Latest Update

latest

ब्लैकमेलिंग मामले में गिरफ्तार फिरोज सिद्दीकी को आज पुलिस करेगी कोर्ट में पेश


रायपुर: ब्लैकमेलिंग मामले में गिरफ्तार फिरोज सिद्दीकी का आज पुलिस रिमांड खत्म होने वाला है. सिविल लाइन पुलिस फिरोज सिद्दीकी को आज सीजीएम भूपेंद्र वासनीकर की कोर्ट में पेश करेगी. फिरोज के वकील द्वारा लगाई गई जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी. पुलिस फिरोज के भाई रईस सिद्दीकी को भी कोर्ट में पेश करेगी.

सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की रिमांड लेकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन पूछताछ में कोई अहम खुलासा नहीं हो सका. फिरोज के सीने में दफन राज पुलिस नहीं उगलवा सकी. पुलिस दो बार तीन-तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. जब दूसरी बार पुलिस ने रिमांड पर लिया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई थी.

बता दें कि रविवार को पुलिस फिरोज के भाई रईस सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था. फिर रईस सिद्दीकी से हिरासत में करीब 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की गई थी. उसे भी पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी.

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News