माल वाहन वाहकों, अनफिट गाड़ी, और क्षमता के अधिक सवारी परिवहन पर कबीरधाम जिले में लगातार कार्यवाही

No comments

Saturday, 25 May 2024

माल वाहन वाहकों, अनफिट गाड़ी, और क्षमता के अधिक सवारी परिवहन पर कबीरधाम जिले में लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 52 वाहनों पर हुई कारवाही, आज 17 वाहनों पर हुए 72 हजार रुपए की चालानी कारवाही


कवर्धा। कबीरधाम जिले में सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज शनिवार को भी ताबतोड़ कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने आज 17 वाहनों पर हुए 72 हजार रुपए की चालानी कारवाही की। अब तक 52 वाहनों पर कार्यवाही हो चुकी है। कलेक्टर श्री महोबे ने सख्ती के साथ माल वाहन,अनफिट वाहन और क्षमता के अधिक सवारी वाले वाहनों पर कार्यवाही के साथ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री एमएल साहू ने बताया कि कबीरधाम जिला के अंतर्गत परिवहन विभाग  के द्वारा मालवाहनों पर यात्री/सवारी  परिवहन कर रहे वाहनों पर कुल 52 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक और सवार लोगो को समझाइश दी जा रही है कि इस प्रकार मालवाहन का उपयोग कर यात्रा न करे।
 उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के कुकदूर तहसील के अंर्तगत ग्राम बाहपानी घाट में यात्रियों से भरी मालवाहक पिकअप वाहन खाई में गिर गई थी, जिसमे 19 ग्रामीणों मृत्यु हो गई थी तथा 16 ग्रामीणजन घायल हो गए है, घायलों का उपचार चल रहा है। 
  परिवहन अधिकारी श्री साहू ने बताया कि जिले के अंतर्गत इस तरह की घटना, दुर्घटनाओं एवं हादसे फिर से ना हो इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर लगातार परिवहन विभाग के माध्यम से लोगों को सतर्क और सजग रहने की सलाह दी जा रही है, साथ ही माल वाहन में यात्री का परिवहन करने वाले सभी वाहनों पर कार्यवाही जारी है।जन जागरूकता के लिए लोगों को भी समझने की जरूरत है।

किसानों को मांग के अनुरूप समितियों में खाद-बीज का भण्डारण और वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

No comments

Friday, 24 May 2024

किसानों को मांग के अनुरूप समितियों में खाद-बीज का भण्डारण और वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

कलेक्टर ने खरीफ फसल 2024-25 के तैयारियों की समीक्षा की

कवर्धा, 25 मई 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आगामी मानसून से पूर्व खरीफ फसल 2024-25 की तैयारियों के संबंध में कृषि, विपणन, बीज निगम सहित उद्यानिकी, पशुधन एवं मछली पालन विभाग, शक्कर कारखाना प्रबंधक एवं उप पंजीयक सेवा सहकारी संस्थाए, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में खरीफ फसल की तैयारियों की गहनता से समीक्षा करते हुए जिले में खाद-बीज की मांग के अनुपात में भण्डारण एवं समितियों में वितरण और किसानों द्वारा समितियों के माध्यम से किए जा रहे उठाव सहित सभी एजेंडों पर बारीकी से समीक्षा की।
कलेक्टर श्री महोबे ने कृषि एवं जिला विपणन अधिकारी से आगामी खरीफ फसल के लिए किसानों द्वारा किए जा रहे खाद-बीज एवं उवर्रक के मांग एवं भण्डारण और वितरण की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के सभी सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से संबंधित समितियों के पंजीकृत किसानों द्वारा किए जा रहे खाद-बीज और उर्वरक की मांग की पूरी जानकारी ली एवं मांग के अनुपात में जिले में खाद-बीज और उर्वरक का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में यूरिया, सुपर फास्फेट, डीएपी, एनपीके और पोटाश के लक्ष्य एवं भंडारण और वितरण की पूरी जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि उर्वरकों के लक्ष्य के अनुपात में 56 प्रतिशत भण्डारण कर लिया गया है, जिसमें उरर्वकों को 39 हजार 810 मेट्रीक का लक्ष्य था, जिसके अनुपात में 22 हजार 446 हजार मेट्रीक  टन का भंडारण किया गया है। कलेक्टर ने उर्वरकों के लिए मांग पत्र भेंजने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार समितियों में मांग के आधार पर 17 हजार 691 मेट्रीक टन समितियों को उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने किसानों उर्वरकों के अग्रिम उठाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिले में डीएपी उर्वरक की कमी होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में यूरिया, एनपीके, एवं एसएसपी के समूह  का उपयोग कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने सेवा सहकारी समितियों में एवं निजी कृषि केन्द्रों में बीज एवं खाद की उच्चगुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांने जिले के निजी कृषि केन्द्रों के पंजीयन सहित आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में कृषि विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होने जिले में ई-केवायसी एवं आधार सिडींग के लिए शेष किसानों का जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए सुगंधित एवं लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषकों का प्रोत्साहित कर इन फसलों के बीच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विशेष पिछड़ी जनजातियों का जाति प्रमाण पत्र का संग्रहण कर वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। खरीफ 2024 के लिए जिले में दलहन, तिलहन, लघु फसलों के रकबे में वृद्धि कर एवं कपास की फसलों को जिले में नवाचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। बेमौसम बारिश से फसल नुकसान हुए किसानों को क्रियान्वयन बीमा कंपनी से बीमा दावा राशि भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिजीटल फसल सर्वे की कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने अऋणी किसानों को केसीसी के दायरे में लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतगणना स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण

