सरस मेला मे 01 मार्च को लोकप्रिय कवि पद्मश्री श्री सुरेंद्र दुबे, भुवन मोहनी, हिमांशु बवंडर, सहित अनेक कलाकार बिखरेगे रंग

No comments

Thursday, 29 February 2024

*सरस मेला मे 01 मार्च को लोकप्रिय कवि पद्मश्री श्री सुरेंद्र दुबे, भुवन मोहनी, हिमांशु बवंडर, सहित अनेक कलाकार बिखरेगे रंग*

*छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे मनमोहक कार्यक्रम*

कवर्धा, 29 फरवरी 2024| क्षेत्रिय सरस मेला में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है।  कबीरधाम जिले में पहली बार आयोजित हो रहे सरस मेला में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियां लोगों का आकर्षण का केंद्र  बना हुआ है। सरस मेला मे 01 मार्च को लोकप्रिय कवि पद्मश्री श्री सुरेंद्र दुबे, भुवन मोहनी, हिमांशु बवंडर, अभिषेक पांडेय सहित अनेक कलाकार रंग बिखरेगे।
पीजी कॉलेज मैदान मे आयोजित सरस मेला मे 01 मार्च को भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन होगा. कवि सम्मेलन मे देश के जाने माने कवि जिलेवासीयो को हंसाएंगे. कवियों द्वारा अपनी कविता सुनाएंगे. लोकप्रिय कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे,भारत की लोकप्रिय कवयित्री भुवन मोहनी, टीवी कलाकार लाफ्टर शो के विजेता हिमांशु बवंडर, कवर्धा के अभिषेक पांडेय सहित अन्य कवि अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। 2 मार्च शनिवार को प्रदेश के हीरो सुपर स्टार अनुज शर्मा और उनकी टीम की खूबसूरत प्रस्तुति सरस मेला  में होगी ।  प्रतिदिन रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से लोगों का मनोरंजन भी हो रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को साकार करते हुए राज्य के 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

No comments

Saturday, 24 February 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को साकार करते हुए राज्य के 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्चुअल संबोधित किया

मोदी की गारंटी के साथ हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कवर्धा, 24 फरवरी 2024। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में छत्तीसगढ़ सहित कबीरधाम जिला से वर्चुअल माध्यम जुड़े। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। केंद्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास की लघु फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया गया। विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया। विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के वरिष्ठजनों को आमंत्रित किया गया था। बैगा समाज के श्री मोती बैगा सहित  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री जसविंदर बग्गा, श्री गोपाल साहू, श्री नितेश अग्रवाल, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ श्री चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथियों द्वारा राज्य शासन द्वारा संचाचिल प्रचलित नवीन राशन कार्ड का हितग्राहियों को वितरण किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने जय जोहार करते हुए कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से जुड़े मेरे परिवारजनों आप सभी का मैं अभिनंदन करता हूँ। आप सभी ने हमें जो आशीर्वाद दिया, इसी का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आएं हैं। गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। इन योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों को बधाई।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए जो भी चाहिए, छत्तीसगढ़ के पास पहले भी मौजूद था। आज भी है। आप सभी मोदी के परिवार हैं। आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं। आज मैं विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूँ।
मुख्यमंत्री श्री विष्ण देव साय ने संबोधन करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का सौगात दे रहे हैं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपके प्रति आभार प्रगट करता हूँ। आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किय। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे पूरा किया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्ण देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही मोदी की सभी गांरटियों को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय जी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।  कैबिनेट की पहली बैठक में मोदी की गारंटी में शामिल 18 लाख आवासहीन, गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क आवास की स्वीकृति दी गई। इसके बाद राज्य के 13 लाख किसानों को धान के बाकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में डाले गए। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की व्यवस्था के साथ धान खरीदी की गई। किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया। 3100 रूपए प्रतिक्विंटल अंतर की राशि को एक मुश्त किसानों को दिया जाएगा। दीन दयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूर को हर साल 10 हजार रूपए देने का प्रावधान भी शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना की शुरूआत हो गई है अब तक राज्य के 75 लाख महिलाओं से आवेदन प्राप्त हो गए है। शीघ्र ही इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के सभी उपलब्धियों और भविष्य में लागू होने वाले जनकल्याणकारी योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री गणेश तिवारी, श्री मनीराम साहू, डॉ. आनंद मिश्रा, श्री रिंकेश वैष्णव, श्री खिलेश्वर साहू, श्री अजय सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, जिले के नागरिक उपस्थित थे।

रंग झाझर बैगा नृत्य एवं स्कूली बच्चे के रंगारंग कार्यक्रमों से होगा सरस मेला का शुभारंभ

No comments
रंग झाझर बैगा नृत्य एवं स्कूली बच्चे के रंगारंग कार्यक्रमों से होगा सरस मेला का शुभारंभ

26 फरवरी की शाम छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक श्री सुनील तिवारी देंगे अपनी प्रस्तुति

26 फरवरी से शरू होगा 10 दिवसीय सरस मेला

कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में लगेगी प्रदर्शनी

कवर्धा, 24 फरवरी 2024। कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में 26 फरवरी से सरस मेला प्राम्भ होने जा रहा है। 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ कलाकार श्री सुनील तिवारी के रंग झाझर लोकमंच के साथ बैगा नृत्य एवं स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम से होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, समूह द्वारा निर्मित सामग्री स्वदेशी मंच एवं क्राफ्ट मेला वा फूड कोर्ट सहित 200 स्टॉल में विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय किया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज सरस मेला आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया है कि सरस मेला में राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी के अलावा आम जनों और बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने  बताया कि यह पहला अवसर है जब कबीरधाम जिले में सरस मेला का आयोजन हो रहा है। मेले में विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय के साथ छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति का रंगारंग प्रस्तुति प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिवस किया जाएगा।इसी क्रम में कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक श्री सुनील तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री सुनील तिवारी का परिचय

