कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

No comments

Saturday, 20 April 2024



कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चिकित्सा सुविधा को अत्यधिक और आम लोगों की पहुंचे योग्य बनाने के लिए पूरे देश में चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की शुरुआत की है। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 262 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं।  2014 से पहले देश में कुल 380 मेडिकल कॉलेज थे जो बढ़कर 642 हो गए हैं । इसी तारतम्य मे कबीरधाम में नए चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा लागत राशि 306.23 करोड़ रूपये के मान से चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज स्थापना में  हो रही देरी की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। 
उन्होंने कहा चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए वर्तमान में जिला चिकित्सालय कबीरधाम में संचालित अस्पताल को  अपग्रेड करने की कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में महाविद्यालय की न्यूनतम अहर्ताएं पूरी नहीं की जा सकती उन्होंने पत्र में स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि जिला चिकित्सालय कबीरधाम मैं उपलब्ध बिस्तरों के साथ-साथ समीपस्थ आयुष विभाग के भवन जिसे पूर्व में जिला चिकित्सालय द्वारा कोविड केयर सेन्टर के रूप में संचालित किया जा चुका है, को भी  अतिरिक्त  100 बेड अस्पताल में अपग्रेड किया जा सकता है,  ताकि चिकित्सा महाविद्यालय संचालन में न्यूनतम मानक की प्रतिपूर्ति हो सके। उपमुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि कबीरधाम में शीघ्र चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किये जाने की दृष्टि से जिला शासकीय चिकित्सालय कबीरधाम को निर्धारित मानक के अनुरूप अपग्रेड करने हेतु संबंधित को समुचित निर्देश जारी करेl

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय सूचना जारी

No comments

Tuesday, 16 April 2024

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय सूचना जारी

कवर्धा, 16 अप्रैल 2024। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के एमडी ने बताया कि कारखाने का पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना खरीदी का 21 अप्रैल 2024 तक निर्धारित किया गया है। कारखाना में गन्ना खरीदी के लिए संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि जिले के ऐसे गन्ना उत्पादक कृषकगण जिन्हें किन्हीं कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ हो, कृपया वे तत्काल भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के गन्ना विभाग, अपने क्षेत्र सहायक से सम्पर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिन गन्ना उत्पादक कृषकों ने अपना शेष गन्ने को जूस, बीज एवं गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा हो तथा शक्कर कारखाना कवर्धा में पेराई के लिए विक्रय नही करना चाहते ऐसे किसान कृपया कारखाने के गन्ना विभाग को लिखित रुप से सूचित करें।
उन्होंने समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना शेष गन्ना 21 अप्रैल 2024 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि तक गन्ना, शक्कर कारखाना को उपलब्ध नहीं करने पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा किसी भी क्षतिपूर्ति, दावा के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा।

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभा में डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराने मतदान दल रवाना

No comments

Monday, 15 April 2024

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभा में डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराने मतदान दल रवाना


  कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीरधाम जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के चालीस प्रतिशत से उपर दिव्यांग और 85 वर्ष से उपर बुजुर्ग कुल 166 मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र घर बैठे मतदान के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन 166 मतदाताओं के घर पहुंचने के लिए आयोग के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय के निर्देश पर आज मतदान दल रवाना हो गई है। विधानसभा पंडरिया 71 के लिए 3 रूट और 72 कवर्धा के लिए 7 रूट निर्धारित किए गए है। जहां मतदान दल द्वारा मतदान की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके लिए 10 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है, जो मतदान के हर पहलुओं पर नजर रख रही है। 2 माइक्रो आब्जर्वर रिजर्व रखा गया है। इस कार्य की विडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। 
      उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 और 16 अप्रैल को डाक मतपत्र के माध्यम से 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता और दिव्यांगजनों को घर पहुंचकर मतदान का कार्य संपादित कराया जाना है। डाक मतपत्र संपादित के दौरान राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि, बीएलओ, ग्राम सचिव उपस्थित रहेंगे। समस्त प्रक्रिया की विडियोंग्राफी भी कराई जाएगी। कबीरधाम जिले के 166 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताआेंं ने घर बैठे डाक मतपत्र पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सहमति दी है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जिले में 166 मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कार्य कराया जाएगा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 36 मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कार्य कराया जाएगा, जिसमें 07 दिव्यांग और 29 मतदाता  85 वर्ष से अधिक उम्र के है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 रूट बनाएं गए है। इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कुल 130 मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कार्य कराया जाएगा, जिसमें 39 दिव्यांग और 91 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 रूट बनाएं गए है। इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को डाक मत पत्र से मतदान करने में वंचित मतदाताओं को 18 अप्रैल को दूसरा और अवसर प्रदान किया जाएगा।

