नगर पालिका कार्यालय में स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने नगरीय क्षेत्र के 41 परिवारो को बांटे आवासीय पट्टा

No comments

Tuesday, 28 March 2023

*नगर पालिका कार्यालय में स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने*

*नगरीय क्षेत्र के 41 परिवारो को बांटे आवासीय पट्टा*

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी के प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही साथ राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्र के 41 परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण किया।
कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से आवासीय पट्टा वितरण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अब तक कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों 1 हजार 355 व्यक्तियों को राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया जा चुका है उन्होनें कहा कि इस तरह से आगे भी जरूरतमंद व पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण करेगें।

*जो कहा सो किया-ऋषि कुमार शर्मा*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से नगर पालिका कार्यालय का नाम प्रियदर्शिनी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी के नाम से रखा गया था तथा स्व.श्रीमती गांधी जी की मूर्ति स्थापना का भी प्रस्ताव पारित किया गया था पारित निर्णय अनुसार आज नगर पालिका कार्यालय के सामने रिक्त स्थान पर स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी की मूर्ति स्थापना कर का आज कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों अनावरण कराया गया। हमारी सरकार ने जो कहा है सो किया है। स्व.श्रीमती इंदिरा जी की मूर्ति स्थापना होने से नगर पालिका कार्यालय की सुंदरता में चार चांद लगा है।

*41 परिवारों को मिला पट्टा*
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डो के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा प्रदान कर शुभकामनाएं दी तथा हितग्राही का एक साथ सभी के साथ फोटो भी खिंचाई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खन, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अवैध शराब पर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई 06 कार्यवाही धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के दो प्रकरण मे दो आरोपीयो के कब्जे से कुल 105 पौवा देशी प्लेन शराब 18.900 बल्क लीटर किमती 8400 रूपये एंव एक मोटर सायकल किमती 25000 रूपये कुल जुमला किमती 33,400 रूपये को किया गया जप्त

No comments


 अवैध शराब पर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 
 आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई 06 कार्यवाही 
 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के दो प्रकरण मे दो आरोपीयो के कब्जे से कुल 105 पौवा देशी प्लेन शराब 18.900 बल्क लीटर किमती  8400 रूपये एंव एक मोटर सायकल किमती 25000 रूपये कुल जुमला किमती 33,400 रूपये को किया गया जप्त 
 धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के दो प्रकरण मे दो आरोपीयो के कब्जे से कुल 41 पौवा देशी प्लेन शराब 3280 रूपये को किया गया जप्त 
 आबकारी एक्ट 34(2) के दो प्रकरणो मे दो आरोपीयो को भेजा जेल
अन्य 2 आरोपीयो पर आबकारी एक्ट की अलग- अलग की गई कार्यवाही

           
        श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा0 लाल उमेंद सिह के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा अपराधिक गतिविधियो पर रोक लगाने लगातार शराब जुआ रेड कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे आज दिनांक 28/03/23 को मुखबीर की सुचना पर आबकारी एक्ट धारा  34(2) के अतर्गत घटना ग्राम ब्राम्हनटोला के आगे मेन रोड मंदिर के पास आरोपी 1.प्रमोद कुमार रात्रे पिता गंगाप्रसाद रात्रे उम्र 25 साल साकिन भण्डारपुर थाना स0 लोहारा के कब्जे से 65 पौवा देशी प्लेन शराब 11.7000 बल्क लीटर किमती 5200 रूपये एक मोटर सायकल क्रमांक CG07LX5420 किमती 25000 रूपये को किया गया जप्त एंव आबकारी एक्ट धारा  34(2) के अतर्गत दुसरे प्रकरण मे शांतिनगर स0 लोहारा पुल के पास 2. भगवान दास कोसले पिता फगनु कोसले उम्र 46 साल साकिन उडिया थाना स0 लोहारा के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब कुल बल्क लीटर 7.200 किमती 3200 रूपये को किया गया जप्त एंव आबकारी एक्ट धारा 34(1) ख के अतर्गत ईरीमकसा मोड चौक के पास आरोपी किशन रात्रे पिता राम्हु रात्रे उम्र 30 साल साकिन सबराटोला थाना स0 लोहारा के कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1780 रूपये को किया गया जप्त एंव आबकारी एक्ट धारा  34(1)ख के अतर्गत 4.बादल जांगडे पिता सतोष जांगडे उम्र  20 साल साकिन उडिया कला के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1600 रूपये को किया गया जप्त एंव आबकारी एक्ट धारा 36(सी) के अतर्गत आरोपी पीताम्बर पिता हीरालाल गेड्रे उम्र 55 साल साकिन सबराटोला एंव शिवकुमार टण्डन पिता पंचु टण्डन उम्र 34 साल साकिन साकिन उडिया कला थाना स0 लोहारा के विरूध्द की कार्यवाही

15 युवकों ने भाजपा की विचार धारा व रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर नेतृत्व में शामिल हुए

No comments

Monday, 27 March 2023




15 युवकों ने भाजपा की विचार धारा व रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर नेतृत्व में शामिल हुए 


तमन्ना झारिया कन्या शक्ति संयोजिका के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सभी युवाओं के गले में गमझा पहनाकर भव्य स्वागत के साथ युवाओं को भाजपा में प्रवेश कराया गया।

15 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि आज आप देश में सबसे बड़ी विचार आधारित पार्टी से जुडे़ हैं। जिसका उद्देश्य भारत को विश्व के सर्वोत्तम देशों में शामिल कराना है। आज सम्पूर्ण देश आशा भरी निगाहों से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देख रहा है वैसे तो भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था लेकिन उसमें सर्वाधिक श्रेय आप जैसे युवाओं का था। केंद्र सरकार द्वारा देश को विकसित बनाने हेतू युवाओं को रोजगार व समाजहित में कार्य किया जा रहा है, पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रही है,
युवा विरोधी कार्य करने वाले सरकार को जड़ से उखाड़ फेखने का संकल्प लेकर काम करने का निश्चय लिया
 इस लिए हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गण पीयूष ठाकुर,संतोष पटेल, मयंक गुप्ता, मनी साहू, अजय ठाकुर,ईश्वरी धुर्वे,एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
भाजपा प्रवेश करने वालो के नाम 
हेमलता नामदेव, सोनम चंद्रवंशी, भुनेश्वरी उइके, यशोदा यादव, दुर्गा सिन्हा, डिंपी झारिया, गायत्री डेहरिया, खुशबू टंडन, सोनिया पटेल, ज्योति धुर्वे, प्रीति बंजारे, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

