Latest Update

latest

कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनी समस्या

कवर्धा, 06 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय में दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, उपस्थित थे।  

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News