श्री सुनील तिवारी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनेता एवं गायक के रूप में विख्यात है। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति समूह रंग झांझर के माध्यम से विगत 20 वर्षों से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ी लोक गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अनेक मंचों के माध्यम से देकर कर्मा ददरिया चदैनी नचउड़ी कायाखंडी फाग एवं जस शैलियों मे गायन प्रमुख है। अभी तक 100 से अधिक छत्तीसगढ़ी लोग गाने इनके द्वारा गया जा चुका हैं। विभिन्न मंचों से जैसे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव राजीव लोचन महोत्सव राजीव महोत्सव भोरमदेव महोत्सव सिरपुर महोत्सव मैनपाट महोत्सव रतनपुर महोत्सव के साथ-साथ दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों के द्वारा उनकी प्रस्तुति विख्यात है। श्री सुनील तिवारी छत्तीसगढ़ी लोककला एवं गायन के लिए चक्रधर सम्मान 2021 से सम्मानित होने के साथ-साथ राष्ट्रपति अवार्ड राज्यपाल अवार्ड छत्तीसगढ़ भुईया सम्मान देवदास बंजारे स्मृति सम्मान वंदे मातरम सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं। पार्शव गायन के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ जैसे स्वर्गीय श्री बप्पी लहरी के संगीत निर्देशन में गाना गाया है। बतौर मुख्य अभिनेता श्री सुनील तिवारी द्वारा कौशल्या, अब्बर माया करथो, माटी के लाल, बैरी के माया, गोलमाल, ऑटो वाले भाटो जैसे प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय किया गया है।

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए

No comments
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए

विधायक श्रीमती बोहरा ने प्रधामनंत्री को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ₹34,427 करोड़ की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के लिए उनका आभार व्यक्त किया

कवर्धा, 24 फरवरी 2024। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाजार चारभाठा में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और लाभार्थियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना। 

इस दौरान श्रीमती भावना बोहरा ने महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं से भेंट किया और केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत योजना एवं  राशन कार्ड वितरण कर बधाई दी। विधायक श्रीमती बोहरा ने  प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ₹34,427 करोड़ की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प एवं सबका साथ,सबका विकास के उद्देश्य को पूरा करते हुए आज हमारा छत्तीसगढ़ विकास के नए पथ पर अग्रसर हो रहा है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आज हर व्यक्ति, वर्ग एवं क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो रहा है और यही विकास एवं जन आकाँक्षाओं की पूर्ति ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएगी। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू,पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, श्री सुरेश दुबे सहित अन्य जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के रणवीरपुर, कुण्डा और कुकदुर में 50 बिस्तरों वाले सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण की मांग की

No comments

Thursday, 22 February 2024

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के रणवीरपुर, कुण्डा और कुकदुर में 50 बिस्तरों वाले सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण की मांग की

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से हर व्यक्ति को मिले बेहतर सुविधा, यही हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त समस्याओं, भवनों के निर्माण, मरम्मत एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। बजट में भी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुखता से ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण हेतु 7552 करोड़ का प्रावधान किया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए प्रावधान से लगभग 2000 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से लेकर शहिद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, सहित अस्पतालों के उन्नयन, उपकरणों के अपग्रेडेशन से लेकर मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी कर रही है, जिससे आमजनों को लाभ मिलेगा।

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के विषय मे भी सदन के समक्ष अपनी बात रखते हुए रणवीरपुर, कुण्डा और वनांचनल क्षेत्र कुकदुर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की मांग की है। उन्होंने पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों के निरक्षण की मांग करते हुए वहां चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, सोनोग्राफी मशीन, एक्स रे मशीन, ईसीजी मशीन जैसे आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की कमी को देखते हुए जल्द से जल्द इसकी स्थापना करने की भी मांग की है और कुण्डा एवं कुकदुर में एक्स-रे मशीन टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पंडरिया नगर में महिला और बच्चों के अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ की भी स्थाई नियुक्ति करने के विषय में भी मांग की है।

Download Prime News TV App

भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण व अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण के दौरान कुछ अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं जिसके प्रति मैं सदन का ध्यान आकर्षण करना चाहती हूं। कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता एवं चिकित्सकों का आभाव है, जिसके निराकरण के लिए क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वे कराकर वहां निहित समस्यों को दूर करने से मरीजों और उनके परिजनों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत पांडातराई एवं जंगलपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्राम महली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग भी की। इसके अलावा क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु उन्होंने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र कामठी, नेऊर, बदना, छीरपानी, कोदवा गोडान, कंझेटा, पांडातराई, दुल्लापुर, बागामुड़ा, पौनी, रुसे एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुल्लापुर के जर्जर भवन की मरम्मत व बाजार चारभाठा के उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने की भी मांग की है।

उन्होंने सदन में कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों के लिए निर्मित शौचालय की टंकी के मरम्मत, उपस्वास्थ्य केंद्रों का समतलीकरण व क्रंकीटीकारण, उप स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने तथा प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, गरम पानी की सुविधाओं की कमी, स्टाफ क्वाटर की कमी व जर्जर होने की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को हो रही परेशानी के संबंध में भी जानकारी देते हुए उसे दुरुस्त करने की भी बात कही। वहीं पंडरिया विधानसभा के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र जैसे पंडरिया, कामठी, मुनमुना,नेऊर, उप स्वास्थ्य केंद्र छीरपानी, बघमुड़ा, रामतला के भवन मरम्मत एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भवन निर्माण की अत्यंत आवश्यकता को देखते हुए उसे पूर्ण करने तथा बिजली की समस्या को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल की स्थापना सुनिश्चित करने की भी मांग है जिससे वहां बिजली संबंधित होने वाली समस्या का निराकरण हो सके।