15 युवकों ने भाजपा की विचार धारा व रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर नेतृत्व में शामिल हुए

No comments



15 युवकों ने भाजपा की विचार धारा व रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर नेतृत्व में शामिल हुए 


तमन्ना झारिया कन्या शक्ति संयोजिका के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सभी युवाओं के गले में गमझा पहनाकर भव्य स्वागत के साथ युवाओं को भाजपा में प्रवेश कराया गया।

15 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि आज आप देश में सबसे बड़ी विचार आधारित पार्टी से जुडे़ हैं। जिसका उद्देश्य भारत को विश्व के सर्वोत्तम देशों में शामिल कराना है। आज सम्पूर्ण देश आशा भरी निगाहों से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देख रहा है वैसे तो भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था लेकिन उसमें सर्वाधिक श्रेय आप जैसे युवाओं का था। केंद्र सरकार द्वारा देश को विकसित बनाने हेतू युवाओं को रोजगार व समाजहित में कार्य किया जा रहा है, पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रही है,
युवा विरोधी कार्य करने वाले सरकार को जड़ से उखाड़ फेखने का संकल्प लेकर काम करने का निश्चय लिया
 इस लिए हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गण पीयूष ठाकुर,संतोष पटेल, मयंक गुप्ता, मनी साहू, अजय ठाकुर,ईश्वरी धुर्वे,एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
भाजपा प्रवेश करने वालो के नाम 
हेमलता नामदेव, सोनम चंद्रवंशी, भुनेश्वरी उइके, यशोदा यादव, दुर्गा सिन्हा, डिंपी झारिया, गायत्री डेहरिया, खुशबू टंडन, सोनिया पटेल, ज्योति धुर्वे, प्रीति बंजारे, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे वर्चुअल लोकार्पणजिले के मजगांव रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजनमुख्यमंत्री सरगांव से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से करेंगे लोकार्पण

No comments

Friday, 24 March 2023

कवर्धा 24 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 मार्च को वर्चुअल माध्यम से जिले के महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण करेंगे। जिले में मुख्य कार्यक्रम जनपद पंचायत कवर्धा के मजगांव रीपा केंद्र में होगा। इसके साथ जिले के अन्य 7 रीपा केंद्रों का लोकार्पण इस अवसर पर किया जाएगा। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए साधन विकसित करने के लिए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा की स्थापना की गई है। ज्ञात हो की प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में दो रीपा केंद्रों का निर्माण किया गया है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले में महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया गया है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम विकासखंड कवर्धा के मजगांव में रखा गया है साथ में दशरंगपुर रीपा केंद्र का भी लोकार्पण होगा। विकासखंड बोड़ला के दलदली एवं सिलहटी, विकासखंड स.लोहारा के अंतर्गत सूरजपुरा जंगल पेण्ड्रीतराई एवं रणवीरपुर, विकासखंड पंडरिया के अंतर्गत कापादाह एवं भुवालपुर शामिल है।मजगांव एवं दशरंगपुर के अतिरिक्त सभी स्थानों पर अधोसंरचना विकास का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है जिसे आगामी दिनों में प्रारंभ किया जाएगा।

रेंजर्स से भुगतान बंद कर अब सीधे डीएफओ से मजदूरी भुगतान करने की मांग, पीसीसीएफ के नाम सीसीएफ को सौंपा ज्ञापन…

No comments

Wednesday, 22 March 2023

रेंजर्स से भुगतान बंद कर अब सीधे डीएफओ से मजदूरी भुगतान करने की मांग, पीसीसीएफ के नाम सीसीएफ को सौंपा ज्ञापन…


छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के दुर्ग संभागीय शाखा द्वारा वन विभाग में वर्तमान में प्रचलित मजदूरी भुगतान प्रणाली में परिवर्तन कर आहरण, संवितरण अधिकारी डीएफओ स्तर से मजदूरी भुगतान किए जाने के संबंध में आज पीसीसीएफ वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के नाम सीसीएफ दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया. जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में इसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था.

बता दें कि, छग. वन विभाग में वर्तमान में प्रचलित मजदूरी भुगतान प्रणाली के अनुसार समस्त प्रकार के कार्यों का मजदूरी भुगतान वन परिक्षेत्र अधिकारी को संवितरण अधिकारी बना कर किया जा रहा है. इस प्रणाली से न केवल शासकीय समय, श्रम और धन एवं संसाधन का व्यर्थ जाया हो रहा है. साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी वन और वन्य जीव सुरक्षा संरक्षण के अपने मुख्य कार्य को बेहतर तरीके से नहीं कर पा रहे हैं. आरोप है कि, वर्तमान में अधिकतर रेंज कार्यालय में न तो सेटअप के अनुसार रेगुलर रेंज क्लर्क है और न ही क्षेत्रीय अमला, जिसके कारण वित्तीय भुगतान प्रबंधन एवं उसका सुक्ष्म अवलोकन तथा वन, वन्यजीव सुरक्षा और संरक्षण कार्य में संतुलन भी स्थापित नहीं हो पा रहा है. जिसका समस्त भार वनपरिक्षेत्र अधिकारी के ऊपर हो रहा है. साथ ही मजदूरी भुगतान और वन्यजीव संरक्षण में चूक हो जाती है.



वही इस मांग को लेकर समस्त रेंजर्स दुर्ग कार्यालय पहुंचकर वित्तीय वर्ष 2023-24 से समस्त कार्यों का भुगतान जहां वन मण्डलों में जहां अकाउंट के आधार पर ऑनलाइन प्रणाली से अब तक हो रहा है. वहां भुगतान सीधे डीएफओ के माध्यम से कराए जाने के संबंध में आज ज्ञापन दिया गया.