No comments
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतगणना स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण 

कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य करने वाले सभी कर्मियों का आई कार्ड जारी करने के दिए निर्देश 

     कवर्धा, 24 मई 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले में मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। 04 जून 2024 को प्रातः 08 बजे से कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर रोड़ कवर्धा में विधानसभा 71-पंडरिया एवं 72-कवर्धा के हुए मतदान की गणना कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज मतगणना स्थल की तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कहा कि टेंट, विद्युत, सफाई कर्मी सहित अन्य कार्य करने वाले कर्मी को आई कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। बिना आई कार्ड के स्थल में प्रवेश नही करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 
      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग सौंपे दायित्व के अनुरूप कार्यों अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे निर्धारित समय में कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मतगणना दिवस के दिन मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को पास जारी करने के निर्देश दिए। मतगणना कक्ष पर राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। 
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल को मतगणना के लिए राजपत्रित अधिकारियों का चयन कर दल गठन करना, मतगणना प्रशिक्षण की तैयारी, मतगणना स्थल पर वीडियो मानिटरिंग सिस्टम की स्थापना एवं  वीडियो फीड के माध्यम से मानिटरिंग का दायित्व सौंपा है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अविनाश भोई को कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक कर्मचारी के साथ दण्डाधिकारी आदेश जारी करने का दायित्व सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी. देवांगन को रेण्डमाईजेशन की तैयारी एवं व्यवस्था, मतगणना के लिए आवश्यक कम्प्यूटर, प्रिन्टर एवं आपरेटर आंकलन अनुसार व्यवस्था करना, मतगणना दिवस हेतु आवश्यक डाटा का संग्रहण, मतगणना के लिए आवश्यक प्रपत्रों को तैयार करना, रिपोर्ट के लिए आवश्यक प्रपत्र तैयार करना, डाटा एन्ट्री आपरेटरों की आवश्यक व्यवस्था, अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए एआरओ कक्ष में परिणाम तैयार  करवाने की दायित्व सौंपा है।
        डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लेखा अजगल्ले को माईक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति, प्रेक्षकों के लिए गणना हेतु दल बनाना, मतगणना के लिए अधिकारी, कर्मचारी के लिए परिचय पत्र बनवाना (अलग-अलग कलर में), मतगणना स्थल पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराना, एलईडी/टीव्ही की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पण्डरिया, कवर्धा को सीलिंग के लिए कर्मचारियों का चिन्हांकन कर आदेश जारी करना तथा सीलिंग पश्चात् स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाना,  ड्रा के लिए आवश्यक पर्ची की व्यवस्था, व्हीव्हीपैट की गणना के लिए पर्ची की व्यवस्था, मतगणना परिणाम पत्रक एवं मतगणना संबंधी जानकारी रिटर्निग आफिसर, राजनांदगांव को भिजवाने की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा है। लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता को अभ्यथी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं अधिकारी, कर्मचारियों के प्रवेश एवं निकास हेतु पृथक-पृथक बेरीकेटिंग करना, प्रेक्षक कक्ष एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के लिये गरिमा अनुकूल कक्ष ग्रीन रूम तैयार करना, बेरीकेटिंग (100 मीटर का चिन्हांकन कर) एवं फेंसिंग की व्यवस्था, स्टेज निर्माण, मीडिया रूम एवं संचार केन्द्र की जिम्मेदारी दी है। लोक निर्माण विभाग को अनुविभागीय अधिकारी मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में पंखे, कुलर, एक्जास्ट फेन,  लाईट, माईक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना, स्ट्रांग रूम खोलने के समय विद्युत कनेक्शन चालू करने के लिए कर्मचारी की व्यवस्था करने, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को मतगणना के लिए अधिकारी, कर्मचारियों हेतु पेयजल एवं टायलेट व्यवस्था करने की दायित्व सौंपा है।      
       सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय को मीडिया रूम में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना, मीडिया कर्मियों का मीडिया सेन्टर तक प्रवेश के लिए परिचय पत्र तैयार करवाना, मतगणना संबंधी कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का प्रेस विज्ञप्ति जारी करना, सहायक आयुक्त श्री सुनील कुमार पटेल को मतगणना दल में नियुक्त अधिकारियों को मतगणना के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना, मतगणना पश्चात् ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री सीलिंग के लिए आवश्यक, सामग्री की व्यवस्था करना, वीवीपैट पर्ची काउंटिग के लिए पिजन होल तैयार कर उपलब्ध कराने की दायित्व सौंपा है। कलेक्टर श्री महोबे ने इसके साथ ही खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला कोषालय विभाग, दूरभाष विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका के सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अलग-अलग कार्यो के लिए दायित्व सौंपा है। 

सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी

No comments

Thursday, 23 May 2024

सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी

कलेक्टर श्री महोबे ने माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए

कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मालवाहनों पर यात्री/सवारी  परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की

कवर्धा। कबीरधाम जिले में सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के अंर्तगत माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मालवाहनों पर यात्री/सवारी  परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। 
जिला परिवहन अधिकारी श्री एमएल साहू ने बताया कि कबीरधाम जिला के अंतर्गत परिवहन विभाग  के द्वारा मालवाहनों पर यात्री/सवारी  परिवहन कर रहे वाहनों पर कुल 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक और सवार लोगो को समझाइश दी जा रही है कि इस प्रकार मालवाहन का उपयोग कर यात्रा न करे।
 उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के कुकदूर तहसील के अंर्तगत ग्राम बाहपानी घाट में यात्रियों से भरी मालवाहक पिकअप वाहन खाई में गिर गई थी, जिसमे 19 ग्रामीणों मृत्यु हो गई थी तथा 16 ग्रामीणजन घायल हो गए है, घायलों का उपचार चल रहा है। 
  परिवहन अधिकारी श्री साहू ने बताया कि जिले के अंतर्गत इस तरह की घटना, दुर्घटनाओं एवं हादसे फिर से ना हो इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर लगातार परिवहन विभाग के माध्यम से लोगों को सतर्क और सजग रहने की सलाह दी जा रही है, साथ ही माल वाहन में यात्री का परिवहन करने वाले सभी वाहनों पर कार्यवाही जारी है। जन जागरूकता के लिए लोगों को भी समझने की जरूरत है।

सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी

No comments
सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी

कलेक्टर श्री महोबे ने माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए

कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मालवाहनों पर यात्री/सवारी  परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की

कवर्धा। कबीरधाम जिले में सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के अंर्तगत माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मालवाहनों पर यात्री/सवारी  परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। 
जिला परिवहन अधिकारी श्री एमएल साहू ने बताया कि कबीरधाम जिला के अंतर्गत परिवहन विभाग  के द्वारा मालवाहनों पर यात्री/सवारी  परिवहन कर रहे वाहनों पर कुल 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक और सवार लोगो को समझाइश दी जा रही है कि इस प्रकार मालवाहन का उपयोग कर यात्रा न करे।
 उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के कुकदूर तहसील के अंर्तगत ग्राम बाहपानी घाट में यात्रियों से भरी मालवाहक पिकअप वाहन खाई में गिर गई थी, जिसमे 19 ग्रामीणों मृत्यु हो गई थी तथा 16 ग्रामीणजन घायल हो गए है, घायलों का उपचार चल रहा है। 
  परिवहन अधिकारी श्री साहू ने बताया कि जिले के अंतर्गत इस तरह की घटना, दुर्घटनाओं एवं हादसे फिर से ना हो इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर लगातार परिवहन विभाग के माध्यम से लोगों को सतर्क और सजग रहने की सलाह दी जा रही है, साथ ही माल वाहन में यात्री का परिवहन करने वाले सभी वाहनों पर कार्यवाही जारी है। जन जागरूकता के लिए लोगों को भी समझने की जरूरत है।

मृतक के निकटतम वारिसानों और घायलों को आर्थिक सहायता राशि वितरण किया गया

No comments
मृतक के निकटतम वारिसानों और घायलों को आर्थिक सहायता राशि वितरण किया गया

मृतकों एवं घायल तेन्दूपत्ता संग्रहकों को भी मिलेगी नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि

कवर्धा, 23 मई 2024। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के कुकदूर तहसील के अंतर्गत ग्राम बाहपानी बंजारी घाट में पीकअप वाहन के साथ हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुए 19 ग्रामीणांं वारिसानों और घायल हुए 16 ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग के अनुसार 19 मृतक के निकतटम वारिसानों को 25-25 हजार रूपए की दर से कुल 4 लाख 75 हजार रूपए और घायल हुए 16 व्यक्तियों को दस-दस हजार रूपए कुल एक लाख 60 हजार रूपए स्वीकर कर राशि प्रदान की गई है।
पंडरिया राजस्व अनुविभागीय अधिकारी ने राशि स्वीकृत एवं प्रदान कर रिपोर्ट कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के दी है। इसके अलावा वन मंडलाअधिकारी श्री शशि कुमार ने बताया की तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया जिसकी मृत्यु तिथि को आयु 18 वर्ष से अधिक किंतु 50 वर्ष से अधिक न हो, की सामान्य मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदाय किया जाएगा तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 2 लाख रूपए अतिरिक्त प्रदाय किया जाएगा। दुर्घटना से पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में 2 लाख रूपए तथा आंशिक निःशक्तता की स्थिति में 1 लाख रूपए. अनुदान राशि दी जाएगी। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया की मृत्यु जिसकी आयु मृत्यु तिथि को 50 वर्ष पूर्ण से 59 वर्ष के बीच हो कि, सामान्य मृत्यु होने पर उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति को राशि 30,000 रूपए. तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 75 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदाय की जाएगी तथा पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में 75 हजार रूपए और आंशिक निःशक्तता की स्थिति में 37 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदाय किया जाएगा। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के अतिरिक्त सदस्य की मृत्यु होने पर 12 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदाय किया जाएगा।
  एसडीएम पंडरिया ने रिपोर्ट में बताया कि 20 मई को जिले के कुकदूर तहसील अंतर्गत ग्राम बाहपानी बंजारी घाट में यात्रियों से भरी एक पिकअप वाहन सड़क दुघर्टना होर खाई में गिर गई थी। जिसमें वाहन में 35 लोग सवार थे,जिसमें 19 व्यक्तियों की मृत्यु हुइ है और 16 ग्रामीणजन घायल हुए है। जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलां को एम्बूलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया एवं कुकदूर भेजा गया था तथा शव वाहन के माध्यम से मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया भेजा गया। पीकअप वाहन क्रमांक सीसी 09 जेडी 5670 थी। कुकदूर थाना में धारा भारतीय दंड सहिता 1860 की धारा 279 ,337, 304 मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 66, 192 दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। वाहन चालक का नाम धनउ यादव ग्राम दमगढ कर रहने वाला है। वाहन स्वामी राम कृष्ण साहू पिता राधेश्याम साहू ग्राम कुई कुकदूर तहसील कुकदूर जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया है।