विधानसभा में चर्चा के दौरान भावना बोहरा ने बहुत ही गंभीर विषय पर सदन का ध्यान आकर्षण करते हुए कहा कि हमारे राज्य में हर वर्ष अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता कई मरीजों को होती है। इसके लिए विभागीय गतिविधियां आशा के अनुरूप नहीं चल रही है, विभिन्न अंगों के प्रत्यारोपण हेतु वेटिंग लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में किडनी में लगभग 106 वेटिंग लिस्ट और लिवर में लगभग 15 वेटिंग लिस्ट है। राज्य में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइज (SOTO) संस्था जो प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियां करती है, वह अंगदान हेतु लोगों को जागरूक करने में कहीं न कहीं सार्थक प्रयास नही कर पा रही है। अंगदान हेतु लोगों में जागरूकता लाना भी अत्यंत आवश्यक है जिसकी वजह से प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सरल हों सके एवं जरूरतमंद लोगों को प्रत्यारोपण के लिए इंतजार न करना पड़े। इसलिए संस्थान द्वारा प्रचार प्रसार और जागरूकता के लिए अब तक क्या पहल की गई है और आमजनों पर उसका क्या प्रभाव पड़ा है साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु दी जा रही राशि का भी सदुपयोग हो रहा है या नहीं, इसपर भी जरूर संज्ञान लिया जाए।

कवर्धा के सरोदा जलाशय में मछुआरों को मिला अब तक के सबसे बड़ी मछली

No comments

Wednesday, 21 February 2024

कवर्धा के सरोदा जलाशय में मछुआरों को मिला अब तक के सबसे बड़ी मछली 

मछुआरों को जाल में मिला 5 फीट 02 इंच की 80 किलों की मछली 

मछुआरों ने तीन साथियों की मदद से जलाशय से बाहर निकाला 

कवर्धा, 20 फरवरी 2024। कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को अब तक के सबसे बड़ी मछली मछुआरों को जाल में मिली है। मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने जाल फैलाया, लेकिन एक मछुआरा ने मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा की कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गया है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 5 फिट से बड़ी विशालकाय मछली मिली। मछली का वजन लगभग 80 किलो बताई गई। मछुआरों ने अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से उपर मछली को निकालने में सफल हुए। 
मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आरडी सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर के समीप मध्यम जलाशय सरोदा बांध है। इस जलाशय में मछली पालन के लिए स्थानीय स्तर पर दो समिति नेताजी मछुआरा समिति और केंवट मछुआरा समिति को पट्टे पर दिया गया है। राज्य शासन के मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय मछुआरा समितियों को लीज में देने से यहां के स्थानीय लागों को रोजगार मुहैया हो रही है। इससे पहले इस जलाशय से 45 किलो वजनी बड़ी मछली मिली थी।

कलेक्टर ने ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसलों की क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए

No comments

Monday, 12 February 2024

कलेक्टर ने ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसलों की क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए

जिले के धान उपर्जान केन्द्रों में संग्रहित धानों को बेमौसम बारिश के बचाने सभी सुरक्षा उपाय करें-कलेक्टर

कलेक्टर ने निर्देश पर पीएम जनमन योजना की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
 
कवर्धा, 12 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज समय-सीमा की बैठक में कबीरधाम जिले में हुए ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी से तहसीलवार ओलावृष्टि और बारिश की जानकारी ली। उन्होने राजस्व अधिकारियों,कृषि विभाग और उद्यानिकीय विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि से फसलों की क्षति को सर्वे करने के निर्देश दिए। बैठक में बाताया कि चालू रबि फसल में जिले में चना,गेहू, सब्जी फसल और उद्यानिकीय फसल केला-पपिता की फसल किसानों द्वारा ली जा रही है।  कलेक्टर ने ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का रिपोर्ट शीघ्रता से पूरा तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के उपार्जन केन्द्रों में संग्रहित धान की स्थित की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि धान उर्पाजन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी समितियों की है। संग्रहित धान को किसी भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होनी चाहिए। इसकी चिंता समिति प्रबंधक करें और सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री महोबे ने समय सीमी की बैठक में राज्य शासन मिले आदेश, दिशा निर्देश और आमजनों की योजनाओं और कार्यक्रमों से जु़ड़ी समस्याओं से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबधित विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना, महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना और श्रम विभाग में अंसगठित और संगठित पंजीकृत कर्मकारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की क्रियान्यन और उनके मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उनके ग्रामों में पीएम जनमन योजना की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राज्य शासन की सर्वप्राथमिकता वाली महतारी वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिलनी चाहिए। कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित ना हो इसके लिए ग्राम स्तर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,ग्राम सचिव विशेष रूप से सभी का फार्म भरवाएं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री आंनद तिवारी ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायत और उनके आश्रिम ग्राम पंचायातांं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकता और ग्राम सचिव के माध्मम से महतारी वंदन योजना का फार्म आफ लाईन के माध्य से आवेदन लिए जा रहे है। इसके अलावा हितग्राहियों के द्वारा सीधे अधिकृत पोर्टल पर जाकर आवेदन भी कर रहे है। जिले में अब तक महतारी वंदन योजना के तहत रविवार तक 1 लाख 56 हजार 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार लगभग 27 हजार हितग्राहियों ने वेवसाईट पर सीधे आवेदन की है। कलेक्टर ने ऑफलाईन में मिले आवेदन को अपलोड करने में तेजी लाने के निर्देश दिए है।  
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे समय सीमा बैठक में उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण की समीक्षा की। उन्होने अनुकंपा नियुक्ति के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों में वर्ष 2022 सितम्बर माह को बचत राशन समाग्री की वसूली की कार्यवाही में और तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि तत्कालिन वर्ष में राशन दुकानों में शेष समाग्री का भौतिक सत्यापन किया गया था, जिसमें अनेक दूकानो में चावल, शक्कर,नमक सहित अन्य समाग्री कम पाई गई थी। कलेक्टर ने शीघ्रता से समाग्री अथवा राशि वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारी को दिए है। कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सेन्दूरखार के उचित मूल्य की दूकान संचालक हटाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में वनाचंल क्षेत्र के उचित मूल्य राशन दूकानों के संचालन, राशन समाग्री के भण्डारण और वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व में ग्राम क्षेत्रो में कलस्टर बनाकर राजस्व शिविर आयोजित करने और राजस्व से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री महोबे ने श्रम विभाग में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में श्रम विभाग में प्रसुति सहायता योजना की लंबित प्रकरणा की समीक्षा करते हुए पूरी जानकारी ली। विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रसुति योजना में प्रात्र हितग्राहियों को सीधे संचालनालय स्तर पर राशि उनके खाते में डाली जाती है। इस प्रकरण को तैयार कर उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया है।
कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में जिले के नगरीय निकायों के लिए संचालित प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की प्रगति की समीक्षा। कलेक्टर ने इस योजना की प्रगति में रूचि नहीं लेने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों के कार्यों के प्रति अप्रसन्नता जाहिर की। कलेक्टर ने पीएम स्ट्रीट वेडर्स योजना की अपेक्षा कृत प्रगति नही होने और प्रगति की जानकारी के बिना समय सीमा की बैठक में उपस्थित होने पर सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अधिकारी के विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।  कलेकटर ने उज्जवला योजना की समीक्षा करते हुए इस योजना के वंचित अन्य महिलाओं को लभांन्वित करने के निर्देश दिए है।
 