रेंजर्स से भुगतान बंद कर अब सीधे डीएफओ से मजदूरी भुगतान करने की मांग, पीसीसीएफ के नाम सीसीएफ को सौंपा ज्ञापन…

No comments
रेंजर्स से भुगतान बंद कर अब सीधे डीएफओ से मजदूरी भुगतान करने की मांग, पीसीसीएफ के नाम सीसीएफ को सौंपा ज्ञापन…


छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के दुर्ग संभागीय शाखा द्वारा वन विभाग में वर्तमान में प्रचलित मजदूरी भुगतान प्रणाली में परिवर्तन कर आहरण, संवितरण अधिकारी डीएफओ स्तर से मजदूरी भुगतान किए जाने के संबंध में आज पीसीसीएफ वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के नाम सीसीएफ दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया. जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में इसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था.

बता दें कि, छग. वन विभाग में वर्तमान में प्रचलित मजदूरी भुगतान प्रणाली के अनुसार समस्त प्रकार के कार्यों का मजदूरी भुगतान वन परिक्षेत्र अधिकारी को संवितरण अधिकारी बना कर किया जा रहा है. इस प्रणाली से न केवल शासकीय समय, श्रम और धन एवं संसाधन का व्यर्थ जाया हो रहा है. साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी वन और वन्य जीव सुरक्षा संरक्षण के अपने मुख्य कार्य को बेहतर तरीके से नहीं कर पा रहे हैं. आरोप है कि, वर्तमान में अधिकतर रेंज कार्यालय में न तो सेटअप के अनुसार रेगुलर रेंज क्लर्क है और न ही क्षेत्रीय अमला, जिसके कारण वित्तीय भुगतान प्रबंधन एवं उसका सुक्ष्म अवलोकन तथा वन, वन्यजीव सुरक्षा और संरक्षण कार्य में संतुलन भी स्थापित नहीं हो पा रहा है. जिसका समस्त भार वनपरिक्षेत्र अधिकारी के ऊपर हो रहा है. साथ ही मजदूरी भुगतान और वन्यजीव संरक्षण में चूक हो जाती है.



वही इस मांग को लेकर समस्त रेंजर्स दुर्ग कार्यालय पहुंचकर वित्तीय वर्ष 2023-24 से समस्त कार्यों का भुगतान जहां वन मण्डलों में जहां अकाउंट के आधार पर ऑनलाइन प्रणाली से अब तक हो रहा है. वहां भुगतान सीधे डीएफओ के माध्यम से कराए जाने के संबंध में आज ज्ञापन दिया गया.

मकान/दुकान नियमितीकरण नही करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीसीएमओं ने आर्किटेक्ट व सब इंजीनियरों की बुलाई बैठक

No comments

Tuesday, 21 March 2023

मकान/दुकान नियमितीकरण नही करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

सीएमओं ने आर्किटेक्ट व सब इंजीनियरों की बुलाई बैठक

कवर्धा-राज्य शासन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन सभी अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण कर रहा है। इसको लेकर लोगों से नियमितीकरण का आवेदन मंगाया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने नियमितीकरण की धीमी प्रक्रिया और लोगों द्वारा अधिक रुचि न दिखाए जाने को लेकर नगर पालिका अधीकृत आर्किटेक्ट, इंजीनियरों की बैठक बुलाई। 

*नियमितीकरण को लेकर प्रशासन सख्त-सीएमओ*
बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि नियमितीकरण के लिए समय कम है। इसलिए वार्डो से बिना अनुमति वाले मकान, दुकान का नियमितिकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करावें। जो भी अपने अवैध निर्माण का नियमितीकरण नहीं कराएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। उन्होनें उपस्थित सभी आर्किटेक्ट, इंजीनियरों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना अनुमति के मकान व दुकान निर्माण करने वाले व्यक्तियों को प्रेरित करते हुए शासन द्वारा जारी नियमितीकरण नियम को साझाा करें तथा उन्हे आवेदन भरने को कहे।

*आर्किटेक्ट व इंजीनियरों की हुई बैठक*
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव एवं कलेक्टर जिला-कबीरधाम द्वारा विगत दिवस बैठक लेकर पूरे शहर में बिना अनुमति के निर्मित मकानों, दुकानों का नियमितीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में आज आर्किटेक्ट व इंजीनियरों की बैठक आयोजित की गई है। शासन द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार नियमितिकरण का कार्यवाही पूर्ण किया जाना है तथा जो दुकानदार, मकान मालिक नियमितिकरण नही करा रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए दुकानों में सील बंदी व मकानों में नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। सीएमओ ने निर्देश दिया कि नियमितीकरण से संबंधित जो भी आवेदन आ रहे हैं उनका जल्द से जल्द निराकरण करें। नियमितीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर फील्ड का निरीक्षण उप अभियंता करेंगे।

*198 मकान/दुकान मालिकों को बांटे नोटिस*
नगर पालिका क्षेत्रों में अनाधिकृत विकास व निर्माण के दायरे में आने वाले दुकानों और मकानों की जानकारी ली। कवर्धा शहर के अब तक 198 भवन, मकान, दुकान मालिकों को नियमितीकरण किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है प्रेषित पत्र के आधार पर नियमितीकरण नही कराया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही भी की जावेगी। अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण को लेकर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। इसके दायरे में आने वाले सभी को नियमितीकरण कराना होगा नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

*13 जुलाई 2023 तक ही है नियमितीकरण का समय*
बैठक में बताया गया कि 13 जुलाई 2023 तक ही नियमितीकरण के लिए आवेदन लिए जा सकते हैं। अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है। इस समय का फायदा उठाते हुए नियमितीकरण के लिए आर्किटेक्ट के माध्यम से शीघ्र आवेदन करना होगा। बैठक में सीएमओ ने वार्डवार इसकी जानकारी ली। उन्होंने फील्ड में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

*नियमितीकरण के लिए यह दस्तावेज जरूरी*
नियमितीकरण के लिए आवेदन फार्म पंजीकृत आर्किटेक्ट के जरिए ही जमा होगा। इसके अलावा वहीं व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसके लीज/लाइसेंस/आबंटन संबंधी दस्तावेज जीवित हों। भवन का निर्माण 14 जुलाई 2022 के पहले का होना चाहिए। इसके प्रमाण के लिए बिजली बिल, संपत्तिकर की प्रति या अन्य आवश्यक दस्तावेज, निगम से पंजीकृत वास्तुविद/आर्किटेक्ट के द्वारा तैयार भवन मानचित्र, बिल्डिंग प्लान की प्रति, सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत भवन अनुज्ञा, भवन पूर्णता प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ ही शपथ पत्र अ और ब के साथ अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण कराने के लिए आवेदन देना होगा।