दैहानडीह और कोयलारी में डायरिया और उल्टी दस्त रोकने प्रशासन हाई अलर्ट

No comments

Monday, 20 May 2024

दैहानडीह और कोयलारी में डायरिया और उल्टी दस्त रोकने प्रशासन हाई अलर्ट

कलेक्टर ने दैहानडीह और कोयलारी में घर-घर सर्वे करने स्वास्थ्य अमलों के साथ बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स की लगाई ड्यूटी

कलेक्टर ने दैहानडीह और कोयलारी के अस्थाई कैंप में पर्याप्त दवाईयां रखने के दिए निर्देश

घर-घर पहुंचाई जा रही है ओआरएस घोल की पैकेट और आवश्यक उपचार योग्य दवाइयां

कलेक्टर ने अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे डॉक्टर, स्टॉफ नर्स सहित स्वास्थ्य अमला को ड्यूटी के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए

कवर्धा, 19 मई 2024। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कोयलारी और दैहानडीह में फैली डायरिया सहित जल जनित बिमारियों के रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण का कार्य जारी है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने इन दोनो ग्रामों सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जल जनित एवं मौसमी बिमारियों पर कड़ी मॉनिटरिंग करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.पी. गौड़ और जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने ग्राम दैहानडीह और कोयलारी में उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीजों की कांउसलिंग के लिए स्वास्थ्य अमलों के साथ कवर्धा के शासकीय नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाकर घर-घर पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिए है। उन्होंन ग्राम दैहानडीह और कोयलारी के अस्थाई कैंप में पर्याप्त दवाईयां रखने और अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे डॉक्टर, स्टॉफ नर्स सहित स्वास्थ्य अमला को ड्यूटी के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
ग्राम कोयलारी और दैहानडीह की डायरिया और जल जनित बिमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन हाई अलर्ट है। कलेक्टर श्री महोबे ने आज सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर ग्राम दैहानडीह उल्टी दस्त के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए लाए गए सभी का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य सुधार की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दैहानडीह और कोयलारी में डायरिया के प्रभावी नियंत्रण और उल्टी, दस्त से पीड़ित अन्य मरीजों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरन कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. केशव धु्रव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलिल मिश्रा से चर्चा कर दैहानडीह से आए मरीजों के स्वास्थ्य सुधार की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं करने के निर्देश दिए। यहां बताया गया कि ग्राम दैहानडीह से उल्टी, दस्त के 12 मरीज भर्ती है। कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से ग्राम में पीने के पानी के जल स्त्रोत और साफ-सफाई सहित अन्य विषय पर पूरी जानकारी ली।

*कोयलारी में स्थिति सुधार की ओर, पिछले दो दिनों में एक भी नए मरीज नहीं*

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ग्राम कोयलारी में डायरिया के रोकथाम और नियंत्रण की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय खरसन से स्वास्थ्य सुधार की पूरी रिपोर्ट की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सार्वजनिक जल स्त्रोतों कुआं, पावर पंप, हैंड पंप के जल परीक्षण और उनकी रिपोर्ट की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य और पीएचई के अमलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन-जिन कुंओं के जल टेंस्टिंग के बाद जीवाणु संदुषण मिले है और उपचार के दौरान उन कुंओं की जल को ब्लीचिंग घोल तथा क्लोरिनेशन का कार्य किया गया है उन जल स्त्रोंतों पर भी सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय खरसन ने बताया कि कोयलारी में स्थिति में काफी सुधार आया हैं। पिछले दो दिनों से कोयलारी में उल्टी, दस्त अथवा डायरिया से पीड़ित एक भी नए मरीज नहीं मिले है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य, पंचायत अमलों के साथ घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। घरों में उपचार के दौरान लोगों को पानी को उबालकर एवं उन्हें ठंडा कर पीने की समझाईश दी जा रही है। जिन-जिन घरों में उल्टी, दस्त के मरीज पाएं गए थे, उन सभी घरों में ओआरएस के घोल सहित आवश्यक दवांईयां भी दी जा रही है।