विजय शर्मा ने नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, कहा विकसित भारत के लिए मोदी जी जरुरी

No comments

Thursday, 11 April 2024


विजय शर्मा  ने नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, कहा विकसित भारत के लिए मोदी जी जरुरी
*प्रधानमंत्री मोदी जी का तीसरे  कार्यकाल में होंगे और बड़े फैसले – विजय शर्मा*

 *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे के प्रचार में दर्जन भर से अधिक नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, पूरा देश जानता है देश में एक ही ग्यारंटी चल रहा है मोदी की ग्यारंटी*
कवर्धा -देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी है उसे पूरा भी किया और लगातार कर रहे है , अब आप सबकी बारी है कमल पर बटन दबाकर मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ।
उपरोक्त बातें नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कही ।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजनंदगांव   लोकसभा प्रत्याशी संतोष  पांडेय को चुनाव में बड़ी जीत दिलाने  के लिए दर्जनों नुक्कड़ सभा लेकर लोगों को जागरूक करते हुए मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सभा में उपस्थित महिलाओं को कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि आप सभी महिलाओं के बैंक खाता में आ गया है, तीसरी किस्त की राशि 1 मई को आपके खाता में डाल दी जाएगी, ऐसी सरकार कहां है जो महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करती हो, हमारे हम सबके विश्व प्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो विकास किया है, महिलाओं को सम्मान दिया है उन्हे आप और हम सबका सहयोग आशीर्वाद मिलना ही चाहिए.

उन्होंने कहा देश से अलग विधान के साथ चलने वाले कश्मीर को अनुच्छेद 370 हटाकर भारत में जोड़ने का कार्य करने वाले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जितने बड़े फैसले हुए है तीसरी पारी में और भी बड़े फैसले देश हित में होने शेष है .उन्होंने कहा हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया था वो मोदी जी की ग्यारंटी थी महज तीन माह में विष्णुदेव सरकार ने अपने संकल्प पत्र मोदी ग्यारंटी के प्रमुख ग्यारंटी को पूरा कर दिया है . महतारी वंदन से माताओं के खाते में 1 हजार प्रति माह आने लगे . किसानो का पूर्व का 2 वर्ष का बकाया बोनस आ गया . 21 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा पूरा करते हुए अंतर की राशि 925 रूपये भी एक मुस्त किसानो के खाते में आ गए . 18 लाख प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत हो गया . उन्होंने कहा यह चुनाव मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए है सांसद संतोष पांडे जी जीतकर लोकसभा पहुचंगे तब 400 का आकड़ा पार होगा . मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है उसे पूरा करेंगे तब देश विकसित भारत ,मजबूत भारत बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढेगा .
विजय शर्मा ने  अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ एक ही दिन में 10 नुक्कड़ सभाओं में कवर्धा ग्रामीण मंडल के ग्राम घुघरी खुर्द , नेवारी , बरबसपुर , सुखा ताल ,कवर्धा ,छिरहा ,धमकी ,बम्हनी  में शामिल होकर जनता से भारतीय जनता पार्टी के  पक्ष में मतदान करके 400 सीट जिताकर तीसरी  बार मोदी सरकार बनाने अपील की.
सभाओं में मुख्य रूप से रामकुमार भट्ट,क्रांति गुप्ता कैलाश चन्द्रवंशी ,अनिल ठाकुर ,दिनेश चन्द्रवंशी ,परेटन वर्मा ,चन्दन पटेल,श्रीकांत उपाध्याय पंचराम कोसले ,विजय पटेल,जनेराम पटेल,अमित वर्मा ,हेमचंद चद्र्वंशी,रामकुमार पटेल,चंद्रभान सिंह,जगेसर पटेल,प्रदीप निषाद,खम्मन पटेल,सरोजनी,बिमला श्रीवास ,शत्रुहन धुर्वे  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे 
*इस अवसर पर ग्राम नेवारी में दर्जन भर से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बीजेपी का दामन थामा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में प्रवेश कराया* भाजपा प्रवेश करने वाले बैकुंठी प्रसाद माहिले,कन्हैया लहरे ,धन्नू धृतलहरे ,होरी लाल,सुंदर कोसले,प्रेमचंद ,शत्रुहन मिरज ,त्रिभुवन सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |

हत्या की गुत्थी सुलझाने में थाना कुकदुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।

No comments

Monday, 8 April 2024



हत्या की गुत्थी सुलझाने में थाना कुकदुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।

कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट।

जमीन विवाद के चलते डण्डा से पीट-पीटकर हत्या को दिया अंजाम।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर पूर्णता अंकुश लगाते हुये यदि क्षेत्र में कोई अपराधी किसी घटना को अंजाम देता है, तो जल्द से जल्द उसके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कूकदुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के आरोपी को महज चंद घंटे में गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर सलाखों के भीतर पहुंचाया गया है।

कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर पुलिस टीम को दिनांक- 07.04.2024 को रात्रि में ग्राम कामठी में हत्या की सूचना प्राप्त हुआ था। जिसके तस्दीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश प्राप्त कर हमराह स्टॉप के ग्राम कामठी जाकर पूछताछ मौका तस्दीक एवं चश्मदीद गवाहन से पुछताछ पर सूचना सही पाया गया। आरोपी मनोज कुमार यादव द्वारा अपने पिता मृतक गोनाथ यादव उर्फ रामनाथ यादव को गाली गलौच देते हुए पहले ही पूरा जमीन बेचकर दारू पी गया है, अब जो थोड़ा बहुत जमीन बंचा है, उसको भी बेंचकर दारू में खतम कर दोगे कहकर लाठी से पीट पीटकर मृतक गोनाथ उर्फ रामनाथ यादव पिता मयाराम की हत्या करने पर देहाती मर्ग का इंटीमेशन मौके पर चाक किया जाकर दौरान मर्ग जांच, निरीक्षण घटना स्थल, कथन गवाहान/पंचान एवं जांच पंचनामा कार्यवाही, घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सम्पूर्ण जांच में दिनांक- 06.04.2024 की रात्रि करीब 10.00 बजे मनोज यादव पिता गौनाथ उर्फ रामनाथ यादव उम्र 30 साल साकिन कामठी द्वारा जमीन बेंचने की बात को लेकर लाठी से मारकर गोनाथ उर्फ रामनाथ यादव पिता मायाराम यादव उम्र 55 साल साकिन कामठी की हत्या कर दिया गया। जिस पर अपराध धारा सदर 302 भादवि का घटित करना पाये जाने से मनोज यादव पिता गोनाथ उर्फ रामनाथ यादव उम्र 30 साल साकिन कामठी थाना कुकदुर के विरूध्द मौके पर देहाती अपराध कायम कर असल अपराध क्रमांक 56/24 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी मनोज कुमार यादव पिता गोनाथ उर्फ रामनाथ यादव उम्र 30 साल साकिन कामठी थाना कुकदुर जिला कबीरधाम, छ.ग. द्वारा घटना दिनांक को अपराध घटित करने का पर्याप्त सबूत पाये जाने पर दिनांक- 07.04.2024 को गिरफ्तार किया जाकर ज्युडि. रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद चंद्रवंशी, शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक 262 मनोज तिवारी, आरक्षक 975 सुनील नायक, आरक्षक 566 रम्ही ध्रुवे, आरक्षक 510 संदीप पाण्डेय, आर. 59 दुजराम, आर. 506 विनोद चतुर्वेदी, आर. 735 प्रकाश सिन्द्राम, आर. 741 कृष्ण कुमार धुर्वे का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

लोकतंत्र को मजबूत करने सभी मतदाता मतदान जरूर करें-कलेक्टर श्री महोबे

No comments
लोकतंत्र को मजबूत करने सभी मतदाता मतदान जरूर करें-कलेक्टर श्री महोबे

भोरमदेव महोत्सव के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की अपील

कवर्धा, 08 अप्रैल 2024। भोरमदेव महोत्सव 2024 के समापन अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन के लिए 26 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुषपेन्द्र बघेल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई सहित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 के कबीरधाम जिले में लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री महोबे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय, जनपद, विकासखंड, तहसील और ग्राम पंचायत स्तर में अभियान चलाकर जिले के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। विगत दिनों कवर्धा के स्वामी करपात्री जी आउटडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर आमागी 26 अप्रैल को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए हजारों युवाओं, अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाताओं ने अनोखे अंदाज में संदेश दिया था। जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृख्ला में विशाल भारत का मानचित्र बनाकर वृहत स्तर पर मतदान करने जागरूक किया गया था। इसके साथ ही जिले में हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी जोन के साथ तीन स्तरों पर दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और नव वधु मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया था।

लोकतंत्र को मजबूत करने सभी मतदाता मतदान जरूर करें-कलेक्टर श्री महोबे

भोरमदेव महोत्सव के समापन अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ आसपास के सभी नागरिकों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News