उपमुख्यमंत्री के निर्देशों की प्रगति की कलेक्टर ने समीक्षा की
 
      कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने समय सीमा की बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा बैठक में दिए गए दिए गए निर्देशों की प्रगति की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुधन, सिंचाई, विद्युत, रोजगार एवं स्वरोगार, पर्यटन विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन सभी निर्देशों को पूरा करने के लिए समय सीमा भी निर्धारित है। कलेक्टर ने निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता में शामिल सभी कार्यां को पूरा करने के निर्देश दिए है।
 
थल सेना के अग्निवीर के लिए जिले के युवाओं को तैयार करने निर्देश
 
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे समय सीमा की बैठक में जिले के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के सुनहने अवसर प्रदान करने और उन अवसरों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला रोजगार अधिकारी को आवश्ययक निर्देश दिए है। जिला रोजगार अधिकारी श्री प्रमोद जैन ने बताया कि अग्निवीर (थलसेना) के लिए 13 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन लिया जाना है। कलेक्टर ने इसके लिए अधिक से अधिक शिक्षित युवाआें को रोजगार के अवसर को बताने और इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया है।

बहुप्रतीक्षित कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल्वे लाइन के लिए बजट में 300 करोड़ का प्रावधान, भाजपा शहर मंडल ने किया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अभिनंदन

No comments
बहुप्रतीक्षित कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल्वे लाइन के लिए बजट में 300 करोड़ का प्रावधान, भाजपा शहर मंडल ने किया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अभिनंदन

*जिला वासियों को था सदियों से इंतजार, रेल का सपना होगा पूरा*

कवर्धा-लंबे समय से कवर्धा वासियों को एक रेल लाइन की प्रतीक्षा थी । भारतीय जनता पार्टी के अंतिम कार्यकाल में स्थानीय करपात्री स्कूल मैदान में कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन का तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल के कर कमलों भूमिपूजन भी पूर्ण हो गया था । किंतु छत्तीसगढ़ में काँग्रेस सरकार बन जाने के बाद यह रेल परियोजना ठंडे बस्ते पर चला गया था । वर्तमान छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के पहले बजट में ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयाश से कवर्धा होते हुए कटघोरा डोंगरगढ़ रेल लाइन के लिए 300 करोड़ बजट में आबंटित किया गया है । बजट में रेल लाइन के लिए राशि जारी होने के बाद अब क्षेत्र की जनता में फिर से उम्मीद जागी है बहुत जल्द ही कवर्धा को रेल की सौगात मिल जाएगी । डबल ईंजन की सरकार का सीधा फायदा इस रेल परियोजना के माध्यम से अब कवर्धा वासियों को दिखने लगा है । 
विष्णु देव सरकार के पहले बजट के बाद पहली बार कवर्धा पहुँचे स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का रेलवे का सौगात लेकर प्रथम नगर आगमन पर कवर्धा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं नगर के नागरिकों ने भारत माता चौक में स्टेज लगाकर अभिनदंन किया । 
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने रेल लाइन के लिए विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित । इस अवसर पर विजय शर्मा ने कहा आप सब के सहयोग से कवर्धा के लिए जो बेहतर है करने  का सदैव प्रयाश रहता है । आदरणीय विष्णुदेव की डबल ईंजन वाली सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मार्गदर्शन में जल्द ही कवर्धा रेल लाइन का सपना पूरा होगा ।
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल के सभी पदाधिकारि कार्यकर्ता एवं नागरिक गण बडी संख्या में उपस्थित रहे ।