*सार्वजनिक जल स्त्रोत कुआं, हैंडपंप, पावर पंपों में ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य जारी*

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश के बाद कोयलारी और दैहानडीह के सार्वजनिक जल स्त्रोत कुआं, हैंडपंप, पावर पंप, सोलर पंप सहित निजी पंपों के जल के नमूने लेने और टेस्टिंग सहित जल स्त्रोंतों के जलों का ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.पी. गौड़ ने बताया कि ग्राम कोयलारी में 149 जल स्त्रोंतों के सैंपल लिए गए है। जिनमें से 97 कुआं, 25 हैंडपंप, 27 पावर पंप के सैंपल शामिल है। उन सभी जल स्त्रोंतों के आसपास की साफ-सफाई और जल स्त्रोंतों का ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य जारी है। 22 कुंओं और पावर पंप के 03 सैंपल जल टेंस्टिंग के बाद जीवाणु संदुषण पाया गया था। जिसके निवारण के लिए ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य किया गया है। जल जनित बिमारियों के रोकथाम के लिए उन जल स्त्रोंतों के उपयोग के लिए फिलहाल प्रतिबंध लगाया गया है। गांव में जल प्रदाय योजना और विभागीय हैंडपंपों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार दैहानडीह के सभी सार्वजनिक जल स्त्रोतों का सैंपल लिया गया है। उन स्त्रोंतों का ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को पानी को उबालकर पीने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली युवा को वीडियो कॉल कर दी बधाई

No comments

Saturday, 18 May 2024

उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली युवा को वीडियो कॉल कर दी बधाई

*उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भटके हुए लोगों से की अपील, मुख्यधारा में लौटकर अपना जीवन संवारे*

रायपुर, 18 मई 2024/उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बड़ी आत्मीयता के साथ लिवरु से बात की, उनकी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि हमारे जो भी भाई बहन रास्ता भटककर नक्सली गतिविधियों से जुड़े हैं वे लिवरु उर्फ दिवाकर से प्रेरणा लें और मुख्यधारा में लौटकर अपने जीवन में भी सुखद परिवर्तन लाएं। हमारी सरकार और हमारी पुलिस हर तरह से सहयोग करने को तैयार है। 

गौरतलब है कि दिवाकर ने महज 16 साल की उम्र में हथियार उठा लिया था। नक्सली के रूप में 17 वर्षों तक जंगल-जंगल भटकने के बाद अपनी पत्नी के साथ  पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उनकी पत्नी पर 8 लाख रुपये का इनाम था। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आज वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर काम कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नीति से प्रभावित होकर राज्य के नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस बात के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है कि कबीरधाम पुलिस की पहल और मदद से जिले के नक्सल प्रभावित गांवों के 105 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। श्री शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कबीरधाम पुलिस की सराहना की है। कबीरधाम पुलिस ने जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और अति नक्सल प्रभावित गांवों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रखने के लिए  200 से अधिक बच्चों को कक्षा 10वीं व 12वीं का ओपन परीक्षा का फॉर्म भरावाया था। पुलिस विभाग की कड़ी मेहनत और लगन से आज 105 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिल्फी, तरेगाव, रेंगाखार झलमला, बोड़ला के सुदूर वनांचल गांव के हैं।

भोरमदेव अभयारण्य: दो दिन में 1 लाख लीटर पानी पी जाते हैं वन्य जीव

No comments

Tuesday, 14 May 2024

गर्मी के चलते प्यासे वन्यप्राणी रहवासी इलाके में घुसना शुरू कर दिए हैं। दो दिन पहले ही पंडरिया वन परिक्षेत्र के बदौरा में एक भालू पहुंच गया था। भालू ने किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाया, लेकिन वन्यप्राणियों के इस तरह रहवासी क्षेत्र में पहुंचने से खतरा बढ़ने लगा है। दरअसल, कबीरधाम जिले में 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले जंगल में तेंदुआ, चीतल, कोटरी समेत 70 से अधिक प्रजाति के वन्यप्राणी हैं।

ये वन्यप्राणी औसतन दो दिन सौंसरों (जंगल में बने कृत्रिम गड्ढे) से 1 लाख लीटर पानी पी जाते हैं। वन विभाग के मुताबिक जंगल में 2 टरबुलेशन टैंक और 15 सौंसर हैं। इनकी क्षमता औसतन 10 हजार लीटर की है। इस तरह 15 सौंसर में 1 लाख 50 हजार लीटर पानी डालते हैं, लेकिन ये सौंसर दो दिन में खाली जाते हैं। यानी इतना पानी वन्यप्राणी पी जाते हैं।