मकान/दुकान नियमितीकरण नही करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही*ीएमओं ने आर्किटेक्ट व सब इंजीनियरों की बुलाई बैठक

No comments
*मकान/दुकान नियमितीकरण नही करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही*

*सीएमओं ने आर्किटेक्ट व सब इंजीनियरों की बुलाई बैठक*

कवर्धा-राज्य शासन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन सभी अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण कर रहा है। इसको लेकर लोगों से नियमितीकरण का आवेदन मंगाया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने नियमितीकरण की धीमी प्रक्रिया और लोगों द्वारा अधिक रुचि न दिखाए जाने को लेकर नगर पालिका अधीकृत आर्किटेक्ट, इंजीनियरों की बैठक बुलाई। 

*नियमितीकरण को लेकर प्रशासन सख्त-सीएमओ*
बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि नियमितीकरण के लिए समय कम है। इसलिए वार्डो से बिना अनुमति वाले मकान, दुकान का नियमितिकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करावें। जो भी अपने अवैध निर्माण का नियमितीकरण नहीं कराएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। उन्होनें उपस्थित सभी आर्किटेक्ट, इंजीनियरों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना अनुमति के मकान व दुकान निर्माण करने वाले व्यक्तियों को प्रेरित करते हुए शासन द्वारा जारी नियमितीकरण नियम को साझाा करें तथा उन्हे आवेदन भरने को कहे।

*आर्किटेक्ट व इंजीनियरों की हुई बैठक*
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव एवं कलेक्टर जिला-कबीरधाम द्वारा विगत दिवस बैठक लेकर पूरे शहर में बिना अनुमति के निर्मित मकानों, दुकानों का नियमितीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में आज आर्किटेक्ट व इंजीनियरों की बैठक आयोजित की गई है। शासन द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार नियमितिकरण का कार्यवाही पूर्ण किया जाना है तथा जो दुकानदार, मकान मालिक नियमितिकरण नही करा रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए दुकानों में सील बंदी व मकानों में नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। सीएमओ ने निर्देश दिया कि नियमितीकरण से संबंधित जो भी आवेदन आ रहे हैं उनका जल्द से जल्द निराकरण करें। नियमितीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर फील्ड का निरीक्षण उप अभियंता करेंगे।

*198 मकान/दुकान मालिकों को बांटे नोटिस*
नगर पालिका क्षेत्रों में अनाधिकृत विकास व निर्माण के दायरे में आने वाले दुकानों और मकानों की जानकारी ली। कवर्धा शहर के अब तक 198 भवन, मकान, दुकान मालिकों को नियमितीकरण किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है प्रेषित पत्र के आधार पर नियमितीकरण नही कराया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही भी की जावेगी। अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण को लेकर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। इसके दायरे में आने वाले सभी को नियमितीकरण कराना होगा नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

*13 जुलाई 2023 तक ही है नियमितीकरण का समय*
बैठक में बताया गया कि 13 जुलाई 2023 तक ही नियमितीकरण के लिए आवेदन लिए जा सकते हैं। अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है। इस समय का फायदा उठाते हुए नियमितीकरण के लिए आर्किटेक्ट के माध्यम से शीघ्र आवेदन करना होगा। बैठक में सीएमओ ने वार्डवार इसकी जानकारी ली। उन्होंने फील्ड में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

*नियमितीकरण के लिए यह दस्तावेज जरूरी*
नियमितीकरण के लिए आवेदन फार्म पंजीकृत आर्किटेक्ट के जरिए ही जमा होगा। इसके अलावा वहीं व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसके लीज/लाइसेंस/आबंटन संबंधी दस्तावेज जीवित हों। भवन का निर्माण 14 जुलाई 2022 के पहले का होना चाहिए। इसके प्रमाण के लिए बिजली बिल, संपत्तिकर की प्रति या अन्य आवश्यक दस्तावेज, निगम से पंजीकृत वास्तुविद/आर्किटेक्ट के द्वारा तैयार भवन मानचित्र, बिल्डिंग प्लान की प्रति, सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत भवन अनुज्ञा, भवन पूर्णता प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ ही शपथ पत्र अ और ब के साथ अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण कराने के लिए आवेदन देना होगा।

कलेक्टर ने जिले में हुए अतिवृष्टि से फसल की स्थिति का अवलोकन करने पहुंचे किसानों के खेत मेंअतिवृष्टि, ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का राजस्व एवं कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर वास्तविक आंकलन करने के दिए निर्देश

No comments

Monday, 20 March 2023

कवर्धा, 20 मार्च 2023। जिले में हुए पिछले दो दिनों के बारिश को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे फसल की स्थिति का अवलोकन करने आज स्वयं किसानों के खेत में पहुंचे। उन्होंने ग्राम भागूटोला और छांटा झा में किसानों के खेत में पहुंचकर गेहूं, गन्ना, चने सहित अन्य फसल की स्थिति देखी। कलेक्टर ने कृषि और राजस्व विभाग और सरपंच तथा किसानों की उपस्थिति में खेत में फसल की स्थिति को परखा और अवलोकन किया।  
      कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में हुए बारिश से खेतों फसल नुकसान की संभावनाओं को देखते हुए अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का राजस्व एवं कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर वास्तविक आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम प्रत्येक ग्राम में सरपंच एवं कृषकों की उपस्थिति में मौका जांच कराएं एवं पंचनामा के साथ प्रतिवेदन तैयार करें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां ओलावृष्टि हुई हैं उन सभी क्षेत्र का दौरा करें। यदि फसल का नुकसान हुआ है तो आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि बारिश से फसल में कीटो की समस्या आ सकती है, इसके लिए कृषि विभाग फसल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइड लाइन जारी करें और किसानों को अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री मनीष वर्मा, सहायक संचालक कृषि सहित राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  

कबीरधाम जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का हुआ आगाज, महोत्सव के पहले दिन देश-प्रदेश के नामचीन कलाकारों में अपने अलग-अलग विधाओं से महोत्सव का समां बांध दिया

