी।
टी-20 टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

महिला बाल विकास विभाग के स्टेनो को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

No comments

भोपाल. महिला बाल विकास विभाग के स्टेनो को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथओं गिरफ्तार किया है। मामले में लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि स्टेनो ने आंगनवाड़ी में नियुक्ति के लिए रिश्वत की डिमांड की है। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। स्टेनो रिश्वत की पहली किश्त पहले ही ले चुका था, दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक रीवा लोकायुक्त पुलिस ने स्टेनो दीपनारायण पटेल को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सौदा पचास हजार रुपए में तय हुआ था और 10 हजार रुपए वो एडवांस ले भी चुका था। मंगलवार को वो बीस हजार रुपए की जब दूसरी किस्त ले रहा था, तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

राशन कार्ड नवीनीकरण की समय सीमा में हुई वृद्धि, इस तिथि तक कर सकेंगे आवेदन..

No comments

रायपुर. खाद्यान्न योजना के तहत बनाए जाने वाले राशन कार्ड के नवीनीकरण की तिथि अब बढ़ा दी गई है नवीनीकरण की तिथि अब 5 अगस्त तक कर दी गई है.
इससे बहुत सारे लोग जिसने अब तक नवीनीकरण नहीं करवाया है उन्हें भी नवीनीकरण का मौका मिल जाएगा. पूर्व में नवीनीकरण का कार्य 15 जुलाई से शुरू हुआ था और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक थी. अब तक लगभग 85 फीसदी आवेदन जमा हो चुके हैं.

बोर्डिंग स्कूल के छात्र ने मामूली विवाद के बाद सहपाठी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

No comments

तमिलनाडु. कोडाइकनाल के एक बोर्डिंग स्कूल में छात्र की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कक्षा दसवी के एक छात्र ने अपने ही एक सहपाठी की हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया। दोनों छात्र बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र ने सहपाठी एस कपिल राघवेंद्र पर कैंची और क्रिकेट स्टंप से हमला किया था, जिसमें कपिल राघवेंद्र की मौत हो गई। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोतीलाल वोरा ने राज्य सभा में उठाया इसरो वैज्ञानिकों के वेतन कटौती का मुद्दा, केंद्र सरकार से कहा इस आदेश को वापस लें..

No comments

रायपुर. आज दिनांक 30 जुलाई 2019 को राज्यसभा में शून्यकाल में बोलते हुये मोतीलाल वोरा सांसद ने इसरो वैज्ञानिकों के वेतन में कटौती के मामले को उठाते हुए कहा कि चन्द्रयान-2 की सफलता पर संपूर्ण देश इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है. किन्तु सरकार ने उन्हें वेतन कटौती का उपहार देकर चकित कर दिया है.
वर्ष 1996 में इसरो वैज्ञानिकों के लिये दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि की अनुमति राष्ट्रपति ने दी थी, ताकि इसरो वैज्ञानिको को प्रोत्साहन मिले. अंतरिक्ष विभाग ने अतिरिक्त वेतन वृद्धि को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 1996 में लागू किया था.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि इस वेतन वृद्धि को स्पष्ट तौर पर तनख्वाह माना जाए. छठे वेतन आयोग में भी इस वेतन वृद्धि को जारी रखने की सिफारिश की गई थी. वेतन में कटौती के केन्द्र सरकार के निर्णय से 16 हजार वैज्ञानिकों प्रभावित होंगे.
इसरो वैज्ञानिको के संगठन एसईए ने इस संबंध में इसरो प्रमुख को लिखे पत्र में मांग की है वे वेतन में कटौती करने वाले केन्द्र सरकार के आदेश को रद्द करने में मदद करें. सरकार के इस निर्णय से वैज्ञानिक निश्चित रूप से हतोत्साहित होंगे. अंत में वोरा ने कहा कि मेरा सरकार से अनुरोध है कि वह अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें और वैज्ञानिको की वेतन कटौती के आदेश को वापस लें.

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News