कबीरधाम, पंडरिया विधानसभा के अन्तर्गत जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केन्द्र है विधायक कार्यलय शुभारंभ विधायक भावना बोहरा के द्वारा किया गया

No comments

Saturday, 10 February 2024

कबीरधाम, पंडरिया विधानसभा के अन्तर्गत जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केन्द्र है विधायक कार्यलय शुभारंभ विधायक भावना बोहरा के द्वारा किया गया

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सेवा सुविधा केंद्र जनता की सेवा में समर्पित है इस केंद्र उपलब्ध सुविधाओं से क्षेत्र के हर यक्ति को सुविधा मिलेगी अपनी समस्या ओ से लेकर मूलभूत सुविधाओं अब उन्हें लम्बी दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी 

आप सभी सेवा और सुविधाएं कि पूर्ति ही मेरा प्रथम उद्देश्य और कर्तव्य है और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए मैं अनवरत कार्य करती रहूंगी भावना दीदी की गारंटी में हमने जो भी संकल्प किये हैं उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध हुं।

बता दे की केंद्र में शासकीय कार्यों से संबंधित एवं क्षेत्र में सुविधाजनक विस्तार किसी भी प्रकार शिकायतो से संबंधित आवेदन सुकृत किए जाएंगे और उसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए तत्काल निराकरण किए जाएंगे

महतारी वंदन योजना में छह दिनों में जिले की 109218 महिलाओं ने किया आवेदन

No comments
महतारी वंदन योजना में छह दिनों में जिले की 109218 महिलाओं ने किया आवेदन 

महतारी वंदन के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत में पर्याप्त मात्रा में फार्म उपलब्ध

महिला विवाहित होने पर वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र कर सकती है प्रस्तुत

महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बैगा बाहुल्य ग्राम बैरख में महतारी वंदन योजना के शिविर का किया अवलोकन

      कवर्धा, 10 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अभूतपूर्व उत्साह से आवेदन कर रही है। महज 6 दिनों में ही जिले की 109218 महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवम् शिविर के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे है। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र और जनपद क्षेत्रों के ग्राम पंचायत में पर्याप्त मात्रा में फार्म उपलब्ध है, जहां महिलाएं निः शुल्क फॉर्म प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं का सहयोग भी कर रही है। वही आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुन: आंगनबाड़ी केन्द्रों में जमा किया जा रहा है, फार्म को शिक्षित और अशिक्षित सभी महिलाएं आसानी से भर सकते है। 
       राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे महिला एवं बाल विकास विकास की टीम के साथ जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम बैरख और ढोलबज्जा में संचालित ग्राम स्तरीय शिविर पहुंचे। कलेक्टर श्री महोबे ने इस ग्राम स्तरीय शिविर में महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए आवेदन करने आई ग्रामीण बुजुर्ग एवं ग्रामीण महिलाआें से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 
      कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य शासन की सर्वप्राथमिकता वाली योजना है। इस योजना का लाभ वह सभी महिलाएं प्रात्रता की सूची में आएगी जो छत्तीसगढ़ की मूल निवासी के साथ-साथ विवाहित है। न्यूतम 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, परितक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होगी। पात्र सभी महिलाओं का उनके नाम पर स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय स्वयं के बैंक खाता की जानकारी देना अनिवार्य है। इस योजना के तहत प्रति माह मिलने वाले एक हजार रूपए हितग्राही के उनके नाम वाले बैंक खाता में आएगी। यहां बताया गया है कि बीते 5 फरवरी से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए जिले के महिलाआें द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार 9 फरवरी की स्थिति में महज छह दिनों में कबीरधाम जिले की 109218 महिलाओं ने अपना आवेदन कर लिया है। कवर्धा परियोजना में 24707, दशरंगपुर में 12351, सहसपुर लोहारा में 28959, बोड़ला में 12438, तरेगावं में6054, चिल्फी में 8338, कुण्डा में 3712 , कुकदूर में  3560 और पंडरिया में  9099 महिलाओं ने ’’महतारी वंदन योजना’’ के लिए आवेदन किया।
    कलेक्टर श्री महोबे ने महिलाओं को बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन भरने के लिए संबंधित ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम सचिव, नगरीय निकायों में प्रत्येक वार्डां में प्रभारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी आवेदन लेने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा हितग्राही महतारी वंदन योजना की वेबसाईड पर जाकर अपना आवेदन भर सकते है। महतारी वंदन योजना के लिए 5 फरवरी 2024 से ऑनलाईन व ऑफ लाईन मोड में आवेदन भरा जा रहा है। योजना के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है उनकी सूची आगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत में चस्पा करने के निर्देश दिए गए है। इस योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्प लाईन नंबर 7646965061 और 7869870005 में संपर्क किया जा सकता है।

*महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता*

      महतारी वंदन योजना के लिए महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा जिस साल आवेदन किया जा रहा है उस साल विवाहित महिला की उम्र 1 जनवरी 2024 से 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी पात्र होंगी।

*हितग्राही को दी जाने वाली सहायता*

      महतारी वंदन योजना के तहत हर पात्र महिला को 1000 रुपए की प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। सामाजिक पेंशन योजनाओं तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिए जा रहे पेंशन से  लाभान्वित होने वाली ऐसी महिलाएं जिन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये से कम राशि मिल रही है, उन्हें योजना के लिए पात्र होने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी, जिससे उन्हें अधिकतम 1000 रुपये मासिक राशि मिल सकेगी।

*आवेदन करने का माध्यम* 

      महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत,  नगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारी तथा परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा हितग्राही को प्राप्त होगी।
     