No comments
कवर्धा, 20 मार्च 2023। सतपुड़ा पर्वत की मैकल पहाडी श्रृखलाओं से घिरे सुरम्यवादियों में स्थिति ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के प्रांगण में वर्षो से आयोजित हो रहे भोरमदेव महोत्सव की परंपरा को कायम रखने जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलित कर वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान भोरमदेव की पूजा अर्चना और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध मंदिरों और आदिवासी बैगा समाज के पुजारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंच पर बुढ़ा महादेव मंदिर के पुजारी श्री मनहरण दुबे, मां दन्तेश्वरी मंदिर के पुजारी श्री अजय राजपूत, मां चण्डी मंदिर के पुजारी श्री तिहारी चन्द्रवंशी, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी श्री चन्द्रकिरण तिवारी, ग्राम कामठी पंण्डरिया के श्री परसराम मरकाम और ग्राम भुरसीपकरी बोड़ला के श्री लमतू सिंह बगदरिया, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, डीएफओं श्री चुड़ामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए समस्त पुजारियों ने महोत्सव में विशेष रूप से आमंत्रित करने पर महोत्सव के आयोजक भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट, जिला प्रशासन तथा सरकार के प्रति अभार व्यक्त किया। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि पिछले वर्ष के परम्परा के अनुरूप इस वर्ष भी जिले के पुजारियों अतिथि के रूप में आशिर्वाद देने पहुंचे है। भोरमदेव महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति सहित भारतीय परम्पराओं पर अधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करने कलाकार आए है। छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा विख्यात है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की पथ पर आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ की परम्परा को सहजने का काम किया जा रहा है। महोत्सव में भी छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति, लोकगीत को प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के कलाकारों द्वारा देश के साथ-साथ विदेशों में भी छत्तीसगढी संस्कृति, परम्परा के महत्व को बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विशेष अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए भोरमदेव महोत्सव की आरंभ से लेकर वर्तमान दौर तक पूरी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, पर्यटन और जन आस्था के रूप में ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। इस मंदिर की ख्याति देश के अलग-अलग राज्यों तक फैली हुई है। यहां साल भर विदेशी, देशी तथा घरेलु पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं के रूप में आना होता है। बाबा भोरमदेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष होली के बाद कृष्णपक्ष के तेरस और चौदस को महोत्सव मानाने की यहां परम्परा रही है। साथ में सावन मास में मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की जाती है। यहां सावन माह में मेले का आयोजन भी होता है जिसमें देशी तथा घरेलु पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होते है। कलेक्टर ने ऐतिहासिक महत्व स्थल भोरमदेव मंदिर की भव्यता और उसके महत्व को बनाए रखने के लिए राज्य शासन के पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की पूरी जानकारी भी दी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा महोत्सव के समस्त विशेष अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया।

भोरमदेव महोत्सव में पंडवानी, ओडिसी नृत्य सहित छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर रविवार की रात छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा रंग-बिरंगे पोशक में जहां छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं, लोक संस्कृति पर आधारित गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम बारपानी निवासी श्री मोहतु बैगा एवं साथी के द्वारा बैगा नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद जिले के स्कूली बच्चों ने सामुहिक नृत्य के साथ अपनी प्रस्तुति दी। बोडला के रजउ साहू छत्तीसगढ़ की लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। रायपुर की श्रीमती पूर्णश्री राउत भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती हुए ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। देगी। इसके बाद भिलाई की ऋतु वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ की पण्डवानी की प्रस्तुति दी। कोरबा के श्री जाकिर हुसैन ने सुपर हिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच का शंमा बांधा। इसके बाद छत्तीसढ़ी लोकगीतों के गायन की प्रस्तुति देते हुए श्री सुनील तिवारी ने अपने चीर परचीत अंदाज में छत्तीसगढ़ की संस्कृति सहित सुपर डुपर गानों की शानदार प्रस्तुति देकर महोत्सव का मान बढ़ाया। जिला प्रशासन द्वारा कलाकारों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले भोरमदेव महोत्सव का विधिवित शुभारंभ करते हुए 12 से 12.30 बजे के बीच बोड़ला ब्लॉक के चरण तिरथ, बैगा करमा नर्तक दल बारपानी के श्री मोहतु सिंह एवं साथी के द्वारा शानदार बैगा नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही 12.30 बजे से 1.15 के बीच ग्राम गैंदपुर के कुमार साहू द्वारा शिव पार्वती कथा एवं भजन, 01.15 से 02 के बीच ग्राम हथलेवा के रेवाराम मरकाम द्वारा जसगीत, 02 से 02.45 के बीच ग्राम जिंदा के रामजस साहू द्वारा जसगीत, 02.45 से 3.30 के बीच सुरमोहनी मानस परिवार ग्राम सोनझरी श्री रमेश साहू द्वारा भजन मंडली, 3.30 से 4.30 के बीच ग्राम गोछिया के संतोष दास द्वारा पंण्डवानी और 4.30 से 5 के बीच ग्राम बरहट्ठी के खिलावनदास अनंत द्वारा पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

ग्राम खेल समिति एवं कबीरधाम पुलिस (छत्तीसगढ़)के संयुक्त तत्वधान में

No comments

Monday, 13 March 2023



ग्राम खेल समिति एवं कबीरधाम पुलिस (छत्तीसगढ़)के संयुक्त तत्वधान में

*सामुदिक पुलिसिंग : जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश )  थाना गढ़ी अंर्तगत ग्राम छतरपुर में बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आयोजन* ( कबीरधाम जिला  थाना झलमाला के सीमा से लगा हुआ ग्राम)


*कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में कबीरधाम पुलिस के अधिकारी पहुंचे अतिनक्सल प्रभावित गांव*