एक टैंकर कवर्धा और दूसरा चिल्फी में है: सौंसर एक तरह का कृत्रिम गड्ढा है, जिसमें गर्मी के दिनों में वन्यप्राणियों के पीने के लिए पानी भरते हैं। अभयारण्य क्षेत्र में 15 सौंसर बने हैं। इसे भरने के लिए 50 हजार लीटर क्षमता वाले दो टैंकर उपलब्ध हैं। इनमें से एक टैंकर कवर्धा और दूसरा चिल्फी में है। भोरमदेव अभयारण्य के रेंजर अंकित पांडेय बताते हैं कि हर तीसरे दिन इन सौंसरों में पानी भरना पड़ता है।

भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीव विचरण करते देखे जा सकते हैं। वर्ष 2016 में हुए आकलन के मुताबिक अभयारण्य में 70 से अधिक प्रजातियों के वन्यजीव हैं। इसमें तेंदुआ, सांभर, कोटरी, हिरण, मोर, कोयल, खरगोश, हिरण, मैना, तोता, भालू, जंगली सूअर, बायसन सहित अन्य तरह के वन्यजीव निवास करते हैं। वहीं 100 से अधिक प्रजाति के पक्षियां पाई जाती है। इसके अलावा अन्य प्राणी भी हैं।

भोरमदेव अभयारण्य: दो दिन में 1 लाख लीटर पानी पी जाते हैं वन्य जीव

No comments
गर्मी के चलते प्यासे वन्यप्राणी रहवासी इलाके में घुसना शुरू कर दिए हैं। दो दिन पहले ही पंडरिया वन परिक्षेत्र के बदौरा में एक भालू पहुंच गया था। भालू ने किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाया, लेकिन वन्यप्राणियों के इस तरह रहवासी क्षेत्र में पहुंचने से खतरा बढ़ने लगा है। दरअसल, कबीरधाम जिले में 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले जंगल में तेंदुआ, चीतल, कोटरी समेत 70 से अधिक प्रजाति के वन्यप्राणी हैं।

ये वन्यप्राणी औसतन दो दिन सौंसरों (जंगल में बने कृत्रिम गड्ढे) से 1 लाख लीटर पानी पी जाते हैं। वन विभाग के मुताबिक जंगल में 2 टरबुलेशन टैंक और 15 सौंसर हैं। इनकी क्षमता औसतन 10 हजार लीटर की है। इस तरह 15 सौंसर में 1 लाख 50 हजार लीटर पानी डालते हैं, लेकिन ये सौंसर दो दिन में खाली जाते हैं। यानी इतना पानी वन्यप्राणी पी जाते हैं।

एक टैंकर कवर्धा और दूसरा चिल्फी में है: सौंसर एक तरह का कृत्रिम गड्ढा है, जिसमें गर्मी के दिनों में वन्यप्राणियों के पीने के लिए पानी भरते हैं। अभयारण्य क्षेत्र में 15 सौंसर बने हैं। इसे भरने के लिए 50 हजार लीटर क्षमता वाले दो टैंकर उपलब्ध हैं। इनमें से एक टैंकर कवर्धा और दूसरा चिल्फी में है। भोरमदेव अभयारण्य के रेंजर अंकित पांडेय बताते हैं कि हर तीसरे दिन इन सौंसरों में पानी भरना पड़ता है।

भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीव विचरण करते देखे जा सकते हैं। वर्ष 2016 में हुए आकलन के मुताबिक अभयारण्य में 70 से अधिक प्रजातियों के वन्यजीव हैं। इसमें तेंदुआ, सांभर, कोटरी, हिरण, मोर, कोयल, खरगोश, हिरण, मैना, तोता, भालू, जंगली सूअर, बायसन सहित अन्य तरह के वन्यजीव निवास करते हैं। वहीं 100 से अधिक प्रजाति के पक्षियां पाई जाती है। इसके अलावा अन्य प्राणी भी हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम कोयलारी मे एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम ने पेयजल सेम्पल की जांच की

No comments
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम कोयलारी मे एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम ने पेयजल सेम्पल की जांच की

स्वास्थ्य अमला गांव मे डोर-टू-डोर सर्वे कर आवश्यक दवाईयां और ईलाज उपलब्ध करवा रही

कवर्धा, 14 मई 2024। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कोयलारी मे विगत दिवस ग्रामीणों द्वारा दूषित जल पीने से स्वास्थ खराब होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मामले को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव मे पहुँचकर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गांव की स्थिति मे सुधार हुई है।
    कलेक्टर श्री महोबे ने एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कोयलारी मे पहुँचकर वाटर सेम्पल लेकर जांच किया गया। जांच मे बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 10 वाटर सैंपल लिये गए जिनमें से 02 सैंपल जांच में पेय जल की गुणवत्ता खराब पायी गई है, जहां साइन बोर्ड लगाकर उपयोग के लिए मना किया गया है। पुनः कुछ जल स्त्रोतों से सैंपल लिए गए हैं। सभी पेयजल स्त्रोतों में ब्लीचिंग घोल डाला गया है तथा क्लोरीनेशन भी किया गया हैं। गांव मे सामान्य स्थिति है और सभी का स्वास्थ स्थिर है। ग्रामवासियों को कुआ का पानी उपयोग ना करने एवं बोर, नल का पानी उबाल कर स्वच्छता के साथ पीने की सलाह जिला प्रशासन द्वारा दी गई। अब तक कुल मरीजों की संख्या 57 है, मरीजों की संख्या मे लगातार गिरावट और सुधार है। गाव मे डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य जारी है। सभी मरीजो को आवश्यक दवाईयां एवं स्वास्थ शिक्षा दी जा रही है।