*आवश्यक दस्तावेज* 

      महतारी वंदन योजना में आवेदन करते समय हितग्राहियों को खुद का सत्यापित किया हुआ पासपोर्ट साइज की फोटो, स्थानीय निवास  हेतु  राशनकार्ड अथवा मतदाता परिचय पत्र  अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र में से कोई भी एक, खुद का और उनके पति का आधार कार्ड, पैन कार्ड (अगर हो तो), विवाह का प्रमाण पत्र, (ग्राम पंचायत और स्थानीय निकायों द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी मान्य) विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी वार्ड या ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10 या 12 की अंकसूची अथवा शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, अथवा पेन कार्ड,   ड्राइविंग लाइंसेस में से कोई एक, बैंक खाते का विवरण और बैंक पासबुक की स्वयं द्वारा सत्यापित प्रति उपलब्ध कराना होगा।

*महिला विवाहित होने पर स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है*

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।

*आवेदन पर समय-सीमा* -

      महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।

*आपत्तियों पर निराकरण*-

      योजना के तहत निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी।   पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्यवाही ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।

*महतारी वंदन योजना के लिए अपात्रता*

      महतारी वंदन योजना के लिए ऐसे महिलाएं अपात्र होगी जिनके परिवार का कोई भी सदस्य(योजना अंतर्गत परिवार से आशय पति- पत्नी और उन पर आश्रित बच्चो से है) आयकर दाता हो। परिवार के कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मंडल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदो पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग अधिकारी-कर्मचारी हो। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/ विधायक हो। जिनके परिवार का सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मंडल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हो।

बजट : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गांरटी में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, राजस्व, वनांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए दी बड़ी सौगात

No comments

Friday, 9 February 2024

बजट : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गांरटी में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, राजस्व, वनांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए दी बड़ी सौगात  

जिलेवासियों की वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ रूपए का प्रावधान

पिपरिया में 1 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था, युवाओं को मिलेगा रोजगारमुखी प्रशिक्षण

महिलाओं की सुरक्षा और सायबर अपराध को रोकन के लिए बनेंगे महिला पुलिस और सायबर थाना

राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिक संस्था की भांति कबीरधाम में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिक संस्था भवन का निर्माण होगा

कवर्धा का जिला चिकित्सालय आर्दश जिला चिकित्सालय के रूप में होगा विकसित

कबीरधाम जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति जताया आभार

कवर्धा 09 फरवरी 2024।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गांरटी में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अमृतकाल की नीव का बजट में कबीरधाम जिले के विकास के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिलेवासियों के वर्षो पुरानी मांग को पूरा करते हुए डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ रूपए का प्रावधान किया। नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ की लागत से नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के निर्माण होने से युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाना और बढ़ते सायबर अपराध को रोकने के लिए सायबर थाना बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिक संस्था की भांति कबीरधाम में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिक संस्था भवन का निर्माण इसी वर्ष से किया जाएगा। कवर्धा का जिला चिकित्सालय आर्दश जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। कबीरधाम जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गांरटी में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अमृतकाल की नीव का बजट में प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, राजस्व, वनांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात दी है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा व पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री साय से आम नागरिकों की सुविधा और जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। आज प्रस्तुत किए गए बजट में इसका प्रावधान किया है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज सर्वजनों के लिए अमृतकाल की नीव का बजट प्रस्तुत किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार की अमृतकाल की नीव का बजट प्रदेश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की उन्नति पर विशेष रूप से केंद्रित है। ताकि देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूती मिले। बजट विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है, जिसमें सेवा, सुधार, सुशासन एवं संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। इस सर्वसमावेशी बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 प्रमुख स्तंभ निर्धारित किए हैं जो गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (ज्ञान) की समृद्धि के साथ पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। शासन के सभी विभागों में आई.टी. के उपयोग को बढ़ावा देने एवं इसका सफल अनुप्रयोग सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेन्स की स्थापना की जायेगी। बजट में आई.टी. उपकरण एवं आधुनिक सॉफ्टवेयर इत्यादि की व्यवस्था के लिए 266 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे शासन के समस्त विभागों में सुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। यही तकनीकी प्रयोग आधारित रिफॉर्म और सुशासन ही आने वाले 05 वर्षो में 05 लाख करोड़ के जी.एस.डी.पी. को 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने के लिये आवश्यक तीव्र आर्थिक विकास दर का आधार बनेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख से अधिक घरों के निर्माण के लिए 8 हजार 369 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। कृषि उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रूपए से 24.72 लाख से अधिक किसान समृद्ध और उन्नत होंगे। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में अब डेढ हजार रूपए का इजाफा होगा। प्रति मानक बोरा 5500 रूपए तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना में 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष महिलाओं को प्रदान की जाएगी। इससे महिलाएं सुपोषित, सशक्त और स्वालंबी बनेगी।
प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम के दर्शन के लिए श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके लिए 35 करोड़ रूपए का प्रावधान श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा किया गया है। इसी प्रकार राज्य के 5 शक्तिपीठों के विकास की विस्तृत योजना बनाने के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। यह मोदी की गारंटी के तहत जनता से किए गए वादों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन मजदूर योजना के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। जिससे भूमिहीन मजदूर को 10 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किया जाएगा। ग्रामीण घरों में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर घर निर्मल जल अभियान के तहत 4 हजार 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री खद्यान्न योजना के तहत 3400 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। सड़क सुविधा विस्तार के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 840 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

04 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम पर दाव लगाकर जुआ खेलते थाना कुंण्डा पुलिस ने धरदबोचा।

No comments

Tuesday, 6 February 2024

04 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम  पर दाव लगाकर जुआ खेलते थाना कुंण्डा पुलिस ने धरदबोचा।