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के दिशा-निर्देश  में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन  संजय धुर्वे, केके वासनिक, पुलिस अनुभाग अधिकारी बोडला  जगदीश उईके, पुलिस अनुभाग अधिकारी पंडरिया  पंकज पटेल, के नेतृत्व में  कबीरधाम जिला सहित मध्यप्रदेश के पड़ोसी जिलों में पुलिस, ग्राम खेल समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत  खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तारतम्य में आज मध्यप्रदेश के जिला बालाघाट, गढ़ी थाना अंर्तगत अति नक्सल प्रभावित ग्राम छतरपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस, ग्राम खेल समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कबीरधाम पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री संजय ध्रुव मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुवे। 
मुख्य अतिथि ने बालक/बालिका कब्बड़ी प्रतियोगिता में  मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ी को यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किया। उन्होंने *बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्राम परसवाड़ा बैहर, जिला बालाघाट मध्यप्रदेश को 3000 रुपए एवं शील्ड मोमेंटो, दूसरा स्थान  ग्राम छपला, थाना बिरसा मध्यप्रदेश को 1500 रुपए एवं शील्ड मोमेंटो प्रदान किया गया। *बालक वर्ग* कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  CG7 सुपखार थाना .रेगाखार .,जिला कबीरधाम को .5000..रुपए एवं शील्ड मोमेंटो, दूसरा स्थान  ग्राम पटवा थाना गढ़ी मध्यप्रदेश को 2500  रुपए एवं शील्ड मोमेंटो प्रदान किया गया।*
उप पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री संजय ध्रुव ने युवाओं को खेल, मेहनत, सकारात्मक सोच और भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए बताया साथ ही  कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स  एकेडमी के बारे में भी बताया। उन्होने  यातायात नियमों को विस्तारपूर्वक समझाया गया और हम सब को इन नियम का पालन करना चाहिये ताकि वाहन दुर्घटनाओं से बचा जा सके। धोखाधड़ी से बचने और धोखाधड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों से रहने तथा उनके रोकथाम के उपाय सभी को बताया गया।  जिससे वनांचल क्षेत्र को नशामुक्त , अपराधमुक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच पटवा संत कुमार मेरावी, ग्राम पटेल छतरपुर  फग्गू सिंह सिंधराम, एसआई दिनेश झरिया थाना झलमला  के अतिरिक्त आसपास से आए खिलाड़ी 
सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन  उपस्थित थे।

47 परिवारों को आवासीय पट्टा व 150 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक का वितरण किया मो.अकबर ने

No comments

Tuesday, 7 March 2023

47 परिवारों को आवासीय पट्टा व 150 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक का वितरण किया मो.अकबर ने

*कैबिनेट मंत्री ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी*

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने छत्तीसगढ़ सरकार की बजट को बताया भरोसे का बजट
कवर्धा-कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज नगर पालिका कार्यालय में नगरीय क्षेत्र के 47 परिवारों को आवासीय पट्टा एवं 150 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजनंातर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर,क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र वितरण कर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। अब तक कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों 1 हजार 314 व्यक्तियों को राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया जा चुका है उन्होनें कहा कि इस तरह से आगे भी जरूरतमंद व पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण करेगें।

*छत्तीसगढ़ सरकार ने भरोसे का बजट पेश किया-मो.अकबर*
कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट पेश किया। बजट में कवर्धा को अनेकोनेक सौगात मिला है कवर्धा में मेडिकल काॅलेज का निर्माण, जंगल सफारी, आदिवासी संग्रहालय का निर्माण होगा। हमारी सरकार ने जो कहा है सो किया है उन्होनें कहा कि अब मेडिकल काॅलेज खुल जाने से लोगों को मेधावी व प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को आगे पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। हमारे कवर्धा मेडिकल काॅलेज से अब डाॅक्टर बनकर निकलेगें। उन्होने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट को भरोसे का बजट बताया।

*योजनाओं का मिल रहा लाभ-ऋषि कुमार शर्मा*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है हमारी सरकार जनता से वादा किया है उसको हमारी सरकार पूरा कर रहे है कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों अब तक कवर्धा शहर में निवासरत व पात्र 1 हजार 314 परिवारों को उनके हक-अधिकार प्रदान करते हुए राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत आवसीय पट्टा प्रदान किये है।

*कैबिनेट मंत्री ने सभी हितग्राहियों का नाम पढ़कर सुनाया*
आवासीय पट्टा पत्र पाकर हितग्राही भी गदगद हुए। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डो के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा व प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति लिए व होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी तथा हितग्राही का एक साथ सभी के साथ फोटो भी खिंचाई।

इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खन, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समाचार प्रकाशन हेतु*ये भरोसे का बजट है तो 4 साल ठगने वाला बजट रहा क्या?:अनिल सिंह ठाकुर*कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अगर इस वर्ष का बजट भरोसे का बजट था, तो क्या 4 वर्ष का बजट धोखा वाला बजट था ,यह भूपेश सरकार स्पष्ट करें।अनिल सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष ने बजट पर प्राथमिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो सरकार साढ़े 4 वर्ष में कुछ नहीं कर पाई वह 6 महीने में क्या करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि पिछले वर्ष के बजट में जो प्रावधान आप ने की थी उनमें क्रियान्वयन तो छोड़िए किन-किन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हुआ यह जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा यह पूर्ण रूप से नाउम्मीदगी का बजट है।*मेट्रो रेल की बात करने वाली कांग्रेस सरकार पहले ठीक से सिटी बस तो चलवा ले: अनिल सिंह* भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह निराधार बजट है। अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के बारे में इस बजट में कुछ नहीं कहा गया है । पिछले 4 वर्षों से 10 लाख बेरोजगारों के बेरोजगारी भत्ता की कर्जदार भूपेश सरकार की बेरोजगारी भत्ता की घोषणा छलावा मात्र है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग को जो बजट कांग्रेस ने दिया है उनमे टेंडर की प्रक्रिया पालन करते तक आचार संहिता लग जाएगी। उन्होंने कहा मेट्रो लाइन की घोषणा करने वाली भूपेश बघेल सरकार पहले छत्तीसगढ़ के सिटी बस तो चलवा ले। *यह भूपेश नहीं झूठेश सरकार है: अनिल सिंह*

No comments

Monday, 6 March 2023

भरोसे का बजट वर्ष-2023-24सवर्णिम अक्षरो में लिखा जायेगा छ.ग. का नाम-ऋषि कुमार शर्मा