दिव्या योगी 10वी में 94% से उत्तीर्ण बधाइयों का लगा तांता

No comments

Friday, 10 May 2024

दिव्या योगी 10वी में 94% से उत्तीर्ण बधाइयों का लगा तांता


 


कवर्धा,,,,कबीर क्रांति के प्रधान संपादक डी एन योगी की सुपुत्री श्रीमती मंजू योगी पति दुलेश्वर योगी पुत्री दिव्या योगी कक्षा 10 वी में 94% से उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन की है।

बिटिया दिव्या योगी को जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा,यशवंत सिंह ठाकुर,विजय धृतलहरे,डाक्टर मिर्जा,ईश्वर कुंभकार,श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अमिताब नामदेव,आदिल खान ,राम प्रसाद बघेल आर पी सिंह, रसीद  खान ऋषि कुंभकार,सूर्यागुप्ता ,दिलीप गुप्ता महाकाल,अशोक मानिकपुरी,भुवन पटेल ,मुकुंद माधव कश्यप, सुरेश गुप्ता ,सुनील आनंद नामदेव अधिवक्ता भीष्मनाथ योगी,गोबिंदनाथ योगी,हरिहरनाथ योगी

कलेक्टर ने बैगा बाहूल वनांचल गांवों का दौरा किया

No comments

Thursday, 9 May 2024

कलेक्टर ने बैगा बाहूल वनांचल गांवों का दौरा किया

कलेक्टर ने बैगा गांवों में उपलब्ध मुलभूत और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली

कवर्धा, 08 मई 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मंगलवार को पंडरिया विकासखंड के ग्राम पौनी, तिलईभाट, कांदावानी, छिरपानी का दौरा किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों एवं बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में उपलब्ध मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिन-जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है वहां विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग एवं जनपद पंचायत को वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले छोटे-बड़े नालों का सर्वे कर जल भराव को रोकने नालों में नाला बंधान, बोल्डर, बोरी बंधान के संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रीष्म कालीन मौसम को देखते हुए मौसमी बिमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, जनपद सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ग्राम पंचायत पौनी में पानी टंकी एवं हितग्राहियों के घर में लगे नल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पानी का नया स्रोत, जल विहीन वार्डो में सुधार कार्य एवं नलों की टूटी हुई टोटिंयों को सुधारने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ दिए। उन्होंने वर्तमान में पानी की समस्या को देखते हुए संचालित बोर के माध्यम से घरों में पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग और जनपद पंचायत के अधिकारियों को पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे-बड़े नालों में नाला बंधान, बोल्डर, बोरी बंधान के संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित टोला छीरपानी में पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा ग्राम पंचायत कांदावानी अंतर्गत महारानी टोला एवं कान्हाखैरा में प्रगतिरत बैगा जनजाति आवास निर्माण कार्यो को देखा गया तथा निर्माण के लिए जरूरत निर्माण समाग्रियों को लाने ले जाने में होने वाली दिक्कतों और परेशानियों से अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने हितग्राही रामजी बैगा और जुगरी बाई से उनकी निर्माण संबंधी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने निर्माण के लिए पानी संग्रहण एवं मटेरियल सप्लाई के संबंध में विकासखंड समन्वयक और पीओ को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पौनी में चल रहे अनिवार्य टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रीष्म कालीन मौसम को देखते हुए मौसमी बिमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सीएचओ को गांव की महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में पेशेंट टायलेट निर्माण के लिए सीजीएमएसी को निर्देशित किया।

तालाबों को भरने सरोदा बांध का गेट खोला हर सेकंड एक हजार लीटर पानी छोड़ रहे हैं

No comments

Tuesday, 7 May 2024

कबीरधाम जिले में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। तेज धूप व गर्मी से तालाब सूख रहे हैं। कई तालाबों में तो नाम मात्र ही पानी बचा है। इससे गर्मी में निस्तारी की समस्या शुरू हो गई है। इसे देखते हुए तालाबों को भरने के लिए सरोदा बांध के गेट खोल दिए गए हैं। नहरों में पानी छोड़ा गया है। बांध से 0.415 क्यूमेक यानी हर सेकंड एक हजार लीटर पानी छोड़ा जा रहा है।

सरोदा बांध से शहर के वार्ड-12 के बावा तालाब, वार्ड-20 के श्रीराधाकृष्ण बड़े मंदिर तालाब और वार्ड-24 के काली तालाब, दर्री तालाब व खाल्हे तालाब में पानी पहुंचाएंगे। गर्मी में तालाबों में पानी कम होने से निस्तारी की समस्या बढ़ गई थी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने जल संसाधन विभाग को सरोदा बांध से पानी देने चिट्टी लिखी थी। इस पर जल संसाधन विभाग ने सोमवार को बांध के गेट खोल दिया। जल संसाधन के एसडीओ एके उपाध्याय ने बताया कि सरोदा बांध से प्रति सेकंड 0.415 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