जुआरियों से नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश पुलिस ने किया जप्त।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंण्डा के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक- 05.02.2024 को क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम डाबरी भरतलाल चंद्राकर के ट्यूबवेल के सामने आम जगह पर कुछ जुआरियों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस टीम तैयार कर मुखबीर के बताये पते पर रवाना कर रेड कार्यवही किया गया। जहां पर जुआ खेलने वाले पुलिस को आते देख कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें(1) संतोष चंद्राकर(2) गोपाल दास गेंदले(3) चैतराम भास्कर तीनों साकिन ग्राम डाबरी थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम,(4)सुखदेव साहू साकिन काॅसमतरा जिला मुंगेली को जुआ खेलते पकड़ा गया।जिनके जुआ फड से नगदी रकम 1120/ रुपये व 52 पत्ती ताश पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुंण्डा में अपराध क्रमांक-20/2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना कुंण्डा पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

महतारी वंदन योजना की फेक ऑनलाईन पोर्टल से सर्तक रहने की आवश्यकता

No comments

Monday, 5 February 2024

महतारी वंदन योजना की फेक ऑनलाईन पोर्टल से सर्तक रहने की आवश्यकता

कवर्धा, 05 फरवरी 2024। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की गई है। महतारी वंदन योजना के लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं राज्य शासन की अधिकृत वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेद कर सकते है। योजना से जुड़ी फेक वेबसाईट बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो के माध्यम से वायरल की जा रही है। फेक वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल  https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply यह है। इस फेक वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल पर ऑनलाईन फार्म अपलोड ना करें।
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल   https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in  तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी। यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी।

कलेक्टर श्री पाण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र चेरपल्ली का किया आकस्मिक निरीक्षण

No comments
बीजापुर 04 फरवरी 2024- खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का आज अंतिम दिन है। 01 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी की तिथि निर्धारित थी। किसानों के हित मे निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तिथि में बढ़ोतरी करते हुए 04 फरवरी तक निर्धारित किया है आज अंतिम दिवस में शेष बचे किसानों ने अपना धान सरलतापूर्वक बेचा कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने चेरपल्ली धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर धान खरीदी एवं केन्द्र में अन्य सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान धान बेचने आए किसानों से आवश्यक चर्चा भी किए किसानों ने तिथि बढ़ाने के फैसले को किसानों के हित मे बताया और कहा तिथि बढ़ने के कारण हम अपना बचे हुए धान सरलतापूर्वक बेच सके है‌। इस दौरान धान खरीदी से जुड़े अधिकारी - कर्मचारी और किसान उपस्थित थे।

प्रभारी कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

No comments

Saturday, 3 February 2024

प्रभारी कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

महतारी वंदन योजना के लिए 5 फरवरी से ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का का होगा पंजीयन प्रारंभ 

पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए शिविर करने के दिए निर्देश 

कवर्धा, 03 फरवरी 2024। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के वचुअर्ल बैठक लेने के बाद प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महतारी वंतद योजना 01 मार्च से लागू की जाएगी। इसके लिए जिले में तैयारी करने के निर्देश जनपद सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव को दिए। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। इसके लिए शिविर लगाने तथा हितग्राहियों का चिन्हांकित कर आवेदन लेने के लिए कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, महाप्रबंधक श्री पुसाम सहित अधिकारी उपस्थित थे।  
राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा। 
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल ीजजचेः//ूू.उींजंतपअंदकंद.बहेजंजम.हवअ.पद तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजनांतर्गत जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद व विधायक तथा जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो वही भी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी, यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।
राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य निगरानी एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि तथा जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर सदस्य होंगे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव रहेंगे, योजना के सघन क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा करेगी। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगी। जिला में जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों के लिए आयुक्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकाय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा। हितग्राहियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं भुगतान की स्वीकृति हेतु ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से सक्षम अधिकारी होंगे।

जिला चिकित्सालय कबीरधाम में कैंसर का हो रहा इलाज

No comments
जिला चिकित्सालय कबीरधाम में कैंसर का हो रहा इलाज

डॉ.हर्षित टुवानी दे रही अपनी सेवाएं 

कवर्धा 03 फरवरी 2024। तंबाकू शराब के अलावा कई वस्तुऐं से होती है जा दैनिक जीवन में कैसर का कारण बनती है। जिला अस्पताल में अब तक 25 केंसर मरीजो ने कीमोथेरिपी की सुविधा ली। जिन्हे लगभग 50 से अधिक कीमो थैरेपी दिया गया।
     सिविल सर्जन डॉ महेश सूर्यवशी ने बताया कि डां हर्षित टुवानी जिला अस्पताल में कैसर के मरीजों का इलाज कर रही है। वह बताती है कि यहां आने वालें मरीजों में मुख्यतः मुंह , गलें , ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैसर के मरीज है। कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू और शराब का सेवन से माना जाता है पर हमनें से कई लोगों को नही पता कि दैनिक जीवन में ऐसे कई चीजो का उपयोग हमारे द्वारा किया जाता है जो शरीर में कैंसर पैदा करने का मुख्य कारण होता है। साथ ही कैंसर को लेकर कई सारी भ्रांतिया है, जिसके कारण लोग अपना पूरा इलाज नही करवातें है। अगर सही समय में कैसर की पहचान कर सही तरीके से इलाज करवाई जाए तो उससे पूर्ण रूप से छुटकारा पाया जा सकता है।
     कैंसर के संकेत :- डां बतातें है कि आंत्र या मूत्राशय की आदतों में परिवर्तन ,घाव जो लम्बें समय के बाद भी ठीक न हो, असमान्य रक्तस्त्राव ,स्तन या अन्य जगह गांठ या सूजन , तेज खांसी या आवाज का बदलना है। पैक्ड फूड एवं मच्छर नाशक दवाईया भी होती है। हानिकारक 
तम्बाकू और शराब के सेवन के साथ ही मोटापा होना, कुछ वायरल संक्रमण जैसे HPV और hepatitis virus  पेस्टिसाइड, इंसेक्टेसाइड का अधिक उपयोग, मच्छर मारने वाली दवाईयां, रेडिएशन विकरण से संपर्क में आना जिसमें सूर्य के पराबैंगनी विकिरण कैंसर का मुख्य कारण होता है।
   डॉक्टर ने बताया कि कैसर के लक्षण होने पर अस्पताल जाकर जांच करवाएं, जिला अस्पताल में कीमोंथैरेपी एवं इलाज संभव है। जांच के बाद सर्जरी , दवाइ्रयां से लेंकर कीमोंथैरेपी से इलाज करवा सकतें है। जिला अस्पताल में अभी लगभग 15 दवाईयां से कैंसर का उपचार किया जा रहा हैं। फर्स्ट लाइन दवाइयों से कैंसर का इलाज संभव है।