No comments

भरोसे का बजट वर्ष-2023-24

स्वर्णिम अक्षरो में लिखा जायेगा छ.ग. का नाम-ऋषि कुमार शर्मा


कवर्धा-छत्तीसगढ़ सरकार ने सर्वजनों के लिए भरोसे का बजट प्रस्तुत किया गया है छत्तीसगढ़ सरकार की बजट में ऐतिहासिक फैसले को शामिल कर कोटवार से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानीन, होमगार्ड जवान के वेतन में इजाफा किया है इसी तरह सहित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, निराश्रित पेंशन हितग्राही सहित अधोसरंचना विकास के लिए करोड़ो की सौगात मिला है उपरोक्त बातें आज नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा। उन्होने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में इस बार कबीरधाम जिला को मेडिकल काॅलेज, जंगल सफारी, संग्रहालय निर्माण, इंदौरी में बिस्तर अस्पताल निर्माण सहित अनेक मांगो को पूर्ण करते हुए बजट में शामिल किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज का बजट स्वर्णिम अक्षर से लिखा जावेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने सर्वजनों के लिए प्रस्तुत बजट हमेशा के लिए याद किया जायेगा। सरकार द्वारा लाभकारी बजट प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ में कोई नया कर नही लगाया है बल्कि अलग-अलग कार्यो के लिए करोड़ो का प्रावधान को शामिल कर ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि बजट नगरीय निकायों को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है उन्होने बताया कि कबीरधाम में मेडिकल काॅलेज की स्थापना, नवीन जंगल सफारी निर्माण, भोरमदेव मंदिर के समीप आदिवासी संग्राहलय का निर्माण हेतु 3 करोड़, पशु औषाधालय निर्माण, उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण, नवीन तहसील भवन निर्माण, इंदौरी में 30 बिस्तर हाॅस्पिटल निर्माण सहित अन्य कार्यो के लिए करोड़ो का प्रावधान रखा गया है सर्वहितकारी बजट प्रस्तुत होने के उपरांत नगर पालिका कार्यालय के सामने आतिशबाजी कर खुशियां मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बजट में करोड़ो का सौगात देने के लिए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर भाई का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

कलेक्टर ने बैगा बाहुल ग्राम डेंगुरजाम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याकलेक्टर ने ग्राम डेंगुरजाम में अतिरिक्त कक्ष, किचन शेड एवं शौचालय सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति दी

No comments

Saturday, 4 March 2023

कवर्धा, 04 मार्च 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी बाहुल ग्राम पंचायत अमनिया के आश्रित बसाहट बस्ती  डेंगुरजाम पहुंचे। कलेक्टर ने ग्राम डेंगुरजाम में चौपाल लगाकर लोगों की सभी समस्या, मांग और शिकायतों से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों से चर्चा के बाद उनके ठोस निराकरण के लिए एसडीएम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनपद पंचायत पंडरिया, शिक्षा, खाद्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने वनांचल के दौरे के बाद ग्राम डेंगुरजाम में प्राथमिक शाला भवन के लिए अतिरिक्त कक्ष, किचन शेड एवं शौचालय सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृति प्रदान की। वहीं ग्राम डेंगुरजाम के सभी राशनकार्ड धारक परिवारों को उनके गांव में ही पहुंचाकर सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत प्रदाय की जाने वाली सभी खद्यान्न सामाग्री वितरण करने के एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले डेंगुरजाम के बच्चों को पोषण आहार तथा बच्चों को आंगनबाड़ी से मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं गांव में मुहैया कराने के लिए महिला बाल विकास विभाग की सीडीपीओं को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम डेंगुरजाम में संचालित स्कूल का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ग्राम डेंगुरजाम में बैगा आदिवासियों से चर्चा के बाद ग्राम में उपलब्ध मूलभूत सुविधा पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा आदि की जानकारी ली और ग्राम में बुनियादी सुविधा के विस्तार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम डेंगुरजाम में संचालित स्कूल का भी निरीक्षण किया और बच्चों की उपस्थिति व उनके शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को नियमित रूप से समय पर स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों को और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एक शाला संगवारी भी संलग्न करने के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्राम में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को स्थल चिन्हांकित करने के लिए कहा। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ पंडरिया को प्राथमिक शाला भवन के लिए अतिरिक्त कक्ष, किचन शेड एवं शौचालय सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए।

गांव में ही मिलेगा राशन और पेयजल, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को ग्राम में ही सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने ग्राम में पेयजल की समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पीएचई विभाग को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पहुंचविहीन बैगा बाहुल क्षेत्र में ग्रामीणों को गांव में ही सुगम राशन वितरण के लिए शीघ्र कार्ययोजना बनाने एसडीएम पंडरिया एवं जनपद पंचायत सीईओ पंडरिया को निर्देश दिए।

ग्राम डेंगुरजाम के बैगाओं को 150 मानव दिवस का मिलेगा रोजगार

कलेक्टर श्री महोबे ने जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम डेंगुरजाम के निवासियों को मनरेगा के तहत 150 मानव दिवस का कार्य दिलाने के निर्देश रोजगार सहायक को दिए। कलेक्टर ने ग्राम डेंगुरजाम के निवासरत परिवारों को पशुधन विभाग से संबंधित, बकरी पालन, सुकर पालन तथा कुककुट पालन के अजीविका से जोड़ने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान पंडरिया एसडीएम डी.एल. डाहिरे, पीएचई विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

पुलिस चौकी पोड़ी अंक गणित के अंकों से सट्टा पट्टी लिखते 02 आरोपी पकड़े गए आरोपी से नगदी रकम 1110 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त आम जगह पर शराब पीना और शराब पीने वास्ते जगह मुहैया कराने वाले के खिलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहि

No comments

Thursday, 2 March 2023

पुलिस चौकी   पोड़ी
 अंक गणित के अंकों से सट्टा पट्टी लिखते 02 आरोपी पकड़े गए

 आरोपी से नगदी रकम 1110 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त

 आम जगह पर शराब पीना और शराब पीने वास्ते जगह मुहैया  कराने वाले के खिलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहि

 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा अवैध रूप से चल रहे जुआ सट्टा की कार्यवाही करने के आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उईके के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक बलिराम बिसेन के पर्यवेक्षण मे चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक नवरतन कश्यप के टीम द्वारा* दिनांक 01/02, 03 ,2023 को जुर्म जरायम पतासाजी दौरान सूचना मिला की ग्राम पोड़ी बस्ती अपने घर के सामने आम जगह पर कुछ सटोरिया अंक गणित के अंकों से रुपए पैसा का दाव लगाकर   सट्टा पट्टी लिखकर जीत हार का खेल खेला रहा है कि मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर 
1 *आरोपी शत्रुहन गुप्ता पिता स्व• नंद गुप्ता उम्र 23 वर्ष  तथा 2 गोलू उर्फ़ रियाजुद्दीन पिता जोमुद्दीन उम्र 38 वर्ष दोनो साकीनान पोड़ी   जिला कबीरधाम  के पास से कुल 1110 रुपए एवं 2 नग सट्टा पट्टी , डांट पेन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 4 क सार्वजनिक  द्युत  अधिनियम 1867* का पाए जाने से धारा सदर की कार्यवाही की गयी