अव्यवस्था: नहरों की सफाई नहीं कराए जाने की वजह से फिर बेकार बहेगा पानी तालाबों को भरने के लिए सरोदा बांध से पानी तो छोड़ दिए हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं कराई गई है। इसके चलते इस बार फिर पानी बेकार ही बह जाएगा। ग्राम तारो के पास मिनी डैम से से लेकर लालपुर चौक होते हुए एसपी ऑफिस तक नहर की सफाई नहीं हुई। नहर कचरे से अटा है। इसके चलते बांध से नहरों के जरिए आने वाला पानी ओवरफ्लो होकर खेतों व खाली प्लाट में बहेगा।

79 गांवों में हैं 116 तालाब निस्तारी का यही जरिया जिले में 5 मध्यम जलाशय है। इनमें से 4 जलाशयों से 79 गांवों के 116 तालाबों के लिए पानी दिया जाता है। बांधों से नहर के जरिए तालाबों तक पानी पहुंचाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सरोदा जलाशय से 35 गांवों के 56 तालाब, छीरपानी जलाशय से 15 गांवों के 26 तालाब, सुतियापाट जलाशय से 18 गांवों के 23 तालाब और कर्रा नाला बैराज से 11 गांवों के 11 तालाबों को निस्तारी के लिए पानी दिया जाता है। ताकि संकट ना हो।

नगर पालिका क्षेत्र के लिए पेयजल देने पानी रिजर्व रखना है, इसका ध्यान रख रहे शहर की लगभग 50 हजार आबादी पीने के पानी के लिए सरोदा बांध पर निर्भर है। खैरबना कला में दो वाटर फिल्टर प्लांट बने हैं, जहां बांध से पानी पहुंचता है। फिर शुद्धिकरण के बाद यही पानी शहर के घरेलू नलों में सप्लाई होती है। बांध से फिल्टर प्लांट को रोज औसतन 80 लाख लीटर पानी दिया जाता है। तालाबों को भरने के बाद भी शहरी क्षेत्र के लिए पेयजल देने भी बांध में पानी रिजर्व रखा जाना है।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लू से बचने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील जिलेवासियों से की

No comments

Monday, 6 May 2024

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लू से बचने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील जिलेवासियों से की

भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु आवश्यक सुझाव

‘‘लू’’ में क्या करें और क्या ना करें

कवर्धा, 06 मई 2024। ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्वि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है, जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लू से बचने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील जिलेवासियों से की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग द्वारा भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

लू के लक्षण -

सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर  और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना आदि लक्षण शामिल है।

लू से बचाव के उपाय-

लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतः नमक की कमी हो जाना होता है। इसके लिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाये। धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध ले। पानी अधिक मात्रा में पिये। अधिक समय तक धूप में न रहे। गर्मी के दौरान मुलायम सूती कपड़े पहने ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ. आर. एस. घोल पिये। चक्कर, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें। शीतल पेय जल पिये, फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श ले। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह ले।

लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार -

बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगायें, कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटायें, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जायें, आंगनबाड़ी मितानिन तथा ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट के लिए संपर्क करें।

क्या करें -

भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीये भले ही प्यास न लगे, मिर्गी या हृदय, गुर्दे या लीवर से संभावित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो या जिनको द्रव्य प्रतिधारण की समस्या है, उनको तरल सेवन बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस घोल, घर के बने पेय जैसे- लस्सी, नींबू का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।

क्या न करें-

गर्मी के दौरान बाहर न जाएं। यदि आपको आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना है, तो दिन के शीतलन घंटों के दौरान अपनी सारणी निर्धारित करने का प्रयास करें। अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान बाहर जाने से बचें विशेष रूप से दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे के बीच।नंगे पैर या बिना चेहरे को ढ़के और बिना सिर ढ़ककर बाहर न जाएं।’ व्यस्थतम समय (दोपहर) के दौरान खाना पकाने से बचें। खाना पकाने वाले क्षेत्रों (रसोई घरों) में दरवाजे और खिड़कियां खोल कर रखें, जिससे पर्याप्त रूप से हवा आ सके। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय, पीने से बचें जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन, मसालेदार और तेलीय भोजन खानें से बचे, बासी खाना न खाएं। बीमार होने पर बाहर धूप में न जाएं, घर पर रहें।

अन्य सावधानियां-

जितना हो सके घर के अंदर रहे, अपने घर को ठंडा रखें धूप से बचाव के लिए पर्दे, शटर का उपयोग करें और खिडकियां खोलें। निचली मजिलों पर बने रहने का प्रयास करें।’ पंखो का उपयोग करें, कपड़ों को नम करे और अधिक गर्मी में ठंडे पानी में ही स्नान करें। यदि आप बीमार महसूस करते है उच्च बुखार, लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, मतली या भटकाव, लगातार खासी, सांरा की तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं जानवरों को छाया में रखे और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
समाचार क्रमांक-498 फोटो/ 03

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News