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले 02 आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

No comments

Friday, 2 February 2024

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले 02 आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में (1)अपराध क्रमांक- 77/2024 (2)अपराध क्रमांक-78/2024 धारा 6, (छ.ग.) जुआ प्रति.अधि. 2022 के तहत की गई कार्यवाही।

कबीरधाम जिला के थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक-02.02.2024 को जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधि पर सतत निगाह रखते हुए, अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को दो अलग-अलग विश्वसनीय मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुआ। कि एक व्यक्ति घोठिया रोड खेतान गैरेज के पास तथा एक व्यक्ति केलाबाड़ी घोठीया रोड के पास अवैध धन अर्जित करने के नियत से रूपये पैसे पर दाव लगाकर हार जीत का सट्टा पट्टी लिख कर क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी (1) दुर्गेश पिता स्वर्गीय शिवराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन घोठिया रोड थाना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली को गवाहों के समक्ष रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी,01 नग डॉट पेन, एवं नगदी रकम 2500/ रुपये को जप्त कर धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया।
(2)घोठिया रोड केलाबाड़ी के पास आरोपी झम्मन पिता गजरू कौशिक उम्र 23 वर्ष साकिन घोठिया रोड कवर्धा थाना सिटी कोतवाली को अवैध धन अर्जित करने के नियत से अंकगणित के आधार पर रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पुलिस टीम के द्वारा धरदबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 01नग सट्टा पट्टी,01नग डॉट पेन व नगदी रकम 1600/ रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पूनम पांडे का 22 सेकंड का वीडियो वायरल, ये घटना देख आप यकीन नहीं करेंगे

No comments

ज्यादा बारात लाने पर वर पक्ष वालों की पिटाई, जुर्म दर्ज

No comments

तखतपुर।
 अपने भतीजे की बारात लेकर पहुंचे ग्रामीण को दुल्हन पक्ष ने यह कहकर पीट दिया, कि उसने ज्यादा संख्या में बाराती लाया है और उन्हें संभाल नहीं रहा। मारपीट से दूल्हे के चाचा को गंभीर चोटें आईं हैं, पुलिस से घटना की शिकायत की गई है। घटना मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के भठलीकला की है।

मुंगेली के जरहागांव थाना के झझपुरीखुर्द निवासी जलेश्वर साहू (30) खेती-किसानी करते हैं। उनके भतीजे अजय साहू की 29 जनवरी को शादी थी। वह बारात लेकर भठलीकला गए हुए थे। जहां रात में सभी बाराती भोजन करने बैठे। इसी दौरान वहां पर लड़की पक्ष के कुछ लोग पहुंचे और बारातियों से दुर्व्यवहार करने लगे। जलेश्वर साहू ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस पर घरातियों ने यह कहकर विवाद शुरू कर दिया कि वे लोग ज्यादा संख्या में बाराती लेकर क्यों आए हैं, इसकी वजह से व्यवस्था नहीं बन पा रही है। इस पर जलेश्वर ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन, दुल्हन पक्ष के कुछ लोग समझने को तैयार नहीं हुए और इस बीच दुल्हन पक्ष के विजय साहू, गुल्ला साहू, पिल्लू साहू व अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से जलेश्वर पर हमला कर दिया। आसपास के बारातियों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इस दौरान ग्रामीण के सिर, आंख व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस से घटना की शिकायत की गई। पुलिस ने आहत की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

बाजार में अवैध शराब बेचते युवक को भेजा गया जेल

तखतपुर(नईदुनिया न्यूज)। बाजार में घूम घूम कर शराब बेचने वाले युवक को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। पोड़ीकला निवासी धर्मेंद्र पांडेय पिता भरत लाल पांडेय (41) भीमपुरी बाजार में अवैध रूप कच्ची शराब बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक के पास से सात लीटर कच्ची शराब जब्त कर लिया। युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34.2 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने की गई मांग

जयरामनगर। पाराघाट भनेसर सहित आसपास के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण के संबंध में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसमें पाराघाट के सरपंच एवं भनेसर के जनपद सदस्य ने ज्ञापन में बताया है कि क्षेत्र में संचालित स्टील प्लांट , कोलवाशरी से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैल रहा है साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खराब हो रही है लोग धूल से परेशान हैं। उन्होंने बस्ती से पहले बेरिकेट लगाकर रोकथाम की मांग की है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा की भी मांग की है। इसके साथ ही सीएसआर मद के उपयोग में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मांगों की अवहेलना पर भी ध्यान आकृष्ट कराया

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News