 *आम जगह पर शराब सेवन करते आरोपी यशवंत चौहान पिता गौकरण उम्र 36 वर्ष ग्राम लौहझरी थाना पंडातराई और शराब पीने के लिए जगह मुहैया कराने वाले आरोपी विवेक लांझी पिता विजय उम्र 18 वर्ष ग्राम बघर्रा के खिलाफ़ आबकारी अधिनियम* के तहत कारवायी की गयी

 *इस कार्यवाही में स उ नि राजकुमार, प्रधान आरक्षक  बलदाऊ सत्यवंशी , आरक्षक राहुल कश्यप , मनहरण सोरी , रामझूल,  सैनिक रामेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा*

सरदार वल्लभ भाई पटेल और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में रिकार्ड तोड़ गन्ना रिकवरी दर से गन्ना उत्पादक कृषकों को होगा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लाभसरदार वल्लभ भाई पटेल में आज का रिकवरी दर 15 प्रतिशत और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना 13.91 प्रतिशत हैजिले में संचालित दोनों शक्कर कारखाना में रिकवरी दर पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर

No comments

Wednesday, 1 March 2023

कवर्धा, 01 मार्च 2023। जिले में संचालित भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया से गन्ना किसानों को बेहतर रिकवरी मिलने से लाभ प्राप्त हो रहा है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पेराई सीजन 2022-23 के संबंध में आज जिले के दोनो शक्कर कारखाना प्रबंध संचालकों से रिकवरी दर के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित शक्कर कारखाना में गन्ना की पेराई लगातार जारी है। कारखाना में रिकवरी दर पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर बना हुआ है। शक्कर उत्पादक कारखाना में पेराई सीजन 2022-23 में पूर्व से अधिक रिकवरी के मान से शक्कर का उत्पादन हो रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ कृषकां को अतिरिक्त रिकव्हरी बोनस के रूप में प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि पेराई सीजन में सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना द्वारा पूर्व पेराई सत्र से अधिक दर से शक्कर का उत्पादन किया जा रहा है, जिसके कारण कृषकों को पूर्व पेराई सत्र से अधिक राशि का भुगतान प्राप्त हो सकेगा।
भोरमदेव शक्कर कारखाना के एमडी श्री भूपेन्द्र ठाकुर ने बताया कि आज रिकवरी दर 13.91 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष इसी तिथि को यह रिकवरी दर 12.30 प्रतिशत था। वहीं आज तक का औसत रिकवरी दर 12.04 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष इसी तिथि तक 11.62 प्रतिशत था। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सीजन 2022-23 में 28 फरवरी 2023 तक कुल 112 दिवस में 11 हजार 861 कृषकों से 3 लाख 2 हजार 185 मेट्रिक टन गन्ने की खरीदी कर गन्ना पेराई की जा चुकी है तथा औसत रिकव्हरी 12.04 के मान से कुल 3 लाख 27 हजार 655 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। कारखाना द्वारा कुल खरीदे गन्ने के एवज में 11 हजार 861 गन्ना उत्पादक कृषकों को कुल राशि 51.86 करोड़ रूपए का भुगतान भी कर दिया गया है।
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के एमडी श्री सतीश पाटले ने बताया कि आज की तिथि में रिकवरी दर 15 प्रतिशत है। जो पिछले वर्ष इसी तिथि को यह रिकवरी दर 14.30 प्रतिशत था। वहीं आज तक का औसत रिकवरी दर 12.66 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष इसी तिथि तक 12.60 प्रतिशत था। उन्होंने बताया कि आज तक 7 हजार 700 किसानों से 2 लाख 31 हजार 900 मेट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई है, जिसमें रिकार्ड रिकवरी 12.66 के साथ 28 हजार 538 मेट्रिक टन शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पेराई सीजन 2022-23 जारी हैं। पिछले सीजन पंडरिया कारखाने की रिकवरी 13.1 प्रतिशत प्राप्त हुई थी। इस वर्ष भी यदि 13 प्रतिशत से अधिक रिकवरी प्राप्त होती हैं तो 10.25 प्रतिशत से 28 पॉइंट अधिक होगा। जिसके कारण 305 (10.2 प्रतिशत पर ) $85 (28 अधिक होने पर) कुल 390 रूपए कारखाना से प्रति क्विंटल प्राप्त होने की सम्भावना हैं। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गन्ना प्रोत्साहन राशि पृथक से ज़ारी की जाती हैं। जो सीजन 2021-22 में 79.5 रूपए थी।
एमडी ने बताया कि प्रारंभ में अर्ली वैरायटी और खुंटी गन्ना से शुरूआत करते है। इस वर्ष जनवरी में अर्ली लेना शुरू किए साथ ही पौधा गन्ना भी लेना शुरू किए है। जिससे इस समय रिकवरी थोड़ा गिरता ही है, लेकिन फरवरी मध्य से रिकवरी दर बढ़ता है। इसी के अनुरूप पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में इस वर्ष रिकवरी दर अधिक है साथ ही अब तक का औसत रिकवरी दर भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

रिकवरी के फायदे

सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी ने बताया कि 10.25 प्रतिशत की न्यूनतम रिकवरी पर किसानों को 305 रूपए प्रति क्विंटल का मूल्य प्राप्त होगा। 10.25 प्रतिशत से आगे रिकवरी प्राप्त होने पर प्रति 0.1 प्रतिशत पर प्रति क्विंटल 3.05 रूपए अतिरिक्त रिकवरी राशि प्राप्त होंगी।  
उल्ल्ेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सचांलित छत्तीसगढ़ के दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा ने पिछले वर्ष देश के सभी सहकारी शक्कर कारखाना को पीछे छोड़ते हुए रिकवरी दर के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा था। रिकवरी दर अधिक होने से जिले के 18 हजार 497 किसानों को 53.83 करोड़ रूपए अतिरिक्त राशि प्राप्त हुआ था।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News